जयपुर,
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ढाढस बंधाया।
श्री बागडे ने कर्नल स्व.लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि कर्नल स्व. लक्ष्मण सिंह राठौड़ मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनकी सैन्य सेवाएं राष्ट्र को समर्पित थीं।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए पुण्यात्मा की शांति और यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र