सरगुजा
रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.
दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











