इस्लामाबाद
पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी शेयर बाजार की सेहत खराब हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल है। 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पाकिस्तान के शेयर बाजार केएसई-100 इंडेक्स में 7100 अंकों की गिरावट आई है। पाकिस्तान के इस शेयर बाजार में गिरावट की वजह इंडिया और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। 30 अप्रैल को केएसई 100 3.09 प्रतिशत या फिर 3545 अंक की गिरावट के साथ 111,326.57 अंक पर आ गया था।
दोनों देशों के बीच हुए रिश्ते खराब
पाकिस्तानी शेयर बाजार में लिस्टेड चर्चिच स्टॉक जैसे लक,यूबीएल, पीपीएल और एफईसी ने मार्केट को 1100 पीछे ढकेल दिया है। वहीं, 2 मई केएसई-100 का इंडेक्स 2785 या फिर 2.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 114119 पर बंद हुआ है। पाकिस्तानी शेयर बाजारों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है 2 मई की रिकवरी पर्मानेंट नहीं है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हुए तो पाक शेयर बाजार की सेहत और खराब हो सकती है। बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए।
सिंधु जल समझौता रद्द
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ किए सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया। इसके अलावा भारत ने दोनों के राजनयिकों की संख्या को कम कर दिया। वहीं, भारत के अंदर रहने वाले पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया। पाकिस्तान इस दौरान कई मौके पर सीजफायर का भी उल्लंघन भी किया है। जिसका भारत ने मुहंतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान की ये हरकतें बताती है कि वो शांति नहीं चाहता है।
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी
भारतीय शेयर बाजारों में बीते 2 महीने के दौरान तेजी का सिलसिला देखने को मिला है। सेंसेक्स इस दौरान 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। वहीं, एफआईआआई भी इंडियन स्टॉक मार्केट में पैसा लगा रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र