Monday, July 6, 2026 4:56 am

आज शनिवार 03 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के जीवन में नए महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस में छोटी-मोटी डिस्टर्बेंस रहेगी। कार्यों की अलोचना हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के निरंतर प्रयास करते रहें। रिश्तों में गलतफहमियों के चलते परेशानियां बढ़ सकती है। ऑफिस में बॉस के सुझावों को ध्यान से सुनें। नेगेटिविटी से दूर रहें। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें और धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधान रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से डिस्टर्बेंस बढ़ने न दें। इस माह फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें और इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें हासिल करने के लिए निंरतर प्रयास करते रहें। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कर्क राशि- रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। साथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। प्रोफेशनल लाइफ में की परेशानियों को दूर करने के लिए अपनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। आप नए चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल होगा। सिंह राशि- जीवन में नए रोमांचक पलों को एंजॉय करने के लिए तैयार रहें। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाएगी। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। जीवन में कई नए अनुभव दिलाएगा। कन्या राशि- कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। मुश्किलों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से घबराने के बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। इससे ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। हालांकि, परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। धैर्य बनाएं रखें और क्रोध पर काबू रखें। तुला राशि- ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें और जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की मदद लेने में संकोच न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। इस माह फैमिली के सपोर्ट से परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। वृश्चिक राशि- जीवन में नए बदलावों के लिए तैयार रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। साथी का ख्याल रखें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। इस माह पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धनु राशि- रिश्तों में नए सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार रहें। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेंगे। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मकर राशि- साथी से तकरार के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और बजट के अनुसार ही खर्चे तय करें। कुंभ राशि- साथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। रिश्ते में एक-दूसरे को गलत साबित करने के बजाए साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथी का सम्मान करें। अपने सपने को साकार करने के लिए एक-दूसरे को सपोर्ट करें। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। इससे कार्यों की चुनौतियों दूर होंगी और आय में वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे। मीन राशि- रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। साथी से अपनी फीलिंग्स को न छुपाएं और बिना किसी संकोच से उनसे अपने इमोशन्स को शेयर करें। आने वाले माह में नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। इस माह में जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। चुनौतियों का सामना करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाहे सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। recent visitors 55

इनक्यूबेशन सेंटर कम नवाचार सेंटर होगा, यहां पूरी तरह से डिपटेक स्टार्टअप पर काम होगा, अमेजन की तकनीक भी देगी मदद

इंदौर इंदौर में बीतें दिनों आयोजित मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कान्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सिंहासा आइटी पार्क में बनने वाले इनक्यूबेशन सेंटर का औपचारिक भूमिपूजन किया। अब जल्द ही यहां दस हजार वर्गफीट में इनक्यूबेशन सेंटर आकार लेगा। यह इनक्यूबेशन सेंटर आईआईटी इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेंशन द्वारा विकसित किए जाएगा, जो इसी वर्ष अक्टूबर में काम करना शुरू कर देगा। यहां न सिर्फ इनक्यूबेटर्स को मेंटरिंग और तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। यह संभवत: शहर का पहला ऐसा इनक्यूबेशन सेंटर होगा, जहां इनक्यूबेटर प्रोडक्ट का वैलिडेशन और टेस्टिंग करने में सक्षम होंगे, जिससे उनकी इंडस्ट्री पर निर्भरता भी खत्म होगी। यह सेंटर इनक्यूबेशन कम नवाचार सेंटर होगा। यहां पूरी तरह से डिपटेक स्टार्टअप पर काम होगा। जहां विद्यार्थियों को तकनीक विकसित करने में भी मदद मिलेगी। आईआईटी इंदौर और दृष्टि सीपीएस के प्रोफेसर और तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मेंटरशिप प्रदान करेंगे। तकनीक पर काम करने के दौरान उन्हें टेक सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा, जिसके उन्हें तकनीक और गाइडेंस के मामले में कोई समस्या नहीं होगी। इस सेंटर में हार्डवेयर आधारित तकनीकों के साथ ही साफ्टवेयर आधारित स्टार्टप के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके लिए सेंटर का खुद का डाटा सेंटर तैयार किया जाएगा। इसमें सेंटर के खुद के सर्वर और क्लाउड रैक होंगे। इसके साथ ही गूगल, एडबल्यूएस (अमेजन) और जाहो के एपीआइ और सीआरएम भी उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे। सीआरएम माडल वह तकनीक है, जिसके माध्यम से जिसमें टीम और कस्टर का ट्रैक रिकार्ड स्टोर कर रखा जाता है। प्लग एंड प्ले मोड में होगी टेस्टिंग सामान्य तौर पर इनक्यूबेशन सेंटर में इनक्यूबेटर्स को मेंटरिंग और तकनीकी मदद ही दी जाती है। जबकि प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए इंडस्ट्री पर निर्भर रहना पड़ता है। इस सेंटर से इंडस्ट्री पर निर्भरता भी कम होगी। सेंटर के लिए रोबोटिक आर्म माडल तैयार किया है। इसके माध्यम से इनक्यूबेटर्स प्लग एंड प्ले मोड में अपने प्रोडक्ट का वैलिडेशन और टेस्टिंग होगी। इससे मार्केट में उतरने से पूर्व ही प्रोडक्ट की गुणवत्ता की जानकारी मिल सकेगी। इससे वैलिडेशन और टेस्टिंग की लागत में भी कमी आएगी। सेंटर में इंटेलिजेंस मैन्यूफेक्चरिंग सेटअप भी होगा। ये सुविधाएं भी होंगी – वर्चुअल प्रोटोटाइपिंग- इससे डिजाइन खामियों का जल्दी पता लगाया जा सकता है, जिससे कई भौतिक प्रोटोटाइप की आवश्यकता कम हो जाती है। – डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स- ये रियल टाइम मानिटरिंग में सक्षम होते हैं, जिससे प्रोडक्ट के प्रदर्शन में सुधार होता है। 100 स्टार्ट शुरू करने की योजना इन इनक्यूबेशन सेंटर के लिए ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2025 में दृष्टि सीपीएस और एमपी स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) के बीच एमओयू हुआ था। इसके अंतर्गत सिंहासा आईटी पार्क, इंदौर में दस हजार वर्ग फीट में इनक्यूबेशन सेंटर बनेगा। इसमें से पांच हजार वर्गफीट क्षेत्र में को वर्किंग स्पेस और शेष पांच हजार वर्गफुट में हाई एंड लैब तैयार होगी। यही इनक्यूबेटर्स को तमाम तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। इसके माध्यम से अलग सात साल में यहां से 100 डीपटेक स्टार्टअप शुरू करने की योजना है।   recent visitors 50

अचलपुरा में एक प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गाँव में मचा हड़कंप

राजगढ़ भोजपुर थाना के अंतर्गत अचलपुरा में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव साड़ी के फंदे पर मोहवा पेड़ लटके मिले। जानकारी के मुताबिक अचलपुरा गांव के मोहन लाल जब सुबह शौच के लिए खेत पर गया तो देखा कि एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मोहवा के पेड़ पर लटक देख वह गांव की ओर भागा और गांव वालो को सूचना दी। इसके बाद गांव के सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शव को पेड़ से उतार कर खिलचीपुर शासकीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाॅक्टर द्वारा पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया। दोपहर को परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया। लड़के की पहचान राधेश्याम पिता देवीलाल तंवर 21 व लड़की की पहचान मंजूबाई पिता भंवरलाल तंवर 19 के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राधेश्याम तवर उम्र 21 वर्ष और लड़की 19 वर्ष दोनों ने सुबह के समय मोहवाँ के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। लड़की तीन दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। लड़के के पिताजी द्वारा बताया की लड़के की शादी डोडिया खेड़ी सीताराम की लड़की से को गई थी, लेकिन 2 साल से लड़की के पिताजी द्वारा कोर्ड केस कर रखा था और लड़की भेजने को मना किया गया था। लड़के को गांव की लड़की के साथ कोई प्रेम हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। लेकिन लड़का उसके ससुराल वालों से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा। लड़की के पिताजी भंवरलाल तंवर ने बताया की लड़की की शादी दुर्जन पूरा के हरिओम से 3 साल पहले कर दी गई थी। वह ससुराल में ही 1 साल से रहती थी. हाल ही में 3 दिन पूर्व अपने मायके गांव आई थी. आज सुबह लड़की घर से पांच बजे निकली और 9 बजे हमे गांव से सूचना मिली की एक लड़का लड़की ने आत्महत्या कर ली. हम मौके पर पहुंचे तो मेरी लड़की गांव के लड़के के साथ आत्महत्या कर ली । कैलाश चंद्र दांगी, एसआई भोजपुर थाना ने बताया- गांव से सुबह के समय सूचना मिली थी की अचलपुरा गांव के एक प्रेमी जोड़े में आत्महत्या कर ली. हम मौके पर पहुंचकर कर दोनो के शव खिलचीपुर अस्पताल में आए जहा पर दोनो के शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया और जांच की जा रही है।   recent visitors 116

युवक की फरसा मारकर हत्या, खाली प्लाट पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से मचा हडक़म्प

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर रोड पर सड़वा पुलिया के नजदीक स्थित निया मैरिज गार्डन के पीछे खाली प्लाट पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हडक़म्प मच गया। स्थानीय लोगों ने निया मैरिज गार्डन के पीछे शव मिलने की नागौद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नागौद पुलिस ने मृतक कि शिनाख्त गोपाल श्रीवास्तव पिता बृजेश श्रीवास्तव उम्र 32वर्ष निवासी सुरदहा थाना जसो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में नागौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नागौद के हरदुआ टोला में किराए से कमरा में रहकर रेलवे संविदाकार के यहां सुपरवाइजर की नौकरी करता था। वह सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त जितेन्द्र के साथ मोटर साइकिल में बैठकर सड़वा स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी घटना स्थल पर पहले से फरसा लिए खड़े आरोपित ने बृजेश श्रीवास्तव पर एकाएक हमला कर दिया। आरोपित के ताबड़तोड़ हमले से हतप्रभ दोनों गाड़ी छोडक़र भागने लगे। हालंकि इस बीच बृजेश का पैर गड्डे में फस जाने से वह गिर गया। उसका दोस्त वहां से भाग निकला और जब वह मदद लेकर वापस लौटा। तब तक आरोपित ने बृजेश के ऊपर फरसे से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट के उतार चुका था। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपित मृतक के गांव सुरदहा निवासी अशोक पयासी के रुप में की है। आरोपी अशोक पयासी की तलाश में प्रशिक्षु आईपीएस मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरदहा गई हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। नाजायज संबंधों के चलते हत्या की आशंका इस मामले की तस्दीक करने मृतक व आरोपित के गांव सुरदहा पहुंची पुलिस टीम के अनुसार बृजेश श्रीवास्तव की हत्या नाजायज संबंधों के चलते अशोक पयासी द्वारा की गई है। नागौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित व मृतक एक ही गांव सुरदहा के रहने वाले हैं। एक साल पूर्व मृतक बृजेश ने आरोपित अशोक पयासी की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ नागौद में रख लिया था। अशोक पयासी ने जसो थाना में जिसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के कोई एक्शन नहीं लेने पर आरोपित अशोक खुलेआम मृतक बृजेश की हत्या करने की बात कहता था। बताया यह भी जाता है कि आरोपित व उसकी पत्नी के तीन बच्चे भी है। शव के नजदीक मिला खून से सना फरसा स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को शव के नजदीक ही घटना स्थल पर खून से सना फरसा पड़ा मिला। इससे पुलिस इस बात का अंदाजा लगा रहीं है कि संभवत: आरोपित ने इसी धारदार हथियार से मृतक के ऊपर एक के बाद एक लगातार कई वार किए होंगे। इससे बृजेश की मौत हो गई होगी। recent visitors 52

बलूचिस्तान में न्यायेतर हत्याएं पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड का सबसे काला अध्याय : हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बलूचिस्तान में वर्षों से हो रही न्यायेतर हत्याएं पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड का सबसे काला अध्याय बनी हुई हैं। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बलूचिस्तान में व्यवस्थित न्यायेतर हत्याएं, जिन्हें आमतौर पर 'मारो और फेंको नीति' के रूप में जाना जाता है, पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड में सबसे काले अध्यायों में से एक है। वर्षों से, बलूचों ने जबरन गायब किए जाने के क्रूर अभियान को झेला है, जहां छात्रों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों का राज्य एजेंसियां अपहरण कर लेती हैं, उन्हें यातना दी जाती है और बाद में वे दूरदराज के खड्डों में मृत पाए जाते हैं या उन्हें सुनसान सड़कों पर फेंक दिया जाता है।" मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बलूचिस्तान के लोगों का समर्थन करते हैं और उन्होंने याद दिलाया कि भारत उनके लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की आवाज ने दुनिया का ध्यान बलूचिस्तान के संकट की ओर खींचा, जिसे पाकिस्तान ने लंबे समय तक दबाए रखा था। सीएम सरमा ने पोस्ट में उल्लेख किया, "यह अमानवीय प्रथा बलूचिस्तान में राज्य प्रायोजित आतंक का चेहरा बन गई है, जहां परिवारों को उम्मीद की जगह अपने प्रियजनों के क्षत-विक्षत शव मिलते हैं। इसी गंभीर पृष्ठभूमि में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 2016 के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान, वैश्विक समुदाय के लंबे समय से धारण मौन को तोड़ा। बलूचिस्तान से बहने वाली 'लाल नदियों' का जिक्र करते हुए, उन्होंने न्याय और सम्मान से वंचित लोगों को आवाज़ दी, यह इस बात की पुष्टि थी कि भारत उत्पीड़ित और चुप कराए गए लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उनके शब्दों में न केवल नैतिक स्पष्टता थी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय वजन भी था, जिससे एक ऐसे संकट की तरफ ध्यान गया जिससे पाकिस्तान ने लंबे समय तक छुपाने की कोशिश की।" सीएम सरमा ने आगे कहा, "वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स (वीबीएमपी) जैसे संगठनों का अनुमान है कि 20,000 से अधिक बलूच व्यक्ति गायब हो गए हैं, सैकड़ों शव संदिग्ध और क्रूर परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं। कई लोगों पर गंभीर यातना के निशान हैं, जो भय और हिंसा के माध्यम से असहमति को दबाने की एक व्यवस्थित नीति की ओर इशारा करते हैं। यह अब कोई क्षेत्रीय या राजनीतिक मुद्दा नहीं है – यह एक मानवीय आपातकाल है।" recent visitors 48

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- कांग्रेस, सपा और राजद मचा रहे जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेने के लिए कांग्रेस, सपा और राजद की आलोचना की। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, "परिवादी तिकड़ी में जकड़ी कांग्रेस, सपा और राजद तीनों जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला मचा रहे हैं। दस साल पहले यूपीए शासनकाल में राजद नेता लालू प्रसाद यादव और सपा नेता मुलायम सिंह यादव यानी दो यादव परिवार कांग्रेस के शाही परिवार की मजबूत बैसाखी बनकर केंद्र की सत्ता में अपना हिसाब-किताब साफ कर रहे थे। कांग्रेस दोनों को जांच एजेंसियों का ख़ौफ़ दिखा रही थी। आय से अधिक संपत्ति के संगीन मामले थे। अमेरिका से परमाणु समझौता कराने में भी सपा की कथित भूमिका थी। जाति जनगणना की पैरोकारी तब केवल छलावा भर थी। अब जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेकर ख़ुशी में पटाखा फोड़कर अपनी जग हंसाई करा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दबी-कुचली जातियों को एक नई चेतना मिली है। जाति जनगणना से उनको सबको हर स्तर पर अपना हक मिलेगा और देश भी मजबूत बनेगा। पिछले कुछ सालों से जाति जनगणना भारतीय राजनीति के प्रमुख मुद्दों में एक रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लोकसभा के चुनाव में भी प्रमुख मुद्दे की तरह पेश किया था। अब केंद्र सरकार ने भी जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी है। बुधवार को राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस बारे में घोषणा दी है। इसके साथ ही यह पहली बार होगा जब आजाद भारत में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इससे पहले जाति सर्वेक्षण कराए गए हैं। बिहार समेत कुछ राज्यों ने भी जाति सर्वेक्षण कराए हैं। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए भारतीय राजनीति में यह मामला एक बार फिर सतह पर आ गया है और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों इसका श्रेय लेने में जुट गए हैं। recent visitors 53

अब तक लगभग 16 हजार ग्रामीण कृषकों ने लिया मात्र 5 रुपये में कृषि पंप नवीन विद्युत कनेक्शन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। योजना प्रारंभ से अब तक इस योजना का लाभ 16 हजार 545 ग्रामीण कृषकों को मिल चुका है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जा रहा है। 4 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं ने लिया मात्र 5 रुपये में घरेलू नवीन विद्युत कनेक्शन योजना का लाभ अब तक लगभग 4 हजार  ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी मिल चुका है। नवीन घरेलू एवं कृषि पंप स्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए portal.mpcz.in पर मांगी गई आवश्यक जानकारी देनी होती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।   recent visitors 73