जयपुर
गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को विधान सभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के लिए सम्माननीय है। डीडवाना स्थित अस्पताल सर्किल पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा पर तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
श्री बेढ़म ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आमजन से जांच पड़ताल अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके लिए उनके परिजनों को उसे घर पर ही रखने की हिदायत दी गई है।
गृह राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस सर्किल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सर्किल की सुरक्षा के लिए नगर परिषद द्वारा सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सर्किल पर विनिर्मित स्तंभ की क्षतिग्रस्त जालियों के स्थान पर स्टील की जालियां और रेलिंग लगाकर स्तंभ का सुदृढ़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






