भ्रमण कर पंचायत प्रतिनिधि ग्राम विकास के उत्कृष्ट कार्यो से होंगे अवगत
अनूपपुर
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान(आरजीएसए) अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के राज्य के अंदर एक्सपोजर विजिट के तहत जिले के बदरा, छातापटपर, पथरौडी, लपटा, बहेरा बांध, कोहका के उत्कृष्ट कार्यों का भ्रमण एवं अवलोकन हेतु दल के वाहन को जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जिले के वृक्षारोपण,नर्सरी, पंचायत भवन मुर्गी सेड, कपिलधारा कूप, पीएम जनमन आवास, दीदी कैफे, को दो प्रोसेसिंग यूनिट सिलाई सेंटर के भ्रमण अवलोकन तिथि का निर्धारण करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने नोडल, सहायक नोडल तथा अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











