जयपुर
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने जानकारी दी है कि अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल तीन आईपीएल मैचों का आयोजन होगा।
बदलते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला लिया है। नई योजना के तहत अब पहला मुकाबला 18 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो अन्य मैच जो पहले पंजाब में आयोजित होने थे, उन्हें भी जयपुर शिफ्ट कर दिया गया है।
दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल के कुछ मुकाबले स्थगित कर दिए थे। इस कारण पंजाब के धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच को भी रद्द करना पड़ा था। सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब बीसीसीआई ने जयपुर समेत देश के 6 शहरों में बचे हुए मुकाबले कराने का निर्णय लिया है।
इसके तहत पंजाब में होने वाले मैच अब पूरी तरह से जयपुर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जिसके चलते अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब सुपर किंग्स के मुकाबले जयपुर में ही खेले जाएंगे। फिलहाल क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबलों की लोकेशन पर बीसीसीआई ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। संभावना है कि स्थिति सामान्य होते ही इनके स्थलों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड के इस बदलाव के साथ जयपुर के क्रिकेटप्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











