छतरपुर
राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम कुरेला में बीती रात फिल्मी स्टाइल में ट्रैक्टर की चोरी की गई, पहले तीन लोग आए और उन्होंने ट्रैक्टर एक किराए पर लिया जिस पर ट्रैक्टर का ड्राइवर सुरेंद्र यादव के साथ चल दिया, उन्हें बताया गया कि लवकुश नगर से कुछ भाड़ा लाना हैं,जिसके बाद सुरेंद्र यादव उन तीन लोगों के साथ चल देता, जब काफी रात हो जाती है और ट्रैक्टर वापस नहीं आता है, तब ट्रैक्टर मालिक को शक होता है वह राजनगर थाना पहुंचते हैं जहां एक लिखित में आवेदन देते हैं तो ड्राइवर तो मिल जाता है लेकिन ट्रैक्टर अभी भी लापता है बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर ड्राइवर सुरेंद्र यादव को कुछ मादक पदार्थ पिलाया गया और उसे सड़क किनारे ज्योराहा के पास फेंक दिया गया,जिसे राजनगर पुलिस और लवकुशनगर पुलिस ने संयुक्त प्रयास से ढूंढा है, लेकिन अभी भी ट्रैक्टर का कोई अता-पता नहीं है, ट्रैक्टर कुरैला निवासी वीरेंद्र सिंह था,जो स्वराज कंपनी का था जिसका नंबर एमपी 16 AD 2668 था फिलहाल दोनों थानो की पुलिस जाँच में जुटी हुई है!

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











