डिंडौरी
ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तत्परता से घायल गाय की जान बचाई। आज सोमवार को बालपुर डिंडौरी में यातायात थाना प्रभारी टीआई सुभाष उइके और उनके टीम के द्वारा एक गाय को बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। गाय घायल अवस्था में सड़क किनारे गड्ढे में गिरी हुई पाई गई, जिससे उसकी जान को खतरा था। यातायात प्रभारी सुभाष उइके के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने तत्काल बचाव कार्य करते हुए गाय को गड्ढे से सुरक्षित निकाला और ग्रामीणों के सहयोग से प्रारंभिक उपचार देकर पशुपालन विभाग को सूचित किया व गाय के लिए चारा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस सराहनीय कार्य में एएसआई रामरूप विश्वकर्मा, भूपेंद्र दुलारे, आर.पी कुशवाहा नेहरू युवा केंद्र सहित स्थानीयजन उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











