मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का कहना है कि वह बचपन के दिनों में दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी और अपने बाल खुद काटे थे। तृप्ति डिमरी ने अपनी किशोरावस्था से जुड़ी एक मजेदार याद साझा की है। तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बालों पर कैंची चलाई है। जवाब में तृप्ति ने कहा, मैंने बचपन में अपने बाल खुद ही काटे हैं।
जब 'चाँदनी चौक टू चाइना' रिलीज़ हुई, तो मैंने दीपिका पादुकोण का हेयरस्टाइल देखा और अपने बालों को खुद काटने का फैसला किया। तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3, दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनके पास कई और रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें बहुप्रतीक्षित फिल्म धड़क 2 और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक और बड़ी फिल्म शामिल है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











