धार
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। दो दिन से चल रहे बवाल के बाद रविवार को शांति बनी रही, पर शनिवार रात एक कंटेनर को खोलने की अफवाह से फिर शांति बिगड़ने जैसी स्थिति बनी। पुलिस ने कंटेनर को लेकर गलत स्टेटस डालने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।
रविवार को अफवाहों का दौर खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जनप्रतिनिधि व विरोध करने वाले संगठन प्रमुखों को रि-सस्टेनेबिलिटी (रामकी) कंपनी का दौरा कराया, जहां उन्हें बताया गया कि सभी कंटेनर सुरक्षित हैं।
रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल, डॉ. हेमंत हिरोले, राजेश चौधरी, गणेश जैसवाल, संदीप रघुवंशी, लालू शर्मा, बंशी वर्मा, परमेश्वर रघुवंशी को पुलिस व प्रशासन अपनी गाड़ी में कंपनी परिसर लेकर गए। सभी को 12 कंटेनर गिनवाए गए और उन पर लगी तांबे की सील भी दिखाई गई। इसके बाद भस्मक भी दिखाया गया।
पुलिस ने कचरे के संबंध में भ्रामक पोस्ट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार को भरत मीणा निवासी फकीर मोहल्ला पीथमपुर ने वॉट्सएप स्टेटस तथा गोवर्धन पंवार निवासी गांव खंडवा ने पीथमपुर इंस्टाग्राम आईडी पर स्टेटस डाला था। इसमें लिखा था कि पीथमपुर की जनता सुनो जो 12 कंटेनर आए थे उसमें से दो कंटेनर गायब हो गए हैं। कहां गए वे कंटेनर।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











