MY SECRET NEWS

Tuesday, March 31, 2026 6:08 pm

रियो डी जेनेरियो
फिओरेंटीना के अनकैप्ड डिफेंडर डोडो को उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने उक्त जानकारी दी।

25 वर्षीय खिलाड़ी मोनाको के राइट-बैक वेंडरसन की जगह लेंगे, जिन्हें पीले कार्ड जमा होने के कारण अगले मंगलवार को साल्वाडोर में होने वाले मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।

सीबीएफ ने गिलहर्मे अराना के टखने में चोट लगने के बाद बोटाफोगो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व लेफ्ट-बैक एलेक्स टेल्स को भी वापस बुला लिया है।

गुरुवार को वेनेजुएला के साथ 1-1 से ड्रॉ के बाद पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में तीसरे स्थान पर है, जो लीडर अर्जेंटीना से पांच अंक पीछे है।

शीर्ष छह टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले 2026 विश्व कप में स्वतः ही स्थान प्राप्त कर लेंगी, जबकि सातवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में भाग लेगी।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0