नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली के केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश के दूसरे लालू प्रसाद यादव की तरह हैं। सोमवार को उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि जनता दल यूनाइटेड एनडीए के ही साथ रहेगी। दरअसल, राजद प्रमुख यादव के न्योते के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। ललन सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल इस देश के दूसरे लालू यादव के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त रहना, भ्रष्टाचार करना और उसके बाद बड़ी बड़ी लंबी लंबी बात करना। यह सब कुछ नहीं है। दिल्ली की जनता उनको जान गई है, समझ गई है।'
इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के मुद्दे को लेकर भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'अभी चुनाव आता है, तो पूर्वांचलियों के प्रति उनका प्रेम जागता है। जब चुनाव खत्म हो जाता है, तो वह कहते हैं कि बिहार-यूपी के लोग 500 रुपये का टिकट कटाकर दिल्ली आ जाते हैं और दिल्ली आकर 5 लाख का इलाज कराकर चले जाते हैं।' उन्होंने कहा, 'दिल्ली उनकी जागीर है क्या, दिल्ली देश की राजधानी है। हर राज्य के लोगों का हक है दिल्ली पर। इस बार दिल्ली की जनता उनको जवाब देगी।'
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जीत की बात कही है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि वह भाजपा की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी।' हालांकि, अब तक राजधानी में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






