नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ईडी छापेमारी की आशंका वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई पाप किया होगा, तभी उन्हें संदेह होगा। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जो जैसा पाप करेगा, उसका परिणाम उसको भुगतना पड़ेगा। उनके मन के अंदर अगर कुछ है। उन्हें लगता है कि उनके पास कुछ गलत है, जिससे ईडी छापा मार सकती है तो वो जानें।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने शुक्रवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी (जेडीयू) भी एनडीए से बहुत दिन अलग रही, लेकिन किसी ने छापा नहीं मारा। अगर कोई पाप नहीं करेगा तो कुछ नहीं होगा।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दावा किया कि पिछले दिनों लोकसभा में दिए गए उनके भाषण के बाद ईडी उनपर छापा मार सकती है। कुछ लोगों को उनकी चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरखाने से उन्हें यह बात पता चली है। राहुल गांधी ने कहा कि वे बांहें खोलकर ईडी अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं।
बता दे कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 29 जुलाई को केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं सदी में एक ना चक्रव्यूह बनाया है। इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ। जिस तरह महाभारत के युद्ध में अभिमन्यु को फंसाकर 6 लोगों ने मारा था, वैसे ही आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में 6 लोग हैं। ये पूरे देश को कंट्रोल कर रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र