बीकानेर.
बीकानेर पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई बाइक्स के साथ चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में गंगाशहर थाना इलाके के उदयरामसर निवासी सुरजाराम सांसी, पूनम सांसी और शेरूणा निवासी सुनील नायक शामिल है। पुलिस को इनके पास से दो दर्जन बाइक्स मिली हैं।
एएसपी दीपक शर्मा शहर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवणदास संत, कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाई गई थी जिसने इन तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो दर्जन बाइक बरामद की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों चोर आदतन अपराधी हैं। आरोपी शहर से बाइक चुराकर ग्रामीण इलाकों में कम कीमत में ये बाइक बेच दिया करते थे। आरोपियों ने ये बाइक्स सदर, गंगा शहर, जेएनवीसी थाना इलाकों से चोरी की है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











