नई दिल्ली
कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वरुण ने इस मुकाबले के दौरान आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वरुण ने रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वरुण ने चेन्नई के खिलाफ मैच में चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।
वरुण चक्रवर्ती ने 83 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 20 रन देकर पांच विकेट रहा है। 2019 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए एक विकेट लिया था। वरुण चक्रवर्ती कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 82 मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं। उनसे आगे आंद्रे रसेल (124) और सुनील नरेन (208) हैं।
उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में जगह बनाई। अमित मिश्रा और राशिद खान ने 83-83 पारियों में ये कारनामा किया। उन्होंने युजवेद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 84 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती ने जारी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वह कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा और जारी सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 64 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा ने 70 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। हर्षल पटेल ने 81 और भुवनेश्वर कुमार ने 81 पारियों में ये कारनामा किया

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











