MY SECRET NEWS

दतिया

 महाशिवरात्रि के मौके पर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगवान शिव का भी अभिषेक किया।

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के साथ दतिया में भी शिवरात्रि की धूम है। दतिया के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। खास कर पीतांबरा पीठ स्थित वन खंडेश्वर महादेव और मढ़िया के महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवरात्रि के दिन शक्तिपीठ स्थल पर राजनेताओं का भी आना-जाना लगा रहा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी यहां पहुंचकर दर्शन पूजन किया। वहीं एमपी के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी शक्तिपीठ स्थल पीतांबरा पीठ महादेव मंदिर पहुंचे।

मान्यता है कि पीतांबरा पीठ पर स्थित महादेव का मंदिर महाभारतकालीन है, जबकि मढ़िया के महादेव के मंदिर की स्थापना 5 हजार वर्ष पूर्व दंत वक्रेश्वर नामक असुर ने की थी। तब यहां जंगल था। कालांतर में यहां शहर बस गया, जिसका नाम दंत वक्रेश्वर के नाम पर दंत्रिया था, जो बाद में अपभरंश होकर दतिया हो गया। इन दोनों शिव मंदिरों के बारे में मान्यता है कि दोनों मंदिर में श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी कामना करता है वह पूर्ण होती है। इसलिए यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे से अर्ध रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0