MY SECRET NEWS

Monday, March 30, 2026 12:51 pm

बैरसिया
 आज हमारी यह तिरंगा यात्रा आज़ादी दिलाने वाले उन शहीदों, स्वतंत्रता सैनानियों और बलिदानियों को स्मरण करने के लिए है। यह आज़ादी हमें किसी की दया से नहीं मिली है, बल्कि कई वीरों के बलिदान के बाद मिली है। यह बात बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने भाजपा की ओर से मंगलवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान तिरंगा यात्रियों को संबोधित करते समय कही।
उन्होंने कहा कि 1947 को जब देश आजाद हुआ तो लंबे संघर्ष के बाद हुआ है। कभी मुगलों की दास्तां, कभी अंग्रेजों की दास्तां, कभी पुर्तगालो का आंतक, ऐसे अनेक आक्रांताओं के आक्रमण इस भारत भूमि पर हुए। उसके बाद कई वीरों के बलिदान के बाद आज़ाद हुआ है।

उन्होंने कहा कहना है एक बात देश के पहरेदारों से संभल कर रहना अपने घर में छुपे गद्दारों से। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्वशक्ति बनकर सामने आएगा। हमारे देश के अंदर छुपे कुछ गद्दार नहीं चाहते कि हम विश्वशक्ति बने। वह नहीं चाहते थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, क्योंकि नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत विकसित भारत बने।

उन्होंने कहा कि 1951 के जनगणना में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या प्रतिशत देखिये और आज का प्रतिशत देखिए। वहाँ पर लगातार हमारे बंधु कम हो रहे है। इसका मुख्य कारण वहां हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग हमारे देश की स्वदेशी कंपनी पर आरोप लगा रही है, क्योंकि आज देश के स्वदेशी कंपनियों का काम बढ़ गया है। कांग्रेस सरकार में विदेशी कंपनियों का भारत पर कब्जा था। भोपाल में ही जिस कंपनी की गैस लीक हुई थी। वह विदेशी कंपनी थी।

तिरंगा यात्रा में जिले के सभी सातों मंडलों से कार्यकर्ता बैरसिया यात्रा लेकर पहुंचे। यहाँ पर कृषि उपज मंडी परिसर में यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, जिला महामंत्री कुबेर सिंह गुर्जर एवं यात्रा प्रभारी कुबेर सिंह जाट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0