MY SECRET NEWS

खंडवा
खंडवा- इंदौर मार्ग पर छोटी छैगांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुत्ते को बचाने के दौरान कार पेड़ से टकराई गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमे सवार पांचों व्यक्तियों ने तत्काल बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। सभी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती किया गया है। वे इंदौर से अमरावती लड़के का उपचार करवाने के लिए जा रहे थे। कुर्बान अली ने बताया कि कार के सामने अचानक श्वान आने से उसे बचाने के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ से कार टकरा गई।

आधे घंटे सड़क पर थमे रहे वाहन
सभी की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही छैगांव माखन पुलिस और ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सड़क किनारे कार से उठ रही आग की लपटों की वजह से करीब आधे घंटे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। खंडवा से फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। छैगांव माखन पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घायलों के नाम कुर्बान अली, नन्हे खान, आसिफ अली और गुड्डू भाई बताए गए है। सभी इंदौर के निवासी है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0