बैतूल
बैतूल जिले के बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई घाट में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। सभी मजदूर बैतूल के डुल्हारा और बाकुड गांव के निवासी हैं, जो कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक फैक्ट्री में काम करते हैं।
दीवाली मनाने के लिए वे रविवार सुबह त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतरे और अपने गांव जाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में बैठ गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई के पास सुबह करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत पलट गया।
इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 17 मजदूरों में से बलराम (25) और श्रवण (24) की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल 12 मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल मजदूर नंदलाल ने बताया कि वे सभी कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक की फैक्ट्री में काम करते हैं। दीपावली के मौके पर घर लौटने के लिए वे त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे थे। बैतूल रेलवे स्टेशन से अपना सामान लेकर वे कमानी गेट की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर मिला, जिसमें वे सभी सवार हो गए। इसी दौरान बंजारी माई घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और 12 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











