MBBS की पढ़ाई कर पांच दिन पहले चीन से लौटी मेडिकल छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

ग्वालियर चाइना में MBBS की पढ़ाई कर रही मेडिकल स्टूडेंट की ग्वालियर में मौत हो गई। गुरुवार रात 10 बजे अचानक मेडिकल स्टूडेंट मल्टी के चौथे माले से गिर गई।  घायल छात्रा को परिजन बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना डीडी नगर कोठारी हाउस के सामने की है।महाराजपुरा थाना पुलिस मेडिकल स्टूडेंट का गिरना हादसा है या सुसाइड? कारण जानने मामले की जांच कर रही है। पांच दिन पहले ही आई थी ग्वालियर महाराजपुरा थाना क्षेत्र में डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस के सामने रहने वाले राजीव दुबे आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। राजीव की इकलौती बेटी दीक्षा चाइना से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय से छात्रा डिप्रेशन में थी, जिसका इलाज शहर के एक मनोचिकित्सक से चल रहा था। पांच दिन पहले ही दीक्षा चाइना से ग्वालियर आई थी। फौजी पिता दो दिन पहले ही दीक्षा को डॉक्टर दिखाया था। तेज आवाज के बाद मची भगदड़ जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर फौजी का परिवार रहता है। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे अचानक तेज आवाज आई। आसपास के लोग और छात्रा के पिता बाहर आए तो देखा 22 वर्षीय दीक्षा दुबे सड़क पर लहूलुहान पड़ी है। परिजन और पड़ोसी छात्रा को गोला का मंदिर स्थित बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्रा चौथी मंजिल की छत से ही गिरी है। पुलिस जांच में खुलेगा राज फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर पुलिस जांच कर पता लगा रही है कि दीक्षा ने सुसाइड किया है या फिर उसका गिरना हादसा है। पुलिस पता लगा रही ह कि आखिरकार मेडिकल स्टूडेंट के डिप्रेशन का कारण क्या है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

पीएम ने ओलंपिक खिलाड़ियों से की बातचीत, बोले -पेरिस ओलंपिक में जाने वाला हर खिलाड़ी चैंपियन,विनेश ने रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार करते हुए कांस्य पदक जीता था. ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया था. भारतीय टीम की जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही. अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलने वाले अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे. श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के साथ ही इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया था. पीएम ने हॉकी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (15 अगस्त) को ओलंपिक दल से मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों से भी संवाद किया. पीएम मोदी ने खासकर हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश की जमकर प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक गेम्स में पदक जीते. पीएम ने श्रीजेश से उनके रिटायरमेंट पर भी बात की. पीएम ने कहा कि सरपंच साहब (कप्तान हरमनप्रीत सिंह) और टीम ने श्रीजेश को शानदार विदाई दी.   पीआर श्रीजेश ने कहा, 'मैं पिछले कुछ सालों से इस बारे में सोच रहा था. यहां तक ​​कि मेरी टीम के सदस्य भी पूछ रहे थे कि आप कब रिटायर होंगे. लेकिन मैं सोच रहा था कि मैं अपनी टीम के लिए करीब 20 साल से खेल रहा हूं, इसलिए मैं एक अच्छे मंच से रिटायरमेंट लूंगा. इसलिए ओलंपिक एक ऐसा मंच है, जहां पूरी दुनिया खेलों का जश्न मनाती है. इसलिए हमने सोचा कि इससे बेहतर कोई फैसला नहीं हो सकता.' प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीजेश और उनके टीममेट्स को यादगार विदाई देने के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की भी प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा, 'टीम ने आपकी विदाई शानदार की. ये टीम को बधाई है. हालांकि, जिस तरह से टीम ने आपको विदाई दी, मैं उनकी सराहना करता हूं. सरपंच साहब ने बड़ा…' प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अमन ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को भारत की जर्सी और हॉकी भेंट की। पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों में कुल 117 भारतीय एथलीटों ने भाग लिया जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, कुश्ती, टेबल टेनिस और टेनिस शामिल हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल छह पदक (5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर) जीता। हालांकि उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य ने साथ नहीं दिया। भारत, टोक्यो ओलंपिक में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करने से चूक गया, जब उसने सात पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) हासिल किए और 48 वें स्थान पर रहा था। एथलेटिक्स में भारत ने 29 सदस्यीय मजबूत टीम के साथ बढ़त बनाई, जबकि देश ने निशानेबाजी स्पर्धाओं में 21 निशानेबाजों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भी उतारा। पदक जीतने के अलावा, भारतीय एथलीटों ने खेलों में नए रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया और छह स्पर्धाओं में चौथे स्थान पर रहने के बाद पदक जीतने से चूक गए। भारत ने 52 साल बाद रचा इतिहास हॉकी में भारत का यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल रहा. इसके अलावा भारत ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते हैं. टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रचा था. दरअसल, भारतीय हॉकी टीम 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं. इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे. फिर 1976 ओलंपिक में देश को कोई मेडल नहीं मिला. इसके बाद 1980 में गोल्ड जीता था. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम गोलकीपर: पी आर श्रीजेश. डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास (सेमीफाइनल से बाहर), हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय. मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद. फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह. वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 99

गौतम अदानी पहुंचे शिरडी साई मंदिर, चढ़ाई चादर

नासिक  अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को महाराष्ट्र के नासिक में शिर्डी के साईं बाबा के दरबार में पहुंचे। उन्होंने साईं बाबा के चरणों में सर रखकर नमन किया और सफेद चादर चढ़ाई।इसके पहले वहां पहुंचे गौतम अदाणी का साईं संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद सुजय विखे भी मौजूद रहे। इससे पहले 24 जून को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सबसे आगे अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की गयी थी। सप्ताह की शुरुआत में गौतम अदाणी ने अपने 6.7 मिलियन शेयरधारकों से बात की थी। भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के पहली पीढ़ी के उद्यमी गौतम अदाणी ने अपने संबोधन में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। बाहरी चुनौतियों पर काबू पाने में समूह की क्षमता, वैश्विक मंच पर भारत का उत्थान, और समूह के लिए भविष्य के अवसर और 11 सूचीबद्ध कंपनियों में 6.7 मिलियन शेयरधारकों का व्यापक शेयरधारक आधार। गुजरात के रेगिस्तान में पले-बढ़े मृदुभाषी गौतम अदाणी ने अपनी मां द्वारा सिखाए गए मूल्यों को रेखांकित करते हुए कहा, "हमारी सफलता का सही पैमाना हमारी उपलब्धियों के बारे में कम और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की हमारी क्षमता में अधिक है। यह सबक मैंने अपनी मां से सीखा। बनासकांठा के कठोर रेगिस्तान में अपने पलने-बढ़ने के दौरान मैंने मां से सीखा कि सच्ची ताकत दृढ़ता में निहित है।" उन्होंने कहा, "इसी दृढ़ता ने हमें देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाने की ताकत दी। खुद पर अभूतपूर्व हमलों का सामना करते हुए हमने अपनी क्षमता को साबित किया।" उन्होंने समूह की वापसी का श्रेय साहस, विश्वास और प्रतिबद्धता के अपने मूल मूल्यों को दिया। दुनिया में बढ़ते भारत के प्रभाव और जलवायु परिवर्तन के समाधान में समूह की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गौतम अदाणी ने कहा, "दुनिया भारत के उदय को देख रही है। यह भारत का समय है। हम अब इस जटिल दुनिया में स्थिरता, सहयोग और प्रगति के लिए ताकत हैं। यह भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता और महत्वाकांक्षी विकास योजनाएं हैं, जो हमारे आत्मविश्वास को प्रेरित करती हैं।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 114

आवास-पर्यावण-आयुष्मान-कृषि-नल जल योजना गिनाई, छत्तीसगढ़-सीएम साय ने रायपुर में फहराया तिरंगा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। सीएम साय ने  आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति की रक्षा और संरक्षण में योगदान देना हमारा कर्तव्य है…इस दिशा में, मैं सभी से पौधे लगाने का आग्रह करता हूं। जलवायु परिवर्तन के संकट को देखते हुए हम सबका कर्तव्य है कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपनी भागीदारी दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ’‘एक पेड़ माँ के नाम’‘ अभियान आरंभ किया है। मैंने अपने गृह ग्राम बगिया में इस अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाया है। रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में मैंने दहीमन का पौधा लगाया है। आप भी एक पौधा जरूर लगाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प में छत्तीसगढ़ प्रभावी भूमिका अदा कर रहा है। हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए नई-नई योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने राज्य की जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरूद्ध लंबा संघर्ष किया। उनके बलिदान और संघर्षों के फलस्वरूप मिली आजादी को हमें अक्षुण बनाए रखना है। लोकतांत्रिक ताकतों को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे देश के स्वाधीनता सेनानियों के साथ ही छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए जो अनथक मेहनत की, उसके सुखद परिणाम स्वरूप आज हम स्वतंत्र वातावरण में साँस ले रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में शहीद गेंद सिंह, शहीद धुरवा राव, शहीद यादव राव, शहीद वेंकट राव, वीर गुंडाधुर, शहीद डेबरी धुर, शहीद आयतु माहरा, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे हमारे अनेक ऐतिहासिक नायकों ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेकने के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए जनमानस में स्वाधीनता की अलख जगायी। आज जिस स्वतंत्रता का उपभोग कर रहे हैं, वह हमारे पुरखों के बलिदान का प्रतिफल है। उन्होंने कहा  कि बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान आज लोकतंत्र को आगे बढ़ने की राह दिखा रहा है। यह हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। बरसों पहले बाबा गुरु घासीदास जी ने समता मूलक समाज का आदर्श हम सबके सामने रखा था, जो बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान में फलीभूत हुआ। उनके संविधान में कबीर की वाणी का सार भी है, जो भारत के नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ समानता प्रदान करती है। लोकतंत्र में भरोसे का संकट सबसे बड़ा संकट होता है। यह तंत्र निश्चित ही जनता का अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा कायम रखने से ही चलता है। छत्तीसगढ़ सरकार की बागडोर संभालने के बाद हमारी सबसे बड़ी चुनौती इसी भरोसे को बहाल करने की थी। हमें यह कहते हुए संतोेष हो रहा है कि हमारी सरकार ने आपसे किये अधिकांश वायदों को पूरा कर विश्वास को फिर से स्थापित किया है। हमारे संविधान निर्माताओं का सपना ऐसे ही मजबूत लोकतंत्र का था, जहां जनता और उसकी चुनी हुई सरकार भरोसे की ऐसी ही मजबूत डोर में बंधी रहे। वास्तव में यह लोकतंत्र का मजबूत रक्षासूत्र है, जिसे कभी भी किसी भी लोकसेवक को कमजोर नहीं करना चाहिए। साय ने आगे कहा कि हमारे राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण प्रदेश के व्यापक आर्थिक विकास एवं प्रदेश की सुंदर संस्कृति के संरक्षण के लिए किया। हमारा दायित्व है कि ‘हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे’ के संकल्प के साथ प्रदेश के नवनिर्माण में पूरी लगन से जुट कर अटल जी का सपना साकार करें। विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देकर हम पूर्वजों की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का यश हासिल कर सकते हैं, यही हमारा कर्तव्य भी है। आज के दिन हम उन पूर्वजों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिन्होंने आपातकाल के कठिन दौर में संविधान की मशाल को बुझने नहीं दिया। देश भर में हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने इमरजेंसी का विरोध किया और इसके प्रतिरोध में जेल की सजा और अन्य यातनाएँ भुगतीं। अगले वर्ष 25 जून को इमरजेंसी के पचास बरस पूरे हो जाएंगे। इस वर्ष ‘‘आपातकाल स्मृति दिवस‘‘ के अवसर पर 25 जून के दिन हमें अपने प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों का आशीर्वाद मिला है। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अपने लोकतंत्र सेनानियों के प्रति कृतज्ञता-ज्ञापित करने हेतु पिछले पांच वर्षों से रुकी उनकी सम्मान निधि हमारी सरकार द्वारा पुनः प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम अपने उन जवानों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो हमारे प्रदेश में लोकतंत्र विरोधी, नक्सलवादी आतंक से पूरे साहस और जज्बे के साथ मुकाबला कर रहे हैं। बीते आठ महीनों में हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 146 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान हमने 32 नये सुरक्षा कैंप खोले हैं और आने वाले दिनों में 29 नये कैंप शुरू करने जा रहे हैं। आज कई वर्षों बाद क्षेत्र की जनता सुरक्षित महसूस कर रही है, जिसका कारण हमारे वीर जवानों की मेहनत व पराक्रम है। अब बस्तर तीव्र विकास के लिए है तैयार   नक्सलवादी घटनाओं से निपटने के लिए अनुसंधान और अभियोजन की कार्रवाई और भी प्रभावी रूप से हो सके, इसके लिए हमने राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) का गठन किया है। बस्तर की जनता नक्सलियों से त्रस्त हो चुकी है और विकास के मार्ग पर सरपट दौड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अन्दरूनी क्षेत्रों में नये कैंपों का विस्तार कर लोगों को आतंक से मुक्ति देने के साथ ही इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए हमने ‘’नियद नेल्लानार’’ योजना शुरू की … Read more

बेसन और शहद से टैनिंग कैसे हटाएं

कितना अजीब लगता है न जब हम किसी शादी-फंक्शन में जाते हैं या फिर त्योहारों में कोई भी स्लीवलेस कपड़े या क्रॉप टॉप पहनते हैं, तो हमारे पूरे शरीर को छोड़कर बस हाथ-पैर काले दिखते हैं। आपको भी लगता होगा ना? पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यों? क्योंकि हमें आपकी हर एक परेशानी को हल करना जानते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक बहुत ही असरदार नुस्खा लाएं हैं जो आपके काले हाथ पैरों को गोरा कर देगा यानी की रंग बहुत ही ज्यादा साफ कर देगा। अगर आप भी अपने हाथ और पैर के कालेपन को दूर करना चाहते हैं और उन्हें इतना साफ करना चाहते हैं कि देखते ही ऐसा लगे जैसे आप दूध में नहाकर आई हैं, तो फिर हमारे इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें। (Photo Designed by freepik) हाथ-पैरों के काला पड़ने का कारण हमारे शरीर का बाकी हिस्सा गोरा या साफ रहता है पर हाथ-पैर काले हो जाते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है एक्सपोजर। क्योंकि यही दो हिस्से हैं जिनका सूरज की किरणों से सामना सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा पिगमेंटेशन के कारण भी हमारी स्किन काली पड़ जाती है। लेकिन आप हमारे बताए इस खास नुस्खे से हाथ-पैरों के कालेपन को दूर कर सकते हैं और साफ और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं। टैनिंग हटाने के लिए इन चीजों तैयार करें लेप बेसन- 2 चम्मच हल्दी- 1/2 चम्मच शहद- 1/2 चम्मच पानी- जरूरत अनुसार विधि- ​सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, हल्दी, शहद और जरूरत अनुसार पानी डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने हाथ, पैर, चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से पैक को वॉश कर लें और फिर अपनी स्किन को मॉइस्चराइजर से नरिश कर लें। आप इस नुस्खे को हफ्ते में 3 दिन लगा सकते हैं। टैनिंग हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करने के फायदे बेसन न सिर्फ हमारी त्वचा से गंदगी को साफ करता है बल्कि टैनिंग कम करने में भी फायदेमंद होता है। साथ ही ये स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन मृत कोशिकाओं को हटाने और त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। बेसन लगाने का ये भी फायदे है कि ये चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने का काम करता है, जिससे स्किन ऑयली नजर नहीं आती है। टैनिंग हटाने के लिए शहद के फायदे एक और जहां बेसन टैनिंग हटाने में मदद करता है, वहीं शहद अपने औषधीय गुणों से त्वचा की देखभाल करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण टैनिंग को कम करने और स्किन इंफेक्शन होने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही शहद हमारी स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 151

जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनायें एवं बधाई हर्षोल्लास के साथ परम्परागत एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस   जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी सीधी  देश की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व पर पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सीधी जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पूरे उत्साह और गरिमामय ढंग के साथ सम्पन्न हुआ जहां समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ रविन्द्र वर्मा भी उनके साथ रहे। मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़ने के पश्चात मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया, तत्पश्चात परेड द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया। शहीदों के परिजनों का पैर छूकर शहादत को किया नमन      समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जायसवाल ने वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के वीर शहीद लांस नायक श्याम लाल सिंह, सिपाही रघुवंश प्रसाद, हविलदार रामरूप तिवारी, हविलदार बृजभूषण तिवारी, सिपाही दिलीप कुमार, जीडीआर ताम्रध्वज सिंह, लांस नायक सुधाकर सिंह, सिपाही धरमपाल सिंह एवं सिपाही रामसिया मिश्रा के परिजनों का पैर छूकर देश के लिए दी गई शहादत को नमन किया। जिला पुलिस बल के बैंड दल के नेतृत्व में हुआ परेड का आयोजन   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में जिला पुलिस बल के बैंड दल को प्रशिक्षित किया गया है। इस वर्ष जिला पुलिस बल के बैंड दल के सुमधुर धुन पर परेड का आयोजन किया गया। परेड के कमांडर सूबेदार वीरेंद्र कुमरे रक्षित निरीक्षक तथा उप कमाण्डर उप निरीक्षक मयंक तिवारी पीसी होम गार्ड थे। इसमें उप निरीक्षक गया प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में 9वीं वाहिनी विसबल सी कंपनी कैम्प सीधी, उप निरीक्षक तरुण कुमार बेड़िया के नेतृत्व में जिला पुलिस बल सीधी, सहायक उपनिरीक्षक मनसुख लाल के नेतृत्व में जिला होम गार्ड, उपनिरीक्षक मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में महिला जिला पुलिस बल सीधी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में वन विभाग सीधी, खेलेश्वर साकेत के नेतृत्व में सीनियर एनसीसी संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी, अमितेन्द्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, आयुष सिंह गहरवार के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी गणेश सीनियर सेकेंड्री स्कूल पड़रा सीधी, शुभम सिंह चौहान के नेतृत्व में एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल हड़बड़ो, कु आस्था सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी, कु दिव्या पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल मड़रिया(छात्रा वर्ग), अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल मड़रिया(छात्र वर्ग), अम्बिकेश पाठक के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई हाई स्कूल सीधी, अमित शर्मा के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सीधी, शिवानंद द्विवेदी के नेतृत्व में अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल सीधी, कु सोनल भारती के नेतृत्व में शासकीय आदर्श कन्या हा स्कूल सीधी, वैभव सिंह बघेल के नेतृत्व में सरस्वती उमावि मड़रिया सीधी, कु मधु कोल के नेतृत्व में महिला बाल विकास शौर्य दल तथा जिला पुलिस बल सीधी के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में गाॅधी विद्यालय के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। अपर कलेक्टर सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया पुरष्कृत    मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान उनके साथ सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।     सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह की श्रृंखला में सर्वोत्तम परेड सीनियर का पुरस्कार 9वीं वाहिनी विसबल सी कंपनी कैम्प सीधी को दिया गया। परेड सीनियर का द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड एवं तृतीय पुरस्कार महिला जिला पुलिस बल सीधी को दिया गया। सर्वोत्तम परेड जूनियर का पुरस्कार जूनियर सीएम राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी को दिया गया। परेड जूनियर का द्वितीय पुरस्कार जूनियर महारानी लक्ष्मीबाई हाई स्कूल सीधी एवं तृतीय पुरस्कार गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल मड़रिया(छात्र वर्ग) को दिया गया। इनकी रही उपस्थिति  इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, जनपद सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह, प्रदीप शुक्ला, वरिष्ठ समाज सेवी देव कुमार सिंह, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। वनमंडलाधिकारी क्षितिज कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, जिले के समस्त वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व डॉ. डी.के द्विवेदी सहायक संचालक आदिवासी कार्य विभाग तथा सहायक उद्घोषक का दायित्व श्रीमती नेहा सिंह उच्च माध्यमिक शिक्षक चौफाल द्वारा निभाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

सीएम की गद्दी पर 7 साल 148 दिन, सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अखिलेश-मुलायम और मायावती भी हुए पीछे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया है. वह उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है. मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए. बसपा प्रमुख मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल सात साल, 16 दिन का था. मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री बने. इस दौरान  मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष 274 दिन का रहा था. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी. 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. नारायण दत्त ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87