मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डेकोरेटर कर्मचारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से डेकोरेटर कर्मचारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रर्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक पर शहीदों को नमन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 78वें स्वतंत्रता दिवस शौर्य स्मारक पहुंचें। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, सेना के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रातः मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शैक्षिक डिजिटल बस का किया शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शैक्षिक डिजिटल बस का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने डिजिटल बस की कार्यप्रणाली को जाना और छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में डिजिटल बस छात्रों के लिये उपयोगी साबित होगी। राज्य शिक्षा केंद्र की सहयोगी संस्था एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल बस में 20 कम्प्यूटर के साथ इंटरनेट की सुविधा भी है। डिजिटल बस विद्यालयीन छात्रों को स्मार्ट शिक्षा कार्यक्रम के तहत विषय आधारित जानकारी उपलब्ध करायेगी। छात्रों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने डिजिटल बस राजधानी भोपाल के चयनित विद्यालयों में निरंतर भ्रमण करेगी। डिजिटल बस शुभारंभ अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एसआरएफ फाउंडेशन के पदाधिकारी और विद्यार्थी मजूद रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

पुत्रदा एकादशी व्रत कथा: पद्म पुराण से”

!! सावन पुत्रदा एकादशी व्रत कथा !! युधिष्ठिर ने पूछा- मधुसूदन। श्रावण के शुक्‍ल पक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? कृपया मेरे सामने उसका वर्णन कीजिए। भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन् । प्राचीन काल की बात है, द्वापर युग के प्रारंभ का समय था, माहिष्मतीपुर में राजा महीजित् अपने राज्यका पालन करते थे, किन्तु उन्हें कोई पुत्र नहीं था; इसलिए वह राज्य उन्हें सुखदायक नहीं प्रतीत होता था। अपनी अवस्था अधिक देख राजा को बड़ी चिंता हुई। उन्होंने प्रजा वर्ग में बैठकर इस प्रकार कहा- 'प्रजाजनो! इस जन्‍म में मुझसे कोई पातक नहीं हुआ। मैंने अपने खजाने में अन्याय से कमाया हुआ धन नहीं जमा किया है। ब्राह्मणों और देवताओं का धन भी मैंने कभी नहीं लिया है। प्रजा का पुत्रवत् पालन किया, धर्म से पृथ्वी पर अधिकार जमाया तथा दुष्टों को, वे बन्धु और पुत्रों के समान ही क्यों न रहे हों, दण्ड दिया है। शिष्ट पुरुषों का सदा सम्मान किया और किसी को द्वेष का पात्र नहीं समझा। फिर क्या कारण है, जो मेरे घर में आज तक पुत्र उत्पन्न नहीं हुआ। आप लोग इसका विचार करें।' राजा के ये वचन सुनकर प्रजा और पुरोहितों के साथ ब्राह्मणों ने उनके हित का विचार करके गहन वन में प्रवेश किया। राजा का कल्याण चाहने वाले वे सभी लोग इधर- उधर घूमकर ऋषि सेवित आश्रमों की तलाश करने लगे। इतने ही में उन्हें मुनिश्रेष्ठ लोमश का दर्शन हुआ। लोमशजी धर्म के तत्त्वज्ञ, सम्पूर्ण शास्त्रों के विशिष्ट विद्वान्, दीर्घायु और महात्मा हैं। उनका शरीर लोम से भरा हुआ है। ये ब्रह्माजी के समान तेजस्वी हैं। एक-एक कल्प बीतने पर उनके शरीर का एक-एक लोम विशीर्ण होता- टूटकर गिरता है, इसलिये उनका नाम लोमश हुआ है। वे महामुनि तीनों कालों की बातें जानते हैं। उन्हें देखकर सब लोगों को बड़ा हर्ष हुआ। उन्हें निकट आया देख लोमशजी ने पूछा- 'तुम सब लोग किसलिए यहां आए हो ? अपने आगमन का कारण बताओ। तुम लोगों के लिए जो हितकर कार्य होगा, उसे मैं अवश्य करूंगा। प्रजाओं ने कहा- ब्राह्मण। इस समय महीजित् नाम वाले जो राजा हैं, उन्हें कोई पुत्र नहीं है। हम लोग उन्हीं की प्रजा हैं, जिनका उन्होंने पुत्र की भांति पालन किया है। उन्हें पुत्रहीन देख, उनके दुःख से दुःखित हो हम तपस्या करनेका दृढ़ निश्चय करके यहां आये हैं। द्विजोत्तम। राजा के भाग्य से इस समय हमें आपका दर्शन मिल गया है। महापुरुषों के दर्शन से ही मनुष्यों के सब कार्य सिद्ध हो जाते हैं। मुने। अब हमें उस उपाय का उपदेश कीजिये, जिससे राजा को पुत्र की प्राप्ति हो। उनकी बात सुनकर महर्षि लोमश दो घड़ी तक ध्यानमग्‍न हो गए। तत्पश्चात् राजा के प्राचीन जन्म का वृत्तान्त जानकर उन्होंने कहा- प्रजावृन्द! सुनो- राजा महीजित् पूर्वजन्म में मनुष्यों को चूसने वाला धनहीन वैश्य था। यह वैश्य गाँव-गाँव घूमकर व्यापार किया करता था। एक दिन जेठ के शुक्‍ल पक्ष में दशमी तिथि को, जब दोपहर का सूर्य तप रहा था, वह गांव की सीमा में एक जलाशय पर पहुंचा। पानी से भरी हुई बावली देखकर वैश्य ने वहां जल पीने का विचार किया। इतने ही में वहाँ बछड़े के साथ एक गौ भी आ पहुंची। यह प्यास से व्याकुल और ताप से पीड़ित थी; अतः बावली में जाकर जल पीने लगी। वैश्य ने पानी पीती हुई गाय को हांककर दूर हटा दिया और स्वयं पानी पीया। उसी पाप-कर्म के कारण राजा इस समय पुत्रहीन हुए हैं। किसी जन्म के – पुण्‍य से इन्हें अकण्टक राज्य की प्राप्ति हुई है।' प्रजाओं ने कहा- मुने! पुराण में सुना जाता है, कि प्रायश्चित्त रूप पुण्य से पाप नष्ट होता है; अतः पुण्य का न उपदेश कीजिये, जिससे उस पाप का नाश हो जाय। लोमशजी बोले- प्रजाजनो! श्रावण मास के शुक्‍ल पक्ष में जो एकादशी होती है, यह 'पुत्रदा के नाम से विख्यात है। वह मनोवांछित फल प्रदान करने वाली है। तुम लोग उसी का व्रत करो। यह सुनकर प्रजाओं ने मुनि को नमस्कार किया और – नगर में आकर विधिपूर्वक पुत्रदा एकादशी के व्रत का अनुष्ठान किया। उन्होंने विधिपूर्वक जागरण भी किया और उसका निर्मल पुण्य राजा को दे दिया। तत्पश्चात् रानी ने गर्भ धारण किया और प्रसव का समय आने पर बलवान् पुत्र को जन्म दिया। इसका माहात्म्य सुनकर मनुष्य पाप से मुक्त हो जाता है तथा इहलोक में सुख पाकर परलोक में स्वर्गीय गति को प्राप्त होता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ समारोह समारोह में आर्मी बैण्ड, पचमढ़ी ने दी विशेष प्रस्तुति भोपाल राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य आमंत्रित अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान किया। राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व राजभवन पहुंच कर सौजन्य भेंट की। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। राज्यपाल पटेल ने आर्मी बैण्ड को पुरस्कृत किया राज्यपाल पटेल ने आर्मी बैण्ड पचमढ़ी द्वारा स्वागत समारोह में दी गई शानदार प्रस्तुति के लिए सराहना की। बैंड लीडर मेजर डी. प्रभाकरन को ट्रॉफी, बैण्ड के प्रत्येक सदस्य के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन भोपाल में आयोजित आर्मी बैण्ड, पचमढ़ी के द्वारा प्रस्तुत की गई देशभक्ति, भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय राग और पाश्चात्य संगीत के समिश्रण से बनी मीठी धुनों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। आर्मी बैण्ड पचमढ़ी अपनी शानदार प्रस्तुतियों के लिए विख्यात है। बैण्ड ने सूडान, चिली, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में विशेष प्रस्तुतियां दीं हैं। बैण्ड में कुल 60 कलाकार सामूहिक वादन में भाग लेते हैं। बैण्ड के तीन, वुडविंड, ब्रास और पर्कशन सेक्शन होते हैं। बैण्ड तीनों सेक्शन के समूहों के समायोजन से संचालित होता है। वुडविंड सेक्शन में फ्लूट, पिकोला, ओबो, क्लैरिनेट, सैक्सोफोन और बैसून जैसे वाद्ययंत्र शामिल होते हैं। ब्रास सेक्शन में हॉर्न, कॉर्नेट, ट्रम्पेट, ट्रॉम्बोन, यूफोनियम और टुबा शामिल हैं। पर्कशन सेक्शन में विभिन्न प्रकार के उपकरण होते हैं, जिन्हें प्रहार या हिलाकर ध्वनि उत्पन्न की जाती है। ग्लोकेन्सपील, जाइलोफोन, वाइब्राफोन, चाइम्स, ड्रम, टिमपनी और कई अन्य वाद्ययंत्र मिलकर एक सुमधुर ध्वनि तरंगें उत्पन्न करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी लगी समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम सेनानियों, वीरांगनाओं और वीरों के पोर्ट्रेट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा किया गया था। राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, आयोगों के पदाधिकारी, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, न्यायिक अधिकारी, निगम मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलगुरू/कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सेना, पुलिस, प्रशासन, वरिष्ठ राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, मेधावी विद्यार्थी, सेना अलंकरण से सम्मानित सैनिक, दिव्यांगजन, उत्कृष्ट खिलाड़ी आदि शामिल हुए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ गरिमामय समारोह भोपाल राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला "चंदेरी के बने हुए वस्त्र का साफा" धारण कर राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, सदस्य सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ अमरपाल सिंह, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय शशांक, अतुल शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88