एमएमआर और आईएमआर को कम करने की दिशा मे कार्य करने की जरूरत- मंत्री राजेंद्र शुक्ल

सागर बीएमसी में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं अविलंब शुरू करना मेरी प्राथमिकता- मंत्री राजेंद्र शुक्ल बीएमसी के उन्नयन एवं सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा करूंगा- मंत्री राजेंद्र शुक्ल एमएमआर और आईएमआर को कम करने की दिशा मे कार्य करने की जरूरत- मंत्री राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां बनने वाले सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के निर्माण के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन एवं बीएमसी डीन डॉ पीएस ठाकुर ने उन्हें विस्तार से प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा से भी फोन पर चर्चा कर प्रस्ताव की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सागर बहुत बड़ा सेंटर है और हम यहां पर मेडिकल की सीट्स 100 से बढ़ाकर 250 करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब सागर जिले का प्रभारी मंत्री हूं और प्रतिमाह यहां आऊंगा। इसलिए बीएमसी के सारे विषय प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बीएमसी में कैथ लैब, न्यूरोलॉजी एवं कैंसर हॉस्पिटल की प्रगति को जाना और प्लानिंग की समीक्षा की। विधायक जैन ने उन्हें बताया कि रीवा मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब की नई मशीन का ऑर्डर किया गया है, यदि सागर की मशीन भी इसी के साथ आ जाए तो सुविधा रहेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को निर्देशित करते हुए कहा कि सागर की मशीन भी इसी सप्ताह ऑर्डर की जाए, और प्राथमिकता के आधार पर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज की कमियों को पूरा करते हुए डीपीआर तैयार कर टेंडर जारी करें। इसके अतिरिक्त बीएमसी में एमआरआई मशीन एवम सीटी स्कैन मशीन अविलंब लगाई जाए। रेडियोलॉजी विभाग में सोनोग्राफी के लिए एसआर शिप शुरू करने को लेकर भी चर्चा की जिससे सोनोग्राफी के लिए और भी हैंड मिल सकेंगे। उन्होंने चमेली चौक अस्पताल के जीर्णोधार उपरांत अपग्रेड होने पर वहां भी सामान्य प्रसव शुरू करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कलेक्टर संदीप जी आर को जिम्मेदारी देते हुए सीएमएचओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेटरनल मोरटेलिटी रेट (एमएमआर) और इंफैंट मोरटेलिटी रेट (आईएमआर) का मुद्दा उठाया और इसे कम करने की दिशा मे काम करने की जरूरत बताई। जिस पर डीन डॉ पी एस ठाकुर ने जानकारी दी कि स्त्रीरोग विभाग में प्राध्यापक के अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है और यह पद भर जायेंगे तो स्त्रीरोग विभाग में पीजी सीट में वृद्धि हो सकेगी साथ ही गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल में भी मदद मिलेगी। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने क्रिटिकल केयर यूनिट को बीएमसी अस्पताल की दूसरी मंजिल में खाली पड़ी जगह पर बनाने का सुझाव दिया ताकि उसी के साथ कैंसर अस्पताल के बंकरो का भी निर्माण कर कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने न्यूरोसर्जन के पद निर्माण के मुद्दे पर सीएमई तरुण पिथोड़े से बात कर शीघ्र पद जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सुनील सक्सेना की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा कैंसर एवं अन्य बीमारियों में की जा रही सर्जरी का कार्य सराहनीय है। बीएमसी में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि हमने 650 कर्मचारियों का प्रस्ताव शासन को भेजा है, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इसे अविलंब स्वीकृति देने की बात कही, इससे बीएमसी को सफाई सुरक्षा हेतु पर्याप्त कर्मचारी मिलेंगे। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्ष एवं चिकित्सक,सीएमएचओ, सिविल सर्जन से परिचय प्राप्त किया और संबंधित विभाग की जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, गौरव सिरोठिया, कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी विकास शाहवाल, शैलेश केसरवानी, डीन डॉ. पीएस ठाकुर, जेडी डॉ. ज्योति चौहान,सीएमएचओ डॉ ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत, डॉ. रमेश पांडे, डॉ. सौरभ जैन उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 81

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया। शासकीय उ.मा.वि., उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। खेल युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का अदभुत प्रदर्शन किया गया। जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्कष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों समूह को पुरस्कृत किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने जनसम्पर्क भवन में किया ध्वजारोहण

भोपाल आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसम्पर्क संचालनालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

स्काउट एवं गाइड संगठन सिखाता है अनुशासन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्काउट एवं गाइड संगठन सिखाता है अनुशासन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री निवास आकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्काउट एवं गाइड संगठन के विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम, राष्ट्र प्रेम और मानवीय गुण सीखकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर उनसे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट करने आए करीब सवा सौ स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर बधाई दीं। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के राज्य सचिव राजेश मिश्रा, स्काउट गाइड संगठन के सहायक राज्य संगठन आयुक्त राजेश मेवाड़े, स्काउट मास्टर मोहम्म्द अजहरउद्दीन, प्रतीक, संजू मेवाड़े और शिक्षिका श्रीमती राजकुमारी बुंदेला एवं श्रीमती नितिशा तिवारी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

चंदेरी वस्त्र का साफा पहनकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुनकरों के प्रति जताया सम्मान

भोपाल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह  एक नए उत्साह और भावना से भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस समारोह के लिये चंदेरी की पारम्परिक शिल्पकारी से बनी पगड़ी (साफा) पहनकर राज्य के बुनकरों और उनके अमूल्य योगदान का सम्मान किया। यह पगड़ी न केवल उन मेहनतकश हाथों की कला का प्रतीक है, जो हर धागे में हमारे देश की आत्मा को बुनते हैं, बल्कि यह युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बनी कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ें और उसे आगे बढ़ाएं। इससे समारोह स्थल पर पूरे वातावरण में गर्व और सम्मान की भावना भर गई। इस अवसर पर उपस्थित बुनकरों, शिल्पकारों और संस्कृति प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के इस आत्मीयतापूर्ण कदम का हृदय से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह कदम बुनकरों के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता एवं सम्मान का प्रतीक है, जो हमारे देश की आत्मनिर्भरता और सदैव स्वदेशी अपनाने के देशज मूल्यों को पुनर्जीवित करता है। समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे हमारे समृद्ध हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़ें और इस प्राचीन विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। उन्होंने कहा कि नवाचार से परम्पराओं को परिष्कृत किया जा सकता है और अब हमें इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

दक्षिण कोरिया का दल इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में हुआ शामिल

प्रदेश में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया मंत्रि-परिषद सदस्यों ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण किया दक्षिण कोरिया का दल इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में हुआ शामिल भोपाल प्रदेश में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालयों सहित जनपद और ग्राम पंचायत स्तर भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी हुई। जिला मुख्यालयों पर भव्य परेड भी आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर में किया ध्वजारोहण नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में जिला मुख्यालय स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आये साउथ कोरिया के दल ने इंदौर के स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह को देखा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस का प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के संबंध में प्रदेश के प्रवास पर है। मरकबा ईसीडीएस कंपनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 2 हजार करोड़ का निवेश अनुमानित है, जिसमें 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में सर्वजोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और राजेश भारद्वाज शामिल हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री पटेल ने रीवा में ध्वजारोहण पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रीवा में ध्वजारोहण किया। मंत्री पटेल ने एसएएफ पुलिस परेड की सलामी भी ली। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मंत्री पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजस्व मंत्री वर्मा ने सिवनी में ध्वजारोहण किया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर सिवनी में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वर्मा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कटनी में ध्वजारोहण किया परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कटनी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति दी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

हमारे देश का इतिहास रानी दुर्गावती जैसी कई वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है- : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आजादी का पर्व अमर शहीदों के बलिदान, साहस और शौर्य के पुनर्स्मरण का दिन है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  देश के वीर सपूतों ने मातृभूमि को रक्त से सींचकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  हमारे देश का इतिहास रानी दुर्गावती जैसी कई वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है-  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री "आजादी का महापर्व" सांस्कृतिक संध्या में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस (आजादी का पर्व) अमर शहीदों के बलिदान, साहस और शौर्य को पुन: स्मरण का दिन है। देश के वीर सपूतों ने मातृभूमि को रक्त से सींचकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। रानी दुर्गावती, चंद्रशेखर आजाद, झांसी रानी लक्ष्मी बाई और पृथ्वीराज जैसे वीर बलिदानियों के शौर्य को सदैव स्मरण रखने की जरूरत है। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पृथ्वी राज चौहान की वीरता, संघर्ष और विजय पताका का उदाहरण हमारे लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश का इतिहास रानी दुर्गावती जैसी कई वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है। स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के बलिदान, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाशित पुस्तकें देश और प्रदेश के लिए बड़ा दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के हमारे वीर शासकों ने नवीन तकनीक का उपयोग नहीं किया लेकिन आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देश के अभिमान को बचाए रखा। हमें समय की प्रासंगिकता को दृष्टिगत रखते हुए नवीन तकनीक का उपयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर रवींद्र भवन सभागार में आयोजित "आजादी का महापर्व" सांस्कृतिक संध्या को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एवं पर्यटन धर्मेन्द्र सिंह लोधी, विधायक भगवानदास सबनानी और प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुपलक मुछाल और गायक पलाश मुछाल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमें गर्व है। हमारी सेना किसी से कम नहीं है। उन्होंने भारत के सैनिकों की वीरता को सराहा। हमारी सेना ने अनेक अवसरों पर दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों की वजह से ही हम स्वतंत्र हुए हैं। देश, समाज और राष्ट्र के विकास में प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश फिर से विश्व गुरु बने। स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात पार्श्व गायिका सुपलक मुछाल और गायक पलाश मुछाल के कलाकार दल ने राष्ट्र भक्ति के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में स्वाधीनता संग्राम विषय पर आधारित 15 पुस्तकों का विमोचन किया गया। संस्कृति विभाग के कला पंचाग 2024-25 का विमोचन भी किया गया। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और आभार प्रदर्शन भी किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115