यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी नजर रखेंगे 500 पुलिस जवान

बिलासपुर दुर्गा पंडालों की मनमोहक और सुंदर झांकियों को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।पुलिस ने अपील की है कि लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी करने की बजाय पार्किंग में लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने। प्रदेश में मशहूर है बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कारण से नवरात्र में जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा पंडालों और दशहरा देखने तथा उत्सव का आनंद लेने के लिए उमड़ पड़ती है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब उन्हें जाम से जूझना पड़ता है। इससे न तो वे ठीक से दुर्गा प्रतिमा के दर्शन कर पाते हैं और न ही सड़कों पर सुगम यातायात का लाभ उठा पाते हैं। प्रमुख झांकियों को देखने के लिए करें पार्किंग का उपयोग पुलिस जवान चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यदि अपनी कार या अन्य वाहन से दुर्गा या दशहरा देखने पहुंचे हैं, तो उसे पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों को परेशानी न हो और जाम की स्थिति निर्मित न हो। थाने और यातायात विभाग के दो-दो जवान रहेंगे तैनात शहर के बाहर मंगला चौक से पं. देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, जुना बिलासपुर से लेकर गांधी चौक, गुरुनानक चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए तारबाहर, पुराना बस स्टैंड और राजेंद्र नगर तक दुर्गा प्रतिमा की मनमोहक झांकी और पंडालों के निर्माण पर समितियां विशेष जोर देती हैं। इन मनमोहक पंडालों और मूर्तियों को देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग के दो-दो जवानों को तैनात किया जाएगा। पूरे शहर में लगभग पांच सौ जवानों की तैनाती की जाएगी, जो यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी नजर रखेंगे। पार्किंग के लिए इन स्थानों का करें उपयोग पंडित देवकीनंदन चौक से गोल बाजार तक झांकी देखने वाले श्रद्धालु अपनी बाइक या कार को प्रेस क्लब परिसर, लखीराम आडिटोरियम या फिर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पार्किंग कर सकते हैं। इससे देवी दर्शन और पंडालों की झांकी का आनंद बिना जाम की समस्या के लिया जा सकता है। शक्ति टीम करेगी पेट्रोलिंग दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए पहुंचने वाली महिला दर्शनार्थियों के साथ छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने महिला पुलिस बल शक्ति को पेट्रोलिंग में लगाया है। यह टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी और महिलाओं की सहायता करेगी। वर्जन शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों, जहां भीड़ की संभावना रहती है, वहां जवानों को तैनात किया जा रहा है, जो जाम की स्थिति को रोकने का कार्य करेंगे। नीरज चंद्राकर, एएसपी यातायात   recent visitors 76

नैचरल लिक्विड हेयर मास्क आपके बालों के लिए किसी टॉनिक से काम नहीं

  खास बात यह है कि यह लिक्विड हेयर मास्क बिल्कुल भी बोरिंग नहीं है। क्योंकि आमतौर पर ऐसा होता है कि जो घरेलू नुस्खे आपको बताए जाते हैं, वे बहुत अधिक समय लेते हैं। इस कारण एक टाइम के बाद आप बोर होकर उन्हें अप्लाई करना बंद कर देते हैं। लेकिन यह लिक्विड हेयर मास्क इतना आसान और 2 मिनट में रेडी होनेवाला है कि आप लाइफ टाइम भी इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसे लगाने के बाद आपको हेयर कैप भी नहीं पहननी पड़ेगी और यह टपक-टपक कर आपके चेहरे पर भी नहीं आएगा। कई लोगों को यह शिकायत होती है कि उनके बाल जल्दी नहीं बढ़ते हैं। खासतौर पर महिलाएं इस बात से बहुत अधिक परेशान रहती हैं। वहीं लॉन्ग हेयर रखनेवाले लड़कों को भी यह समस्या दुखी करती है। जल्दी बाल लंबे करने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के सप्लिमेंट्स लेते हैं तो कुछ लोग अलग-अलग हेयर-केयर प्रॉडक्ट्स का उपयोग करते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा होममेड हेयर मास्क लेकर आएं हैं, जो आपके बालों को जल्द ग्रोथ देगा। यह लिक्विड मास्क पूरी तरह नैचरल है और पोषक तत्वों से भरपूर भी। इसलिए इसे लगाने के बाद आपके बाल केवल लंबे नहीं होंगे बल्कि, सिल्की, स्मूद और घने भी बनेंगे। बालों को ग्रोथ देने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि आप अपने बालों को पूरा पोषण दें और उनकी रूट्स को मजबूत बनाएं। क्योंकि जब बालों की ये दोनों ही जरूरतें पूरी होती हैं तभी उनमें ग्रोथ और थिकनेस आती है। इसके बाद खूबसूरत और घने बालों के साथ आप किसी भी तरह का हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। यह लिक्विड हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच अदरक का रस, 2 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल। सबसे पहले आप एक कटोरी में नारियल तेल लें और इस तेल को बहुत धीमी आंच पर हल्का-सा गर्म करें। जब तक यह तेल गर्म हो तब तक आप दूसरी कटोरी में 2 चम्मच अरंडी का तेल कर लें और उसमें 1 चम्मच अदरक का रस मिला लें। अब गुनगुने हो चुके नारियल के तेल को इस मिक्चर में मिलाकर फाइनल लिक्विड तैयार करें। ध्यान रखें तेल को बहुत अधिक गर्म नहीं करना है और गर्म नारियल तेल में अदरक का रस सीधे नहीं डालना है। बल्कि अदरक का रस पहले अलग कटोरी में अरंडी के तेल में मिलाना है और फिर तैयार मिश्रण को नारियल तेल में मिक्स करना है। ऐसा इसलिए जरूरी होता है क्योंकि गर्म करने के बाद जिस तरह चीजों की नैचरल प्रॉपर्टीज में बदलाव होता है, ठीक उसी तरह पहले और बाद में अन्य लिक्विड के साथ मिक्स करने का भी अलग प्रभाव होता है। आप नैचरल प्रॉपर्टीज और मिक्सिंग के बाद इनमें होनेवाले बदलावों को इनकी कार्य क्षमता से समझ सकते हैं। यानी जब कोई एक तेल अकेला है तो उसे लगाने से बालों पर अगल तरह का असर होगा, जब आप उसे किन्हीं अन्य तेलों के साथ मिक्स करेंगे तो उसका असर कुछ और होगा। इसलिए यह लिक्विड हेयर मास्क बनाते समय आप गर्म नारियल तेल में अदरक का रस ना डालकर पहले अदरक के रस और कैस्टर ऑइल को अलग कटोरी में मिलाएं।बालों की चमक बढ़ाने के लिए इस तरह करें चुकंदर का उपयोग, रेशमी जुल्फें उड़ा देंगी सबके होश तैयार लिक्विड हेयर मास्क को आप अपने बालों की जड़ों के साथ ही लंबाई में भी अच्छी तरह लगाएं। इसे लगाते समय बहुत हल्के हाथों से यानी बिना प्रेशर डाले बालों की जड़ों को सर्कुलर मोशन (उंगली के पोरों को सिर की त्वचा पर गोल-गोल घुमाते हुए ) में हल्की मसाज भी देते रहें। अब डेढ़ से 2 घंटे के लिए यह मास्क बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद हर्बल शैंपू से अपने बालों को धो लें। आप छुट्टी के दिन यह मास्क आराम से लगा सकते हैं। साथ ही इस मास्क को लगाने के बाद अपना कोई भी काम आराम से कर सकते हैं। सप्ताह में सिर्फ दो बार इस मास्क का उपयोग करें और सिर्फ 1 महीने में अपने बालों पर इसका असर देखें। आप चाहें तो इसके बाद हमें थैंक्यू बोल सकते हैं! यह लिक्विड हेयर मास्क आपके बालों की ग्रोथ में मदद करेगा साथ ही आपके बालों को टूटने से भी रोकेगा और झड़ने से भी। अब आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि आखिर यह मास्क काम कैसे करता है? तो आपकी इस क्वेरी का समाधान भी हम लेकर आए हैं। दरअसल, नारियल का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिनमें लॉरिक, कैप्रिक और कैपेटेलिक एसिड शामिल हैं। ये सभी फैटी एसिड्स आपके बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने का काम करते हैं और उन्हें मजबूत भी बनाते हैं। दूसरी तरफ कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल सिर की त्वचा में वायु विकार को कम करता है। इससे डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है और बालों की जड़ें कमजोर नहीं होती। जिससे बालों के झड़ने की प्रक्रिया कम होती है। अरंडी का तेल सिर की त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करके उनमें नमी भरने का काम करता है। इससे बालों की जड़ों में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। अदरक के रस में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिफंगल गुण होते हैं। यह बालों की ग्रोथ में आ रही कई तरह की समस्याओं को दूर कर बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। यह डैंड्रफ और खुजली की समस्या को भी दूर करता है। इससे आपकी उंगलियां बार-बार आपके बालों की जड़ों में नहीं जाती हैं और इससे आपके नाखूनों और उंगलियों के जरिए बालों की जड़ों में पहुंचनेवाली गंदगी जाना बंद हो जाती है। बस अब आप इस मास्क को लगाकर इसका रिजल्ट देखिए और अपना फीडबैक हमें स्टोरी के नीचे कमेंट करके बताइए। recent visitors 130

डिवाइन ने रन आउट के विवादास्पद फैसले पर कहा, इससे भारत की लय गड़बड़ाई

दुबई न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 58 रन से हार गई थी। वह इस दौरान रन आउट से जुड़े विवाद में भी फंस गई थी। डिवाइन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,,‘‘यह वास्तव में दिलचस्प मामला था जिससे मुझे लगता है कि भारत की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है लेकिन लोगों का नजरिया हमेशा थोड़ा अलग होता है।’’ यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर में घटी जब डिवाइन के साथ दूसरा रन लेने के प्रयास में केर को भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने रन आउट कर दिया था। केर ने मैदान से बाहर जाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायर अन्ना हैरिस और जैकलीन विलियम्स ने गेंद को ‘डेड’ घोषित कर दिया क्योंकि भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने पहले ही अंपायर से अपनी टोपी ले ली थी जो ओवर के समाप्त होने का संकेत था। अंपायरों ने केर को वापस भुला दिया लेकिन उनके इस फैसले से भारत को निराशा हुई। इस बीच भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार को चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते देखा गया। डिवाइन ने कहा,‘‘यह अंपायरों के विवेक पर निर्भर करता है कि वह कब ओवर को समाप्त मानते हैं लेकिन हमें उन पर भरोसा रखना होगा। आखिर में उन्होंने जो भी फैसला दिया यह उनका काम है। इससे वास्तव में मेरा कोई लेना देना नहीं है।’’   recent visitors 66

18 डीएसपी को मिला एएसपी के पद पर प्रमोशन, छत्तीसगढ़-नारायणपुर के ऐश्वर्य चंद्राकर बने एएसपी

जगदलपुर. राज्य सरकार ने डीएसपी से एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) व सहायक सेनानी के पद से एडिश्नल एसपी व उप सेनानी के पद पर प्रमोशन आदेश जारी करते हुए नयी जगह पोस्टिंग दी है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 18 डीएसपी को एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदस्थापना भी दी गई हैं। लिस्ट में महासमुंद में पदस्थ डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। विश्व दीपक त्रिपाठी को अनु, अधिकारी केशलूर जिला बस्तर से बलरामपुर रामानुजगंज का एएसपी बनाया गया है। उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैम्प पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर। कु. नवनीत कौर एसडीओपी बालोद से मुंगेली का एएसपी बनाया गया है। अमित पटेल सरगुजा डीएसपी को आसूचना शाखा कैम्प बस्तर का एएसपी बनाया गया है। गंगा उपाध्याय सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई से उप सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल जिला राजनांदगांव भेजा गया है। ऐश्वर्य कुमार चंद्राकर अनु. अधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा से एएसपी आॅप्स नारायणपुर बनाया गया है। नितेश कुमार गौतम उप पुलिस अधीक्षक गैर कानूनी चिटफण्ड एवं वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ बस्तर संभाग से एसपी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। recent visitors 85

सीपीएल ने की पुष्टि, गयाना 2025 में बारबाडोस 2026 में सीपीएल फाइनल की पहली बार मेजबानी करेगा

त्रिनिदाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने पुष्टि की है कि बारबाडोस का प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल 2026 में पहली बार सीपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि गयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम 2025 के फाइनल के लिए स्थल के रूप में काम करेगा, जो प्रतिष्ठित मैच की मेजबानी करने वाला लगातार चौथा वर्ष है। यह घोषणा गत सीपीएल चैंपियन गयाना अमेज़न वारियर्स द्वारा 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने से कुछ समय पहले की गई। गयाना के अध्यक्ष मोहम्मद इरफ़ान अली ने टीम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और 2025 के फाइनल की मेजबानी को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर गयाना अमेज़न वारियर्स को सफलता की कामना करना चाहता हूं क्योंकि हम लगातार दो बार से ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।अन्य सभी टीमों के लिए, हम आपको शुभकामनाएं देते हैं क्योंकि हम एकता के साथ मिलकर खेलते हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए भी बहुत खुशी हो रही है कि गयाना सीपीएल 2025 के फाइनल की मेजबानी करेगा।” सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने लीग के इतिहास में दोनों मेजबान देशों के महत्व पर जोर दिया। रसेल ने दोनों देशों की सरकारों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, “गयाना और बारबाडोस पिछले 12 वर्षों से सीपीएल के लिए अद्भुत साझेदार रहे हैं और यह घोषणा करना वास्तव में रोमांचक है कि वे क्रमशः 2025 और 2026 में फाइनल के लिए मेजबान होंगे।” 2019 में अपना आखिरी खिताब जीतने वाले दो बार के सीपीएल चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स के पास अब 2026 में घरेलू धरती पर तीसरा खिताब जीतने का मौका होगा। मैदान पर, गयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स ने दूसरे क्वालीफायर में बारबाडोस रॉयल्स पर शानदार जीत के बाद अपने खिताब की रक्षा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। मोईन अली, रहमानुल्लाह गुरबाज और शाई होप के तेजतर्रार योगदान की बदौलत वॉरियर्स ने रॉयल्स द्वारा दिए गए 149 रनों के लक्ष्य को महज 15 ओवर में हासिल कर लिया। अब वॉरियर्स का सामना 6 अक्टूबर को सेंट लूसिया किंग्स से होगा।   recent visitors 78

भारतीय टीम ने 14वें ओवर में कर द्वारा रन लेने के प्रयास में रन आउट की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया, उठे सवाल

दुबई शुक्रवार को दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान पहली पारी में एमेलिया कर को रन आउट न दिए जाने को लेकर विवाद की स्थिति पनप गई। भारतीय टीम ने 14वें ओवर में कर द्वारा रन लेने के प्रयास में रन आउट की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। दरअसल दीप्ति शर्मा की अंतिम गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ पर शॉट खेले जाने के बाद सोफ़ी डिवाइन और कर ने मिलकर दूसरा रन लेने का प्रयास किया और स्ट्राइकर एंड पर कर क्रीज़ तक नहीं पहुंच पाईं। हालांकि दूसरे रन के लिए भागे जाने से पहले ही दीप्ति ने अंपायर से अपनी कैप वापस मांग ली थी। इसका मतलब था कि गेंद डेड हो चुकी थी क्योंकि अंपायर द्वारा गेंदबाज़ को कैप थमाए जाने के बाद गेंद को प्ले में नहीं माना जा सकता था और हरमनप्रीत कौर ने इस घटना के बाद ही गेंद को विकेटकीपर की ओर थ्रो किया था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सात मिनट तक के लिए खेल रुका रहा। भारतीय मुख्य कोच अमोल मज़ूमदार भी रन आउट न दिए जाने पर निराश दिखाई दिए। वह बाउंड्री लाइन के पास चौथे अंपायर के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे। रन आउट की अपील नकारे जाने और सिंगल दिए जाने के बाद अगले ओवर की शुरुआत में कर को वापस स्ट्राइक पर आना चाहिए था, लेकिन उनकी जगह पर डिवाइन ने स्ट्राइक लिया और सिंगल लिए जाने के बाद कर वापस स्ट्राइक पर आ गईं। हालांकि कर अगली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के हाथों कैच थमा बैठीं। रन आउट की इस अपील पर डेड बॉल से संबंधित एमसीसी का नियम यही कहता है कि ऐसी स्थिति में गेंदबाज़ या विकेटकीपर का रुख़ एक अच्छा मार्गदर्शक हो सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति में भी अंपायर की राय ही मान्य होती है। अगर अंपायर को लगता है कि गेंद पूरी हो चुकी थी तो उसे डेड माना जाएगा, इससे फ़र्क नहीं पड़ता यदि कोई एक या अधिक खिलाड़ी यह मानते हों कि गेंद अभी भी प्ले में है।   recent visitors 99

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मुकाबले के खिलाफ हिंदू महासभा का प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान

ग्वालियर ग्वालियर में कल यानी 6 अक्टूबर को होने जा रहे भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच का हिंदू महासभा कड़ा विरोध कर रही है। हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में बने हालात में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ गलत काम हो रहे हैं। हिंदू महासभा अपने साथ अन्य हिंदू संगठनो को लेकर व्यापारियों को पत्र भेज रही है। पत्र में लिखा है कि हिंदुओं के सम्मान के लिए 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखें। ग्वालियर में मैच का विरोध,हिंदू महासभा ने की पिच खोदने की कोशिश क्या कहा एसपी ने? इस मामले में ग्वालियर के एसपी का कहना है कि वह किसी भी हाल में ग्वालियर की छवि को बिगड़ने नहीं देंगे। कुछ लोग विरोध में थे, लेकिन उनसे हमारी बात हो गई है। वहीं हिंदू महासभा लगातार व्यापारियों के साथ बैठक कर रही है। अगस्त में ही शुरू हो गया था विरोध भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच अगस्त 2024 में इंदौर की जगह ग्वालियर में कराने की घोषणा की गई थी। मैच की घोषणा के साथ ही हिंदू वादी संगठन, हिंदू महासभा ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके लिए हिंदू महासभा ने 14 अगस्त को खून से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर इस मैच को रद्द कराने की मांग की थी। साथ ही साथ 28 अगस्त तक मैच को रद्द करने की चेतावनी भी दी थी। तब से हिंदू महासभा लगातार प्रदर्शन कर इस मैच का विरोध कर रही है। इस बीच में कई रैलियां व सभाएं की गई थीं। विरोध के चलते मोती मस्जिद में बांग्लादेशी क्रिकेटर नहीं पढ़ सके नमाज शुक्रवार को जुमा की नमाज अता करने के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर फूलबाग की मोती मस्जिद जाना चाहते थे। जिसके लिए दोपहर के 1.30 बजे का समय तय किया गया था। फूलबाग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। तभी हिंदू महासभा विरोध करने की तैयारी करने लगी। इसको देखते हुए बांग्लादेशी टीम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। शहर काजी ने होटल में पहुंचकर बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को नमाज-ए-जुमा अता कराई। 80 प्रतिशत व्यापारियों का मिल रहा समर्थन महासभा ने मैच से एक दिन पहले हिंदू संगठनों के महासम्मेलन का ऐलान किया था, लेकिन किसी कारण वश यह सम्मेलन टल गया। पर 6 अक्टूबर को लश्कर के सभी बाजार बंद का आह्वान किया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि हमने रविवार को दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। इसके लिए सभी दुकानों पर हमारे कार्यकर्ता जाकर बंद का समर्थन कराने के लिए पत्र भेज रहे हैं। 80 प्रतिशत व्यापारियों का हमें समर्थन भी मिल रहा है। हम विरोध कर रहे हैं और करते रहेंगे, पुलिस जेल क्यों न भेज दे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि यह विरोध हर भारतीय का विरोध है। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं, उसका विरोध है। हिंदुओं के धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे हैं उसका विरोध है। हम ग्वालियर की धरती पर बांग्लादेश से मैच नहीं होने देंगे। फिर चाहे पुलिस हम पर मामला दर्ज कर जेल क्यों न भेज दे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने हिंदुओं के साथ छल किया है। कथित हिंदू संगठन कहलाने वाले कई दल चुप्पी साधकर बैठे हैं। हमें न चुनाव लड़ना है न ही वोट चाहिए। इसलिए हम विरोध करते रहेंगे। 4 हजार जवान रहेंगे तैनात बताया जा रहा है कि पहले मैच की सुरक्षा में दो हजार के लगभग जवान लगाए जा रहे थे। विरोध और तनाव को देख इंटेलिजेंस ने कड़ी सुरक्षा के लिए सलाह दी थी। जिसके बाद पुलिस जवान व अफसरों की संख्या अब चार हजार कर दी गई है। दो हजार जवान बाहर से मिले हैं और इतने ही जवान जिले से लगाए जा रहे हैं। ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी के बीच रवाना होंगी टीमें एसपी ग्वालियर राकेश कुमार सगर ने बताया कि पहले स्टेडियम की बाउंड्री वॉल नीचे थी, लेकिन अब उसको बढ़वा कर ऊंचाई बढ़ा दी गई है, जिससे कोई आसामाजिक तत्व अंदर प्रवेश न कर सके। इसके अलावा जिस रूट से टीमें निकलेंगी विशेषकर बांग्लादेश की वहां कड़ी चौकसी लगा दी है। ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। पार्किंग के लिए देना होगा 100 व 50 रुपए शुल्क MPCA व GDCA द्वारा निजी एजेंसी के सहयोग से कुल 13 पार्किंग बनवाई गईं हैं। चार पहिया वाहन के लिए 100 रुपए व दोपहिया वाहन पार्क करने के लिये 50 रुपए शुल्क रखा गया है।  पार्किंग स्थल पर भी रोशनी, पेयजल, अस्थायी शौचालय व CCTV कैमरे की व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की देख-रेख में पार्किंग व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुल 13 पार्किंगों में 7 चार पहिया वाहनों के लिये और 6 पार्किंग दोपहिया वाहनों के लिए रहेंगी। मोती झील व गोल पहाड़िया की तरफ यह पार्किंग बनाई गई हैं। इस रूट से जाएंगी टीमें सिविल एयरपोर्ट से डीडी नगर चौराहा, पानी की टंकी तिराहा, यूनीपेंच फैक्ट्री तिराहा, गोला का मंदिर, महाराजा गेट, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन तिराहा, होटल सनबीम तिराहा, हेल्थ सेंटर तिराहा होते हुए होटल रेडिसन पहुंचेंगे। जबकि होटल से शंकरपुर स्टेडियम प्रैक्टिस के लिए, होटल रेडिसन से हेल्थ सेंटर तिराहा, तानसेन होटल तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, गोला का मंदिर, सिमको चौराहा, यादव धर्मकांटा, मल्लगढ़ा चौराहा, जलालपुर, सागरताल चौराहा, पऊआ वाली माता व मोतीझील होते हुए शंकरपुर स्टेडियम पहुंचेगी। बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे ग्वालियर शुक्रवार को बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज दौनेरिया ग्वालियर पहुंचे। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर उन्होंने कहा कि यह मैच इस समय नहीं होना चाहिए। BCCI ने यह मैच गलत समय पर लिया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ किस तरह से बर्बरता हो रही है। हिंदुओं को वहां पेड़ों से और खंभो से बांध कर मारा गया है। इतनी बर्बरता इतिहास के पन्नों में कभी सुनी नहीं गई है, जितनी बर्बरता अब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई है। ऐसी बर्बरता के बाद भी BCCI यह मैच करा रही है। करोड़ों … Read more