राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 15 डिसमिल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

कोंडागांव. कोंडागांव में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डिसमिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें ज्योतिस्मिता साहू, निवासी माकड़ी, द्वारा मोटेल के पास शासकीय आबादी मद की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। तहसीलदार रावटे ने जानकारी दी कि इस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से ज्योतिस्मिता साहू को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। मजबूरन, राजस्व विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आज यह अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम के साथ कोटवार, पटवारी, पुलिस बल, और नगर पालिका के कर्मचारी भी शामिल थे। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया, जिससे 15 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह शासकीय भूमि अब किसी अन्य सरकारी उपयोग के लिए आवंटित की जाएगी। तहसीलदार रावटे ने यह भी कहा कि मोटेल के आसपास की अन्य भूमि पर भी अतिक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं। इसके लिए पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है और भविष्य में इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार एक नहीं, चार से छह नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव

रायपुर राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्‍तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा। जिसका समापन छह नवंबर 2024 को होगा। अंतिम दिवस समापन समारोह के दिन राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। मेला स्थल की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल का ले-आउट और स्टाल आवंटन एनआरडीए और सीएसआइडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिल्पग्राम, वनोपज, हर्बल उत्पादों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य अलंकरण समारोह के लिए संबंधित विभागों से पुरस्कार की सूची, चयनित व्यक्तियों का परिचय और सम्मान राशि की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी समय-सीमा में संस्कृति विभाग को दी जाएगी। इन्हें यह मिली जिम्मेदारी तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। राज्योत्सव स्थल में मंच, पंडाल और सजावट का काम लोक निर्माण विभाग एवं सीएसआइडीसी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, फूड कोर्ट, पार्किंग और स्टाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। मेला स्थल पर पेय जल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एनआरडीए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर को दी गई है। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ऊर्जा विभाग और एनआरडीए द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों में पांच नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव भी आयोजित किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा

नई दिल्ली आगामी प्रो कबड्डी लीग सीजन 11, जो 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, कार्यक्रम में कुछ मामूली बदलाव किए हैं। मैचों के कार्यक्रम या तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल कुछ तारीखों के पहले और दूसरे मैच के बीच अदला-बदली की गई है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा। इस मैच में घरेलू टीम तेलुगू टाइटन्स और उसके स्टार रेडर पवन सेहरावत का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के लिए वापसी करने वाले प्रदीप नरवाल से होगा। इस बार, पीकेएल तीन शहरों के प्रारूप में लौटेगा, जिसका 2024 संस्करण 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद यह 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरे चरण के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम में स्थानांतरित होगा। तीसरा चरण 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में शुरू होगा। प्रो कबड्डी लीग 11 के शेड्यूल में ये बदलाव हैं: 23 अक्टूबर: मैच 11 – तमिल थलाइवाज बनाम पुनेरी पलटन; मैच 12 – गुजरात जायंट्स बनाम यू मुंबा 2 नवंबर: मैच 29 – यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स; मैच 30 – बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस 3 नवंबर: मैच 31 – बंगाल वारियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स; मैच 32 – पुनेरी पल्टन बनाम यू मुंबा 4 नवंबर: मैच 33 – पुनेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स; मैच 34 – बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवाज 5 नवंबर: मैच 35 – जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा; मैच 36 – यू मुंबा बनाम दबंग दिल्ली के.सी. 6 नवंबर: मैच 37 – पटना पाइरेट्स बनाम यू मुंबा; मैच 38 – तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगु टाइटंस 7 नवंबर: मैच 39 – बंगाल वॉरियर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.; मैच 40 – हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स 18 नवंबर: मैच 61 – तेलुगु टाइटंस बनाम हरियाणा स्टीलर्स; मैच 62 – बेंगलुरु बुल्स बनाम यू मुंबा 21 नवंबर नवंबर: मैच 67 – बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगू टाइटन्स;  मैच 68 – बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स 22 नवंबर: मैच 69 – तमिल थलाइवाज बनाम यूपी योद्धाज; मैच 70 – जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. 25 नवंबर: मैच 75 – पुणेरी पल्टन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स; मैच 76 – यू मुंबा बनाम बेंगलुरु बुल्स 26 नवंबर: मैच 77 – यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज; मैच 78 – दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पटना पाइरेट्स 6 दिसंबर: मैच 95 – तमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स; मैच 96 – हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 145

चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान-अजमेर में ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यावर सदर थाने के सामने अजमेर रोड पुलिया पर यह हादसा सामने आया है। थाना प्रभारी गंगाराम खावा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर से अजमेर की ओर कोयला भरकर जा रहे ट्रेलर में डिवाइडर से टकराकर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर के टायर जलकर खाक हो गए। गनीमत रही आग लगने के तुरंत बाद मांडलगढ़ निवासी ट्रेलर के ड्राइवर दुर्गालाल मीणा और खलासी ने जलते ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। फिलहाल ब्यावर सदर थाना पुलिस ने ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। आगजनी के कारण लगा जाम ट्रेलर में आग लगने के कारण ब्यावर सदर थाने के सामने वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस ने पहले आग पर काबू पाकर ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे लगाया, उसके बाद जाम खुलवाकर आवाजाही दुरुस्त की गई। हो सकता था बड़ा नुकसान ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहा ट्रेलर पूरा कोयले से भरा हुआ था। गनीमत रही आग की लपटें कोयले तक नहीं पहुंचीं। वरना बड़ा नुकसान हो जाता और आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो जाता। सदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे कि बड़ा हादसा होने से टल गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की

अबू धाबी युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के करियर के पहले शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 174 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला बराबर की थी लेकिन वनडे में उसकी एक नहीं चली। अपना छठा वनडे मैच खेल रहे 24 वर्षीय स्टब्स ने 81 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनकी इस शानदार पारी से दक्षिण अफ्रीका में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 30.3 ओवर में 169 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से 11वें नंबर के बल्लेबाज क्रेग यंग ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मध्यम गति के गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देखकर तीन विकेट हासिल किये। दक्षिण अफ्रीका के प्रत्येक गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया। दक्षिण अफ्रीका की पारी का आकर्षण स्टब्स का शानदार शतक रहा लेकिन उसके अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने बाईं कोहनी में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 35 रन बनाए। वह इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रासी वान डेर डुसेन ने टीम की कमान संभाली। वान डेर डुसेन के 35 और रयान रिकेल्टन के 40 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। उन्हें काइल वेरिन ( 67) और वियान मुल्डर (43) का अच्छा साथ मिला। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को पहला मैच 139 रन से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच सोमवार को खेला जाएगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

टीकू सिन्हा बने हॉस्पिटल अधीक्षक, छत्तीसगढ़-राजनादगांव के डॉक्टर प्रदीप बेक बने मेकाज के डीन

राजनादगांव. राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से मेकाज डीन को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी, उस पर छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव ने विराम लगा दिया। इस स्थानांतरण में राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज की पूर्व अधिष्ठाता तृप्ति नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही डॉ. विवेक चौधरी को रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिष्ठाताओं, अधीक्षकों, प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के भी तबादले किए गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा- न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा, अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है

दुबई भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम को महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि अब उसके लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुक्रवार को कीवी टीम से 58 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी। रोड्रिग्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमें यह मैच भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यह विश्व कप है। हम एक मैच पर नहीं अटके रह सकते हैं। टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे उसके जज्बे का पता भी चलेगा।’’ रोड्रिग्स ने टीम को उस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जिसके कारण उसने अतीत में कुछ अच्छी जीत हासिल की। उन्होंने कहा,‘‘हम एक टीम के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम एक प्रक्रिया का अनुसरण कर रहे हैं और एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम जानते हैं कि अब हमारे लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है लेकिन हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम अपनी प्रक्रिया पर कायम रहें।’’ रोड्रिग्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर हम ऐसा करने में सफल रहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम मैच जीत सकते हैं।’’ मुंबई की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही। उन्होंने कहा,‘‘वे (न्यूजीलैंड) दृढ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरे थे। हमने मौके तो बनाये, लेकिन दुर्भाग्य से हम उनका फायदा नहीं उठा पाये। लेकिन यह टूर्नामेंट अभी समाप्त नहीं हुआ है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलना होगा।’’ रोड्रिग्स ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर खेलने से उनको किसी अलग तरह की चुनौती का सामना नहीं पड़ा लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह साझेदारी बनाने के लिए क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि चौथे नंबर पर खेलने से मेरी मानसिकता में खास बदलाव आएगा। मैं अपने खेल को जानती हूं और मैं किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि कुछ विकेट गिरने के बाद हम अच्छी साझेदारियां निभाएं।’’   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 131