RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – हिंदू समाज को एकजुट होकर मिटाना चाहिए मतभेद

बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदू समाज से आपसी मतभेदों और विवादों को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और प्रांत के आधार पर बंटे समाज को अपनी सुरक्षा और मजबूती के लिए एक होना होगा। भागवत ने इस दौरान समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत हितों से नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से होता है। भागवत ने कहा, "हमें समाज के प्रति चिंता रखते हुए अपने जीवन में ईश्वर की प्राप्ति करनी चाहिए। परिवार से समाज का निर्माण होता है, और संघ का काम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना है।" उन्होंने जोर दिया कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा उसकी आंतरिक ताकत के कारण है, और भारत को एक "हिंदू राष्ट्र" के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि हिंदू विचारधारा सबको स्वीकार करती है और सबके लिए जगह बनाती है। भागवत ने स्वयंसेवकों से हर क्षेत्र में संवाद करने और समाज में व्याप्त कमियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक समरसता, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। recent visitors 62

केंद्रीय मंत्री बोले – बाबासाहेब का अपमान करने वालों का सम्मान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

नागपुर. भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ आरक्षण खत्म करने का फेक नैरेटिव सेट किया और यह बहुत दुखद है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने ऐसे लोगों को सम्मान दिया। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “दीक्षाभूमि की ओर से मेरा संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुयायी हैं और उन लोगों के लिए भी, जिन्होंने उनके जीवित रहने के दौरान और उनके परिनिर्वाण के बाद उन्हें अपमानित किया। जिन लोगों ने ‘आपातकाल’ लगाया और भारत के संविधान का दुरुपयोग किया, उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।” किरेन रिजिजू ने वीडियो में कहा, “बाबासाहेब के निधन और 2014 में मोदी पीएम के आने के बीच की घटनाओं के बारे में अंबेडकर के अनुयायियों को जानना जरूरी है। बाबासाहेब को भारतीय संविधान के आर्किटेक्ट या पिता के तौर पर देखा जाता है। जब वह इस देश के पहले कानून मंत्री बने तो दर्द भरे शब्दों में जवाहर लाल नेहरू को पत्र सौंपा था कि मैं आपके साथ मंत्री नहीं रह सकता। इसके बाद जहां भी बाबासाहेब चुनाव लड़ने के लिए जाते थे, कांग्रेस और नेहरू उनको हराने के लिए पूरी ताकत लगा देते थे। उनके निधन के इतने सालों बाद उनको भारत रत्न दिया गया।” उन्होंने आगे कहा, “नेहरू और उनके बाद के कांग्रेस पीएम बाबासाहेब का जिक्र नहीं करते थे। यह लोगों के दिल में अंबेडकर को बसने न देने के लिए कांग्रेस का षड्यंत्र था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 5 तीर्थ स्थल भीमराव अंबेडकर के नाम से विकसित किए हैं। मध्य प्रदेश में उनकी जन्म भूमि मऊ को विकसित किया है। लंदन में उस घर को खरीद लिया जहां उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। ऐसे ही दिल्ली में महापरिनिर्वाण घर विकसित किया है। ऐसे ही हम मुंबई में प्रोजेक्ट विकसित कर रहे हैं। कई योजनाएं बाबासाहेब के नाम से लागू हैं।” किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने सीएम रहते हुए संविधान यात्रा के जरिए हर किसी को संविधान की जानकारी दी थी। पीएम बनने के बाद उन्होंने संविधान दिवस मनाया था। उन्होंने आगे कहा, “लोग बोलते हैं मोदी को वोट देंगे तो वह संविधान बदल देंगे। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या की थी। बाबासाहेब को अपमानित करने वाले लोग उन लोगों पर आरोप लगाते हैं जिन्होंने उन्हें सम्मानित करने का काम किया। इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? जब मैंने देखा की महाराष्ट्र जैसी जगह पर फेक नैरेटिव चलाया तो मुझे तीन चार दिन खाना हजम नहीं हुआ था। क्योंकि जिन्होंने बाबासाहेब के बाद दूसरे बौद्ध को मंत्री बनाया, जिन्होंने हमारे पूरे समाज को इज्जत दी, उनका अपमान करने वालों के सम्मान में हमारे समाज के लोग नारे लगा रहे हैं। बौद्ध, एससी, एसटी के लोग राहुल गांधी की जयकार कर रहे थे। मुझे यह बात हजम नहीं हुई। हमारे लिए यह कलंक की तरह है। हम बाबासाहेब के दुश्मनों को सिर पर लेकर घूमना मंजूर नहीं कर सकते। क्या हम लोग उनका अपमान करने वालों के खिलाफ बदला नहीं ले सकते?” किरेन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले हम लोगों को कोई नहीं पूछता था। विदेश में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। पीएम मोदी के आने के बाद विदेश में भारतीयों का सम्मान होता है। हमारे समुदायों के लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी होंगी। विशेषकर महिलाओं को, जिनके लिए 2029 के चुनाव महिला आरक्षण के साथ होंगे। महिलाओं के लिए कम से कम 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में होगा। ये सब पीएम मोदी ने किया है। इसलिए हमें मजबूत होकर काम करना है। पीएम मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, किसी को पीछे लेकर नहीं चलेंगे। बाबासाहेब के सपने को आगे ले जाएंगे और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को भी मजबूत करेंगे। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में भिक्खु संघ और मुंबई के वेन सदस्यों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात की वीडियो भी शेयर की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन लोगों ने पाली और मराठी को शास्त्रीय भाषा का अत्यंत आवश्यक दर्जा प्रदान करने के कैबिनेट के फैसले पर आभार व्यक्त किया। recent visitors 71

RG Kar अस्पताल में कई मेडिकल छात्राओं का पहले भी हुआ है यौन शोषण

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से ड्रग आपूर्ति गिरोह सक्रिय है। recent visitors 49

केरल के 6 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, 11 अक्टूबर तक बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को इडुक्की और 9 अक्टूबर को पथानामथिट्टा और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने 7 अक्टूबर को केरल के इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में और 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि जब 24 घंटे के भीतर 64.55 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होती है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक केरल तट पर 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश और आंधी की चेतावनी भी दी है। खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। जून में केरल में भारी बारिश हुई। 30 जून को भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के पुंची रिमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कल क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे लगभग 420 लोगों की मौत हो गई थी और 397 से अधिक लोग घायल हुए थे। recent visitors 68

मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को कर रहे हैं साका

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को साकार कर रहे है और आज देश की प्रगति और बदलाव नजर आने लगा है। शर्मा शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट में सुझाव और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले सुझाव आमंत्रित है, सरकार इन सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने आज देश की प्रगति के साथ देश में हो रहा परिवर्तन साफ देखा जा सकता है फिर चाहे वो आतंकवाद को समाप्त करना हो या देश से गरीबी दूर करने हो या फिर दुनिया में भारत का परचम लहराना हो। प्रदेश के साथ राष्ट्र की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी को भाजपा के इस सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को राजनीति का विस्तार नहीं, विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित विचारधारा का समर्थन बताते हुए कहा कि आप जैसे प्रबुद्धजन भाजपा से जुडे़गा तो देश मजबूत होगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनकर विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। यह राजनीति सदस्यता का विस्तार नहीं बल्कि उस विचारधारा का समर्थन है जो विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित है। भाजपा का कार्य, राष्ट्र का कार्य है। ऐसे में भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही सभी राइजिंग राजस्थान का भी हिस्सा बनें और अपनी सहभागिताको निभाए। समाज में आप सभी प्रबुद्धजनों की अच्छी छवि है ऐसे में राष्ट्र को शिखर तक पहुंचाने में आपको अपनी भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत मुंबई और दिल्ली में किए गए रोड शो से 12.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किए गए। हमारी सरकार ने एमओयू साइन करने के साथ ही उन कंपनियों को तमाम सुविधाएं देने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया। राजस्थान में निवेश और उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए विदेशों से भी निवेश लाया जाएगा। राजस्थान सरकार जल्द ही यूके और जर्मनी में भी राइजिंग राजस्थान समिट के लिए जाएगी और विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीए को लक्ष्मीपुत्र बताते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया में राजस्थान के सीए का अच्छा नेटवर्क है। अपने संपर्कों और प्रभाव का उपयोग कर राइजिंग राजस्थान में अपनी सहभागिता निभा सकते है। पिछली सरकार निवेशकों को विश्वास ही नहीं दिला पाई। इसके चलते निवेशकों ने निवेश नहीं किया लेकिन अब मोदीजी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन सरकार काम कर रही है। भाजपा जो कहती है , वो करती है। भाजपा सभी प्रकार का सहयोग निवेशकों को प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कहते है वो करते है। इसलिए राजस्थान में निवेश लाकर इसके औद्योगिक विकास में सहभागी बने। recent visitors 76

मुम्बई ने 27 साल बाद जीती ईरानी ट्रॉफी

लखनऊ. ईरानी कप 2024 का मैच मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया। ये मुकाबला ड्रॉ रहा। लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम ईरानी कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही है। मुंबई ने पहली पारी में कुल 537 रन बनाए थे। तब सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 416 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली, जो जीत में अहम साबित हुई। इसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की। सरफराज खान ने लगाया दोहरा शतक मुंबई के लिए पहली पारी में सरफराज खान सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में 286 गेंदों में 222 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 64 रन और तनुष कोटियन ने 64 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की शानदार पारी की वजह से ही मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए। जबकि मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब पृथ्वी शॉ और आयुष महात्त्रे जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक तमोरे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सरफराज ने दोहरा शतक लगाकर मुंबई की मैच में वापसी करवाई। वह एक छोर पर टिके रहे और रन बनाना जारी रखा। अभिमन्यु ईश्वरन का शतक गया बेकार पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। ध्रुव जुरेल ने 93 रनों की पारी खेली। टीम में वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे ईशान किशन सिर्फ 38 रन ही बना सके। रेस्ट ऑफ इंडिया के बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से वह 416 रन ही बना सकी। पहली पारी में पिछड़ने के बाद ही रेस्ट ऑफ इंडिया की हार लगभग तय हो चुकी थी। 27 साल बाद मुंबई ने जीता ईरानी कप मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए। दूसरी पारी में सबसे बड़ी लाइमलाइट तनुष कोटियन ने शतक लगाकर चुराई। उन्होंने 150 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके अलावा मोहित अवस्थी ने 51 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की थी। मुंबई की टीम ने 27 साल बाद ईरानी कप जीता है। टीम इंडिया से बाहर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने कमाल कर दिया है। इससे पहले मुंबई ने साल 1997 में ईरानी कप जीता था। recent visitors 96

ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

’राष्ट्रीय मूल्य : अंतर्राष्ट्रीय दक्षताएँ- जनसंपर्क की भूमिका’ पर होगा विमर्श रायपुर देश की सर्वाधिक महत्वपूर्ण 46वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी 20 से 22 दिसंबर 20024 तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया, रायपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ शाहिद अली  ने बताया कि इस बार रायपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस की थीम ’राष्ट्रीय मूल्यः अंतर्राष्ट्रीय दक्षताएँ- जनसंपर्क की भूमिका’ होगी। 20 से 22 दिसंबर 2024 तक तीन दिवसीय ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर में होगा। कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्कृति, जनसंपर्क, मीडिया स्किल डेवलपमेंट, जन संचार, एथिक्स, इमर्जिंग इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रेपुटेशन, आत्मनिर्भर भारत आदि मुद्दे शामिल होंगे।  कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जनसंपर्क एवं संचार प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, आईटी सीएसआर एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, अकादमी, एडवरटाइजिंग एक्सपर्ट्स, पत्रकार, स्वयं सहायता समूह, मास कम्युनिकेशन/पीआर स्टूडेंट, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स आदि शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर पीआरएसआई नेशनल अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें हाउस जर्नल (हिंदी), हाउस जनरल (इंग्लिश), न्यूजलेटर (इंग्लिश) न्यूज लेटर (हिंदी), ई-न्यूज लेटर, स्पेशल प्रेस्टीज पब्लिकेशन, कॉफी टेबल बुक, सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट, एनुअल रिपोर्ट, वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (इंटरनल पब्लिक), वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (एक्सटरनल पब्लिक), कॉर्पोरेट वेबसाइट, वेस्ट यूस ऑफ़ सोशल मीडिया इन ए कॉरपोरेट कैंपेन, पब्लिक रिलेशंस इन एक्शन (केस स्टडी) मोस्ट इंप्रेसिव इवेंट मैनेजमेंट तथा वेस्ट पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम, कॉर्पोरेट फिल्म (हिंदी), कॉरपोरेट फिल्म (इंग्लिश), सोशल मीडिया फार पीआर एंड ब्रांडिंग आदि श्रेणियां में नेशनल अवार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा पब्लिक रिलेशन एजुकेशन के क्षेत्र में ‘मोस्ट वैल्यू ऐड पब्लिक रिलेशंस प्रोग्राम, आउटस्टैंडिंग पीआर मॉस कम्युनिकेशंस इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी,बेस्ट पब्लिक रिलेशंस /माउस कम्युनिकेशन जर्नल, वेस्ट पब्लिक रिलेशन/मास कम्युनिकेशन बुक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के क्षेत्र में बेस्ट पीएसयू इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, बेस्ट प्राइवेट सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, वेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर चाइल्ड केयर, बेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर वोमेन डेवलपमेंट, आत्मनिर्भर भारत के तहत वेस्ट ऑर्गेनाइजेशंस एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग आत्मनिर्भर भारत, वेस्ट इंडिविजुअल्स एफोर्ट्स फॉर स्किल डेवलपमेंट, वेस्ट पीआर प्रोग्राम फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी थ्रू स्टार्टअप एफोर्ट्स के लिए प्रविष्टियां मांगी गई है। इसी तहर मेडिकल एंड हेल्थ केयर के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग इनिशिएटिव फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ, आउटस्टैंडिंग रिसर्च एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ, डिफेंस के क्षेत्र में न्यू आर एंड डी एफोर्ट्स इन डिफेंस सेक्टर, आउट ऑफ़ बाक्स इनिशिएटिव टू डेवलप न्यू प्रोडक्ट्स एंड टेक्नोलॉजी, प्रेसवर्थी एफोट््र्स टू इनकरेज मेक इन इंडिया इन डिफेंस सेक्टर, स्किल डेवलपमेंट के क्षे़त्र में बेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स /मिनिस्टरीज बेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय पीएसयूएस, वेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय प्राइवेट सेक्टर, वेस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफ स्किल डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वेस्ट इनीशिएटिव्स फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बेस्ट आर एंड डी एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई नेशनल अवेयरनेस कंपैन अवार्ड तथा श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह मॉस कम्युनिकेशन एंड पीआर टीचर ऑफ ईयर अवार्ड के लिए प्रविष्टियां 10 नवंबर 2024 तक आमंत्रित की गई हैं। गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया जनसम्पर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की एक राष्ट्रीय स्तर की 68 वर्ष पुरानी संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में रायपुर , अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुबनेश्वर, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, सिंगरौली, शिमला, तिरुपति, वाराणसी, विशाखापत्तनम, जम्मू और वर्धा सहित 23 चैप्टर कार्यरत हैं। recent visitors 62