Friday, July 3, 2026 12:40 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के स्थापना दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" (आरएसएस) के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने के लिए सर्वदा तैयार रहता है। भारत और भारतीयता को समर्पित राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस से जुड़कर माँ भारती की सेवा करना उसका सौभाग्य है।   recent visitors 61

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक

शहडोल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है। हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि परिवार के सर्वांगीण उन्नति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए। जो हमें अध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें अपने सुशासन से इस देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे हैं। किंतु आर्थिक विकास के साथ-साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति देश बन रहा है तथा धर्म गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा की साल 2047 तक 100 वर्ष आजादी के पूरे हो रहे हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं तथा आगे भी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी। माफियाओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है और यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है। नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने वाली व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चे आगे बढ़ें। लेकिन नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शहडोल में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाए और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल में डाले। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्ति पुत्र महाराज जी के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के दिन होते हैं। बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है। धार्मिक पर्व में आस्था के साथ आए और अच्छा ज्ञान लेकर जाए। ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शक्तिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने जैसे अन्य संकल्प दिलवाए गए। recent visitors 75

बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली, पुलिस जवानों ने दी सलामी

दंतेवाड़ा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे. नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई. मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था. recent visitors 50

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारों के आधार स्तंभ एवं ओजस्वी वक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया द्वारा समाज से भेद-भाव मिटाकर समानता स्थापित करने एवं वंचितों-शोषितों के सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किये गए, वो सदैव हम सभी के लिए अनुकरणीय रहेंगे।   recent visitors 49

विरोध करने पर दोनों ने पीटा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहली के रहते शख्स लाया दूसरी पत्नी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पत्नी के रहते हुए एक ग्रामीण ने दूसरी लड़की को पत्नी बनाकर घर ले आया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा गांव की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी रामकुमार सारथी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बहुत अच्छे तरीके से रह रही थी। इसी बीच 08 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति ने गांव के ही एक अन्य लड़की चांदनी सारथी को पत्नी बनाकर घर ले आया। मन भर गया इसलिये दूसरी लड़की ले आया जमुना सारथी ने बताया कि उसने दूसरी महिला को घर में घुसने नही दिया और बाहर ही उन्हें अपने पति से पूछा कि मेरे रहते तुम दूसरी लड़की क्यों लेकर आये तो तब महिला के पति ने कहा कि तुमसे मेरा मन भर गया है, तुम अक्सर लड़ाई झगड़ा करती हो। समय पर खाना बनाकर भी नही देती हो। मै अब तुम्हे नही रखूंगा कहा गया।   दोनों ने मिलकर की मारपीट जमुना सारथी ने बताया कि वह अपने पति को समझाने का काफी प्रयास की परंतु उसके पति ने उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही रामकुमार और उसके साथ आई लड़की चांदनी दोनों ने मिलकर गला दबाकर उससे मारपीट की गई। इस बीच उन्होंने महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र को यह कहकर छीन लिया कि अब इसमें तुम्हारा कोई अधिकार नही है। गांव वालों ने मिलकर बचाया पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना के समय मेरी मौसी उर्मिला सारथी एवं भगवान दास सिदार बीच बचाव करने आये एवं मेरे पति रामकुमार एवं लड़की चांदनी सारथी को समझाने का प्रयास करने लगे किन्तु वे नही माने और मुझे मारते ही रहे जिस पर मेरी मौसी तत्काल मोहल्ले वाले को बुला लाई जिसमें पंच अमृत लाल पटेल उर्फ मुन्ना, हरिराम, संतोष एवं अन्य आये और बीच बचाव करने का कोशिश किये जिस पर मेरे पति रामकुमार एवं लडकी चांदनी सारथी ने मुझे छोड़ दिया और वहां से चले गये। पीड़िता ने थाने में लिखाई एफआईआर पीड़ित महुआ जमुना सारथी ने बताया कि दोनों के द्वारा उससे मिलकर मारपीट की है जिससे उसके गले एवं दोनो हाथों में  चोंट आयी है जिसके बाद वह थान पहुंचकर अपने पति  रामकुमार सारथी एवं उसकी प्रेमिका चांदनी सारथी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3 (5) 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। recent visitors 89

कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन

मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। जिले में 20 हजार आवास की स्वीकृति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास प्रदान करने हस्ताक्षर किया गया। प्रतिमाह महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिल रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। मोदी के एक एक गारंटी को पूरा करने में लगी है सरकार -प्रभारी मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश में 2016 से पक्का आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है। मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। हमारी सरकार मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रही है। पात्र हितग्राही आवास योजना से न हो वंचित -विधायक विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि आवास योजना का लाभ लेने से कोई पात्र हितग्राही वंचित न हो। आज इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति आवास योजना का लाभ नहीं ले पाया है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में 47 हजार से ज्यादा पूर्ण- कलेक्टर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य हितग्राहियों को पक्का छत पक्का मकान दिया जाना है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है। 60 से अधिक हितग्राही लाभान्वित आवास मेले में जिले के सभी विकासखण्डों के 60 से अधिक हितग्राहियों को आवास सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इनमें एन.आर.एल.एम. अंतर्गत लखपति दीदी, सामुदायिक निवेश कोष, चक्रीय निधि, एन.आर.एल.एम. बैंक लिंकेज तथा विश्वकर्मा योजना के हितग्राही शामिल हैं। आवास मेले में जिले के तीनों विकासखण्डों के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्व सहायता समूहों से जुड़ी 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को किया गया। recent visitors 71

‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर साथ: रिपोर्ट्स

अक्षय कुमार, सुनील मॉल और परेश रावल स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी' अब तक दो पार्टियाँ आ चुकी हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके हैं। वहीं, इसके तीसरे पार्ट के आने की बात चल रही है। 'हेरा फेरी 3' से क्लोजअप को उम्मीद है और इस बात का भरोसा भी है कि ये जब भी रिलीज होगी, सारे रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे। जबान इस फिल्म के डिब्बा बंद होने की चर्चा थी। साथ ही बताया जा रहा है कि इसे हरी झंडी मिल गई है। पिछले साल 2023 में टायर एक्टर्स ने इस बारे में बताया था कि ये फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है लेकिन फ्रेंचाइजी से जुड़ा कानूनी मामला सामने आने के बाद सब बंद हो गया था। मगर अब फिल्म के लिए फिल्म साफ हो गई है क्योंकि क्रिएटिव नाडियाड वाले लीगल पचैडर्स से खुद को बाहर निकाला गया है। प्रोफेसर नाडियाडवाला की फिल्में 'हेरा फेरी' के अलावा, 'आवारा पागल दीवाना', 'फिर हेरा फेरी', 'वेलकम' सहित अन्य फिल्में दर्शकों के बीच पसंद की गई हैं। उन्होंने ही 'वेलकम टू जंगल' का लॉन्च किया था और अक्षय के साथ-साथ फिल्म स्टार्स की फौज के साथ इस मूवी पर काम शुरू किया था। बताया जाता है कि 'फिर हेरा फेरी' का प्रमोशन भी हुआ था। मैगज़ीन और इरोस के बीच कानूनी जंग के कारण उनकी रिलीज़ नहीं हो सकी। जब उन्होंने हेरा फेरी 3 बनाने का निर्णय लिया, तब इरोस ने पेपर्स को लीगल नोटिस भेजा था और कहा था कि जब तक 60 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक फिल्म के राइट्स कपनी के पास ही रहेंगे। 'हेरा फेरी 3' में होगा ये कलाकार 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, चॉकलेट नाडियावालाड ने कंपनी का पूरा भुगतान किया है। जिससे इस फिल्म के अलावा अन्य फिल्मों के भी अधिकार उनके पास आ गए हैं। KOIMOI ने बताया, 'फ़िरोज़ ने सारी पेंडिंग पैवेलियन क्लियर कर दी है और हेरा फेरी समेत अन्य फिल्मों के लिए कोर्ट से नो ड्यू डेट हासिल कर लिया है। वह अब अपनी मोनिका से फिल्में बनाने के लिए आजाद हैं।' रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार के अलावा सुनील पाठक और परेश रावल भी देखने को मिलेंगे। recent visitors 146