अकलतरा में बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी का चल रहा इलाज

बिलासपुर जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरताल निवासी आकाश अविनाशी(30) का ससुराल पचपेड़ी क्षेत्र के धुर्वाकारी में है। शनिवार को आकाश अपनी पत्नी रमला और तीन साल की बेटी सौम्या उर्फ श्रद्धा को लेकर ससुराल जा रहे थे। बाइक सवार आकाश मल्हार से आगे पकरिया मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में आकाश और उनकी बेटी श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रमला गंभीर चोटे आई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा किसी ने हादसे की जानकारी रमला के मायके वालों को दी। इस पर रमला के पिता छतराम सोनवानी गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। साथ ही शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया। इधर हादसे की सूचना मिलने पर आकाश के स्वजन भी मस्तूरी अस्पताल पहुंचे। रविवार को स्वजन की मौजदूगी में पिता-पुत्री का पीएम कराया गया है। हादसे से बिखरा परिवार, महिला की स्थिति गंभीर छतराम सोनवानी ने बताया कि उनकी बेटी दशहरा पर्व पर अपने मायके आ रही थी। इस हादसे में उसके पति और इकलौती बेटी की मौत हो गई। इधर हादसे में उसे भी गंभीर चोटे आई है। पति और बेटी की मौत की जानकारी होने के बाद से रमला की स्थिति खराब है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। इसके कारण हादसे के कारण की भी जानकारी नहीं मिली है। recent visitors 109

जन्मदिन पर केक काटना चाहिए या नहीं, क्या कहता है सनातन धर्म…

अपने धर्म, सभ्यता और संस्कृति पर तो हर किसी को गर्व होता है. लेकिन इसके बावजूद लोग पाश्चात्य संस्कृति को भी धड़ल्ले से अपना रहे हैं. इन्हीं में है केक काटकर जन्मदिन मनाना. आजकल लोग जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाकर केक काटते हैं. लेकिन सनातन धर्म में इसका कहीं जिक्र नहीं मिलता कि केक काटकर जन्मदिन मनाया जाए. केक काटकर जन्मदिन मनाने का कहीं जिक्र नहीं हिंदू धर्म में किसी भी शास्त्र या वेद में केक काटकर जन्मदिन मनाने का उल्लेख नहीं मिलता है. साथ ही ज्योतिष में भी मोमबत्ती बुझाकर केक काटने को अशुभ माना गया है. हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें जन्मदिन का जश्न नहीं मनाना चाहिए. लेकिन हमारी सनातन संस्कृति में इसके लिए विशेष नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार जन्मदिन मनाना बहुत शुभ होता है. जन्मदिन पर केक काटना या मोमबत्ती बुझाना मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाने को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में अशुभता और बर्बादी ही आती है. क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और भाग्य पर पड़ता है. इसका कारण यह है कि हिंदू धर्म में अग्नि और ज्योति का विशेष महत्व है. घर की संतानों को भी दीपक माना जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि वे सदैव दीपक की तरह प्रकाशवान रहें और उनका भविष्य उज्जवल हो. वहीं हिंदू धर्म में अग्नि देव को बुझाने के बजाय प्रकट करने की परंपरा है. इसलिए मोमबत्ती बुझाकर केक काटने की परंपरा को सनातन धर्म में अच्छा शकुन नहीं माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार कैसे मनाएं जन्मदिन सनातन धर्म के अनुसार जन्मदिन या वर्षगांठ अंग्रेजी कैलेंडर के बजाय पंचांग के अनुसार मनाया अधिक शुभ और सटीक होता है. इसके पीछे यह कारण है कि, हमारा जन्म जिस तिथि में होता है उसी तिथि पर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा शरीर में मौजूद तरंगों से मेल खाती है. आप बर्थडेट के मुताबिक भी जन्मदिन मनाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें- जिस व्यक्ति का जन्मदिन होता है उस दिन उसकी आरती जरूर उतारनी चाहिए. ऐसा करने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां और नकारात्मका दूर हो जाती है. साथ ही अग्नि देव का आशीष मिलता है. जन्मदिन पर बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें. इस दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें.  जन्मदिन का जश्न आप अपने सामार्थ्यनुसार जैसा भी करें, लेकिन इस दिन भूलकर भी मांसाहार चीजें न पकाएं और ना ही इसका सेवन करें. आजकर जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ा है. यह अच्छी परंपरा है. आप अपने जन्मदिन पर छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप कुछ तोहफे जरूर दें. साथ ही इस दिन गरीबों में भी दान जरूर करें. अगर आप सामर्थ्य हैं तो जन्मदिन पर तुलादान करना अधिक शुभ रहेगा. recent visitors 79

देवास में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर की हत्या

देवास किर्लोस्कर कंपनी में कार्यरत विश्वास केरकेट्टा (निवासी मेनाश्री कॉलोनी, उज्जैन रोड) की आज सुबह उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दो अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और किसी हथियार से उनके सिर पर वार कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनसे टॉप्स और अंगूठी मांगी, नहीं देने पर उन्हें भी मारने की बात कही। इसके बाद घायल अवस्था में विश्वास को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। विश्वास मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे और देवास में काम कर रहे थे। घटना के समय उनकी पत्नी दशहरा की छुट्टियों में झारखंड से घर (देवास) आई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं में जांच कर रही है। जानकारी दिशेष अग्रवाल, CSP देवास ने दी। recent visitors 65

प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के 10 माह बाद भी जीतू पटवारी अपनी टीम बनाने में कामयाब नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी हार मिलने के बाद कांग्रेस अंदरखाने चलने वाली खींचतान से अब तक नहीं उबर पाई है। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के 10 माह बाद भी जीतू पटवारी अपनी टीम बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। राज्य में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और तत्कालीन अध्यक्ष कमलनाथ के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में संभावित प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर सब की नजर है मगर वक्त गुजरता जा रहा है और नियुक्तियां नहीं हो पा रही है। राज्य में कुछ पदाधिकारी और मीडिया विभाग में नियुक्तियां जरूर हुई है मगर अधिकांश पद अब भी खाली हैं। राज्य की कांग्रेस की बात करें तो गुटबाजी और पार्टी एक दूसरे के लंबे अरसे तक पर्याय रहे हैं। एक बार फिर लगभग वही स्थिति बनती जा रही है क्योंकि वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा कमलनाथ की सक्रियता लगातार कम होती जा रही है तो वही नए लोगों को कोई मौका नहीं मिल पा रहा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश की कार्यकारिणी के गठन के साथ जिम्मेदारी का इंतजार है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पटवारी नई कार्यकारिणी का गठन करना चाहते हैं और इसके लिए वे दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से भी कई बार बात कर चुके हैं। वहीं राज्य के पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को पद दिलाना चाहते हैं जिसके चलते आम सहमति नहीं बन पा रही है। इतना ही नहीं पार्टी को जातीय समीकरण के आधार पर भी प्रतिनिधित्व देने की चुनौती बनी हुई है। पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि नियुक्तियां न होने का बड़ा असर संगठन की गतिविधियों पर पड़ रहा है और यही कारण है कि वर्तमान की राज्य सरकार के खिलाफ मुद्दे कई हैं उसके बावजूद पार्टी की ओर से कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं किया जा पा रहा है। हर कार्यकर्ता और नेता ‘पद’ यानी जिम्मेदारी चाहता है, मगर ऐसा नहीं हो पा रहा है। जब नेता के पास पद ही नहीं है तो वह सक्रिय क्यों होगा यह बड़ा सवाल है।   recent visitors 94

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरे में लेते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार को घेरे में लेते महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं। जीतू पटवारी ने लिखा- खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है। बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है, जहां न तो वे सुरक्षित हैं, और अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिससे आए दिन बेटियों के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार न तो बेटियों को पढ़ा पा रही है, न ही उन्हें बचा पा रही है। आख़िर कब तक मुख्यमंत्री जी बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर मौन रहेंगे? recent visitors 103

जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) , पत्नी ममता (28) के अलावा अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) , मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) और शोले (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया। वही उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दो विदेशी महिला नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि बीती रात करीब सवा 10 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 125 पर खरगुआ गांव के पास आगे चल रहे किसी वाहन से कार टकरा गई। इस हादसे में कार चालक संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25),नाज (30),कैथरीन और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद यूपीडा और ऊसराहार की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नाज,कैथरीन और संजीव कुमार की मौत हो गई। कैथरीन रूस की नागरिक है जबकि नाज अफगानिस्तान की नागरिक है। सभी हताहत लखनऊ घूमने के लिए गए थे,वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली से पीड़ित परिवार के अन्य परिजन भी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंच गए। इटावा से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह,उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव,ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से कुदरेल पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।   recent visitors 63

बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुन सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ की शूटिंग रद्द कर दी

मुंबई,  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर के बाद अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रद्द कर दी है। एनसीपी, अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना बाबा के बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर हुई। जीशान का ऑफिस बांद्रा इलाके के निर्मल नगर स्थित कोलगेट मैदान के पास है। खबरों के मुताबिक, सलमान ने शनिवार को ‘बिग बॉस’ की शूटिंग रद्द कर दी और अपने शो के सेट से मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे।इस बीच, हत्या के बाद सलमान खान के आवास के बाहर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। घर के बाहर किसी को ठहरने की इजाजत भी नहीं दी गई है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनने के बाद शनिवार की देर रात लीलावती अस्पताल पहुंचे। सलमान और बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त थे क्योंकि राजनेता उसी निर्वाचन क्षेत्र से आते थे जहां सलमान रहते हैं। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी को हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में से एक माना जाता था। इसमें फिल्म जगत के नामचीन लोग शामिल होते थे। 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी ने बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म किया गया था। सालों तक चले इस झगड़े ने पूरे बॉलीवुड को दो खेमों में बांट दिया था। बाबा सिद्दीकी की पार्टी में दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी थी, जिससे इंडस्ट्री में राहत की सांस ली थी और दोनों खेमों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा मिला था। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बर्खास्तगी से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।   recent visitors 112