भारत की असली परीक्षा आज, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हर हाल में जीतना होगा

शारजाह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के महामुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया विजय रथ पर सवार है। वह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच जीत चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। भारत को करना होगा चमत्कार भातरीय महिला टीम अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 61 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हरा देती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ( अगर भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए।) बैशाखी के सहारे स्टेडियम पहुंची एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान एलिसा हीली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था। भारत के खिलाफ मैच से पहले वह बैशाखी पर दिखीं। वह मैच खेलेंगी या नहीं अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। भारत का स्क्वाड शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, यास्तिका भाटिया, दयालन हेमलता, राधा यादव, पूजा वस्त्रकार। ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलीस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कट, तायला व्लामिनक, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, किम गर्थ। भारत के लिए मैच अहम सेमीफाइनल में पहुंचने की लिहाज से यह मुकाबला हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए बेहद अहम है। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। आज भारत को चमत्कार करना होगा। recent visitors 89

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा विवादित बयान के बाद महापंचायत की घोषणा की गई, नहीं मिली पुलिस से अनुमति

गाजियाबाद गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद हुए तनाव के बीच रविवार को महापंचायत की घोषणा की गई है। मंदिर समिति और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी हिंदू संगठनों से अपील की है कि वह महापंचायत में भाग लें। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके। इस महापंचायत को लेकर पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच टकराव की संभावना जताई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। शनिवार को भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर डासना देवी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा था कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी ने महापंचायत बुलाई है। इसलिए यहां पंचायत होगी। प्रशासन ने रोक लगाई है तो वह प्रशासन जाने, लेकिन पंचायत होगी। हमें बुलाया गया है। हम लोग भी पंचायत में आऐंगे। यहां जो फैसले लिए जाने हैं वे राष्ट्र के हित में लिए जाएंगे। शांतिपूर्ण पंचायत होगी। इस बात की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं। एक जिम्मेवार आदमी को रहना चाहिए, इसलिए मैं कल यहां रहूंगा। उन्होंने आगे कहा था कि देश भर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के अंदर बहुत गुस्सा और उबाल है। मंदिर पर जिहादियों ने जो हमला किया है, महाराज जी ने अगर कुछ बोला है तो कानून के मुताबिक काम होगा। सनातन धर्म आक्रोश में है इसलिए पंचायत हो रही है। मंदिर कमेटी की ओर से जो फैसला होगा, वह राष्ट्र को मजबूत करेगा। यहां जो हमला करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगे। जो फरार हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हम मांग करते हैं। एक बड़ा अधिकारी जिले को जलाना चाहता है। सीएम योगी से हमारा निवेदन है कि वे अराजक तत्वों पर नकेल कसने का काम करें। समाज अब सनातन के सम्मान में खड़ा हो चुका है।” बता दें कि डासना मंदिर में रविवार को 36 बिरादरियों की पंचायत बुलाई गई है। इसकी अनुमति मंदिर प्रशासन की तरफ से पुलिस से मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया और धारा 163 लागू कर दी है। यह पंचायत 4 अक्टूबर की रात मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर ‘लापता’ होने के संबंध में बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को डासना मंदिर के महंत द्वारा दिए गए बयान के बाद कुछ लोगों ने मंदिर की तरफ कूच किया था और पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान आरोप लगाया गया था कि मंदिर के बाहर पहुंचकर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद राजनीति गरमा गई और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस मामले से जुड़ गए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि मंदिर पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर रासुका लगाई जाए और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।   recent visitors 79

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता स्व. किशोर कुमार को किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन्मे महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रत्न थे। उन्होंने सुविख्यात गायक और अभिनेता के रूप में विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आवाज के जादूगर, किशोर जी ने विविध भारतीय भाषाओं में गीत गाकर गीत-संगीत के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। स्व. किशोर जी के सुरीले गीत सदैव उनका स्मरण करवाते रहेंगे।   recent visitors 111

आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी

धमतरी पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16,00,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था. तुलसी राम साहू एवं अन्य ने धमतरी सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे 16,00,000 रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी की. इस पर धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. अपराध कायमी के बाद से आरोपी के लगातार फरार रहने पर 5,000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी. आरोपी परसवानी महासमुंद थाना कोतवाली अंतर्गत परसवानी निवासी आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर (33 वर्ष) को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया. पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर कथन लिया गया, जिसमें उसने प्रार्थी एवं अन्य लोगों से 17,85,000 रुपए लेना स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी. राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर. दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत और साजिद अली का विशेष योगदान रहा. recent visitors 72

अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवको कुचला, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सड़क में पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनो की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा का रहने वाला बलदेव यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा राजु यादव 11 अक्टूबर की रात ग्राम केसाईपाली पास स्थित मुनी मंदिर में दुर्गा पुजा एवं गांव नावापारा (अ) का कार्यक्रम होने से देखने गया था। कार्यक्रम देखने के पश्चात वह केसाइपाली में ही सो गया था और सुबह-सुबह करीब 4-5 बजे के बीच वह पैदल अपने घर आ रहा था। इस दौरान जब वह केसाईपाली गांव के पास मेन रोड़ में पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से राजु को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुसौर थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है। recent visitors 54

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार बताया

कुरुक्षेत्र किसान नेता और संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस का नाश करेंगे और अब यह सच साबित हो गया है। चढूनी ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में एक टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में भूपेंद्र सिंह मुकर गए। अगर वह अभय चौटाला के साथ समझौता करते और एक टिकट देते, तो उनकी पार्टी को हरियाणा में 9 सीटें मिल सकती थीं। उनके मुताबिक विधानसभा भूपेंद्र सिंह ने उनके साथ गद्दारी की। बोले, लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मुझे रोहतक सीट पर समर्थन कर दो। हालांकि, उन्हें पूरे हरियाणा के लिए बात करनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने कई बड़े नेताओं को किनारे कर दिया। किसान नेताओं से भी पल्ला झाड़ा। इनमें रमेश दलाल, हर्ष छिकारा, बलराज कुंडू, कुमारी शैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला नाम शामिल हैं। किसान नेता के मुताबिक हुड्डा सभी को किनारे करते-करते खुद किनारे लग गए हैं। मुझे विश्वास था कि राहुल गांधी ने किसान नेताओं को चुनाव में तवज्जो देने की बात की थी। प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि किसान नेताओं को साथ रखना फायदेमंद होगा, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने ऐसा नहीं किया। चढूनी ने कांग्रेस हाईकमान से अपील की कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष न बनाएं। उन्होंने कहा, पिछले 10 सालों में भूपेंद्र सिंह ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई, जबकि किसान यूनियन ने यह भूमिका निभाई है। वहीं, किसान आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि यह गलत हाथों में चला गया है। मेरी विचारधारा अब यह है कि हमें संसद या विधानसभा में पहुंचना चाहिए, ताकि हम अपनी आवाज उठा सकें। चढूनी ने कहा कि वह लोगों की जागरूकता को लेकर हैरान हैं। आज कई किसान नेता भाजपा के साथ खड़े हैं। साल 2001 में मैंने अपने पैसों से जमीन मुक्ति का काम किया, लेकिन लोग उसे भूल गए। आज वही लोग बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा, राजनीति में पैसे का खेल आम है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अहंकार ने उसे नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही चढूनी ने कांग्रेस को बचाने का रास्ता भी सुझाया। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी पार्टी की कमान संभालें, तो कांग्रेस बच सकती है। वरना, भाजपा का राज यहां से नहीं जाएगा। कांग्रेस को अपने नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह सबसे जरूरी है।   recent visitors 77

दुर्गा विसर्जन के दौरान मध्य प्रदेश में 3 की मौत, उमरिया में दो तो वहीं दतिया में एक युवक की जान

उमरिया/दतिया मध्य प्रदेश में कल शनिवार को जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। उमरिया में दो तो वहीं दतिया जिले में एक युवक की जान चली गई। जबकि दो युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया। अपनों को खोने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। उमरिया में दो लोगों की गई जान उमरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना में इंदवार थानांतर्गत ग्राम सेजवाही निवासी प्रिंस पिता संतोष पटेल (30) की सोन नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं दूसरी घटना मानपुर थानांतर्गत ग्राम कठौहा के तालब में अजय (30) पिता रामलाल बैगा डूब गया। 12 से ज्यादा घंटे गुजर जाने के बाद आज रविवार सुबह 10 बजे उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। दतिया में तीन युवक सिंध नदी में डूबे, एक की मौत, दो को बचाया थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम पचेरा सिंध नदी घाट पर शनिवार देर शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तीन युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गए। इस घटना में निखिल बघेल (18) निवासी सलामपुरा भिंड की मौत हो गई। जबकि स्थानीय गोताखोरों ने दो युवक राघवेंद्र बघेल, महेंद्र बघेल की जान बचा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 113