सिंहस्थ-2028 में100 करोड़ से अधिक के काम के लिए कैबिनेट मंजूरी, 50 KM रेडियस में बनेगी सिंहस्थ के लिए पार्किंग

उज्जैन सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में 10 किमी से लेकर 50 किमी एरिया तक में मुख्य मार्गों पर पार्किंग सह ट्रांजिट क्षेत्र बनाए जाएंगे। 10 सितंबर को हुई बैठक में उज्जैन कलेक्टर ने मुख्यमंत्री और सिंहस्थ की मंत्रिमंडलीय कमेटी के सामने प्रजेंटेशन दिया था। 4 दिन बाद इस प्रजेंटेशन का विवरण जारी हुआ। जिसके मुताबिक उज्जैन जिला प्रशासन के प्रजेंटेशन पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। विभागों से कहा- समय सीमा में कराएं काम नोडल एजेंसी बनाए गए नगरीय विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों से कहा है कि समय-सीमा में काम पूरा कराएं। बड़े वाहन शहर के बाहर रोके जाएंगे और वहां सुविधायुक्त ट्रांजिट स्थल बनाए जाएंगे। इन ट्रांजिट स्थलों से शहर के अंदर तक (मंदिर के घाटों तक आने के लिए) नि:शुल्क परिवहन (इलेक्ट्रिक बसें) की व्यवस्था की जानी चाहिए। छोटे और निजी वाहनों को शहर के भीतर न्यूनतम दूरी तक आने की अनुमति देने और शहरी सीमा में तय पार्किंग स्थलों को चिह्नित किए जाएं और उनके उपयोग की कार्ययोजना बनाएं। इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी बस अड्‌डों को चिह्नित कर उनकी क्षमता विस्तार, सुविधा, मजबूतीकरण और नवीनीकरण का काम पुनर्घनत्वीकरण योजना या पीपीपी मोड पर किया जाएगा। सिंहस्थ में होने वाले कामों को लेकर केंद्रीय योजनाओं और केंद्र सहायता वाली योजनाओं व निजी जनभागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से काम कराने पर फोकस किया जाएगा। सिंहस्थ के कामों के प्रस्ताव संबंधित विभाग, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नोडल विभाग नगरीय विकास और आवास विभाग को भेजे जाएंगे। नगरीय विकास विभाग करेगा इन प्रस्तावों का परीक्षण जो काम किए जाने हैं, उसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है जो विचार कर काम को कार्ययोजना में शामिल किए जाने का फैसला करेगी। इसके साथ ही इस कमेटी द्वारा विभागीय कार्य, सिंहस्थ मद के काम और पीपीपी मोड के काम के लिए वित्तीय व्यवस्था की भी अनुशंसा की जाएगी। इस मामले में अंतिम निर्णय मंत्रिमंडलीय समिति लेगी। 100 करोड़ से अधिक के काम के लिए कैबिनेट मंजूरी     मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा कामों को मंजूरी दिए जाने के बाद विभागीय मद से काम होगा। मुख्य सचिव इसकी समीक्षा करेंगे।     सिंहस्थ मद से होने वाले कामों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति लेना होगी। 20 करोड़ रुपए तक के काम स्टेट फाइनेंस कमेटी और 100 करोड़ तक के काम ईएफसी और इससे अधिक राशि के काम कैबिनेट की मंजूरी के बाद होंगे।     3 साल से अधिक समय लगने वाले कामों को चिह्नित कर लिया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इसका परीक्षण भी कर लिया है। यह काम करेगा PWD     लोक निर्माण विभाग (PWD) खाकचौक वीर सावरकर चौराहा से गढ़कालिका से भर्तहरी गुफा होकर रंजीत हनुमान तक सड़क और पुल बनाएगा। मंगलनाथ और दत्त अखाड़ा क्षेत्र को जोड़ने के लिए केडी गेट से वीरा दुर्गादास छत्री होकर गोन्सा चौराहा तक नदी पर पुल समेत अन्य वैकल्पिक निर्माण कराए जाएंगे।     सिद्धवट कूट से कैलाश खो तक सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग भी एक पैदल पुल बनाएगा। इसकी आवश्यकता का परीक्षण करने के लिए कहा है।     इंदौर-उज्जैन मार्ग से होकर बड़नगर और जावरा मार्ग को जोड़ते हुए सिंहस्थ बायपास पर लंबाई 19 किमी तक फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा।     इंदौर-खंडवा नेशनल हाइवे पर बड़वाह और सनावद में एनएचएआई बायपास बनाएगा। इसके लिए परीक्षण करने का फैसला किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा का नया गाना बनारस की पान रिलीज हो गया है। स्वीटी छाबड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की याद दिला दी हैं। रेखा की याद दिलाने वाला स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में गाना 'बनारस की पान' रिलीज किया गया है।इस गाने को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत बनारस की पाान की मेकिंग स्वीटी छाबड़ा के स्टूडियो द्वारा की गई है। इस गाने को सोनी सरगम ने गाया है। गीतकार अमर बिदेशी एवं संगीतकार शीबू देब हैं। म्यूजिक डेवलपमेंट संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना ने किया है। डीओपी चितरंजन ढाल, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडिटर एवं डीआई साहिल बाबू हैं। स्वीटी छाबड़ा ने कहा, मुझे बनारस की पान गाने पर काम करने में बहुत मज़ा आया। बनारस की पान एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है, और मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं। ये गाना मेरे फैंस के लिए मेरी तरफ से एक तोहफा है, और जिस तरह से इसे लोग पसंद कर रहे हैं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 123

अर्जेंटीना को बोलीविया के खिलाफ मैक एलिस्टर की वापसी की उम्मीद

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी मंगलवार को बोलिविया के खिलाफ़ अपने घरेलू विश्व कप क्वालीफ़ायर के लिए एलेक्सिस मैक एलिस्टर की वापसी का अंतिम क्षण तक प्रतीक्षा करेंगे। मैक एलिस्टर गुरुवार को वेनेजुएला के साथ एल्बिसेलेस्टे के 1-1 से ड्रॉ मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने प्रशिक्षण फिर से शुरू कर दिया है और ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल में होने वाले मैच में खेल सकते हैं। लिवरपूल के मिडफील्डर की फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर स्कोलोनी ने कहा, एलेक्सिस ने सामान्य रूप से प्रशिक्षण लिया और हम आज बाद में निर्णय लेंगे कि वह खेलने के लिए तैयार है या नहीं। स्कोलोनी ने मैच की शुरुआत में इंटर मिलान के लुटारो मार्टिनेज और एटलेटिको मैड्रिड के जूलियन अल्वारेज़ के साथ आक्रमण करने की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा, हमें अभी भी शुरुआती टीम को परिभाषित करने की आवश्यकता है, लेकिन हमारे पास उन दोनों के साथ खेलने की संभावना है। अर्जेंटीना वर्तमान में नौ मैचों में 19 अंकों के साथ 10-टीम दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र की स्टैंडिंग में सबसे आगे है, जो छठे स्थान पर मौजूद बोलीविया से सात अंक आगे है। स्कोलोनी ने अपने खिलाड़ियों से बोलीविया को हल्के में न लेने का आग्रह किया क्योंकि उनका लक्ष्य 1994 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का है। स्कोलोनी ने कहा, हम बोलीविया का बहुत सम्मान करते हैं। वे अच्छा खेल रहे हैं और हम किसी भी परिस्थिति में आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकते। उनके पास पाँच अच्छे मिडफील्डर हैं। हम जानते हैं कि हमें सतर्क रहना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खेलने के लिए तैयार रहना होगा।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

लेक्चररशिप : एक सदाबहार आकर्षक पेशा, जानें योग्यता और भर्ती प्रक्रिया

लेक्चरर बनने के लिए आपके पास मास्टर्स डिग्री के बाद पीएचडी या नेट जैसे विकल्प हैं। यह एक ऐसा करियर है, जो आपको समाज में सम्मान के साथ बेहतर जीवन और वित्तीय लाभ देता है। आप कैसे लेक्चरर बन सकते हैं, बता रहे हैं करियर कंसल्टेंट अशोक सिंह… आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अधिकांश लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि हमारे देश में उच्च शिक्षा का मजबूत और विशाल नेटवर्क है। यही कारण है कि विदेशी छात्र भी भारी संख्या में यहां पर अध्ययन करने आते हैं। हालांकि यह पहचान तो प्राचीन काल से ही बनी हुई है। नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय प्राचीन भारत के अत्यंत ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थान थे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग या यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश में कुल 867 विश्वविद्यालय मौजूद हैं। इनमें 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 389 राज्य विश्वविद्यालय, 124 समतुल्य या डीम्ड यूनिवर्सिटीज तथा 307 निजी यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भी हैं। एक मोटे अनुमान के अनुसार इनके अलावा 40 हजार से अधिक कॉलेज भी देश के विभिन्न प्रांतों में स्थित हैं। इस विशाल शिक्षा तंत्र में लाखों की संख्या में लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं, जिनका दायित्व यहां अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। प्रति वर्ष हजारों की संख्या में इन पदों की रिक्तियां भरी जाती हैं। अहम हैं लेक्चरर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अध्यापन का कार्यभार लेक्चरर समुदाय पर होता है। इसलिए अध्ययन-अध्यापन और शोध कार्यों में गहन दिलचस्पी रखने वाले लोगों को ही बतौर लेक्चरर नियुक्त किया जाता है। सरलतम भाषा में कहें तो छात्रों को विषय की बारीकियां समझाने तथा विषयों के प्रति लगाव विकसित करने की जिम्मेदारी इन्हीं लेक्चरर की होती है। यहां यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक होगा कि समय के साथ इन पाठ्यक्रमों में नई अवधारणाओं को शामिल किया जाता है। इन नए विषयों को छात्रों को पढ़ाने से पहले लेक्चरर को स्वयं भी तैयारी करने में वक्त लगाना पड़ता है। यही नहीं, नए पाठ्यक्रम तैयार करना, छात्रों को आवश्यक नोट्स देना, ट्यूटोरियल की जांच करना आदि भी अध्यापन के अलावा इनके दैनिक कार्यकलापों का हिस्सा होता है। गुरु मंत्र अपने विषय से संबंधित किताबें पढ़ना और नई जानकारियों को आत्मसात करना, स्वयं को एक कुशल लेक्चरर के तौर पर स्थापित करने के लिए अति आवश्यक है। इस कार्य को एकरस नजरिएसे नहीं देखा जाना चाहिए। अध्यापक का काम छात्रों की समस्याओं को दूर करना और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। यह तभी होगा, जब लेक्चरर विषय संबंधी ताजा जानकारी से भी अपडेट रहें। छात्रों के साथ दोस्ताना रहते हुए धैर्य और संयम को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। आम गलतियां देखने में आता है कि नेट परीक्षा देने वाले पेपर-1 को हल्के में लेते हैं और सारा समय पेपर-2 की तैयारी में लगा बैठते हैं। यह बिल्कुल गलत सोच है। पेपर-1 के 100 अंक तथा पेपर 2 के 200 अंक होते हैं। इनकी एक साथ तैयारी करनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता लेक्चररशिप के लिए काफी कड़ी शर्तों की कसौटी से आवेदकों को गुजरना पड़ता है। इसमें मास्टर्स डिग्री का होना, नेट परीक्षा में पास होना आदि सर्वाधिक महत्वपूर्ण शर्तें हैं। नेट परीक्षा वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में मुख्य तौरपर अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय तथा टीचिंग व रिसर्च एप्टिट्यूड पर आधारित प्रश्न होते हैं, जिनके माध्यम से प्रत्याशियों की शिक्षण क्षमता एवं उसके द्वारा चुने गएविषय की जानकारी, बुनियादी समझ आदि का मूल्यांकन किया जाता है। नेट परीक्षा केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन कार्यरत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), नई दिल्ली द्वारा वर्ष में दो बार नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) का आयोजन किया जाता है। अमूमन जून और दिसंबर माह में साल में दो बार इस परीक्षा का संचालन किया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए मास्टर्स डिग्री के स्तर पर कम से कम 55 प्रतिशत अंक अवश्य होने चाहिए। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देश की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अध्यापन और शिक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए न्यूनतम शैक्षिक मानदंडों को सुनिश्चित करते हुए लेक्चरर पदों के लिए उपयुक्त प्रत्याशियों का आकलन करना है। मानविकी विषयों, सोशल साइंसेज, कंप्यूटर साइंस, एनवायर्नमेंटल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक साइंस आदि कईएक विषयों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विज्ञान विषयों के लिए यूजीसी-सीएसआईआर-नेट का आयोजन होता है। जॉब्स देश में स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में लेक्चरर की नियुक्तियां बड़े पैमाने पर की जाती हैं। केंद्र सरकार के फर्स्ट क्लास गैजेटेड ऑफिसर पद के समकक्ष ही शुरुआती वेतनमान और अन्य भत्ते होते हैं। देश में हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की स्थापना के बाद युवाओं के लिए नेट परीक्षा पास करने के बाद लेक्चरर के रूप में करियर संवारने के अवसरों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है। बाद में अनुभव और पदोन्नति के साथ प्रोफेसर के पद तक भी पहुंचा जा सकता है। लेक्चररशिप के आकर्षण सबसे बड़ी बात तो यही है कि दिन भर में तीन-चार क्लासेज ही पढ़ाने की बाध्यता होती है। इसके बाद के समय का उपयोग लिखने-पढ़ने अथवा शोध में लगाया जा सकता है। यही नहीं, अधिकांश यूनिवर्सिटीज में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह होने के कारण सप्ताहांत में दो दिनों का अवकाश मिल जाता है। इनकी अवकाश प्राप्ति की आयु सामान्य तौर पर 62 वर्ष है, जबकि 3 वर्ष और एक्सटेंशन का भी प्रावधान है। सर्विस के दौरान पीएचडी करने के लिए वेतन सहित स्टडी लीव की भी व्यवस्था होती है। अन्य पेशों की तुलना में तनाव भी कम होता है। कैसे करें नेट की तैयारी -परीक्षा से कम से कम एक साल पहले से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। -नेट परीक्षा के पैटर्न को भली-भांति समझें और सिलेबस की प्रति पहले से हासिल कर लें। -इससे संबंधित बीते वर्षों के पेपर्स देखें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान करें। -मास्टर्स डिग्री में पढ़े गए सिलेबस पर ही ज्यादा ध्यान दें। -भरसक प्रयास करें कि सिलेबस में दिए गए, सभी टॉपिक्स को तैयारी के दौरान आप कवर करें। -परीक्षा के नए सिलेबस और उसके बदलावों को समझें और तैयारी उसी के अनुसार करें। -नेट एग्जाम की तैयारी पर आधारित एक या दो महत्वपूर्ण पुस्तकों से ही … Read more

नाबालिक सहित छह आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-मुंगेली में नौ लाख मूल्य की ब्राउन सुगर पकड़ी

मुंगेली. मुंगेली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उसी कड़ी में मुंगेली पुलिस के द्वारा  महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये अंबिकापुर-बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आ रहे हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घेराबंदी एवं धर पकड़ हेतु अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम तकरीबन 4 से 5 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से एक अर्टिगा कार क्रमांक CG 28  K 4790 आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। कार में 06 व्यक्ति सवार थे। सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई तो कार के अंदर रखे कैरी बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलने पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जप्त किया गया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध ब्राउन शुगर को दीगर राज्य से पहले बस में लेकर आये उसके बाद अंबिकापुर-कोरबा के सीमा से अन्य साथियों के साथ कार के माध्यम से तस्करी करते हुये मुंगेली आ रहे थे। अपचारी बालक सहित अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

फ्रांस और जर्मनी ने नेशंस लीग में अपने अपने मुकाबले जीते

ब्रसेल्स  फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में रेंडेल कोलो मुआनी के दो गोलों के दम पर बेल्जियम को 2.1 से हराया।काइलियान एमबाप्पे के बिना उतरी फ्रांसीसी टीम के लिये मुआनी ने दोनों हाफ में एक एक गोल दागा।वहीं म्युनिख में खेले गए मैच में जर्मनी ने नीदरलैंड को 1.0 से मात दी। जर्मनी के जैमी ल्यूलिंग का दूसरे मिनट में किया गया गोल वीडियो रिव्यू के बाद खारिज हो गया लेकिन उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागा। अन्य मैचों में इटली ने इस्राइल को 4.1 से हराया जबकि हंगरी ने बोस्निया को 2.0 से मात दी। दो ग्रुप मैच नवंबर में होंगे। फ्रांस, इटली और जर्मनी शीर्ष पर हैं और उनके क्वार्टर फाइनल में जाने की प्रबल संभावना है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

सम्मान और कवी सम्मलेन में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर सीएम साय

राजनांदगांव/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत जगदलपुर से होगी, जहां वे 11:40 बजे दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. वे सिरहासार भवन में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर मुख्यमंत्री बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे और फिर बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे. जगदलपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री साय शाम 4:10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां पुलिस लाइन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. शाम 7:15 बजे वे डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस में मुलाकात करेंगे और रात 8:30 बजे कवि सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री रात 10 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आज 72वां जन्मदिन है. वे जन्मदिन के मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में रहेंगे. डॉ. सिंह सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर ठाकुरटोला जाएंगे. यहां ट्राईसायकल वितरण और प्रधानमंत्री आवास पोठ लईका हितग्राही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद राजनांदगांव वासियों से भेंट मुलाकात करेंगे. देर शाम आजाद चौक में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे .फिर रात्रि में म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल होंगे. डॉ. सिंह रात्रि विश्राम राजनांदगांव में ही करेंगे. ओपन स्कूल के लिए समय सारणी जारी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बारहवीं और दसवीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए समय सारणी जारी कर दी है. बारहवीं की परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होगी, जबकि दसवीं की परीक्षा 13 नवंबर से प्रारंभ होगी. हाल ही में आवेदन प्रक्रिया के दौरान 27 हजार फॉर्म प्राप्त हुए हैं. यह इस वर्ष की तीसरी ओपन स्कूल परीक्षा होगी. पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की गई थी, दूसरी परीक्षा अगस्त में, और अब तीसरी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी. साय कैबिनेट की बैठक कल मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय भवन में होगी. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर विशेष चर्चा की जाएगी, जिसमें इन चुनावों को एक साथ कराने पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और आगामी राज्योत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाने की संभावना है. बैठक में राज्य की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की जा सकती है. कल से 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव छत्तीसगढ़ में 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव आयोजित होगा. वन खेल महोत्सव के सम्बंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव आज 15 अक्टूबर को पत्रकारों से दोपहर 3 बजे सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह के सभागार में चर्चा करेंगे. वन खेल महोत्सव में देशभर से 3000 वन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106