पुलिस समेत अन्य घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में विचाराधीन कैदी के पिता की शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों कर हमला कर दिया और लगभग 15 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शव को मुक्ति धाम जलाने के लिए ले जाने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया। इसमें दो पुलिस कर्मी एक विचाराधीन आरोपी समेत 15 लोग घायल हुए हैं। यहां पर विचाराधीन आरोपी के पिता का अंतिम संस्कार का कार्यक्रम होना था, इसी दरम्यान ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दाऊपारा की बताई जा रही है। अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से लोग यहां-वहां भागने लगे। जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला एक विचाराधीन कैदी के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान का है। पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। अर्जुंदा थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन क्या-क्या हुआ है, मैं नहीं बता सकता। हमारे एक विचाराधीन कैदी को मधुमक्खी ने काटा है। जिसका नाम प्रवीण चंदेल है और उसकी स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी अस्पताल से मिलेगी। मुझे इस संदर्भ में जानकारी नहीं है। जानिए पूरी घटना दरअसल रविवार को अर्जुंदा नगर के रहने वाले 65 वर्षीय किशोर चंदेल की मौत हो गई। किशोर का बेटा प्रवीण चंदेल डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में जेल में था। जिसे पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए न्यायालय से अनुमति मिली। अनुमति मिलने के बाद प्रवीण चंदेल तीन पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर पहुंच कर अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। इसके बाद अन्य रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के साथ मृतक किशोर चंदेल की अंतिम यात्रा निकाली गई और जैसे ही मुक्तिधाम पहुंचने वाले थे, उससे कुछ ही दूर पहले अचानक मधुमक्खियां आ गईं और शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ये आए चपेट में घटना में विचारधीन कैदी प्रवीण चंदेल, मुकेश गलबीर, एसपी खान, योगेश्वर, एके चंदेल, पंकज, आशिफ, रितेश, तुलेश्वर, रोमन, राकेश, दानेद्र, प्रहलाद को मधुमक्खियों ने डंक मारा। उन्हें तत्काल अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने के चलते हैं छुट्टी दे दी गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

पाकिस्तान की हार से भारत का टी20 विश्व कप में सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

दुबई  सूजी बेट्स (28), ब्रूक हैलिडे (22) की शानदार पारियों के बाद एमेलिया केर (तीन विकेट) और ईडन कार्सन (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को महिला टी-20 विश्वकप के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज के इस मुकाबले में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जिस तरह से 11.4 ओवर में 56 के स्कोर पर सिमट गई वह अपने आपमें आश्चर्यजनक रहा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण के दौरान कई कैच छोड़े और उसके बाद बेमन से बल्लेबाजी करने उतरी। मैच के दौरान ऐसा लग रहा था जैसा कोई नयी टीम पहली बार क्रिकेट खेल रही हो। मुनीबा अली (15) और कप्तान फातिमा सना (21) के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। पांच बल्लेबाजो का स्कोर शून्य रहा। चार बल्लेबाज नौ, तीन, दो, दो रनपर आउट हुये। चार विकेट तो मात्र चार रन जोड़कर न्यूजीलैंड की झोली में डाल दिये। न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने 2.4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये। ईडन कार्सन को तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट मिले। रोजमेरी मेयर, लिया तहुहू और फ्रैन जोनस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सूजी बेट्स और जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 41 रन जोड़े। नाशरा संधू ने सातवें ओवर में जॉर्जिया पलिमर (17) को आउट कर इस जोड़ी तोड़ा और पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में संधू ने सूजी बेट्स (28) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। एमेलिया केर (नौ) को ओमाइमा ने आउट किया। कप्तान सोफी डिवाइन और ब्रूक हैलिडे ने धीमी और जूझारू पारी खेली। ब्रूक हैलिडे (22) को संधू ने आउट किया। वहीं सोफी डिवाइन (19) सादिया इकबाल का शिकार बनी। मैडी ग्रीन (नौ) को निदा डार ने आउट किया। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े उसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों छह विकेट पर 110 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने तीन विकेट लिये। सादिया इकबाल, निदा डार,ओमाइमा सोहेल ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

करंट लगने से लाइनमैन की मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली सब स्टेशन में बड़ा हादसा

रायपुर। राजधानी के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई. यह ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे की है. मठ पुरैना स्थित एसटीएम वन का लाइनमैन दिलीप जघेल जो ग्राम परसदा का निवासी था. वह 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई. आनन-फानन में बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने घायल कर्मी को कालड़ा नर्सिंग होम, पचपेड़ी नाका में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी गई. बताया जा रहा है कि 11 केवी की एक वीसीबी को बैकफिट कर कंट्रोल रूम की बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी. इसी दौरान लाइनमैन दिलीप जंघेल गलती से उसी वीसीबी डीसीबी पर काम करने चला गया, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया. सब स्टेशन में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई, जिसके कारण लाइनमैन की मौत हो गई. यह जांच का विषय है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 121

शिनाख्त में जुटी रेलवे पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जहां पहली घटना में बीती रात कोतरलिया क्षेत्र में लाइन पार करते समय एक युवक की मौत हो गई तो दूसरी घटना में आज शाम की है। जिसमें मांड नदी के आगे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में रेलवे पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना जिले के कोतरलिया यार्ड अप लाइन की है। जहां बीती देर रात तकरीबन 3 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की उम्र लगभग 24 साल के आसपास बताई जा रही है। वह सफेद शर्ट पहना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। इसी तरह दूसरी घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े जामपाली के पास मांड नदी के आगे की बताई जा रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हल्की पिंक कलर का शर्ट, ग्रे कलर का पेंट और दाहिने हाथ में घड़ी पहना हुआ है। इस घटना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। दोनों ही मामलों में रेलवे पुलिस मर्ग कायम करते हुए दोनों मृतकों की शिनाख्त में जुटते हुए पूरे मामले को जांच में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

राजस्व अधिकारियों की मुराद पूरी, छत्तीसगढ़ में बिना विभागीय अनुमति के अब नहीं होगी एफआईआर

रायपुर। राजस्व अधिकारियों की मन की मुराद पूरी हो गई है. अब बिना विभागीय अनुमति के उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इस संबंध में लंबे समय से मांग करता रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग ने तमाम संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर न्यायिक अधिकारी संरक्षण अधिनियम, 1850 और न्यायाधीश (संरक्षण) अधिनियम, 1985 के तहत राजस्व अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त होने की बात कही है. राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण उपरांत असंतुष्ट पक्षकारों द्वारा विधिवत अपील की कार्यवाही न कर सीधे पीठासीन अधिकारी के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है, और पुलिस भी प्राथमिकी दर्ज कर पीठासीन अधिकारी को नोटिस दे रही है. इस प्रकार न्यायाधीश (संरक्षण) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत राजस्व न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त नहीं हो पा रहा है. इसके साथ असंतुष्ट पक्षकारों के पीठासीन अधिकारी के विरूद्ध सीधे सिविल न्यायालय में वाद दायर कर दिया जा रहा है, और सिविल न्यायाधीश स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में पुलिस को प्राप्त शिकायत की जांच के लिए भेज रहे हैं, और पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. सचिव ने अधिनियमों का हवाला देते हुए बताया कि न्यायायिक अधिकारियों की सद्भावना में किए गए न्यायालय के कार्य अथवा पारित आदेशों के विरूद्ध सिविल न्यायालय में मुकदमा चलाए जाने के संबंध में संरक्षण प्राप्त है. इस अधिनियम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति जो न्यायालय के रूप में काम करता है, उसे उपरोक्तानुसार संरक्षण प्राप्त है. इस अधिनियम के अंतर्गत दिया गया संरक्षण इसी सिद्धांत पर दिया गया है कि जो व्यक्ति न्यायालय के रूप में कार्य करता है उसके कर्तव्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है कि वह व्यक्ति बिना किसी भय के कार्य कर सके. संघ ने सचिव का जताया आभार कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने कहा कि हम विभागीय सचिव अविनाश चंपावत का आभार अभाव व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारी पीड़ा को समझा है. हमने इस मांग को पिछले दिनों प्रमुखता से उठाया था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

भोपाल में16 साल तक बंधक बनाकर रखी गई महिला की मौत, पिता की शिकायत के बाद किया था रेस्क्यू

भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ी इलाके में ससुराल में 16 साल से बंधक महिला ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पिता के आवेदन पर पुलिस ने विगत 05 अक्टूबर को उसे बेहद कृशकाय अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। 40 साल की उम्र में महिला का वजन 25 किलो रह गया था। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी और यहां तक कि बोल भी नहीं पा रही थी। महिला को रस्सी से बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा रेस्क्यू के दौरान महिला को गोदी में उठाकर अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने महिला के पति पर प्रकरण दर्ज किया था। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। महिला के मायके वाले लोग भी भोपाल में ही मौजूद हैं। 40 साल की उम्र में 25 किलो रह गया था वजन जानकारी के अनुसार एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाने की टीम जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता कमरे में रस्सी से बंधी मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। उसे गोद में उठाकर बाहर लाना पड़ा था। करीब 40 साल की पीड़िता हड्डी का ढांचा बन चुकी थी। उसका वजन सिर्फ 25 किलो रह गया था। 2006 में हुई थी शादी, 2 साल बाद मिलना बंद कराया महिला थाने में नरसिंहपुर के किशन लाल साहू ने आवेदन दिया था। किशन लाल के अनुसार उनकी बेटी रानू साहू का विवाह 2006 में भोपाल निवासी योगेंद्र साहू से हुआ था। साल 2008 के बाद से बेटी के ससुराल वालों ने उससे मिलने नहीं दिया। बेटी के बच्चों को भी उससे दूर भेज दिया गया। ससुराल पक्ष के प्रताड़ित करने के बाद से बेटी की हालत खराब होने की जानकारी पड़ोसियों से मिली। किशन लाल ने पुलिस से बेटी रानू को रेस्क्यू कर इलाज कराने और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने लोकल थाने की मदद से रानू को रेस्क्यू किया। पति-ससुर ने महिला को मानसिक रोगी बताया पति और ससुर का कहना है कि पीड़िता मानसिक रोगी थी, उसका इलाज चल रहा था। हालांकि परिवार इलाज के पर्चे नहीं दिखा सका। पति ने बंधक बनाकर रखने की बात से इनकार किया। उसने कहा- चार दिन पहले ही साले और रिश्ते की एक साली ने पत्नी से मुलाकात की थी। अगर बंधक बनाकर रखते तो उनसे मिलने क्यों देते। भाई ने कहा था- वीडियो पर बहन को देखा, तब आए पीड़िता के छोटे भाई शिव कुमार साहू ने बताया था कि सूचना मिली थी कि बहन को ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया था। इसी का पता लगाने दो दिन पहले बहन रानू से मिलने गई। उसने वीडियो बनाकर भेजा। तब बहन की हालत देखी और पुलिस को साथ लेकर गए। ससुराल से उसे मुक्त कराया। उसकी हालत बेहद खराब थी। वजन मात्र 25 किलो रह गया था। उसके साथ अत्याचार किया जा रहा था। इस कारण उसकी हालत ऐसी हुई। ससुराल वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

राजकीय सम्मान से गृहग्राम में अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़-धमतरी का जवान बालाघाट में नक्सली हमले में शहीद

धमतरी/बालाघाट. मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सल मोर्चे पर तैनात धमतरी जिले के एक जवान का बलिदान हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुँचने पर अंतिम दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। वहीं पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान को उनके गृहग्राम जवरगांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखे नम थीं। जवरगांव निवासी टकेश्वर निषाद की सीआरपीएफ में भर्ती 2020 में हुई थी जो वर्तमान में बालाघाट में पदस्थ थे। वहीं 13 अक्टूबर रविवार को नक्सल मोर्चे पर सर्चिंग में बोलेरो वाहन से निकले थे, जिसमे 5 जवान सवार थे तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार अन्य जवान गंभीर भी रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे में टकेश्वर निषाद की मौत हो गई।  रविवार की देर शाम जवान का पार्थिव शरीर धमतरी पहुँचा। शव को जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया था। आज सोमवार को गांव के युवाओं ने जिला अस्पताल से बाइक रैली निकाल कर पार्थिव देह को गांव लेकर गए। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जवान को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और शमशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रसाशन का कोई भी अधिकारी शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने नहीं पंहुच। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59