जिला प्रशासन ने खड़े किए थे हाथ, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में सड़क की मरम्मत करवा रहे ओडिशा के क्रेशर संचालक

गरियाबंद। उसरी पानी में पीएमजीएसवाय की जर्जर सड़क की मरम्मत ओडिशा के क्रेसर संचालक करवा रहे हैं. यह तब हो रहा है, जब भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हुई सड़क की मरम्मत की मांग करते थक चुके ग्रामीणों ने हाइवा को रोककर प्रदर्शन किया था, वहीं दूसरी ओर फंड का अभाव बताकर प्रशासन ने मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए थे. वर्ष 2015 मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत पीएमजीएसवाय विभाग द्वारा उसरीपानी से कालाहांडी पाइकपड़ा तक 2 किमी लंबी सड़क बनाई गई थी. भारी वाहन गुजरने के कारण सड़क में गढ्ढे हो गए थे, जिसकी ओडिशा के क्रेशर संचालक मरम्मत करवा रहे हैं. मिक्स डस्ट और गिट्टी डालकर पहले फोकलेन से गढ्ढे भरे जा रहे है, फिर उसे बराबर कर आवाजाही लायक बनाया जा रहा है. दिन भर में एक किमी सड़क की मरम्मत की गई है. पूरी सड़क की मरम्मत में 2 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च का अनुमान है. हाथ पर हाथ धरे बैठी रही प्रशासन उसरी पानी के उपसरपंच नारायण मांझी और पंच ललित नागेश ने बताया कि उक्त सड़क पर पहले तो भारी वाहन की आवाजाही रोकने प्रशासन के पास बार गुहार लगाते रहे. एसडीएम से लेकर अन्य अफसरों से बार-बार निवेदन करते रहे. प्रशासन के अफसर वाहन रोकने के बजाए सीधे सेट हो गए, मरम्मत के जवाब में फंड का रोना रोते रहे, इसलिए हम सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर इसके समाधान के लिए सड़क पर उतरना पड़ा था. तब जाकर माने क्रेशर संचालक ग्रामीणों ने कहा कि 3 अक्टूबर को 6 हाइवा को रोक दिए थे, तब भी कार्रवाई के लिए कोई जिम्मेदार अफसर नहीं आए. 3 घंटे जाम के बाद हम लोगों ने वाहन मालिक व क्रेशर संचालक से सीधी बात कर सड़क मरम्मत पर वाहन छोड़ने की शर्त रखी थी. क्रेशर संचालक अपने वायदे के मुताबिक, अब सड़क मरम्मत करा रहे. दोनों राज्य के लिए अहम है सड़क कालाहांडी में पाइक पड़ा है, जहां से नवरंगपुर जिले के बड़े व्यापारिक सेंटर जाने के लिए उसरीपानी के रास्ते से प्रवेश करना पड़ता है. ओडिशा के दो जिलों के जोड़ने का यह शॉर्टकट है. कमर्शियल वाहन के अलावा बड़े शहरों को जाने वाली 5 से ज्यादा यात्री बस इसी रास्ते से गुजरती है. उसरी पानी के ग्रामीणों को उपचार के लिए नवरंगपुर हो या धर्मगढ़ जाने के लिए आसानी होती है. आलम यह है कि सड़क जर्जर होने के कारण यात्री बसें बंद हो गई थी. नवनीकरण का भेजा है प्रस्ताव मामले में पीएमजीएसवाय के एसडीओ कमलेश चंद्राकर ने कहा कि कार्य में 2018 तक संधारण अवधि खत्म हो गयी थी. सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए अप्रैल 2024 में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही नवीनीकरण किया जाएगा. आपसी सहमति व सुविधा के लिए अस्थाई मरम्मत अगर ग्रामीण करवा रहे हैं, तो वो उनके आपस का मसला है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

ईवीएम 100 प्रतिशत फुलप्रूफ हैं, अगर वे आज फिर सवाल उठाते हैं, तो हम उन्हें फिर से बताएंगे-राजीव कुमार

नई दिल्ली  महाराष्ट्र और झारखंड के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले विपक्षी दलों द्वारा एक बार फिर ईवीएम में हेराफेरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि जनता ने मतदान में हिस्सा लेकर सवालों के जवाब दिए हैं. कुमार ने कहा, "जनता मतदान में भाग लेकर सवालों के जवाब देती है. जहां तक ​​ईवीएम का सवाल है, वे 100 प्रतिशत फुलप्रूफ हैं. अगर वे आज फिर सवाल उठाते हैं, तो हम उन्हें फिर से बताएंगे." कांग्रेस नेता ने पेजर हैक का उदाहरण देकर ईवीएम पर उठाया सवाल इससे पहले, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दावा किया था कि ईवीएम में हेराफेरी की जा सकती है, उन्होंने इजरायल द्वारा आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के पेजर हैक करने का उदाहरण दिया. राशिद अल्वी ने कहा, "महाराष्ट्र में विपक्ष को ईवीएम के बजाय पेपर बैलेट से मतदान कराने पर जोर देना चाहिए. अन्यथा महाराष्ट्र में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग कुछ भी कर सकते हैं. अगर इज़रायल पेजर और वॉकी-टॉकी के इस्तेमाल से लोगों को मार सकता है, तो ईवीएम कहां है? प्रधानमंत्री के इज़रायल के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. इजरायल ऐसी चीजों में माहिर है. ईवीएम का बड़ा खेल कहीं भी हो सकता है और उसके लिए भाजपा चुनाव से पहले यह सब खेल कर लेती है." कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हरियामा चुनाव को लेकर दी है लिखित शिकायत पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निकाय इस मुद्दे का संज्ञान लेगा और उचित निर्देश देगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के संचार प्रभारी महासचिव ने लिखा, "9 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग को शिकायतों से भरा ज्ञापन सौंपा था. इसे आगे बढ़ाते हुए आज हमने हरियाणा के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में गंभीर और स्पष्ट अनियमितताओं को उजागर करते हुए एक अपडेटेड ज्ञापन दिया है. हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और उचित निर्देश जारी करेगा." कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 20 सीटों पर गड़बड़ी की लिस्ट आयोग को सौंपी है कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी ने 20 सीटों की सूची भेजी है, जिन पर उम्मीदवारों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम की मतगणना को लेकर अपनी लिखित और मौखिक शिकायतें प्रस्तुत की हैं. खेड़ा ने कहा, "हमने चुनाव आयोग को 20 सीटों की सूची भेजी है, जिसके बारे में हमारे उम्मीदवारों ने 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज होने की लिखित और मौखिक शिकायतें दी हैं. यह मुद्दा मतगणना के दिन उठाया गया था… यह एक अजीब संयोग है कि जिन मशीनों में 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज दिखाई गई, वे वही मशीनें थीं जिन पर कांग्रेस को ज्यादातर हार का सामना करना पड़ा. 60-70 प्रतिशत बैटरी चार्ज वाली मशीनें वे थीं जिन पर कांग्रेस जीती. ऐसा क्यों हुआ?" चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

इन्फिनिक्स ज़ीरो फ्लिप लॉन्च अक्टूबर 2024 में: जानें संभावित कीमत और फीचर्स

पुराने टेक्नोलॉजी की दुनिया में Infinix की एंट्री हो गई है। Infinix का नया पोर्टेबल टेक्नोलॉजी Infinix Zero Flip ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में इनफिनिक्स जीरो फ्लिपटेक के जल्द लॉन्चिंग की तैयारी है। लाइक रिपोर्ट की स्केटिंग, तो Infinix के डायनामिक्स मॉडल को भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। खास है इनफिनिक्स फोल्डेबल इनफिनिक्स का रोबोटिक उपकरण बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इनफिनिक्स जीरो फ्लिप बेहद कम कीमत में आता है। जैसा कि असफल है कि Infinix को बजट इक्विपमेंट लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में Infinix के स्टॉकहोम मोनोटेक्नोलॉजी में मसाले काफी बढ़ाए गए हैं। भारत में इनफिनिक्स के ऑस्ट्रियाई फोन की टक्कर सैमसंग के मोबाइल फोन से होगी। कितनी होगी कीमतफिनिक्स जीरो जीरो फोन को भारत में कितनी कीमत में लॉन्च किया गया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जैसा कि यह बताया गया है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। ऐसे में फोन करके भारत में 50 हजार रुपये के प्रॉस्पेक्टिव प्वाइंट को लॉन्च किया जा सकता है। फोन की 8GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 600 डॉलर यानी करीब 50,183 रुपये है। हालाँकि भारत में इस फ़ोन की कीमत वैश्विक रूप से भिन्न-भिन्न हो सकती है। फोन ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर में आएगा। इनफिनिक्स जीरो फ्लिप के 6.9 इंच की फुल एचडी रेंज दी गई है। फ़ोन एलटी प्रोटोटाइप प्रोटोटाइप में आएं। फ़ोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ उपलब्ध है। फोल्डेबल 3.64 इंच एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट मौजूद है। फ़ोनरि गोला ग्लास विक्टस 2 रिवोल्यूशन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट दिया गया है। फ़ोन में 50MP कैमरा सेंसर सपोर्ट दिया गया है। साथ में दिया गया है 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर। इसके लिए 50MP कैमरा सेंसर दिया गया है। 70W फ़ास्ट वॉरॉइड को सपोर्ट के लिए फ़ोन करें। फोन में 4720mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 10W रिवर्स रिवर्स सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन पर माउंटेड माउंटेड टेक्निकल सेंसर का सहयोग दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 97

क्या आपका बच्चा भी नही बैठ पाता डीप स्क्वाट- उकड़ू पोजिशन में

बढ़ती हुई पश्चात (वेस्टर्न) जीवन शैली बड़ो के साथ साथ बच्चों के लिए भी शरीरिक समस्याओं को पैदा कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में देखा जा रहा है 3 साल की उम्र से 17 वर्ष के बच्चों को ऐड़ी, घुटने, क़मर, गर्दन के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। फिजियोथैरेपिस्ट की माने तो कही न कहीं वेस्टर्न टॉयलेट (कमोड) का इस्तेमाल बड़ा कारण दिख रहा है, बच्चों को इंडियन स्टाइल टॉयलेट (सीट)  का इस्तेमाल कम हो रहा है। बच्चों की कुर्सियों पर बहुत ज़्यादा निर्भरता और आउट डोर एक्टिविटी (खेलना-कूदना) की कमी व लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने के कारण ऐड़ी (ऐंकल) के आस पास के टेंडन व मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं। जिससे उपयुक्त लचीलापन कम हो जाता है, और शरीर के अन्य जोड़ों को भी प्रभावित करता है। जमीन पर उकड़ू न बैठने के कारण शरीर की मोवेलिटी-फ्लेक्सिबिलिटी को कम हो रही है, जब बच्चा मलासन (डीप स्क्वाट) पोजिशन में बैठता है, तो शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव, स्ट्रेचिंग होती है जो शरीर को अति आवश्यक है। "चूँकि मानव शरीर में पैरों (पंजो) का महत्वपूर्ण योगदान होता है शरीर को मोवेलिटी व संतुलन बनाए रखने में" डीप स्क्वाट पॉस्चर सबसे आवश्यक और मौलिक मानवीय मुद्राओं (पॉस्चर) में से एक है। 2 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को इन पाँच कामों (एक्टिविटी) पर ध्यान देना चाहिए। 1 क्या आपका बच्चा वेस्टर्न (कमोड) टॉयलेट उपयोग करता है ? 2 क्या आपका बच्चा इंडियन (सीट) टॉयलेट जाने से मना करता है ? 3 क्या आपका बच्चा फुल स्क्वाट (मलासन) पर बैठ सकता 2 से 5 मिनिट तक ? 4 आपके बच्चे की डिजिटल स्क्रीन (मोबाइल-लेपटॉप) टाइम स्पेंड कितना है रोज़ ? 5 आपके बच्चे का आउटडोर (खेल-कुंद) एक्टिविटी समय कितना है ? फुल या डीप स्क्वाट को इस तरीक़े से किया जाता है घुटने पूरी तरह से मुड़े हुए होते हैं, और जांघ का पिछला हिस्सा पिंडली की मांसपेशियों के सहारे टिका होता है, जबकि एड़ियाँ ज़मीन पर सपाट रहती हैं। डीप स्क्वाट एक ऐसी स्थिति है जिसका उपयोग कई बच्चे खेलते समय भी करते हैं। डीप स्क्वाट (उंखड़ू) बैठना कई कारणों से बहुत बढ़िया है जैसे- 1. कूल्हे, घुटने और टखने की पूरी गतिशीलता बनाए रखने में मदद करता है। 2. डीप स्क्वाट पोजीशन मेंटेन करने से कोर (मसल्स) का संतुलन बना रहता है। 3. ग्राउण्ड में खेलने, कूदने,दौड़ने में मदद मिलती है। 4. शौच में बैठने के लिए सबसे अच्छी स्थिति (मुद्रा) माना जाता है, न केवल बच्चों के लिए बल्कि वयस्कों के लिए भी। 5. ऐसा माना जाता है कि इस पोजीशन को करने से मांसपेशियों पर सही मात्रा में दबाव डालता है जिससे शौच आसानी से हो सके। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे इस पोजीशन में उतना नहीं बैठते न ही खेलते हैं, अपने बच्चों को फिर से डीप स्क्वाट करने के लिए प्रोत्साहित करें, और आप खुद को भी इसे आजमाने के लिए प्रयास करें। अपने बच्चे के खेलने और रोज़मर्रा की गतिविधियों के दौरान उसकी दिनचर्या में शुरुआत में ही डीप स्क्वैट्स को शामिल करना काफी आसान है। बच्चे आमतौर पर 10 से 12 महीने की उम्र में चलना आरम्भ करते हैं, जो उनके पहले जन्मदिन के आसपास होता है। अपने चलने के अभियान की शुरुआत में, उनके पैर काफी लड़खड़ाते हैं, इसलिए इस दौरान बैठना नहीं होगा। जैसे-जैसे बच्चा बेहतर संतुलन के साथ चलना सीखता है, वह संभवतः 13 से 18 महीने की उम्र के आसपास बैठना आरंभ कर देता है। कूल्हों को मोड़कर बैठना एवं शौचालय का उपयोग करने के लिए उकड़ू बैठना बेहतर है, हालांकि कुछ शोध बताते हैं कि यह केवल 3 से 5 मिनिट उकड़ू बैठने से भी बेहतर हो सकता है। आजकल बच्चों को अनेक प्रकार की समस्या हो रहीं हैं जैसे- बच्चों में फ्लैट फुट, नॉक नी, टेंडम वॉक, क़मर दर्द, रनिंग-दौड़ने आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के डीप स्क्वाट (उकड़ू) न बैठ पाने से शरीर के ज्वाइंट्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है, पैरों के पंजों 52 हड्डियां, 66 जोड़ और लगभग 200 से भी ज्यादा मांसपेशियां, टेंडन एवं लिगामेंट होते हैं, जो कि हमें किसी भी प्रकार की सतह पर सन्तुलन बनाने एवं एक्टिविटी (गति) प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीप स्क्वाट पॉस्चर से पाचन में सुधार डाइजेशन (मेटाबॉलिज्म) अच्छा होता है, उकड़ू बैठने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप के काम करता है। डीप स्क्वाट बैठने का तरीका समतल जगह पर खड़े हो जाएं, और अपनी टांगों को एक दूसरे से दूर करें अब डीप स्क्वाट की पोजीशन में आए जिसके लिए अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें और अपने हिप्स को जमीन की ओर लेकर जाएं। अब अपने हाथों को घुटनों के नीचे से ऊपर की ओर निकालने और दोनों हाथों को जोड़ें और नमस्ते पोज़ बनाएं अपनी बाजुओं को जांघों की तरफ प्रेस करते रहें ध्यान रहे रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, अपने हिप्स को जमीन की ओर ही रखें और अपने कंधों को अपने कानों से दूर रखें लंबी-लंबी सांसे लें और अपने आप को इस पोजीशन में रखें अब 2 से 3 मिनट इस तरह पोजिशन को मेंटेन करें इसके के बाद अपनी सामान्य पोजिशन में आ जाएं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की फिर रौनक लौटाने की तैयारी, मप्र खेल विभाग करेगा भेल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन

भोपाल  खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री, विश्वास सारंग ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग BHEL द्वारा संचालित 125 एकड़ में फैले मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन अपने हाथ में लेगा। इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंत्री सारंग ने  खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। खेल विभाग के अंदर में आ जाएगा भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मंत्री विश्वास सारंग के साथ अधिकारियों की टीम भी थी। सारंग ने कहा कि BHEL स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खेल विभाग के माध्यम से संचालित करने के लिए प्राथमिक रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ठप हैं खेल गतिविधियां उन्होंने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स लंबे समय से उपेक्षित पड़ा हुआ है, जिससे खेल गतिविधियां ठप हैं। प्रबंधन हस्तांतरण से खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने और एथलेटिक गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इन खेलों की सुविधाएं कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स और कबड्डी सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि कॉम्प्लेक्स और खेल सुविधाओं के अपग्रेडेशन से इसे और बेहतर बनाया जाएगा। यह शहर के बीचों-बीच भोपाल और मध्य प्रदेश के निवासियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इससे न केवल BHEL टाउनशिप के लोगों को, बल्कि भोपाल के नागरिकों को भी लाभ होगा। नए क्रिकेटरों को लाभ मिलेगा उन्होंने यह भी कहा कि BHEL स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर क्रिकेट स्टेडियम के उन्नयन से नए क्रिकेटरों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिए मैदान के मानक पूरे हो रहे हैं, बाकी सुविधाओं जैसे स्टैंड के विस्तार के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी। भेल के सहयोग से खेल विभाग करेगा संचालन खेल विभाग, BHEL के सहयोग से इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन करेगा। इससे उन्नयन कार्य किफायती तरीके से हो सकेंगे और जनता को इसका पूरा लाभ मिलेगा। गोल्फ के लिए भी है जगह खेल मंत्री ने बताया कि लगभग 125 एकड़ भूमि पर बने इस परिसर में रखरखाव का अभाव है। यहां गोल्फ के लिए 33 एकड़ जगह भी है। स्थानीय प्रबंधन ने शुरुआती सहमति दे दी है और इस कॉम्प्लेक्स को खेल विभाग के अधीन लाकर इसे एक अच्छी खेल सुविधा के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्रिकेट, वॉलीबाल सहित सभी खेल इस मौके पर खेल मंत्री सारंग ने कहा कि भेल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी सहित लगभग सभी खेल हैं। कांप्लेक्स और खेल सुविधाओं के उन्नयन से इसको और बेहतर बनाया जाएगा। जिससे भोपाल और प्रदेश के खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही भेल टाउनशिप के रहवासियों सहित भोपालवासियों को भी लाभ मिलेगा। क्रिकेट मैदान भी बनेगा खेल कांप्लेक्स में क्रिकेट मैदान का उन्नयन होगा, तो क्रिकेट प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा। यहां क्रिकेट मैदान के लिए सभी मापदंड हैं। बाकी स्टैंड आदि सुविधाओं का विस्तार करने के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। इसका संचालन भेल और खेल विभाग मिलकर करेगा तो कम बजट खर्च होगा। भेल खेल कांप्लेक्स खेल विभाग के अंतर्गत आ जाए, इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है। प्राथमिक रूप से स्थानीय प्रबंधन ने इसकी सहमति दी है। इसे जल्द ही एक अच्छा खेल परिसर बनाया जाएगा, यही प्रयास है। – विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मप्र शासन Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

कर्मचारीयों का प्रदेश आंदोलन 17 से, पदाधिकारीयो ने की बैठक

रायसेन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वितीय चरण प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 17 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क सेकंड बस स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में आयोजित किया है जिसमें संपूर्ण प्रदेश से कार्यकर्ता पदाधिकारी सोई हुई सरकार से अपने हितों की मांग के लिए एकत्रित हो रहे हैं इस विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु रायसेन जिले के सांची, देहगांव, रायसेन, बेगमगंज में अलग-अलग बैठकर आयोजित धरना प्रदर्शन में एकता के साथ अधिक संख्या में सक्रिय होकर भाग लेंगे  इस पर गहन, विचार विमर्श और चिंतन हुआ डॉ अनिल भार्गव (वायु)  प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि रायसेन जिले से लगभग 400 कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेंगे इस निमित्त प्रदेश पदाधिकारी ने सभी को एक साथ आने और सोई हुई सरकार को जगाने के लिए भोपाल चलो भोपाल चलो की अपील करी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष केवी मेवाड़ा प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव (वायु), प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, जिला अध्यक्ष भोपाल श्री जितेंद्र शाक्य ने उपस्थित होकर सभी का मार्गदर्शन किया। सांची बैठक में महाराज सिंह मीणा देहगांव बैठक श्री शैलेंद्र याग्निक बेगमगंज बैठक श्रीमान सिंह लोधी कोषाध्यक्ष श्री शरद द्विवेदी, रायसेन बैठक श्री रामबाबू लोधी के साथ अन्य संभाग, जिला, ब्लॉक, तहसील के  पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

एम्बुलेंस के चालक को नशे के हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही

कोतमा    रात्रि कोतवाली पुलिस द्वारा कोतमा रोड पर चेकिंग के दौरान आर.डी.एस. हास्पिटल कोतमा की एम्बुलेंस MP18 CA 4589 ( मारूती ईको गाड़ी )  के चालक धर्मेन्द्र प्रजापति पिता आर. के. प्रजापति उम्र 32 साल निवासी ग्राम कटकोना थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच की जाकर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में वाहन को जप्त किया जाकर उक्त चालक के विरूद्ध प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा एम्बुलेंस के चालक का ड्रायविंग लायसेंस आर.टी.ओ. अनूपपुर से निरस्त कराये जाने एवं एम्बुलेंस से संबंधित आर.डी. एस. हास्पिटल के प्रबंधन को भी इस संबंध में नोटिस दिया जाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51