अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत शासन पहुंची, BJP विधायक की शिकायत पर बिजली विभाग के SDO नपे

देवरिया यूपी के देवरिया में बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मोहम्मद नैय्यर अनवर पर एक्शन हुआ है. SDO वर्कशॉप अनवर को जिले से हटाकर महराजगंज भेज दिया गया है. वहीं, बीजेपी विधायक का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने SDO पर हिंदू पर्वों पर बिजली की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया है.   बता दें कि शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया सदर से बीजेपी के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. बीते दिनों उन्होंने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने SDO वर्कशॉप मोहम्मद नैय्यर अनवर की शिकायत की थी. इस शिकायत के बाद SDO का ट्रांसफर हो गया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. इस बाबत बीजेपी विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि हमारे पर्वों-त्योहारों पर किसी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने पर कट्टर मानसिकता के SDO वर्कशॉप मोहम्मद नैय्यर अनवर जानबूझकर ट्रांसफार्मर बदलने में देरी करते हैं. इतना ही नहीं क्षेत्र के दलाल छवि के लोगों से मिलकर सरकार, बीजेपी और पार्टी कार्यकर्ताओं की बदनामी करने का खेल रचते हैं. SDO बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हैं एवं दलालों से मिली भगत रखते हैं. ऐसी ही घटना देवरिया के कर्माजीतपुर में हुई, जहां ट्रांसफार्मर जलने के बाद इंजीनियर नैय्यर अनवर को तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए परंतु वह क्षेत्र के कुख्यात दलाल से मिलकर जानबूझकर हीला-हवाली करता रहे और बहाने बनाते रहे. इस पूरे खेल की गोपनीय जांच कराई गई तो नैय्यर अनवर और कुख्यात दलाल की मिलीभगत का खेल सामने आ गया. बकौल शलभ मणि त्रिपाठी- SDO का पूरा खेल खुलते ही उनको तत्काल प्रशासनिक आधार पर देवरिया से हटा दिया गया है. शासन ने इनके विरुद्ध गहन जांच के भी आदेश दिए हैं. ऐसे में इस तरीके की मानसिकता के अन्य अधिकारियों को कर्मचारियों को चिन्हित करने की आवश्यकता है. मेरी विधानसभा की देवतुल्य जनता को परेशान करने वाला कोई अधिकारी छोड़ा और बख्शा नहीं जाएगा. तमाम अवैध गतिविधियों में लिप्त दलालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 114

करंट से दो बाइक सवारों की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में जंगली सुअर को मारने बिछाए बिजली के तार

कोरबा. जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेला में सोमवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो ग्रामीण युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि गांव से गुजरे 11KW करंट प्रवाहित तार से शिकारियों के द्वारा शिकार करने के लिए जीआई तार को बिछाया गया था। तार बहुत नीचे और जमीन से लगा हुआ था। इसी रास्ते से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम टापरा की ओर से बेला आ रहे दो युवक नारायण कंवर पिता करम सिंह 35 वर्ष व टिकेश्वर राठिया पिता बृजलाल 32 वर्षीय दोनों करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जहां दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह मार्ग आम रास्ता होने के कारण लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा थी। घटना के दौरान राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे करंट प्रवाहित तार को पहले अलग किया। उसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की गई। वहीं इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दिए जहां मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना में पदस्थ एएसई माखन लाल पात्रे और प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन टीम  के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके तक चारपहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है। पुलिस किसी तरह घटनास्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:45 बजे पंचनामा बाद शव को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा स्ट्रेचर में दोनों शवों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई, तब जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों में कोहराम व गांव में शोक मिश्रित सन्नाटा पसर गया है। कुछ दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी के जंगल में भी जंगली सुअर पकड़ने करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था जिसमें करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी लगातार जंगली सूअर का शिकार करने जंगलों में  शिकारी सक्रिय वही वन विभाग को कोई लेना-देना ही नहीं है किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं और ना ही वन विभाग इस पर नजर रखी हुई है तभी तो लगातार घटना सामने आ रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

हमीदिया में वार्ड ब्वॉय और टेक्नीशियन चार महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते 500 कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल हमीदिया अस्पताल में वार्ड ब्वॉय और टेक्नीशियन चार महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते लगभग 500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते सुबह से ही यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इन सभी कर्मचारियों को एजाइल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी द्वारा वेतन दिया जाता है। यह सभी हमीदिया में एजाइल कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी हैं। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया। इसके चलते कर्मचारियों ने हडताल कर दी। अब अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कंपनी के अलावा शासन स्तर पर भी बातचीत की है, ताकि जल्द से जल्द ये मामला खत्म हो। कर्मचारियों की मांग- जिस विभाग में काम, वहीं से मिले वेतन वार्ड ब्वॉय रज्जू लाल ने कहा, हमारी मांग है कि जिस विभाग में हम काम कर रहे हैं, उसी विभाग से पेमेंट दिया जाए। वार्ड ब्वॉय, हाउस कीपिंग, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटर किसी की भी पेमेंट नहीं आई है। हम लोग पेमेंट के लिए कई बार लगातार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो हम यहां से जिला कलेक्टर के पास जाएंगे। इसके अलावा हम मुख्यमंत्री के सामने भी अपनी परेशानी बताएंगे। पर्चा नहीं बनने से हो रही परेशानी आष्टा से आए मरीज के परिजन बताया कि वे सुबह से अपनी पत्नी को लेकर आए हैं। पत्नी को दर्द की शिकायत है, मगर पर्चा नहीं बनने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे assembly elections? EC आज करेगा ऐलान

नईदिल्ली भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि झारखंड विधानसभ चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा  झारखंड की राजनीति परिदृष्य झारखंड में, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) INDIA ब्लॉक का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ उतरेगा, जिसमें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी शामिल हैं। महाराष्ट्र में 'महायुति' और MVA के बीच मुकाबला महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP), सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से बना सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं। उपचुनाव का भी हो सकता है ऐलान निर्वाचन आयोग दो विधानसभा चुनावों के अलावा तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। लोकसभा की जो तीन सीटें रिक्त हैं उनमें केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट शामिल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया है।  महाराष्ट्र-झारखंड में कब समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल? महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर होंगे, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर मतदान होगा। दोनों राज्यों के अलावा इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों के लिए उप चुनाव की तारीख की भी घोषणा हो सकती है।  दिवाली के बाद चुनाव होने की उम्मीद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है।  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग आज यानी मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

भारत-कनाडा संबंधों की स्थिति भारतीय सरकार तब तक स्थगित रखी जाएगी जब तक कनाडा में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होता

 नई दिल्ली भारत और कनाडा में बढ़ते तनाव के बीच कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डम ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधते हुए उनकी विश्वसनीयता और नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है. बोर्डम ने भारतीय सरकार द्वारा उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले को दोनों देशों के बीच गहरे होते मतभेदों का स्पष्ट संकेत बताया. उन्होंने कहा, 'खालिस्तानी तत्व इस स्थिति का पूरा फायदा उठा रहे हैं… वे इसे अपनी पूरी जीत मान रहे हैं और भारत पर हमले कर रहे हैं.' 'कनाडा के लोगों में ट्रूडो को लेकर नाराजगी' पत्रकार डैनियल बोर्डम ने कहा कि कनाडा के लोग ट्रूडो के इस फैसले से बेहद निराश हैं. कनाडा के अधिकांश लोग इस सरकार से थक चुके हैं. वे संस्थाओं पर विश्वास नहीं करते, मीडिया को विश्वसनीय नहीं मानते और जस्टिन ट्रूडो को भी विश्वसनीय नहीं मानते. बहुत से कनाडाई इस पर सिर झुकाएंगे और शायद भारत के पक्ष में भी खड़े हो जाएंगे. बोर्डम ने कहा कि भारत-कनाडा संबंधों की स्थिति भारतीय सरकार द्वारा तब तक स्थगित रखी जाएगी जब तक कनाडा में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होता. बोर्डम ने अनुमान लगाया कि यदि चुनाव होते हैं तो नई सरकार भारत के साथ संबंधों के प्रति एक अलग दृष्टिकोण अपनाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में ट्रूडो की सत्ता जाना लगभग तय है. जानें क्या है ताजा विवाद भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है. इस बीच भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने का भी फैसला किया है. भारत सरकार ने इन्हें 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक भारत छोड़ने को कहा है. दरअसल सोमवार को भारत ने कनाडा के एक डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन को खारिज किया था, जिसमें कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त और अन्य भारतीय राजनयिकों पर पिछले साल खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पर्सन्स ऑफ इंटरेस्ट होने का आरोप लगाया था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

बहराइच में तेजी से बढ़ रहा बवाल, उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आगजनी का प्रयास

 बहराइच उत्तर प्रदेश बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के शोभा यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. उपद्रवियों ने सोमवार को दुकान, अस्पताल और शोरूम समेत कई घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया है. उसके बावजूद उपद्रवियों ने नकवा गांव में देर रात धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश भी की. हालांकि जब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू में किए. हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच आजतक की टीम देर रात बहराइच पहुंची. इस दौरान जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात दिखाई दी. इसके बाद भी उपद्रवियों ने सोमवार रात करीब 10 बजे एक गांव में आगजनी की. नकवा गांव के प्रधान ने बताया कि 10 से 15 लोग आए और उन्होंने आगजनी की. आगजनी के बाद पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस को देखते ही उपद्रवी भाग गए.   महसी के बीडीओ हेमंत यादव ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने गांव में आगजनी की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए. उन्होंने बताया कि 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं. इसके अलावा एक धार्मिक स्थल को तोड़ने की कोशिश भी की गई. उपद्रवियों ने एक मजार को तोड़ने का प्रयास किया है. गांव वालों ने कहा कि मजार को तोड़ने के बाद आग लगाने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने हालात काबू में कर लिए हैं. पत्थरबाजी-फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद हंगामा दरअसल, रविवार शाम करीब छह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. इसी बीच पत्थरबाजी और फायरिंग में राम गोपाल मिश्र (22) नाम के युवक की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. जैसे ही ये खबर फैली पूरे इलाके में बवाल शुरू हो गया. हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़-नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने मोर्चा संभाला मगर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए. 14 अक्टूबर की दोपहर तक बवाल होता रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने एक अस्पताल को जला दिया. अंदर लगी एक्स-रे मशीन को तोड़ दिया. बेड्स, शीशे तहस-नहस कर दिए. पास में स्थित मेडिकल स्टोर में भी आगजनी की गई. तोड़फोड़ कर पूरे मेडिकल स्टोर को बर्बाद कर दिया गया. इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एक बाइक शोरूम को भी फूंक दिया. जिसके बाद नई नवेली मोटरसाइकिलें धू-धू कर जलती नजर आईं. उधर, मृतक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने के बाद अंतिम संस्कार किया. मृतक के परिजनों ने सीएम से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद ही ये कदम उठाया. उससे पहले लोग सड़क पर शव रखकर हंगामा करते रहे. उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि दोषियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए. तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना पर सीएम योगी ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया. बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे. इस दौरान महसी के रमपुरवा चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने एडीजी के सामने ही तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसपर उन्होंने अपनी पिस्टल निकाल ली और उसे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाया.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 91

अधिक पानी पीना हृदय रोगियों के लिए हो सकता है खतरनाक

दिल फेल होना पर शारीरिक उपचार की जरूरत के अनुसार दिल को पंप नहीं कर पाता है, कारण से रोगी को थकान, सांस लेने में तकलीफ या थकान होना, सांस लेने में तकलीफ, खांसी या घरघराहट, दिल की दृष्टि तेज या उल्टी होना और मिटली जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं। कोरोनरी हृदय रोग, हाइपरटेंशन, मायोकार्डियल इन्फार्क्शन, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, दिल में सूजन या हृदय की तीव्रता की तीव्रता और हृदय को हार्ट फेल का मुख्य कारण माना जाता है। हार्ट फेलियर का इलाज और इलाज आसान हो गया है। एलवीडी (लेफ्ट वेंट्रिकुलर एसिस्टेड) ​​थेरेपी से हार्ट फेलियर का इलाज होता है। लेफ्ट वेंट्रिकुलर एसिस्टेड लिमिटेड एक मेडिकल मेडिकल है, जिसका उपयोग हार्ट फेलियर की खोज के लिए किया जाता है। यह हृदय के बाईं ओर मौजूद वेंट्रिकल से लेकर पूरे शरीर में रक्त पंप करता है। इस थेरेपी ने लाभार्थियों की जीविका की गुणवत्ता और उनके जीवित रहने की संभावनाओं को बढ़ाने का काम किया है। व्युत्पत्ति और लाइफ स्टाइल जरूरी है तो साइंस ने हार्ट फेलियर के पैमाने और कमाई को आसान बना दिया है। लेकिन पोषण और जीवविज्ञान पर ध्यान देने से इसका प्रभाव कम हो सकता है। दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के तंबाकूजी और सीनियर डॉ. नित्यानंद त्रिपल के अनुसार हार्ट फेलियर के शिष्यों को दर्शन और जीवन शैली का ध्यान रखना चाहिए। कम नमक के घटक में प्रचुर मात्रा में नमक लेने के कारण शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे सूजन, सांस फूलने जैसे लक्षण पैदा होते हैं। इसलिए हार्ट फेलियर के मरीज को प्रतिदिन 1,500 से 2,000 तक का ऑक्सीजन का सेवन नहीं करना चाहिए। तरल पदार्थ का कम सेवन हार्ट फेलियर के कारण शरीर में पानी जमा हो सकता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर हर रोज 1-1.5 लीटर से अधिक तंबाकू का सेवन न करने की सलाह देते हैं। इसमें पानी, साबूदाना, चॉकलेट आदि सभी ड्रिंक शामिल हैं। वैज्ञानिक और वैज्ञानिक साइंटिस्ट दिल के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। इसलिए खाने में फल, स्ट्रॉबेरी, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्ट्रेंथ फल जैसे नट्स, सीड्स और मछलियों का सेवन करें। इनका कागजात बनाना भी जरूरी है। लाइफ़स्टाइल में वाॅलिंग, कॉमर्स और फ़्लोरिडा एरोबिक्स से हार्ट मसल्स मजबूत होते हैं। पशु चिकित्सक नियंत्रण से दिल पर बैकअप वाला कम होता है। क्रोनिक स्ट्रेस से हार्ट फेलियर के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए ध्यान, प्राणायाम और योग जैसे तकनीशियनों की मदद लें। धूम्रपान और शराब का सेवन न करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84