Saturday, July 4, 2026 10:18 am

संजीव खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे, कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का, 13 मई को रिटायर होंगे

नई दिल्ली CJI डीवाई चंद्रचूड़ नवंबर में कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। खबर है कि भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उन्होंने जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। खास बात है कि जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज हैं। खास बात है कि जस्टिस खन्ना भी मई 2025 में रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने वकील के तौर पर साल 1983 में शुरुआत की थी। अगले CJI केंद्र सरकार को लिखे पत्र में सीजेआई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को उनका उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है। CJI चंद्रचूड़ 13 मई 2016 में पहली बार शीर्ष न्यायालय के जज बने थे। वहीं, जस्टिस खन्ना 18 जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट के पहली बार जज बने थे। इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट समेत कई ट्रिब्युनल्स में सेवाएं दे चुके हैं। 6 महीने बाद है रिटायरमेंट NALSA यानी नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की लिस्ट में शामिल जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अगर वह नवंबर में पद संभालते हैं, तो वह करीब 6 महीने CJI के तौर पर अदालत में सेवाएं देंगे। अगले कौन जस्टिस खन्ना के बाद अगले CJI के तौर पर जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का नाम चर्चा में है। वह मई 2025 में यह पद संभाल सकते हैं। खास बात है कि देश के दूसरे CJI हो सकते हैं, जो अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। सुप्रीम कोर्ट को पहला दलित CJI जस्टिस केजी बालकृष्ण के रूप में मिला था। वह 11 मई 2010 को रिटायर हो गए थे। जस्टिस गवई भी 6 महीने में होंगे रिटायर खास बात है कि मई में CJI बनने के बाद जस्टिस गवई भी अगले 6 महीने में रिटायर हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 16 मार्च 1985 को कानूनी पेशे की शुरुआत करने वाले जस्टिस गवई 23 नवंबर 2025 को रिटायर होने जा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनके बाद जस्टिस सूर्यकांत यह पद संभाल सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। सुप्रीम कोर्ट जज बनाए जाने से पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे। उन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। सुप्रीम कोर्ट जज बनने पर भी हुआ था विवाद 32 जजों की अनदेखी करके जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने पर जमकर विवाद हुआ था। 10 जनवरी 2019 को कॉलेजियम ने उनकी जगह जस्टिस माहेश्वरी और वरिष्ठता में 33वें स्थान पर जस्टिस खन्ना को प्रमोट करने का फैसला किया। इसके बाद सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत कर दिए थे। वरीयता को अनदेखा करते हुए CJI बनाने के दो मामले, दोनों इंदिरा सरकार के अप्रैल 1973 में सुप्रीम कोर्ट के तीन सीनियर जजों को दरकिनार करते हुए एएन रे को CJI बनाया गया था।1977 में जब जस्टिस रे रिटायर हुए तो जस्टिस एचआर खन्ना सबसे सीनियर थे। लेकिन, उनकी जगह जस्टिस एमएच बेग को चुना गया। इमरजेंसी के दौरान जस्टिस खन्ना ने इंदिरा सरकार के खिलाफ फैसले सुनाए थे, जस्टिस संजीव खन्ना उन्हीं के भतीजे हैं। जस्टिस संजीव खन्ना के पिता जस्टिस देवराज खन्ना भी दिल्ली हाईकोर्ट के जज थे। उनके चाचा जस्टिस हंसराज खन्ना भी सुप्रीम कोर्ट जज रहे। यह दुर्लभ संयोग था कि जस्टिस संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर अपना पहला दिन उसी कोर्ट रूम से शुरू किया, जहां से उनके चाचा, दिवंगत जस्टिस एचआर. खन्ना रिटायर हुए थे। सेम सेक्स मैरिज केस की सुनवाई से खुद को अलग किया अगस्त 2024 में समलैंगिक विवाह पर 52 रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई से ठीक पहले जस्टिस संजीव खन्ना ने खुद को केस से अलग कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक जस्टिस खन्ना ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। जस्टिस खन्ना के अलग होने से रिव्यू पिटीशंस पर विचार करने के लिए पांच जजों की नई बेंच बनाना जरूरी हो जाएगा। इसके बाद ही इन पर सुनवाई हो सकेगी। recent visitors 96

ग्रामीणों को दोबारा तेलंगाना में बसाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर के विधायक मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र

बीजापुर. बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। इसमें विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा किसलवा-जूडूम के दौरान छत्तीसगढ़ की सीमा में बसे सैकड़ों ग्रामीण पड़ोस के तेलंगाना राज्य के गांवो में जाकर कई वर्षों से बस गए हैं और अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। तेलंगाना राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गांव वेनल मड़गू में ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा बीते 14/10/2024 को रात के समय जाकर ग्रामीणों के घरों मे तोड़-फोड़कर तथा मारपीट कर बीजापुर जिले के सीमा से लगे ग्राम तारलागुड़ा में लाकर छोड़ दिया गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण अपने घरो से एवं गांवो से बेदखल हो गए है। इसलिए तेलगांना में बसे ग्रामीण जो कि वर्तमान मे अपने घरों से बेदखल हुए है। उनकी समस्याओं पर तेलंगाना शासन से बात करते हुए उचित पहल करें, ताकि सैकड़ों ग्रामीण अपने घरों में पुनः बस जाए और अपना जीवन-यापन पुनः कर सके। recent visitors 59

बैंक मैनेजर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में पांच लाख रुपये लेकर कैशियर फरार

कोरबा. वित्तीय क्षेत्र में काम कर रही बैंकिंग कंपनी इसाफ का कैशियर कोरबा से फरार हो गया है। उसने कंपनी को बड़ी चपत लगाई है। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ फरार कैशियर की खोजबीन शुरू की। इस बीच एक टीम उड़ीसा से बैरंग लौट आई। निहारिका बुधवारी स्थित मुख्य इसाफ नामक बैंकिंग कंपनी का कामकाज कोरबा जिले में भी चल रहा है। उसने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के अलावा कई क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोल रखी हैं और इनके माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत इस निजी बैंक की शाखा संचालित है, जिसका ओडिशा निवासी कैशियर कंपनी को ही चपत लगाकर भाग गया। इसाफ बैंक में कैशियर के पद पर बीरेंद्र गिरना पिछले कई वर्षों से काम करते आ रहा था। फील्ड से वसूली का पैसा और ग्राहक का पैसा कैशियर के पास जमा होता है। मैनेजर को लगा कि वो जमा कर दिया होगा, लेकिन ऑनलाइन चेक करने पर जमा ही नहीं हुआ था। उसे लगा दूसरे दिन जमा कर देगा, लेकिन वो अगले दिन आया ही नहीं। फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। उसके घर पर भी संपर्क किया गया। वहां भी नहीं था, तब बैंक में हिसाब किया गया तो लगभग पांच लाख रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया गया है और कैशियर की तलाश की जा रही है। एक टीम को ओडिशा रवाना किया था, जहां से वापस आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को वित्तीय लेनदेन भरोसेमंद स्थान करना चाहिए। काफी समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो रही हैं और इससे लोगों को बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। recent visitors 69

कृषि मंत्री हुए अंतिम यात्रा में शामिल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत

बलरामपुर. बलरामपुर-रामनुजगंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष राधा सिंह देव के पोते और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंह देव अपने माता पिता के साथ अंबिकापुर अपनी बुआ के यहां गया था। इसी दौरान रात नौ बजे के करीब खेलने के दौरान कार के नीचे आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तो उसे तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन बिलासपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसका निधन हो। घटना से पूरे बलरामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी जन सैलाब के बीच मासूम स्वतंत्रत का अंतिम  संस्कार किया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। दादी, मम्मी, पापा का लाडला स्वतंत्र काफी नटखट,प्यारा और चंचल हाजिर जवाब था। स्वतंत्र नगर के एक निजी स्कूलों में कक्षा पहली में पढ़ता था। नन्ही उम्र में शरारतों एवं चंचलता के साथ-साथ व पढ़ाई में भी मेधावी था। दादी, मम्मी उसे एक मिनट के लिए भी अकेले नहीं छोड़ते थे। हर छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान मम्मी पापा एवं दादी देते थे। थोड़ी सी भी चोट लगने पर पूरा घर चिंतित हो जाता था। मंगलवार को स्वतंत्र अपने मम्मी-ृपापा के साथ अंबिकापुर गया था। मंगलवार के रात में आने की तैयारी थी। इसके पूर्व वह अपने बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह कर के चपेट में आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तत्काल उसे अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर किया गया जिसके बाद स्वजनों के द्वारा बिलासपुर ले जाया गया जहां अपोलो में इलाज के दौरन आज सुबह मृत्यु हो गई। स्वतंत्रत के पार्थिव शरीर को चांदो रोड स्थित घर पर रखा गया था। जहां अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे जिले सहित संभाग से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिस कारण से चांदो रोड में जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं जब अंतिम संस्कार के लिए सेंदुर नदी ले जाए जाने लगा तो भीड़ के कारण गौरव पथ काफी देर तक वन वे रहा। हृदय विदारकार घटना से हर एक की आंखें नम थी। recent visitors 60

वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से आए 2920 खिलाड़ी, छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। देशभर से 2920 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ में भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए। प्रतियोगिता प्रारंभ के पूर्व विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों द्वारा किए गए मार्च पार्स्ट में छत्तीसगढ़ प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय और तृतीय स्थान पर तमिलनाडु, असम और गुजरात के दल को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में चार साल बाद 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में 26 खेल की 300 विधाओं में प्रतियोगिताएं होगी। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक राजधानी के 16 अलग-अलग खेले मैदानों में होगा। इसमें देशभर से 2920 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें 2331 पुरुष और 585 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मेजबान छत्तीसगढ़ के 268 खिलाड़ी 12वीं बार ओवरऑल चैम्पियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हमारी टीम अब तक 11 बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत वर्ष 1992 में हुई थी। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। इस खेल में कश्मीर से कन्याकुमारी ही नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। हमारा भारत देश विविधताओं का देश है, राजधानी रायपुर का यह स्टेडियम लघु भारत के रूप में नजर आ रहा है। बिहार के वन मंत्री डॉ. प्रेमकुमार ने कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से हुई थी। इस बार यह आयोजन प्राकृतिक खनिज संपदा से भरपूर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्ष 2023 में हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत वन है, जो पूरे भारत में तीसरा स्थान रखता है। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में तीसरी बार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जय जोहर के उद्बोधन से अपनी बात रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों ओर हरियाली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कैरियर में अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए वनों को हराभरा रखने और खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दी। recent visitors 62

राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बीते दिनों राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद वो लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अब सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं! बताया जा रहा है कि 'स्त्री 2' फिल्म के प्रमोशन के वक्त उनके बॉयफ्रेंड दिल्ली में उनके साथ मौजूद थे और फैशन शो में भी एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे थे। Shraddha Kapoor ने हाल ही में रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी। इसके कुछ दिनों बाद ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि वो एक सिंधी व्यवसायी को डेट कर रही हैं, जिसका बॉलीवुड से सीधे तौर पर तो कोई संबंध नहीं है। ये बात श्रद्धा के स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी से ब्रेकअप के कुछ महीने बाद सामने आई है। श्रद्धा को सिंधी बिजनेसमैन से हुआ प्यार बीते बुधवार को रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि 37 साल की श्रद्धा को एक सिंधी व्यवसायी से प्यार हो गया है, जो दिल्ली में 'स्त्री 2' के प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ था। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि इस 'मिस्ट्री मैन' का सीधे तौर पर बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है, लेकिन फिल्मों के निवेश में उनकी हिस्सेदारी है। उम्र में श्रद्धा से छोटे हैं नए बॉयफ्रेंड पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि श्रद्धा के कथित पार्टनर उनसे उम्र में छोटे हैं और दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि लैक्मे फैशन वीक में भी वो शामिल हुए थे, जहां श्रद्धा को रैंप वॉक करते हुए देखा गया था। श्रद्धा ने रिलेशनशिप को किया था कंफर्म अभी तक कथित ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह पोस्ट वायरल हो गई है, क्योंकि ये श्रद्धा के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि के कुछ ही दिनों बाद आई है। कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत के दौरान श्रद्धा ने अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को लेकर कहा था, 'मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और उसके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना या सफर करना बहुत पसंद है।' शादी पर ये बोली थीं एक्ट्रेस श्रद्धा ने इसी इंटरव्यू में शादी को लेकर कहा था, 'ये शादी में यकीन करने या ना करने का सवाल नहीं है, बल्कि ये सही शख्स के साथ होने का सवाल है।' श्रद्धा पहले 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। उन्होंने जून में इंस्टाग्राम पर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लेकिन अगस्त में श्रद्धा ने राहुल और उनके परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। recent visitors 84

तीन दशक तक फैलाई दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर. तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में एसआईबी की टीम ने बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला नक्सली सुजाता पर एक करोड़ का इनाम है। जानकारी के मुताबिक, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले 3 दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी। डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था। केंद्रीय कमेटी सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज के रूप में सुजाता उर्फ मेनी बाई उर्फ जानकी का अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में बीता है। सुजाता बस्तर केअंदुरुनी इलाकों के बारे में काफी जानकारी रखती थी। बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर सुजाता को देखा जाता था। बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने मेहबूबनगर से सुजाता को गिरफ्तार किया है। recent visitors 76