Saturday, July 4, 2026 11:19 am

हिंगोरानी से मिले 70 लाख के जेवरात, कैश, संपत्ति के दस्तावेज और अवैध हथियार…

भोपाल भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों और बेटों के दफ्तर पर एक साथ छापा मारा गया. बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान रमेश हिंगोरानी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली. इस मौके पर कैश, डायमंड और सोने चांदी के कीमती आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश के कागजात, 4 कार और 5 दो-पहिया वाहन मिले. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के दौरान 1014 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इसके अलावा 1021 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले, जिनकी कीमत लगभग 55,500 रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी में कुल 12 लाख 17 हजार 950 रुपये की नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा गांधीनगर के प्रेरणा किरण स्कूल एयरोसिटी में तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई. इस मामले की सूचना तत्काल गांधी नगर थाने को दी गई. इस मामले में नीलेश हिंगरोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी के दौरान कई संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके सही मूल्यांकन और वैधता की जांच की जा सके. छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी खुलासे हो सकते हैं. लोकायुक्त की टीम ने कड़ी निगरानी के साथ इस मामले की जांच को अंजाम दिया. अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है.     recent visitors 89

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के नायक मुजीबुर रहमान से जुड़े दिनों पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया

ढाका बांग्लादेश में अगस्त महीने में तख्तापलट हो गया था। इस दौरान खूनखराब हुआ तो तत्कालीन पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। तब से वह यहीं पर निर्वासित जिंदगी जी रही हैं। उनकी सत्ता से बेदखली के बाद नोबेल विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने कमान संभाल रखी है। वह भले ही अर्थशास्त्री हैं और दुनिया भर में उनका नाम है, लेकिन वह बांग्लादेश को पाकिस्तान के एजेंडे पर आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। यही वजह है कि अब बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम और उसके नायक मुजीबुर रहमान से जुड़े दिनों पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस तरह बांग्लादेश की सरकार का वैचारिक झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। वही पाकिस्तान जिससे अलग होकर बांग्लादेश का गठन हुआ था। बांग्ला भाषी लोगों पर अत्याचार, भेदभाव के आरोप तत्कालीन पाकिस्तान सरकार पर लगे थे। इसी के विरोध में आंदोलन भड़का था, जिसे बांग्ला मुक्त संग्राम का नाम मिला था। अंत में 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इसमें भारत ने भी मदद की थी। मुजीबुर रहमान को उस आंदोलन का नायक माना जाता है। यही वजह थी कि उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर बांग्लादेश में छुट्टी होती रही है। अब बांग्लादेश सरकार ने इन छुट्टियों को रद्द कर दिया है। कुल 8 राष्ट्रीय अवकाशों को मोहम्मद यूनुस सरकार ने रद्द कर दिया है। इनमें 7 मार्च और 15 अगस्त शामिल हैं, जिन्हें मुक्त संग्राम से जोड़ा जाता है। इन छुट्टियों को रद्द करने का फैसला हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया था। इस संबंध में जल्दी ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। मोहम्मद यूनुस सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। खासतौर पर अवामी लीग ने इसकी निंदा की है और कहा कि यह सरकार बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के इतिहास को ही मिटा देना चाहती है। यह अच्छी बात नहीं है। recent visitors 84

LG फोन की वापसी: रोल करने वाले फोन डिज़ाइन के लिए नया पेटेंट

आज के वक्त में एलजी कंपनी स्मार्टफोन के डिस्प्ले से लेकर कैमरा सेंसर बनाने का काम करती है, लेकिन खुद फोन्स बनाने के काम से बाहर है। एक वक्त एलजी के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हुआ करते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ एलजी स्मार्टफोन की डिमांड कम हो गई थी। ऐसे में एलजी फोन डिवीजन से अप्रैल 2021 में बाहर हो गया था। LG ने पेश किया नया रोलेबल स्मार्टफोन पेटेंट दरअसल एलजी की तरफ से नया स्मार्टफोन पेटेंट फाइल किया गया है। यह पेटेंट नए फोल्डेबल और रोलेबल स्मार्टफोन का है। इसी पेटेंट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एलजी के पास स्मार्टफोन सेक्टर में एंट्री ले सकता है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब एलजी की तरफ से ऐसा पेटेंट फाइल किया गया है। इससे पहले भी एलजी रोलेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इसे प्रोटोटाइप चरण तक भी पहुंचा दिया, लेकिन जब एलजी ने स्मार्टफोन बाजार से विदाई ले ली तो इन सभी प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। एलजी ने अक्टूबर 2023 में पेश किया पेटेंट Techspot डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक एलजी ने साल 2022 में मिनी टैब डिजाइन पेश की, जिसकी डिस्प्ले 6.8-इंच से लेकर 7.4 इंच तक बढ़ सकती थी। इसमें 12GB रैम और 4,500mAh की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया था। एलजी का लेटेस्ट पेटेंट अक्टूबर 2023 में फाइल किया गया था। इस OLED डिस्प्ले में कुछ सुधार किये गये हैं। इसमें नए मैग्नेटिक टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिस्प्ले के पीछे एक चुंबकीय शीट जोड़ी जाती है, जबकि चुंबक डिवाइस के फ्रेम में बनाए जाते हैं। यह चुंबकीय बल स्क्रीन को आगे बढ़ाने या पीछे खींचने पर बनने वाली किसी भी झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है, जिससे डिस्प्ले तेजी अपनी पहले की स्थिति में आ जाती है। कंपनी ने नहीं जारी किया कोई ऑफिशियल बयान LG की तरफ से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है।एलजी के स्मार्टफोन सेगमेंट में उतरा मुश्किल नहीं है। एलजी के पास ड्यूल स्क्रीन एलजी विंग, कर्व्ड LG G Flex और डिटैचेबल सेंकेड्री डिस्प्ले फोन LG 60 ThinQ टेक्नोलॉजी है। recent visitors 71

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी से कारोबारी ने साढ़े तीन करोड़ हड़पे, FIR दर्ज

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह की बेटी से 3.5 करोड़ का फ्रॉड हुआ. लोहा कारोबारी आनंद प्रकाश के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया है. कविनगर थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. वीके सिंह की बेटी का आरोप है कि आनंद प्रकाश ने उनसे मकान बेचने के नाम पर 3.5 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. कुछ दिन पहले ही वीके सिंह ने आनंद प्रकाश और एक मीडियाकर्मी पर गलत तथ्यों के आधार पर खबर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने बतया- वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह ने लोहा कारोबारी आनंद प्रकाश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि लोहा कारोबारी ने मकान बेचने के नाम पर पूर्व मंत्री की पुत्री से साढ़े तीन करोड़ रुपए हड़प लिए. थाना कविनगर पुलिस ने बुधवार को इस केस में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. 2014 को हुआ था मकान का सौदा योगजा सिंह के मुताबिक- 14 जून 2014 को उनका सौदा राजनगर स्ठित मकान को लेकर आनंद प्रकाश से साढ़े पांच करोड़ रुपए में हुआ. 10 लाख रुपए बतौर बयाना दिए गए थे. 15 जुलाई 2014 को फिर उन्हें इस मकान पर कब्जा मिल गया. योजना ने कहा कि इस मकान पर मुझे लोन कराना था. इसलिए मैंने साढ़े 33 लाख रुपए आनंद प्रकाश के खाते में ट्रांसफर किए. मैं उनसे मकान के कागजात मांगती रही, लेकिन नहीं मिले. कागज देने की एवज में मुझसे और रुपए मांगे जाते रहे. इसलिए साल-2018 में एक करोड़ रुपए, 15 नवंबर 2019 को एक करोड़ रुपए और 12 अक्टूबर 2023 को एक करोड़ रुपए मैंने दे दिए. इस तरह कुल राशि 3 करोड़ 48 लाख रुपए आनंद प्रकाश पर पहुंच गई. कब्जा करने का था इरादा वीके सिंह की बेटी ने आरोप लगाया- 21 अक्टूबर 2023 को मेरा दो करोड़ रुपए का लोन बैंक से स्वीकृत हो गया. इसके बाद मैंने आनंद प्रकाश से मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा. मेरे बार-बार कहने के बावजूद दूसरे पक्ष ने मकान का बैनामा नहीं कराया. उनकी मंशा मुझे इस मकान से बेदखल करके अपना कब्जा करने की थी. अब मुझे पता चला है कि आनंद प्रकाश से पहले से ही इस मकान पर लोन लिया हुआ है.   recent visitors 62

Congress’s Krishi Yatra: Jitu पटवारी का बयान, दिग्विजय की चेतावनी

Congress’s Krishi Yatra: Jitu Patwari’s statement, Digvijay’s warning भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के Congress’s Krishi Yatra: Jitu अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और सज्जन वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस में संयुक्त रुप से सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात स्थापित होती जा रही है कि बीजेपी की सरकार शिवराज और मोहन यादव किसान विरोधी है। ऋण माफी योजना बंद की. कांग्रेस पार्टी जो योजना लेकर आई थी उन्हें बंद किया. जो वादा इन्होंने किया था समर्थन मूल्य का वह अब तक पूरा नहीं किया और किसानों को धोखा दिया है. गेहूं और धान का वादा के अनुरूप एमएसपी नहीं दिया। यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे यह राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों का विषय है। सबसे बड़े किसान विरोधी शिवराज सिंह चौहान देश में मध्यप्रदेश की दुहाई देकर झूठ बोल रहे हैं. पूरे प्रदेश से किसने की समस्याओं और दुर्गति की खबरें हैडलाइन बन रहीं. मैं हर मंगलवार को शिवराज से समय मानता हूं. अगला मंगलवार पांचवा होगा जब तक वह समय नहीं देंगे हम लगातार उनसे समय मांगेंगे. किसानों की समस्या को लेकर से मांग रहा हूं. कांग्रेस गांव, खेत यात्रा निकालेगी। आग्रह करेंगे सरकार से जो आपने बातें की है वह पूरी करो व्यवस्थाओं को दुरुस्त करो. जल्द तारीख का ऐलान करेंगे. यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे. दिग्विजय सिंह ने कहा- सहकारिता आंदोलन के प्रमुख सुभाष यादव जी ने जितना काम किया उतना किसी ने नहीं किया. तब तय किया था जितनी भी खाद किसानों को चाहिए बोहनी से पहले सरकारी गोदाम से उपलब्ध कराएंगे. कभी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई किसानों को. एक बोरी की भी कालाबाजारी नहीं हुई कांग्रेस शासन काल में. 2004 के बाद कृषि विभाग का सत्यानाश हुआ. ट्रांसपोर्ट विभाग बड़ा कमाऊ विभाग है.. कृषि विभाग ने ट्रांसपोर्ट विभाग को भी पीछे छोड़ दिया. झूठे आंकड़े देकर हजारों करोड़ ऑन का घपला किया है. सब्सिडी में किसानों के फर्जी नाम डाले गए. ऑर्गेनिक पर मिलने वाली ग्रांट पर भी घपला किया. शिवराज पूरे कृषि मंत्रालय को लूट रहे 40 से 50 प्रतिशत का जो खाद का कोटा आ रहा है उसे प्राइवेट को सौंप दिया. बिना कालाबाजारी के एक बोरी भी नहीं मिल रही. भाजपा के नेता कर रहे कालाबाजारी. केंद्र सरकार का आदेश है 17 नवंबर 2022 का..जबरन वह सामान भी खरीदने के लिए किसानों को कहा जा रहा है जो नॉन फर्टिलाइजर है. उसे समय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे. शिवराज जी ने उत्तर प्रदेश को लूट पूरे देश के कृषि मंत्रालय को लूट रहे हैं. जितनी आवश्यक्ता है उतनी नहीं हो रही. सरकार खुद कम डिमांड कर रही है. DAP के स्थान पर NPK खरीदी का दबाव बना रही है किसानों पर सरकार. हमारी मांग है कि इस देश में 08 लैबोरेट्री, सभी कंपनी के खाद बुलाएं और जांच कराएं हमारे सामने..अमानक निकलेगा पूरा खाद. राजगढ़ में टेस्टिंग भी हुई थी. Read More : https://mysecretnews.com/nirmala-sapres-clarification/ recent visitors 178

भारतीय टीम 46 रन पर ढेर, 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए, बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज (17 अक्टूबर) मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. अब न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन के करीब है. 46 रन भारत की धरती पर क‍िसी का सबसे कम टीम का स्कोर है. भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे. ज‍िन्होंने कुल 5 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं म‍िली. इस मैच से जुड़े अपडेट और स्कोरकार्ड  लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहे. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहद शर्मनाक खेल द‍िखाया और पूरी टीम महज 46 रनों पर 31.2 ओवर्स में ऑलआउट हो गई.  यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारत की धरती पर यह सबसे कम क‍िसी टीम का स्कोर है. इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल (13) ने कुछ देर तक पारी संभाली. लेकिन जायसवाल विलियम ओरोर्के की गेंद पर एजाज पटेल को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को इस तरह 31 रन पर चौथा झटका लगा. इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल (0) भी पांचवे विकेट के रूप में 33 रन पर आउट हो गए. टीम इंड‍िया के स्कोर में महज 1 रन और जुड़ा था और गैरज‍िम्मेदाराना शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा भी डक पर आउट हो गए. लंच के बाद आए रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (0) पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फ‍िल‍िप्स को कैच दे बैठे. भारत के 5 बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल सके भारतीय पारी में 5 बल्लेबाज ऐसे रहे, जो खाता ही नहीं खोल सके। किकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे, जबकि सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी बिना स्कोर किए पवेलियन लौट गए। विराट को विलियम ओ राउरकी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया, जबकि उन्हीं की गेंद पर केएल राहुल को टॉम ब्लंडेल ने कैच किया। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को दो लगातार गेंदों पर मैट हेनरी ने आउट किया। भारतीय टीम का टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर-टॉप-10 स्कोर ओवर विपक्षी ग्राउंड कब 36 21.2 v ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 17 दिसंबर 2020 42 17 v इंग्लैंड लॉर्ड्स 20 जून 1974 58 21.3×8 v ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 28 नवंबर 1947 58 21.4 v इंग्लैंड मैनचेस्टर 17 जुलाई 1952 66 34.1 v दक्षिण अफ्रीका डरबन 26 दिसंबर 1996 67 24.2×8 v ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 6 फरवरी 1948 75 30.5 v वेस्टइंडीज दिल्ली 25 नवंबर 1987 76 20 v दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 3 अप्रैल 2008 78 40.4 v इंग्लैंड लीड्स 25 अगस्त 2021 81 35.5 v वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 27 मार्च 1997 recent visitors 75

नायब सैनी फिर हरियाणा के बने मुख्यमंत्री, CM की शपथ ली, बीजेपी ने दिखाया पावर शो

चंडीगढ़ नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. नायब सिंह सैनी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है. नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. इस मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंचकूला में किया गया था. अनिल विज ने भी ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के मौके पर हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं शपथ लिया. कृष्णलाल के बाद राव नरवीर सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिया. वो बादशाहपुर से एमएलए हैं. इनके बाद महिपाल ढांडा भी शपथ ली. ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं. विपुल गोयल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना भी कैबिनेट मंत्री बने. वहीं, श्याम सिंह राणा को राज्य मंत्री बनाया गया है. वो रादौर से विधायक हैं. बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा को भी राज्यमंत्री बना गया. रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी नरवाना राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लिया. श्रुत चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है. आरती राव ने भी राज्यमंत्री का पदभार संभाला है. राजेश नागर और गौरव गौतम को भी राज्य मंत्री बनाया गया है.  पंचकूला में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अन्य नेता भी शामिल थे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। अनिल विज सहित इन मंत्रियों ने ली शपथ सीएम सैनी के साथ सीनियर बीजेपी नेता अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिल विज मनोहर लाल सरकार में गृह मंत्री थे। इसके अलावा कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर (स्वतंत्र प्रभार) और गौरव गौतम (स्वतंत्र प्रभार) ने मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बीजेपी की नई सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। सैनी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। 54 वर्षीय सैनी ने बुधवार (16 अक्टूबर) को दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने हरियाणा में रचा इतिहास भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के चुनावी महाभारत में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धत्ता बताते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पिछले विधानसभा में राज्य में गठबंधन की सरकार चलाने वाली बीजेपी ने इस बार 90 सदस्यीय विधानसभा में अकेले 48 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करके 10 साल बाद सत्ता में वापसी के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांटे के सीधे मुकाबले में भगवा पार्टी कांग्रेस पर भारी पड़ी और कांग्रेस 37 सीटों तक ही पहुंच पाई है। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। हरियाणा से महाराष्ट्र और झारखंड के लिए भी दिया मैसेज भारतीय जनता पार्टी ने पंजकूला के दशहरा मैदान में आयोजित नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह से एक मैसेज देने की कोशिश कर रही थी. बीजेपी के लिए नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह एक शक्तिप्रदर्शन की तरह था. इसकी एक सबसे बड़ी वजह आने वाले समय में महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव भी हैं. बीजेपी इस शपथ ग्रहण समारोह से इन दोनों राज्यों की जनता को संदेश देने की कोशिश करते दिखी कि अगर महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी को मौका मिलता है तो वो जनता के हित में फैसले लेने में जरा भी देरी नहीं करेगी. नायब सिंह सैनी ने पूरा किया अपना वादा नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने का वादा किया था. उन्होंने बुधवार को कहा था कि वह 17 अक्टूबर को शपथ लेने से पहले इन युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. उसके बाद ही शपथ लेंगे. इस दौरान सैनी ने कहा कि था कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के युवाओं से ये वादा किया था. अब जब हम सत्ता में दोबारा आए हैं तो हम पहले जनता से किया अपना वादा पहले पूरा कर … Read more