Saturday, July 4, 2026 4:55 pm

राशिफल रविवार 20 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। ऑफिस में चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। वृषभ राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में किए गए कार्यों की शुरुआत के अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। पार्टनरशिप के साथ नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। शाम को प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को अपना टैलेंट साबित करने का कई मौका मिलेगा। बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। बिजनेस में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में भी मन लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस के कुछ कार्य तनाव बढ़ा सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और स्ट्रेस कम करने के लिए फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। कर्क राशि- कर्क राशि के कुछ जातकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चले रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। फैमिली इश्यूज को दूर करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। ऑफिस में स्किल और टैलेंट को प्रदर्शित करने का कई मौका मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावुकता से बचें। फैमिली के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपकी लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कन्या राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें। लंबी यात्राओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा। आलस्य से दूर रहें। निवेश के नए मौकों पर नजर रखें। घर खरीदने या बेचने का प्लान बन सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन साथी से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। आज आपके ऑफिस के सभी कार्य सफल होंगे। करीबी दोस्त या रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अचानक से किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहने वाला है। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। पार्टनर का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और तनाव से बचें। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज बेकार से वाद-विवाद से बचना चाहिए। आज विरोधी एक्टिव रहेंगे। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। क्रोध से बचें। इमरजेंसी सिचुएशन के लिए पैसे बचाएं। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से लाइफ की सभी चुनौतियों को पार कर सकेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। खर्चों पर नजर रखें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी करने से बचें। मकर राशि- आज मकर राशि वालों के लिए लकी दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश के नए मौके मिलेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेने लाभकारी साबित हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सुखद यात्रा का आनंद लेंगे। गृह-निर्माण के कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ जातकों को जीवनसाथी से अनबन संभव है। सामाजिक कार्यों मे दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप नए कार्यों की भी शुरुआत कर सकते हैं। कुंभ राशि- आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। कुछ जातकों को प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ मामलों में शांति बनाए रखें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। आपको कड़ी मेहनत और लगन का फल जरूर मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है। मीन राशि- मीन राशि वालों को दिन की शुरुआत में छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, इससे डेली रूटीन पर कोई असर नहीं होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज लाइफ पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कुछ जातक नए वाहन की खरीदारी का भी प्लान बना सकते हैं। आज आपको अपने करीबी दोस्त से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। recent visitors 111

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा- लाखों नागरिकों के जीवन को सरल बनाने में मदद कर रहा डिजिलॉकर

नई दिल्ली सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है। आईटी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) द्वारा एक साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम से देश भर के लाखों लोग जुड़े। इस कार्यक्रम को डिजिटल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने सीधे सवाल पूछे और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा। मंत्रालय के अनुसार, विशेषज्ञों ने एक व्यापक प्रस्तुति दी और डिजिलॉकर की कार्यक्षमताओं और लाभों के बारे में गहन चर्चा की। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में 9 ऐसे प्रतिभागियों को चुना गया, जिन्होंने डिजिलॉकर को लेकर बेहद काम के सवाल पूछे। इन प्रतिभागियों को ‘डिजिटल इंडिया प्रश्न निंजा’ के रूप में मान्यता दी गई। मंत्रालय ने कहा कि इस सीरीज का उद्देश्य ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के तहत प्रमुख परियोजनाओं के बारे में बताना है और लोगों को इन परिवर्तनकारी कार्यक्रमों का प्रबंधन और संचालन करने वाले विशेषज्ञों से सीधे तौर जुड़ने का मौका देना है। सरकार ने हाल ही में उमंग ऐप को देश के डिजिटल वॉलेट डिजिलॉकर के साथ इंटीग्रेट करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स मल्टिपल सर्विस को एक ही सिंगल प्लेटफॉर्म से मैनेज कर सकेंगे। एनईजीडी के अनुसार, इस सहयोग का उद्देश्य नागरिकों को अधिक सुविधा प्रदान करते हुए सरकार की अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। गौरतलब है क‍ि डिजिलॉकर स्टोरेज के लिए एक सुरक्षित क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसके साथ यूजर्स को उनके डॉक्यूमेंट वेरीफाई और शेयर करने की सुविधा मिलती है। डिजिलॉकर वर्तमान में 30 करोड़ यूजर्स को करीब 6.75 अरब डॉक्युमेंट स्टोर करने की सुविधा दे रहा है। recent visitors 84

भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक भरा तथा पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। लोकसभा के सांसद डाक्टर राजेश मिश्रा ने उन्हें सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह को सक्रिय सदस्यत बनाया। जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। विगत माह से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लगातार चल रही है जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त लाखों नागरिकों ने भी भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की तथा जिन कार्यकर्ताओं ने अपने द्वारा न्यूनतम 100 लोगों को सदस्य बनाया है उन सभी को सक्रिय सदस्य बनने की अर्हता प्राप्त हो जाती है तथा जिला समिति के अनुमोदन पश्चात उन कार्यकर्ताओं को‌ सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाती है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पदाधिकारी एवं समिति का सदस्य बनने के लिए उस कार्यकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का हर समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता बनता है। पार्टी संविधान के अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी प्राथमिक तथा सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण आवश्यक है इस लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 16 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के प्रथम सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना नामांकन भरा था तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की थी। पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर एक बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त करेगा तथा संगठन में कार्य करेगा। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में प्रथम दिवस सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने वालों में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, जिला मंत्री पूनम गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। recent visitors 80

प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 के केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत ₹1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया। इसके अलावा, श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मार्गों की घोषणा का अनुरोध किया। सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत श्री साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्ग निम्नलिखित हैं:  1. रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तर प्रदेश सीमा (282 किमी) 2. कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा (482 किमी) 3. रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नंदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार (135 किमी) 4. केंवची राष्ट्रीय राजमार्ग 45 – पेंड्रा रोड पासान – कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग – 130 (116 किमी) 5. मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला (बालोद) सड़क (176 किमी) 6. राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क (100 किमी) 7. पंडरिया-बजाग-गदासरई सड़क (37 किमी) 8.राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130B (रायपुर रिंग रोड) से जोड़ने वाली सड़क (11 किमी) श्री साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलों को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है।" श्री साहू ने राज्य के विकास और प्रगति के लिए इन परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया और ऐसे और अधिक पहलों का स्वागत करने की तत्परता व्यक्त की, जो छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेंगी। recent visitors 99

विधानसभा के पहले सेशन और साल के पहले सेशन में राज्यपाल का संबोधन होना जरुरी होता: रामनारायण यादव

चंडीगढ़ हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद अब विधायकों की शपथ और विधानसभा सेशन का तारीख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में हरियाणा विधानसभा से स्पेशल सचिव के पद से सेवानिवृत और संविधान के जानकार रामनारायण यादव ने नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र को लेकर कुछ रोचक जानकारी सांझा की है। बंसीलाल ने दिलाई थी 54 दिन बाद शपथ यादव ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर कई समय सीमा तय नहीं है। पूर्व में हरियाणा विधानसभा में नई सरकार के गठन के बाद 3 से 54 दिन बाद तक भी शपथ ग्रहण का रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि 1968 में चौधरी बंसीलाल ने दिल्ली में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में शपथ ली थी। उसके 54 दिन के बाद विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ था। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 15 दिन बाद शपथ ली थी। एक दिन का सत्र बुलाकर कर सकते हैं स्थगित रामनारायण यादव ने बताया कि विधानसभा के पहले सेशन और साल के पहले सेशन में राज्यपाल का संबोधन होना जरुरी होता है। यह एक संवैधानिक बाध्यता है। एक दिन का सेशन बुलाकर स्पीकर का चयन करने के बाद राज्यपाल विधानसभा में संबोधित करते हैं, जिस पर धन्यवाद प्रस्ताव पास करना होता है। इसके बाद स्पीकर की ओर से सेशन की अगली तारीख में अधिकतम 15 दिन का अंतर डाला जा सकता है। ऐसे में एक दिन का सेशन बुलाकर उसे आगे के लिए स्थगित किया जा सकता है, लेकिन इस दौरान सेशन की अगली तारीख बतानी होती है, जब फिर से सेशन की शुरूआत होगी। एक दिन का सेशन बुलाकर उसे स्थगित कर कुछ दिनों का अंतर डालकर फिर से बुलाए गए सेशन को एक ही माना जाएगा। रामनारायण यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जब विधानसभा का सत्र बुलाते हैं। नई सरकार का कार्यकाल उसी के अनुसार तय होता है। विधानसभा सेशन के पहले दिन से ही सरकार का कार्यकाल शुरू माना जाता है, जबकि विधानसभा के सदस्यों के भत्ते उससे पहले ही शुरू हो जाते हैं। recent visitors 81

योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का काम किया: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम श्री नायब सैनी जुबान के धनी हैं, जिन्होंने सीएम बनते ही पहली कलम से करीब 25 हजार युवाओं को नौकरी दी है, उसी प्रकार जनता के साथ किए गए एक एक वायदे को पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज हिसार के बरवाला में किसान रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को और कैथल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बरवाला हलके में विकास कार्यों को करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। recent visitors 111

लुधियाना में 25 फर्मो के मालिकों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

लुधियाना सरकार को वित्तिय नुकसान पहुंचाने व धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 25 फर्मो के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त फर्मो के खिलाफ ए.ई.टी.सी-1 की शिकायत पर कार्रवाई की है। जीएसटी विभाग की तरफ से पुलिस को इन फर्मो के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अलग अलग 25 लैटर लिखे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग के अनुसार विभाग के अलग अलग वार्डो में स्थित  इन फर्मो की पंजाब वैट एक्ट 2005 के सैकशन 29 के अधीन फर्मो की पिछले सालों की एसैसमैंट निर्धारित की गई।  इस दौरान विभाग की तरफ से इन फर्मो की अतिरिक्त डिमांड निकाली गई। लेकिन बार बार नोटिस भेजने के बाद भी इन फर्मो  के मालिक विभाग के सामने पेश नहीं हुए और ना ही कोई दस्तावेज जमा करवाए गए। बार बार कहने पर जब किसी भी फर्म का मालिक पेश नहीं हुआ तो सरकार की तरफ से अतिरिक्त डिमांड निकाल का राशि जमा करवाने के लिए कहा गया।  लेकिन फिर भी फर्मो की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ। उसके बाद पंजाब वैट एक्ट 2005 के अधीन रिकवरी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उसके बाद ही उक्त फर्मो के खिलाफ कानूनी कारवाई की गई। पुलिस ने विभाग के अधिकारियों की तरफ से भेजे गए 25 पत्रों के बाद जांच कर मामला दर्ज किया गया है। इन फर्मो के मालिकों के खिलाफ अमानत में खयानत करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार  चंदर भूषण जैन, जय कुमार सिंह, सतीश कुमार, मुनीष बांसल, मलकीत सिंह, सागर गुप्ता, गुरचरण दास, प्रीतम सिंह, जगमोहन सिंह, मुकेश कुमार, गिरधारी लाल, अविंदरपाल सिंह, बलजीत सिंह, अशोक पुरी, वितेश वशिष्ठ, रणधीर सिंह, सुरेंदर शर्मा, प्रितपल सिंह, रोहित कपूर, जसंवत राए, विकास कुमार, दविंदर अरोड़ा, कुलविदर सिंह व अनुज अरोड़ा के रूप में की है। मामले की कार्रवाई कर रहे अधिकारी ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है ।   recent visitors 82