राज्यपाल पटेल ने शहीद परिजन से आत्मीय मुलाकात कर कहा – प्रदेश की जनता, सरकार, पुलिस और प्रशासन आपके साथ

आमजन के प्रति पुलिस सजग, संवेदनशील और विनम्र रहे : राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल पटेल ने शहीद परिजन से आत्मीय मुलाकात कर कहा – प्रदेश की जनता, सरकार, पुलिस और प्रशासन आपके साथ भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस, सशक्त समाज का आधार होती है। पुलिस की सक्रियता और उसका व्यवहार आम आदमी को सुरक्षित महसूस कराता है। आमजन के प्रति पुलिस सजग, संवेदनशील और विनम्र रहे। राज्यपाल पटेल पुलिस स्मृति दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस, समाज का अभिन्न हिस्सा है। पुलिस की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की सोच को फलीभूत करना संभव नहीं है। विकास के लिए समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश पुलिस की गणना देश के श्रेष्ठ बलों में की जाती है। प्रदेश पुलिस ने ‘देशभक्ति-जनसेवा’ के सूत्र वाक्य को सार्थक किया है। कर्त्तव्यनिष्ठा के उच्च प्रतिमान के साथ कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बदलती परिस्थितियों में पुलिस स्वयं को निरंतर अपडेट रखे राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है कि कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए देश-प्रदेश की अखंडता, सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव को बनाए रखें। जनता से समन्वय बनाए रखना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस स्वयं को निरंतर अपडेट रखे। राज्यपाल पटेल ने एक ही दिन में सवा लाख पौधे रोपने, सभी जिलों में पुलिस बैंड और महिला थाना की स्थापना, पुलिस परिवारों के लिए 25 हजार मकान बनाने के लक्ष्य एवं 950 महिला ऊर्जा डेस्क की स्थापना जैसे कार्यों के लिए प्रदेश पुलिस की सराहना की। राज्यपाल पटेल को कार्यक्रम में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा शहीद जवानों की सम्मान सूची सौंपी गई। पार्टी द्वारा परेड सलामी की समस्त कार्यवाही की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। उन्होंने 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम इलाकों में हुई भारतीय जवानों के शौर्य और शहादत को नमन् किया। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के शहीद जवानों को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और विशिष्टजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा, एडीजी शापू, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेनानिवृत्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई

"एजुकेशन वर्ल्ड" स्कूल रैंकिंग में मॉडल स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में "एजुकेशन वर्ल्ड" स्कूल रैंकिंग में शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई श्रेष्ठ शिक्षण और अन्य गतिविधियों से मिला स्थान भोपाल "एजुकेशन वर्ल्ड" स्कूल रैंकिंग में भोपाल का शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर लगातार तीसरी बार टॉप 10 में जगह बनाकर हैट्रिक लगाने वाला मध्यप्रदेश का पहला एवं एकमात्र स्कूल बना है। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से जारी सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई है। इस वर्ष एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी रैंकिंग में मॉडल स्कूल को सातवां स्थान मिला है। "एजुकेशन वर्ल्ड" शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग विद्यालय के पिछले परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उनका आउटपुट, मेंटल-इमोशनल सेवाओं, खेल, अकादमिक गतिविधियों और अन्य आधारों पर की जाती है। इन सभी क्षेत्रों में उपलब्धि के आधार पर पूरे भारत से स्कूल चयनित कर उसके आधार पर निर्धारित मानकों से अंक दिए जाते हैं। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मार्किंग की जाती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर, भोपाल लगातार 3 वर्ष से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करने में सफल रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मॉडल स्कूल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड रैकिंग में स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा, समस्त स्टाफ, शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और विद्यार्थियों को भी बधाई दी है। "एजुकेशन वर्ल्ड" द्वारा नई दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2024 तक किया गया। समारोह में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा को शासकीय क्षेत्र में देश में सातवीं पायदान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा

ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा सीएचसी के सुदृढ़ीकरण के दिये निर्देश भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा की और नियमों के अनुसार प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्तापूर्ण प्रदाय के लिए चिकित्सकीय मैनपॉवर का मनोबल और उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये। ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियोलॉजिस्ट सेवा प्रदाय की करें व्यवस्था उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईपीएचएस मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रशासनिक औपचारिकताओं की पूर्ति में कमी से प्रक्रिया में व्यवधान नहीं आये यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने और मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में सुधार के उद्देश्य से सोनोलॉजिस्ट की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोनोलॉजिस्ट (रेडियोग्राफर) की सेवा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तकनीकी समस्याओं का निदान कर प्रक्रिया पूर्ण की जाये। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का करें उपयोग उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने डिजिटल हस्तक्षेपों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के कुशल प्रबंधन के लिए एचआरएमएस और एचएमआईएस के त्वरित क्रियान्वयन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने को भी कहा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

अपने कंप्यूटर को सेफ रखने के लिए इर्न चीजों से रखे दूर…

कंप्यूटर के बिना आज जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती, चाहे स्टूडेंट्स हों या प्रोफशनल्स हों या फिर हाउसवाइव्स हों। सभी की जिंदगी में इसकी अहमियत है। वर्ष 2012 में किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 57 मिलियन भारतीय कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोगों को इनके रखरखाव और देखभाल का सही तरीका पता हो, ताकि ये लंबे समय तक सही स्थिति में काम करते रहें। आपकी एक मुस्कान पर जी उठेगा कंप्यूटर… -पानी, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पदार्थों को कंप्यूटर से दूर रखें। असावधानीवश इनके कंप्यूटर पर गिर जाने से ये अंदरूनी माइक्रोइलेक्ट्रिॉनिक कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इलेक्ट्रिकल डैमेज हो सकता है या शार्ट सर्किट होने से इसका डेटा भी करप्ट हो सकता है। -खाने की चीजें कंप्यूटर से दूर रखें। ये की-बोर्ड की कीज के बीच फंसकर कीटों को आकर्षित कर सकती हैं। कीट्स की-बोर्ड के अंदर स्थित सर्किट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डेस्कटॉप और लैपटॉप की कीज को साफ करने के लिए आप इयरबड या सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। -कंप्यूटर को इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ कर लें। तेल, धूल-मिट्टी आदि के संपर्क में आने से उसमें गंदगी जम जाती है जो बेहद नुकसानदेह साबित हो सकती है। -अगर आपके पास लैपटॉप है तो उसे कभी भी फ्लैप के सहारे न पकड़ें। उसे हमेशा बेस के सहारे पकड़ें। फ्लैप बेहद पतला होता है और जोर पडने से वह अलग हो सकता है। -डेस्कटॉप या लैपटॉप के तार के ऊपर कुर्सी या मेज जैसी कोई भारी चीज रखकर खिसकाने से बचें। ऐसा करने से तार कमजोर हो सकता है। बार-बार ऐसा होने पर वह टूट भी सकता है। -कंप्यूटर को धूप में रखने पर इसका तापमान अचानक बढ़ सकता है। इसे हमेशा धूल, धूप और मॉइश्चर से दूर ठंडे, छायादार और सूखे स्थान पर रखें। कंप्यूटर के मदरबोर्ड और ग्राफिक कार्ड जैसे हिस्सों को हमेशा उनके किनारों की मदद से पकड़ें। कभी भी उनकी कनेक्टिंग पिन्स और ट्रान्जिस्टर्स को हाथ न लगाएं। -डिस्क ड्राइव को बेहद सावधानी के साथ खोलें। हड़बड़ी में या बलपूर्वक खोलने से इनके अंदरूनी पाट्र्स खराब हो सकते हैं। -इयरफोन, डेटाकेबल या चार्जिंग केबल जैसी डिवाइसेज को उचित स्लॉट में प्लग करें। किसी डिवाइस को गलत स्लॉट में लगाने से वह स्लॉट हमेशा के लिए खराब हो सकता है। -लैपटॉप को कभी धूप में खड़ी कार के अंदर न छोड़ें। कार के अंदर का तापमान बढने से वह खराब हो सकता है। -अगर आपके पास डेस्कटॉप है तो उसे इस्तेमाल न होने पर कवर कर दें। अगर लैपटॉप है तो उसे गैजेट बैग के अंदर ही रखें। -लैपटॉप को बेड के ऊपर रखकर इस्तेमाल करने से बचें। लंबे समय तक ऐसा करने पर उसका फैन बेड की धूल-मिट्टी को सोख लेता है और वह ब्लॉक हो जाता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 81

छोटे बैडरूम की इस तरह से करें सेटिंग

घरों के लेटेस्ट डिजाइन देखकर सभी यहीं सोचते हैं कि काश हमारा घर भी ऐसा होता लेकिन आजकल बड़े और आलीशान घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ और समझदारी से छोटे से घर को भी अपने मन मुताबिक सजा सकते हैं। खुद से सजाया गया छोटा सा घर कंफरटेबल भी रहेगा और स्पैशल भी। घर में बैडरूम सबसे खास होता है। अगर आपका बैडरूम छोटा है तो उसमें बेवजह का फर्नीचर न रखें। इसी तरह कुछ जरूरी टिप्स को ध्यान में रखते हुए अपने घरों को सजाए। -दीवारों पर कोई ऐसा पेंट चुनें जो कि रात को शांति और स्कून दें और दिन में ताजगी का एहसास दिलाए। छोटे बेडरूमों में सफेद, क्रीम और बिंज पेंट ज्याघदा खिलते हैं। -कमरे में जगह बचाने के लिए लाइट को सीलिग से हैंग करें और अपने बेड के पास लाइट फिक्सस करवाएं। -कमरे मे जगह का ख्याल रखते हुए ऐसा बेड ले जिसके अदंर काफी समान आ सके। इसके अलावा आप फोल्ड करने वाले बेड का भी चुनाव कर सकती हैं। -कपड़ो व अन्य वस्तुाएं रखने के लिए ऐसा कैबिनेट ले, जिसमें काफी समान आ जाए। -कमरे में जगह कम है तो दीवारों में छोटी-छोटी अल्मा रियां बनवा लें, जिसमें सजावट का सामान रखा जा सके।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 81

मंत्री टेटवाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। मंत्री टेटवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें सच्ची सेवा और कर्त्तव्य-परायणता का संदेश देता है, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा। मंत्री टेटवाल पुलिस बल के शहीद जवानों को उनकी अमर और प्रेरणादायी स्मृतियों को समर्पित 'पुलिस स्मृति दिवस' पर राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

इंदौर की सड़कों पर दौड़ी डबल डेकर बस, एक महीने का ट्रायल रन शुरू

इंदौर  इंदौर में जल्द इलेक्ट्रानिक डबल डेकर बस शुरू होने वाली है. डबल डेकर बस का ट्रायल रन शुरू हो गया है. जल्द ही यह इंदौर की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी. शहर में डबल डेकर बस की शुरूआत को इंदौर के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है. ट्रायल रन पूरा होने के बाद तय होगा डबल डेकर बस का रूट गौरतलब है  कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) कैलाश विजयवर्गीय, महापौर और ए.आई.सी.टी.एस.एल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से "इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस" का ट्रायल रन प्रारंभ किया. ट्रायल रन के बाद रूट तय किया जाएगा. एक माह तक इंदौर शहर के विभिन्न मार्गों पर चलेगा ट्रायल रन मुंबई से स्विच मोबिलिटी के माध्यम से शहर पहुंची इलेक्ट्रानिक डबल डेकर बस का ट्रायल रन एक माह तक चलेगा. बस की फिजीबिलिटी टेस्ट का ट्रायल रन शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएगी. इलेक्ट्रानिक बस की लंबाई 9.7 मीटर, चौड़ाई 2.6 मीटर, ऊंचाई 4.7 मीटर है. डबल डेकर बस के फ्लोर सीट पर 29 और ऊपर 36 यात्री बैठ सकेंगे. एक बार चार्ज होने पर 250 किमी तक चलेगी इस बस को स्विच मोबिलिटी कंपनी ने तैयार किया है। बस में डबल चार्जर सिस्टम है। इससे बस के ई-रिचार्ज होने वाला समय आधा हो जाता है। यानी सिंगल चार्जर से बस अगर 6 घंटे में चार्ज होती है तो डबल चार्जर से बस 3 घंटे में ही चार्ज हो जाएगी। वहीं, एक बार चार्ज होने पर ये बस करीब 250 किलोमीटर की सफर तय करती है।. ट्रायल रन के दौरान सभी अतिथियों ने ए.आई.सी.टी.एस.एल कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए दोबारा शिवाजी वाटिका से गीता भवन होते हुए ए.आई.सी.टी.एस.एल तक सफर किया. ये सुविधाएं हैं खास बस में पावरफुल एसी के साथ ही जीपीएस, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरे, ऑनबोर्ड यूनिट जैसी कई सुविधाएं दी गई है, जो यात्रा को सुरक्षित भी बनाएंगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 97