MY SECRET NEWS

नशा कारोबारियों के खिलाफ रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 सीधी  नशीली वस्तुओं के कारोबारियों के खिलाफ चल रहे पुलिस की कार्रवाई में रामपुर नैकिन थाना के दो गांवों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 282 सीसी नशीली कफ सीरप जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।       पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन एवं चौकी पिपराव पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में 51000 रू. कीमती 282 नग कफ सिरप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला किया पंजीबद्ध। मामला विवरण  दिनाँक 18.10.24 को चौकी प्रभारी  पिपराव उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम अंकित जायसवाल अवैध नशीली कफ सिरप को खारा तिराहा पटना अर्जुन नगर रोड के ग्राम खारा में रखे खड़ा है तथा l ग्राहको का इंतजार कर रहा है। चौकी प्रभारी पिपराव द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुये जहा एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित जायसवाल पिता रवीकरण जायसवाल उम्र 21 साल निवासी खारा चौकी पिपराव थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसके पास रखे खाखी रंग के कार्टून को खुलवाकर चेक किया गया तो कार्टून के अंदर प्लास्टिक के आठ पैकेट पाए गए प्रत्येक पैकेट में 30-30 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कुल 240 नग कीमती 43,200 रूपये पाया गया जो उक्त आरोपी से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताया । आरोपी उक्त से अबैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप 240 नग कीमती 43200 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8बी/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। (2) दिनाँक 18.10.24 को थाना  रामपुर नैकिन को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम भीतरी का बंट्टा साकेत एक सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली में अवैध नशीली कफ सिरप विक्री करने हेतु ग्राम भीतरी के बाबा घटिया के पास बैठा ग्राहको का इंतजार कर रहा है। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किये जहा एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली लिये जाते हुए दिखाई दिया जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम राजरखन उर्फ बंट्टा साकेत पिता किशनलाल साकेत उम्र 36 साल निवासी ग्राम भीतरी धौंसड़ा टोला थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसके पास रखे झोले को खुलवाकर चेक किया गया तो झोले के अंदर 42 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कीमती 8000 रूपये पाया गया जो उक्त आरोपी से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताया । आरोपी उक्त से अबैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप 42 नग कीमती 8000 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8/21, 22, 27ए, 29, 43 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे  – निरीक्षक सुधांशु तिवारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि चक्रधर प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, संजय सोनी, रजनीश बघेल, प्रधान आरक्षक रामायण, महेंद्र, आरक्षक जितेंद्र बघेल, अमन भट्ट, संदीप चंदन, प्रदीप सेन एवं महिला आरक्षक अंजली का विशेष योगदान रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव कर सकते है घोषणा, एक नवंबर को सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

भोपाल भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग सभी कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर इसे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित के साथ निगम, मंडल के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी इसी दर से वृद्धि की गई। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन समान किस्तों में दिया गया। जबकि, पेंशनरों की महंगाई राहत मार्च 2024 से बढ़ाई गई। एरियर भी नहीं दिया गया। 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता उधर, भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि जनवरी 2024 में ही कर दी थी। प्रदेश में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी इसका लाभ जनवरी से ही दिया जा रहा है। अब फिर तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। इस प्रकार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता कम मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अनुराग जैन से कर चुके हैं। एक नवंबर को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ जनवरी 2024 से दिया जाएगा या फिर अक्टूबर से वृद्धि की जाएगी, यह निर्धारित होना बाकी है। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी तीन किस्तों में एरियर दिया जा सकता है। हालांकि, पेंशनरों को लेकर स्थिति साफ नहीं है क्योंकि पिछली बार का एरियर देने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह चार प्रतिशत बढ़ाया जाएगा यानी 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, यह अक्टूबर से दिया जाना है या फिर जनवरी 2024 से तय हाेना बाकी है। बजट में 58 प्रतिशत की दर से रखा है प्रविधान प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में महंगाई भत्ते और राहत के लिए 58 प्रतिशत की दर से प्रविधान रखा है। अब 46 प्रतिशत की दर से भुगतान होना है यानी 12 प्रतिशत की वृद्धि भी होती है तो अलग से बजट प्रविधान नहीं करना होगा। वर्ष 2025-26 के बजट में यह प्रविधान 64 प्रतिशत के हिसाब से किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को स्थापना व्यय में राशि प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम- देशज समारोह बुन्देली गायन की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश  शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता है। गतिविधि में रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को सायं 06.30 सुश्री शक्ती दुबे एवं साथी, सिमरिया पन्ना द्वारा ‘बुन्देली लोकगीत एवं भजन‘ की प्रस्तुति दी गई। गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। दीप प्रज्वलन कलाकारों का स्वागत आचार्य जैराम त्रिवेदी द्वारा किया गया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। अगली प्रस्तुति श्री कमलेश  यादव एवं साथी छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम मे अंतिम प्रस्तुति श्री संदीप उईके एवं साथियों सिवनी द्वारा  गुन्नूर साई नृत्य  की प्रस्तुति दी। गुन्नूर साई नृत्य गोंड  समुदाय का पारम्परिक लोकनृत्य है। यह नृत्य अपने तीज- त्योहारों, शादी- विवाह , जन्मोत्सव आदि खुशियों के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है। गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को श्री बलराम पुरोहित एवं साथी भोपाल द्वारा बुन्देली लोकगीत एवं भजन, श्री हर्षवर्धन सिंह परिहार साथी सतना द्वारा बघेली गायन, सुश्री सीमा पाल एवं साथी दतिया द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री अक्षय खरे एवं साथी पन्ना द्वारा दीवारी नृत्य की प्रस्तुती दी जायेगी। आपसे अनुरोध है कि इस समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के 21 अक्टूबर, 2024 के अंक में प्रकाषित करनें का कष्ट करें।   प्रबंधक ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय खजुराहो Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

करवाचौथ व्रत पर महिलाओं ने की पूजा, पतियों के लंबी उम्र की करी कामना

 मनेन्द्रगढ/एमसीबी  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार 24 वे वर्ष समाजसेवी संस्था वी क्लब की एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा के वार्ड नंबर 9 विनय होटल के पीछे स्थित निवास स्थान पर करवा चौथ के महापर्व अत्यंत हर्षो उल्लास के साथ मनाया इस धार्मिक अवसर पर सामूहिक पूजा अर्चना की गई जिस दौरान समाज की सभी वर्गों की महिलाएं उपस्थित रही ज्ञात रहे की करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा पति की मंगल कामना एवं परिवार की सुख समृद्धि हेतु कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को निर्जला व्रत रखकर किया जाता है। इस दिन करवा माता की पूजा अर्चना होती है उनसे सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की जाती है इस दिन सुबह 4:00 बजे से सुहागिन महिलाएं सरगी रखकर व्रत का शुभारंभ करती है एवं सायं काल करवा माता की सामूहिक पूजा अर्चना करने के बाद चंद्र देव के दर्शन करके विधि विधान के साथ व्रत खोलती है। इस अवसर पर पम्मी अरोड़ा के निवास स्थान पर बेबी अरोड़ा, नीलम इलाहाबादी, सिमरन अरोड़ा, शालू दुआ, अनुष्का दुआ, स्वीटी सुप्रिया दीक्षा, सुषमा मिनोचा, श्वेता चावला, अनीता दुआ, संगीता दुआ, सोनल बर्मन, रिया अरोड़ा, रूबी, गुड़िया नाकरा, डॉक्टर आयुषी, मधु गायकवाड, मोनिका गायकवाड, रितु दुआ, हैप्पी अरोड़ा, रीना दुआ, गुनगुन चावला आदि उपस्थित रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि प्रसूताओं को एक वर्ष से नहीं मिली है,लगभग एक लाख महिलाएं कर रही इंतजार

भोपाल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि प्रसूताओं को एक वर्ष से नहीं मिली है। लगभग एक लाख महिलाएं राशि की प्रतीक्षा कर रही हैं। राशि नहीं मिलने की 25 हजार से अधिक शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में पहुंच चुकी हैं। हर दिन 70 से 100 शिकायतें हो रही हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले प्रसव में पांच हजार रुपये तीन किस्तों में देने का प्रविधान है। तकनीकी समस्या से नहीं मिली राशि बताया जा रहा है कि योजना में कुछ बदलाव के साथ ही एनआईसी को इसका साफ्टवेयर संचालन करने के लिए दिया गया था। एनआइसी ने नया साफ्टवेयर तैयार किया, जिसमें नए हितग्राहियों को जोड़कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते पुराने हितग्राहियों को पहले संचालित साफ्टवेयर से एनआइसी में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस कारण उन्हें राशि नहीं मिल पा रही है। पुराने हितग्राहियों में कुछ की एक, कुछ को दोनों या फिर तीनों किस्त रुकी हुई हैं। दरअसल, भारत सरकार ने योजना में पात्रता की शर्तों में कुछ बदलाव किया था। पूर्व में यह प्रविधान था का पहले बच्चे में ही योजना का लाभ दिया जाएगा, बाद में यह जोड़ा गया कि दूसरी संतान बालिका है तो भी योजना का लाभ दिया जाएगा। दूसरा, पहले प्रसूता के परिवार की आय का कोई बंधन पात्रता के लिए नहीं था, पर बाद में आठ लाख रुपये की सीमा निर्धारित कर दी गई। इन बदलावों के साथ नए हितग्राहियों को जोड़कर लाभ दिया जा रहा है, पुराने हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रसूति सहायता योजना की राशि भी तीन माह से नहीं मिली मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को तीन माह से राशि नहीं मिली है। यह स्थिति पूरे प्रदेश की है। बताया जा रहा है बजट की कमी के चलते राशि नहीं मिल पा रही है। योजना के अंतर्गत असंगठित कामगार महिला श्रमिक को 16 हजार रुपये अलग-अलग किस्त में मिलते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

पशुपालन राज्य मंत्री पटेल ने किया दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट का अवलोकन

भोपाल पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट, भदभदा, भोपाल का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में संधारित शुद्ध शाहीवाल गाय,शुद्ध जर्सी गाय एवं जर्सी शाहीवाल क्रॉस गायों के रखरखाव, तीनों नस्लों के दूध का फैट प्रतिशत, दुग्ध उत्पादन आदि के बारे में जानकारी ली। राज्य मंत्री पटेल ने निर्देश दिए कि प्रक्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले शैलेज की गुणवत्ता की जानकारी ली एवं पशुओं को खिलाने के निर्देश दिए। इससे दुग्ध उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव का रिकॉर्ड संधारित कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

कमला हैरिस सबसे तैयार उम्मीदवार, किया समर्थन: ओबामा

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच यहां डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की दूसरी रात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने हैरिस को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बताया। ओबामा ने कहा कि हमारे पास ऐसे शख्स को चुनने का मौका है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को वो मौके देने की कोशिश में लगा दिए जो मौके अमेरिका ने उनको दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने का सम्मान हासिल किए हुए मुझे 16 साल हो गए हैं। इतने सालों बाद मैं बिना किसी हिचक कह सकता हूं कि आपका दोस्त होना मेरा सबसे बेहतरीन फैसला था। बराक ओबामा ने कहा कि हैरिस पांच नवंबर को इतिहास रचेंगी। वह अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। हमने मशाल हैरिस को सौंप दी है। लेकिन अभी डेमोक्रेट्स का काम खत्म नहीं हुआ है। ओबामा ने कहा कि कमला हैरिस और टिम वॉल्ज ऐसे नेता हैं, जो लोगों की भलाई से जुड़े काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को बराक के अलावा मिशेल ओबामा ने भी संबोधित किया। दोनों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे हमले किए। मिशेल ने राष्ट्र से ट्रंप की विभाजनकारी राजनीति को अस्वीकार करने का आह्वान किया। इससे पहले कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि अमेरिका बिखरता हुआ देश है, तो उस संदेश के बारे में सोचें, जो दुनिया को जाता है। डोनाल्ड के पिछले कार्यकाल की तुलना में अमेरिका अब अधिक समृद्ध और सुरक्षित है। ट्रंप, पुतिन के सामने झुक गए। मैं और कमला हैरिस कभी ऐसा नहीं करते।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28