उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; शाइस्ता समेत छह हैं फरार

 प्रयागराज प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है. पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर इनाम घोषित कर रखा है. लेकिन डेढ़ साल बीते जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है. ऐसे में अब पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के साथ-साथ अरमान और साबिर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हुई हत्या में आरोपित गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल हो गई है. तीनों अभियुक्तों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है. ये तीनों प्रयागराज हत्याकांड के बाद से ही लगभग डेढ़ साल से फरार हैं. उनके खिलाफ पूर्व में कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है. मालूम हो कि 24 फरवरी 2023 को तीनों अभियुक्त उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या की घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए हैं. गुड्डू मुस्लिम ने घटना के दौरान उमेश व उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था. जबकि, साबिर व अरमान ने कार में बैठे गनर संदीप निषाद पर राइफल व पिस्टल से गोलियां चला रहे थे. इन अभियुक्तों की 14 राज्यों में तलाश हुई, सात राज्यों में हुक्म तहरीरी जारी हुई, फिर भी अतीक अहमद के शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं. तलाश में एसटीएफ तक लगी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. अंत में पुलिस ने आजिज आकर तीनों शूटरों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया.   पुलिस के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद के परिवार वालों के अलावा यह तीनों शूटर उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य कर्ता-धर्ता हैं. तीनों शूटर पर 5 लाख रुपए का इनाम है. साथ ही ये माफिया अतीक के आईएस-227 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. उन पर अदालत के आदेश की अवमानना का भी केस दर्ज किया जा चुका है. हत्याकांड वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में अरमान बाइक पर बैठा कर गुड्डू मुस्लिम को लाया था जिसके बाद वो बम और साबिर राइफल से गोली चलते नजर आए थे. गौरतलब हो कि इस कांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन समेत अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं भी आरोपी हैं. उनकी  तलाश भी जारी है. इनमें अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी और अतीक-अशरफ की बहन आयशा नूरी शामिल हैं. तीनों हत्याकांड के बाद से फरार हैं. मामले में जेल में निरुद्ध आरोपियों में अतीक के दो बेटे उमर व अली भी शामिल हैं.   recent visitors 72

इंदौर में चलेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 60 यात्री कर सकेंगे आलीशान सफर, जल्द ही ट्रायल रन पूरा कर शुरू किया जाएगा

इंदौर इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को सुविधा दिलाने के लिए लंबे समय से डबल डेकर बस चलाने का प्रयास हो रहा था. इस प्रयास को अब सफलता मिली है. इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि डबल डेकर बस का इंतजार खत्म हो गया है. डबल डेकर बस इंदौर पहुंच गई है, जिसे जल्द ही ट्रायल रन पूरा कर शुरू किया जाएगा. यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी महापौर के मुताबिक, इंदौर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अलावा, बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. डबल डेकर बस से दो बसों की सवारी एक ही वाहन में सफर करेगी, जिससे यातायात का दबाव भी कम होगा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए डबल डेकर बस चलाने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे थे. महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मदद से इंदौर के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. अभी तक महानगरों में ही डबल डेकर बस का चलन था. इंदौर प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जहां डबल डेकर बस सड़कों पर चलेगी. बस की ऊंचाई 15 फीट इंदौर को समर्पित होने वाली डबल डेकर बस की लंबाई चौड़ाई भी आम बसों की तुलना में अधिक है. बस की लंबाई की बात की जाए तो यह 9 मीटर है जबकि ऊंचाई लगभग 15 फीट के आसपास है. इस बस में एक साथ 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.   recent visitors 62

दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग को पोते ने नहलाया, खुद की बलि देने की कोशिश में हुआ बेहोश

दुर्ग छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर उनके खून से शिवलिंग को नहला दिया। इसके बाद खुद को भी भगवान को अर्पित करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह बेहोश हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले एक परिवार के सभी लोग सात दिन तक बिना कुछ खाए पिए जय गुरुदेव का जाप कर रहे थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। दो बेहोश हो गए थे और दो की मानसिक हालत खराब हो गई थी। मामला दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार रात पोते ने धारदार हथियार से अपनी दादी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दादी के खून से शिवलिंग का अभिषेक कर इसके चारों ओर खून से लिपाई भी की। आरोपी ने उस लेप पर शिव शब्द भी लिखा। इसके बाद उसने खुद अपनी जान लेने की भी कोशिश की। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी अपने घर के पास अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। सक्ती में अंधविश्वास का मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती में अंधविश्वास के चलते परिवार के सभी लोग 6-7 दिन से बिना कुछ खाए-पिए जाप कर रहे थे। सभी लोगों को उज्जैन के बाबा जय गुरुदेव पर अंधी श्रद्धा थी। कई दिन तक जाप करने के बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जब गांव के लोगों को पूरा परिवार कई दिन तक नहीं दिखा और एक दिन जोर-जोर से जयकारे की आवाज आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो चुकी थी। दो लोग बेहोश पड़े थे और दो लोगों की मानसिक हालत बिगड़ गई थी। एक महिला पागलों की तरह प्रवचन दे रही थी। recent visitors 55

चंगेरी गांव में बांटे भजन कीर्तन की सामग्री

अनूपपुर एसोसिएटेड कॉमर्स की तरफ से चंगेरी ग्राम में रामायण मंडली को दी गई भजन सामग्री ढोलक, हार्मोनियम, झांझ मंजीरा और रामायण इत्यादि सामग्रियों से भजन मंडलियों को यह सुविधा प्रदान की गई एसोसिएटेड कॉमर्स के द्वारा यह सुविधा प्रदान की गई जिसकी सराहना क्षेत्र में की जा रही है !इसके पूर्व भी कई गांव में बच्चों को बैग के साथ-साथ पढ़ाई की सामग्री बैग बच्चों को दी गई !सामग्रियों को वितरण किया गया recent visitors 71

टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही दीपावली त्योहार के पहले अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद

टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही दीपावली त्योहार के पहले अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद   रहवासी इलाके मे व्यापारी अपने घर पर  किये किए था अवैध पटाखों का भंडारण   अवैध  पटाखे, कीमती लगभग 11,09700/-( ग्यारह लाख नो हजार सात सौ ) रुपए के जब्त  टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचनायें एकत्रित कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम, एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लिधौरा द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना लिधौरा एवं सहायतार्थ थाना दिगोड़ा प्रभारी नरेंद्र परिहार एवं चंदेरा प्रभारी उप निरीक्षक नीतू खटीक के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीमों द्वारा बाजार मोहल्ला लिधोरा में स्वप्निल अग्रवाल के घर पर रेड कार्यवाही कर उसके घर से भूतल एवं प्रथम मंजिल में भारी मात्रा में पटाखे, विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। इसके संबंध में आरोपियो द्वारा मोके पर विस्फोटक पदार्थ, पटाखे आदि के भंडारण संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर मौके से उक्त अवैध पटाखे, विस्फोटक पदार्थ कीमती लगभग 11,09700/-( ग्यारह लाख नो हजार सात सौ ) रुपए के जब्त कर आरोपी 1- स्वप्निल पिता शिव कुमार अग्रवाल उम्र 35 साल  2-शिवम उर्फ़ सुभम पुत्र शिव कुमार अग्रवाल दोनों  निवासी बाजार मोहल्ला लिधोरा  के विरुद्ध थाना लिधौरा में अपराध क्रमांक 247/24 धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 ख के अंतर्गत अपराध कायम कर दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लिधौरा  निरीक्षक जी. एस. बाजपेई, थाना प्रभारी दिगोडा निरीक्षक  नरेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी चंदेरा उप निरीक्षक नीतू खटीक, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र, प्रधान आरक्षक देवेंद्र, विजय सिंह घोष, अनिल रिछारिया, आनंद सुडेले,  आरक्षक अंकित, बृजेंद्र, विनोद, ब्रजकिशोर, महिला आरक्षक रोशनी की सराहनीय भूमिका रही। इस तरह के पटाखों के अवैध भंडारण एवं संग्रहण पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । recent visitors 52

पुलिस आरक्षकों के 7500 पदों पर भर्ती जल्द, जनवरी में आएगा नोटिफिकेशन

भोपाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिवर्ष 5000 पुलिस आरक्षकों की भर्ती करने की बात कही थी, पर उसके बाद मात्र एक बार 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई। अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (उनके पास गृह विभाग भी है) का जोर पुलिस आरक्षकों की नियमित भर्ती करने पर है। कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव अभी लगभग 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। इसी वर्ष इनकी चयन सूची जारी होने की आशा है। इसके बाद लगभग इतने ही पदों के लिए और भर्ती की तैयारी पुलिस मुख्यालय ने शुरू कर दी है। इसी वर्ष कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सके। अगले वर्ष होने वाली भर्ती में भी लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगभग डेढ़ वर्ष लग जाएंगे। यानी 2025 में विज्ञापन जारी होता है तो 2026 तक ही आरक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी। आरक्षकों की कमी मापदंड के अनुसार 50 हजार लोगों पर एक थाना होना चाहिए। ऐसे में प्रदेश में जिला पुलिस बल के 1700 थानों की आवश्यकता है, पर अभी 968 ही हैं। पुलिस बल की कमी के चलते थानों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इसी तरह से हर जिले में एक साइबर थाना बनाने की योजना भी बल कम होने के कारण मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। आरक्षकों की नियमित भर्ती से यह काम हो सकेंगे। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार आएगा। recent visitors 63

खजुराहो के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता में जीते पदक

खजुराहो  मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मलखम्ब प्रतियोगिता में खजुराहो मलखम्ब के खिलाडियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सागर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में क्रमशः स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त कर खजुराहो व अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है| | ज्ञात हो कि खजुराहो के प्रतीक दीक्षित, कृष्ण शुक्ला, शिवम पटेल, विवेक कुशवाहा , सत्येंद्र कुशवाहा तथा विमलेश अनुरागी का जिला स्तर के लिए चयन किया गया था जिसकी प्रतियोगिता जिला मुख्यालय छतरपुर के स्टेडियम में आयोजित की गई थी जिसमें सभी सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वस्व प्रदर्शन किया | जिलास्तरीय प्रतियोगिता में नगर के प्रतीक दीक्षित व कृष्णा शुक्ला का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया  | यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित की गई जहाँ कृष्णा शुक्ला ने स्वर्ण पदक व प्रतीक दीक्षित को रजत पदक प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता रहे | इस अवसर पर खजुराहो मलखम्ब के प्रशिक्षक इन्द्रजीत दीक्षित व जिला मलखम्ब ऐसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सेन तथा नगरवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की | recent visitors 56