MY SECRET NEWS

निमरत कौर को बेजुबानों से है बेशुमार प्यार, ग्रीन दिवाली मनाने की फैंस से लगाई गुहार

मुंबई, मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को ‘धनतेरस’ की शुभकामनाएं दी। एक खास अपील के साथ कहा, बेजुबान जानवरों की खातिर ‘पटाखा मुक्त दिवाली’ मनाएं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दो बेजुबान साथियों संग तस्वीर पोस्ट की। ये दो बिल्लियां हैं। निमरत ट्रेडिशनल वियर में बिल्लियों संग पोज दे रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अगर आप अपने प्यारे दोस्तों से करते हैं प्यार… तो इस दिवाली पटाखा से प्लीज करें इनकार। और इसी बात पर हमारी तरफ से आपको हैप्पी धनतेरस यार।” उन्होंने आगे कहा, “ये फन की बात नहीं है। कुत्ते और बिल्लियां हम इंसानों से 3 से 4 गुना ज्यादा तेज सुन सकते हैं। मजेदार तथ्य यह है कि इस फोटोशूट के दौरान किसी भी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने हैप्पी धनतेरस, हैप्पी दीपावली और पटाखा मुक्त दीपावली जैसे हैश टैग का इस्तेमाल किया। बता दें कि 25 अक्टूबर को अभिनेत्री ने श्रीगंगानगर में अपने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। यह कार्यक्रम उनके पिता की 72वीं जयंती पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने बताया था कि कैसे उनके पिता ने उनका पालन-पोषण “एक बेटे की तरह” किया, तथा लिंग के आधार पर कोई भेदभाव किए बिना उनमें शक्ति, हर स्थिति में दृढ़ बने रहने की सीख दी और स्वतंत्रता के मूल्यों से परिचित कराया। निमरत ने बताया था, “मेरे पिता की याद में एक स्मारक बनाना एक सपना था जो हम सभी ने एक परिवार के रूप में बहुत लंबे समय से देखा था और पिछले एक साल से मैं व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों और सेना की मदद से इस पर काम कर रही हूं। यहीं उनका जन्म हुआ था, ये उनका पैतृक गांव है, इसलिए एक परिवार के रूप में हमें लगता है कि हमारा सपना आखिरकार सच हो रहा है।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

मुख्यमंत्री से पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षणार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप लोगों से उम्मीद है कि जनता की बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षर्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आपको मैदानी क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2023 बैच के 7 अधिकारी एवं राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के 6 अधिकारी एवं 2 सहायक जेल अधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर.पी. कल्लुरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक श्री रतनलाल डांगी, एएसपी डॉ. पंकज शुक्ला, मेजर ड्रिल प्रशिक्षक श्री उदय सिदार भी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

प्रदीप उपाध्याय के घर पहुंचा ब्राम्हण समाज, कार्रवाई के लिए परिवार के साथ खड़े हैं

रायपुर  बहुत ही व्यथित करने वाली घटना हुई पिछले दिनों जब कलेक्टोरेट में काम करने वाले शासकीय कर्मी प्रदीप उपाध्याय ने खुदकुशी कर ली। लेकिन सुसाइड नोट में जो कुछ उन्होने लिखा है, काफी गंभीर बात है। ब्राम्हण समाज के सभी संगठन के लोग  एकजुट हैं। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला के साथ पदाधिकारीगण प्रदीप उपाध्याय के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। समाजजनों ने उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि ब्राम्हण समाज उनके हर कदम में साथ निभाने तैयार है। कड़ी कार्रवाई के लिए वे सब मिलकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे और न्याय लेकर रहेंगे। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डा.सुरेश शुक्ला ने इस अवसर पर मांग की है कि प्रथमदृष्टया सोसाइटल लिखित पत्र के अनुसार पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिये। हीलाहवाल किये जाने पर ब्राम्हण समाज राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, न्यायपालिका के समक्ष जाकर न्याय की मांग करेगा। इस अवसर पर समाज के श्री हितेन्द्र तिवारी (अध्यक्ष बार एसोसिएशन रायपुर) राजेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला,विजय कान्त शर्मा, बैजनाथ मिश्रा,संगमलाल त्रिपाठी,  दिनेश शुक्ला,प्रमोद गौतम, उमाकान्त मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता,राजू महराज, प्रेम शुक्ला, रमेश शुक्ला, आदि अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

अयोध्या के बंदरों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपये

अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली पर खास तैयारी की जाती है। हजारों-लाखों तेल के दीये जलाए जाते हैं। हर तरफ रोशनी बिखरी होती है। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने वहां के बंदरों के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दान की है। उन्होंने बंदरों को खिलाने के लिए ये राशि दान की है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि एक्टर ने भगवान राम का आशीर्वाद लेने और भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में बहुत महत्वपूर्ण जानवरों की रक्षा के लिए ये कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, बंदरों को खाना खिलाने की पहल अंजनेया सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट के प्रमुख जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने अक्षय कुमार से इस नेक काम में शामिल होने के लिए कहा और एक्टर ने तुरंत हामी भर दी। माता-पिता और ससुर के नाम पर दान ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह भी बताया कि अक्षय अपने माता-पिता हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया व ससुर राजेश खन्ना के नाम पर विभिन्न कार्यों के लिए सक्रिय रूप से दान करते हैं। इस बात का रखेंगे ख्याल ट्रस्ट के सदस्य ने कहा, 'अक्षय न सिर्फ एक उदार दानकर्ता हैं, बल्कि भारत के एक सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक भी हैं। वह अयोध्या के नागरिकों और शहर के बारे में समान रूप से चिंतित थे और इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बंदरों को खाना खिलाते समय किसी भी नागरिक को असुविधा न हो और बंदरों को खिलाने के बाद अयोध्या की सड़कों पर कोई कूड़ा न फैले।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

बिजली आपूर्ति और सुधार कार्य के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे डेढ़ हजार से अधिक बिजली कर्मचारी

भोपाल. जगमग दीपावली के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यपारिक केन्द्रों के लिये रोशनी के हर संभव प्रयास किए हैं। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के कमिश्नरी जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई शिकायत निवारण केन्द्र खोले हैं। वहीं भोपाल शहर में शिकायत निवारण के लिए लगभग डेढ़ हजार कार्मिकों की 140 से अधिक टीमें चौबीसों घंटे शिकायत निवारण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं। यह टीमें एफओसी वाहन, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक विद्युत सामग्री/उपकरणों के साथ तीन शिफ्टों में उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि भोपाल शहर के पूर्व संभाग, पश्चिम संभाग, उत्तर संभाग, दक्षिण संभाग एवं कोलार संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 27 जोन/वितरण केन्दों सहित सभी 33/11 उपकेन्द्रों पर कार्मिकों की विशेष टीमें दीपावली पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 29 अक्टूबर से 01 नबंवर तक विशेष व्यवस्था के तहत कार्य करेंगी। कंपनी ने भोपाल शहर में तैनात सभी टीमों को विद्युत सुधार और एफओसी की सुचारू व्यवस्था के लिए वाहन एवं सुरक्षा उपकरण सहित सभी साजों-सामान उपलब्ध कराया है मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि उनकी घर की बिजली में अवरोध हो तो कंपनी के कॉल सेंटर के नंबर 1912, उपाय (UPAY) एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 0755-2551222 पर भी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए कंपनी के कॉल सेंटर को भी पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया है और कॉल सेंटर में प्रत्येक कॉल रिसीव करने का इंतजाम किया है। कॉल सेंटर में एक जूनियर इंजीनियर की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगा दी गई है। कंपनी ने उपाय (UPAY) एप से भी शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था की है और उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपाय एप के माध्यम से एफओसी (विद्युत व्यवधान) की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से भोपाल शहर के सभी संभाग अंतर्गत दीपावली के दौरान विशेष रूप से तैनात की गई बिजली कंपनी की टीम की जानकारी को इस लिंक https://portal.mpcz.in/web/press-releases/ के माध्यम से भी देखा जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया, उत्साह के साथ मनाई दिवाली

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक भव्य दिवाली समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने एक दीया जलाकर समारोह की शुरुआत की, जो इस पावन पर्व का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के 600 से अधिक अमेरिकी नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें सांसदों, वरिष्ठ अधिकारियों और समुदाय के विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति रही। राष्ट्रपति बाइडेन का भाषण राष्ट्रपति बाइडेन ने समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम की मेज़बानी करने का अवसर मिला।" उन्होंने यह भी बताया कि कैसे दक्षिण-एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर क्षेत्र को समृद्ध किया है। बाइडेन ने इस समुदाय की भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला समुदाय है और अब दिवाली गर्व से व्हाइट हाउस में मनाई जाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशियाई समुदाय ने न केवल अमेरिका की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ाया है, बल्कि यह देश के सामाजिक और आर्थिक जीवन में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बाइडेन का यह संदेश अमेरिका की समग्रता और विविधता को सम्मानित करने का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी की अनुपस्थिति हालांकि, इस विशेष समारोह में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन शामिल नहीं हो सकीं। राष्ट्रपति ने बताया कि फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन विस्कॉन्सिन की यात्रा पर हैं, जहां वह कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त थीं। वहीं, कमला हैरिस अपने चुनावी अभियान में भाग ले रही थीं। बाइडेन ने कहा, "मैंने कई कारणों से कमला को अपने साथी के रूप में चुना है। वह न केवल स्मार्ट हैं, बल्कि उन पर भरोसा भी किया जा सकता है।" यह अनुपस्थिति कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक थी, क्योंकि दिवाली समारोह एक ऐसा अवसर है जब लोग एक साथ मिलकर अपने सांस्कृतिक मूल्यों को मनाते हैं। लेकिन राष्ट्रपति का इस बारे में खुलकर बात करना दर्शाता है कि वे अपनी टीम के प्रति कितने समर्पित हैं। व्हाइट हाउस में दिवाली की परंपरा व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश द्वारा की गई थी। हालांकि, बुश ने कभी भी इस समारोह में व्यक्तिगत रूप से भाग नहीं लिया। इसके बाद 2009 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और व्हाइट हाउस में पहली बार दीया जलाया। उन्होंने इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सराहना की। 2017 में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस परंपरा को जारी रखा, लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन के तहत 2022 में व्हाइट हाउस में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें 200 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इस प्रकार, बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा को एक नया आयाम दिया।   अमेरिकी भारतीय समुदाय का उत्सव इस वर्ष, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने आधिकारिक आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिससे यह पता चलता है कि अमेरिकी सरकार भारतीय संस्कृति को कितनी गंभीरता से लेती है। इसके साथ ही, अमेरिका में भारतीय मूल के प्रवासी लोगों ने भी जोर-शोर से दिवाली मनाई। न्यूयॉर्क से लेकर सैन फ्रांसिस्को, ओहायो, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया तक, हर जगह दीवाली के रंग बिखरे हुए थे। अमेरिका के विभिन्न हिंदू मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण किए गए। यह समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें लोग एकत्र होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान कर सके। इस दिवाली समारोह ने न केवल भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया, बल्कि यह अमेरिका में विविधता और सहिष्णुता का भी प्रतीक बन गया। राष्ट्रपति बाइडेन का व्हाइट हाउस में दीया जलाना इस बात का संकेत है कि अमेरिका में विभिन्न संस्कृतियों को कितना महत्व दिया जाता है। उनके द्वारा दिए गए संदेश से यह स्पष्ट होता है कि हर समुदाय को सम्मानित किया जाना चाहिए और उनकी परंपराओं का स्वागत किया जाना चाहिए। इस आयोजन ने यह भी दर्शाया कि कैसे भारतीय मूल के अमेरिकियों ने अमेरिका के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह एक ऐसा अवसर है जब सभी लोग एक साथ मिलकर अपने सामूहिक उत्सवों को मनाते हैं और एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार का प्रदर्शन करते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

दिवाली के नजदीक आते ही राम मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली दिवाली के नजदीक आते ही आतंकियों द्वारा हमलों की धमकियों ने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया है। खासकर अयोध्या का राम मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर, और तिरुपति का इस्कॉन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पुलिस को ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से इन मंदिरों पर हमले की चेतावनी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां भगवान रामलला पहली बार अपने घर पर दिवाली मनाएंगे। लाखों भक्त इस मौके का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें श्रद्धालुओं की कई स्तरों पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी सुरक्षा की निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गिरफ्तारी और विस्फोटक बरामदगी इस बीच, अयोध्या पुलिस ने रफीक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। यह विस्फोटक आमतौर पर पटाखे बनाने में उपयोग होता है। पुलिस ने अयोध्या की सुरक्षा को और बढ़ाते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों को तैनात किया है। महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई उज्जैन के महाकाल मंदिर को आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। एक चिट्ठी में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि महाकाल मंदिर को 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद, महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। मंदिर के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, और सभी श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा एजेंसियां चिट्ठी के स्रोत का पता लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि महाकाल मंदिर में आने वाले भक्त सुरक्षित रहें। तिरुपति में लगातार धमकियाँ तिरुपति में इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने ISIS के आतंकवादियों का नाम लिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। तिरुपति पुलिस ने धमकी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे भक्तों की सुरक्षा पर थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें मंदिर के चारों ओर गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी खतरे का सामना किया जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता पिछले कुछ दिनों में तिरुपति के होटलों और एयरपोर्ट को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। यात्रियों और भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है इन धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे का सामना किया जा सके। धमकी भरे ईमेल और चिट्ठियों के भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा बलों ने इन संदेशों के स्रोत की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32