Monday, July 6, 2026 11:08 pm

राशिफल बुधवार 30 अक्टूबर 2024

मेष राशि  मेष राशि वाले आज जातक कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। दिन अच्छा बना रहेगा। परिवार के साथ आज आप बाहर घूमने का प्लांन भी बना सकते हैं धन खर्च में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज का मंत्र- आज से दीपोत्सव मनायें आज का शुभ रंग -गुलाबी वृष राशि वृष राशिवालों के लिए दिन आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। आज का दिन सामान्य बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आज का मंत्र- आज घर में नई वस्तुओं की खरीदारी करें आज का शुभ रंग – केसरिया मिथुन राशि  मिथुन राशिवाले आज के दिन पारिवारिक कारोबार को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं दिन ठीक ठाक रहेगा। पिता की सलाह आपको सफलता दिला सकती है। आर्थिक ​पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आज का मंत्र-आज छोटी दिवाली की पूजा करें आज का शुभ रंग – हरा कर्क राशि  कर्क राशिवाले जातक आज अगर आपने किसी योजना में निवेश किया था तो उससे आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है किसी यात्रा पर भी आप जा सकते हैं वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं हल हो सकती हैं आज का मंत्र- यम का दीप जलाये आज का शुभ रंग – हरा सिंह राशि  सिंह राशि वाले जातक आज आर्थिक पक्ष आपका कमजोर रहेगा। पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं किसी जरूरी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज का मंत्र- आज गुड़हल के फूल की माला भगवान गणेश को चढ़ाएंगे तो अच्छा रहेगा। आज का शुभ रंग- नारंगी कन्या राशि  कन्या राशि के जातक कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का मंत्र- आज गाय को पालक और रोटी खिलाएं आज का शुभ रंग- हरा तुला राशि तुला राशिवाले जातक आज निवेश के लिए अभी रुकना होगा। दिन सामान्य से कम होने वाला है घर में किसी बात को लेकर आज कहासुनी हो सकती है अपने शब्दों पर ध्यान दें। आर्थिक नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। आज का मंत्र- आज काले रंग के कपड़े ना पहनें। आज का शुभ रंग- हरा वृश्चिक राशि वृश्चिक राशिवाले जातक के लिए आज अपनी मेहनत और प्रयास से आप बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते हैं आज आपका ध्यान आपके करियर पर होगा। परिवार और मित्रों का आपको सहयोग मिल सकता है मन प्रसन्न रहेगा। आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें। आज का शुभ रंग – हरा धनु राशि धनु राशि वाले आज जातक पारिवारिक उलझनों को लेकर आपका मन परेशान रह सकता है काम काज में कमी आएगी। आप अधिक समय बाहर व्यतीत कर सकते हैं मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। आज का मंत्र- आज शिवजी की पूजा और दान करें आज का शुभ रंग – केसरिया मकर राशि  मकर राशिवाले जातक आजआपके लिए बढ़िया होने वाला है आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं माता पिता के साथ वक्त गुजार सकते हैं कार्यों में कमी आएगी। आज का मंत्र- केले के पेड़ की पूजा करें। आज का शुभ रंग -पीला। कुंभ राशि  कुंभ राशिवाले आज जातक उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है काम काज की अधिकता बनी रहेगी। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। संतान की ओर से खुशखबरी भी मिल सकती है आज का मंत्र- आज गरीब बच्चों को खिलौने देंगे तो लाभ होगा। आज का शुभ रंग- नारंगी मीन राशि  मीन राशिवाले आज जातक कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। दिन अच्छा बना रहेगा। परिवार के साथ आज आप बाहर घूमने का प्लांन भी बना सकते हैं धन खर्च में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज का मंत्र- आज श्री कृष्ण की पूजा और छोटी दिवाली का व्रत रखेंगे तो लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग- लाल। recent visitors 69

AAP के मुस्लिम नेता ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, कहा- विचारों में फासला बढ़ा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक और बड़े मुस्लिम चेहरे अब्दुल रहमान ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विचारों में फासला बढ़ने की बात कहकर उन्होंने पार्टी से भी अलग होने का संकेत दे दिया है। रहमान के कदम को विधानसभा चुनाव से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, टिकट कटने की संभावना की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। अब्दुल रहमान सीलमपुर से विधायक हैं। एक्स हैंडल के जरिए मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। विचारों में बढ़ते फासले को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उम्मीद है कि पार्टी और समर्थक मेरे इस कदम को समझेंगे।’ अब्दुल रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि वह पार्टी के साथ बने रहेंगे या नहीं। लेकिन जिस तरह उन्होंने विचारों में फासला आने की बात कही है उससे उनके पार्टी से अलगाव के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है। पार्टी नहीं चाहेगी कि विधानसभा चुनाव से पहले रहमान साथ छोड़ें। 2020 में आम आदमी पार्टी ने तब के विधायक हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को विधानसभा का टिकट दिया था। विधायक बनने से पहले रहमान जाफराबाद से 'आप' के पार्षद रह चुके हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में उनका नाम आ चुका है। रहमान पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। recent visitors 102

एसपी वैद ने कहा- जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद आतंकी हमलों में वृद्धि देखने को मिल रही

जम्मू जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद आतंकी हमलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसको लेकर राज्य के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घाटी में बढ़ते आतंकी हमले का जिम्मेदारी पाकिस्तान को ठहराया और कहा कि वो 'नए कश्मीर' के विचार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने आतंकी हमलों को लेकर कहा कि मेरे हिसाब से यह पाकिस्तान के डीप स्टेट की ओर से किसी तरह हिंसा के स्तर को बढ़ाने का प्रयास है। वे नई सरकार के लिए समस्याएं पैदा करना चाहते हैं, खासकर ऐसे सफल चुनाव के बाद, जहां लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत और विधानसभा चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ हो। यह पाकिस्तान के डीप स्टेट को पसंद नहीं आएगा। उनके यहां लोकतंत्र नहीं है, इसलिए वे यहां की आजादी, विकास और लोकतंत्र को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में सीमा पार के कश्मीरियों को दिखाता है कि यहां कितनी आजादी, विकास और सुविधाएं मौजूद हैं, जिसमें एयरपोर्ट, आईआईटी और दर्जनों मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, जबकि उनके पास एक भी एयरपोर्ट नहीं है। पीओके में रहने वाले कश्मीरी यह सब देखते हैं और पाकिस्तान की डीप स्टेट को खतरा महसूस होता है, जिससे वे ऐसी हरकतें करते हैं। चुनाव से पहले जम्मू में हमलों में अचानक वृद्धि हुई और मोदी सरकार के सत्ता में आते ही हमने राजौरी और पुंछ में सेना के वाहनों को निशाना बनाकर हमले होते हुए देखे। पहले हताहतों की संख्या 30-35 के आसपास थी, लेकिन अब यह बढ़कर 50 के आसपास हो गई है। जब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने वाली थी, तब तीर्थयात्रियों पर हमला हुआ, उसके बाद डोडा, कठुआ, हीरानगर और उधमपुर जैसे क्षेत्रों में घटनाएं हुईं। हमें आतंकी हमलों में पाकिस्तानी सेना के जवानों की संलिप्तता की रिपोर्ट भी मिलनी शुरू हो गई थी, जिसके कारण भारत सरकार ने सेना, खुफिया एजेंसियों, स्थानीय खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों के साथ बैठक की और इसके तुरंत बाद, हमने स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण पाया। एसपी वैद ने आगे बताया कि जम्मू-कश्मीर में जैसे ही नई सरकार बनी, गुलमर्ग, सोनमर्ग और अवंतीपोरा जैसे इलाकों में घटनाओं में वृद्धि हुई, साथ ही कुछ समूह डांगधार और केरन जैसे क्षेत्रों से घुसपैठ की कोशिश भी कर रहे थे। पाकिस्तान मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाओं में बाधा डालने के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को बढ़ाने का टारगेट बना रहा है। वे 'नए कश्मीर' के विचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए वे विकास परियोजनाओं पर काम रोकने के लिए मजदूरों को निशाना बनाते हैं। recent visitors 67

हिजबुल्लाह ने अपने नए सरगना नईम कासिम को चुना, अब इजरायल से नए राउंड की जंग शुरू करेगा

बेरूत इजरायल के खिलाफ जंग लड़े रहे उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने अपने नए सरगना को चुन लिया है। बीते महीने ही उसके सरगना नसरल्लाह को इजरायल ने मार गिराया था और अब उसकी जगह कमांडर नईम कासिम लेगा। लंबे समय से चर्चा थी कि नईम कासिम को नसरल्ला की जगह दी जा सकती है, जिस पर अब मुहर लग गई है। यही नहीं कहा जा रहा है कि वह फिलहाल ईरान में छिपा है। इजरायली हमलों के डर से वह कहीं तेहरान में रह रहा है और वहीं से हिजबुल्लाह को कमांड कर रहा है। नसरल्ला को 27 सितंबर को बेरूत में किए गए इजरायल के एक भीषण हमले में मार गिराया गया था। हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर कहा कि नईम कासिम को शूरा काउंसिल ने मुखिया चुना है। वह 1991 से ही हिजबुल्ला के डिप्टी चीफ के तौर पर काम कर रहा था। वह लंबे समय तक हिजबुल्ला के प्रवक्ता के तौर पर भी काम कर चुका है। यही नहीं हिजबुल्ला की प्रोपेगेंडा मशीनरी का भी वह संचालन करता रहा है। उसने कई बार विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दिए हैं और इजरायल के खिलाफ हिजबुल्ला के एक चेहरे के तौर पर सामने आता रहा है। अब उसे कमान देकर हिजबुल्ला ने फिर से अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। बता दें कि 27 सितंबर को हिजबुल्ला कमांडर नसरल्ला को मार डाला गया। उसके साथ ही इजरायल ने हिजबुल्ला के एक और कमांडर हाशेम सफीदीन को भी ढेर कर दिया था। उसे भी नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब नईम कासिम को यह कमान मिली है। नसरल्ला के मारे जाने के बाद वह नईम कासिम ने तीन बार मीडिया को भी संबोधित किया था। उसने 8 अक्टूबर को दिए अपने एक भाषण में कहा था कि वह सीजफायर का भी समर्थन करता है ताकि लेबनान के लोगों की रक्षा की जा सके। गौरतलब है कि अब भी इजरायल ने गाजा या फिर लेबनान में सीजफायर पर सहमति नहीं जताई है। वह लगातार दोनों देशों पर हमले कर रहा है। recent visitors 91

उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन की बढ़ाई गई सुरक्षा, हत्या के प्रयास की आशंका !

सोल उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग-उन की संभावित हत्या के प्रयास की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को सांसदों को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के प्रतिनिधि ली सेओंग-क्वेन और मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि पार्क सन-वोन के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने संसदीय लेखा परीक्षा सत्र के दौरान यह जानकारी दी। एनआईएस ने सांसदों को बताया कि कम्युनिकेशन जामिंग व्हीकल और ड्रोन डिटेक्शन इक्विपमेंट के जरिए किम की हत्या के संभावित प्रयासों के कारण उनके आसपास सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया गया है। एनआईएस ने यह भी कहा कि इस वर्ष किम की सार्वजनिक गतिविधियां 110 गुना बढ़ गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। किम की बेटी, जिसे 'जु-ए' के नाम से जाना जाता है, के बारे में, भी एनआईएस ने सांसदों जानकारी दी। एनआईएस का मानना है कि 'जु-ए' की स्थिति को आंशिक रूप से ऊंचा किया गया है, जिसमें उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने का उदाहरण भी शामिल है। इस बीच रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के दावों को बल मिल रहा है। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चीफ ने सोमवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है। इससे पहले पहले सोल और वाशिगंटन भी रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का दावा कर चुके हैं। सोल उत्तर कोरियाई सैनिकों की रणनीति का अध्ययन और विश्लेषण करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसके लिए वह यूक्रेन में अपनी एक टीम भेजने की योजना बना रहा है। अगर ऐसी टीम यूक्रेन रवाना होता ही तो इसमें खुफिया अधिकारी और सेना के उत्तर कोरिया विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं। recent visitors 77

सेल्फ सजा जनता के सामने झूठ बोलने के लिए तय करें, और निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भाजपा की विजय होगी: मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि हर बार चुनाव में इनके दावे झूठे साबित होते हैं। मंत्री विज ने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा की हार की भविष्यवाणी की थी। विज ने कहा कि विपक्ष के नेता अक्सर ऐसे बयान देते हैं, लेकिन वे सभी गलत साबित होते हैं। उन्होंने कहा, "पहले तो सभी अपने लिए सेल्फ सजा जनता के सामने झूठ बोलने के लिए तय करें, और निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भाजपा की विजय होगी।" कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा इग्नू बोर्ड के पेपरों में नकल के मुद्दे पर टिप्पणी करने के बाद, अनिल विज ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला खुद भूपिंद्र सिंह हुड्डा की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "शैलजा भूपिंद्र हुड्डा की नकल कर रही हैं, इसी कारण इनका विधायक दल का नेता अभी तक तय नहीं हुआ। नकल तो ये लोग कर रहे हैं।" मंत्री विज ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वायनाड की जनता की सेवा पूरे दिल से करेंगी। विज ने कहा, "क्या इन्होंने कभी किसी की सेवा की है?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेत्री मिल्लका अर्जुन खड़गे को नामांकन के दौरान बाहर खड़ा कर दिया और केवल गांधी परिवार के सदस्य ही अंदर थे। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को थोड़ा भी शर्म है तो अपना एक आदमी कम कर देते।" अनिल विज के बयान स्पष्ट करते हैं कि भाजपा महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आश्वस्त है और विपक्ष की रणनीतियों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उनका ये वक्तव्य न केवल भाजपा के आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि महाराष्ट्र चुनाव में राजनीतिक संघर्ष को भी स्पष्ट करता है। recent visitors 96

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ड्रॉप बॉक्स में लगी आग, लगने से सैकड़ों मतपत्र नष्ट

सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के वाशिंगटन और ओरेगन राज्यों में बैलेट ड्रॉप बक्सों में आग लगाने की वजह से सैकड़ों बैलेट नष्ट हो गए। बता दें अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ओरेगन के दक्षिण-पूर्व पोर्टलैंड में और वाशिंगटन के पास के वैंकूवर में एक-एक बैलेट बॉक्स में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि पोर्टलैंड में बैलेट बॉक्स में सुबह-सुबह लगी आग को जल्दी बुझा लिया गया। उन्होंने बताया कि केवल तीन बैलेट बॉक्स को नुकसान पहुंचा। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि वैंकूवर में आग लगने से सैकड़ों मतपत्र जल गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने इस घटना को मतदाताओं को 'वोटिंग से वंचित करने की कोशिश' बताया। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पोर्टलैंड में आग लगने की घटना के बाद वहां से निकलते हुए देखे गए एक 'संदिग्ध वाहन' की पहचान कर ली गई है, जिसके वैंकूवर में हुई दो समान घटनाओं से जुड़े होने का अनुमान है। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो की सहायक प्रमुख अमांडा मैकमिलन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमें इन कृत्यों के पीछे का मकसद नहीं पता है लेकिन हमें पता है कि इस तरह के कृत्य जानबूझकर किए जाते हैं और हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जानबूझकर किए गए ऐसे काम चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।"   recent visitors 72