Saturday, July 4, 2026 5:32 am

हरियाणा को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, आयुष्मान कार्ड को लेकर भी बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ दिवाली से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में 12,850 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की है। इस अवसर पर विशेष रूप से 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड का तोहफा दिया गया है। इन परियोजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, उन्नत एम्स और ईएसआईसी सुविधाएं, मध्य प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज और ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। भिवानी जिला में, एक लाख से अधिक बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है। इस योजना में आय की कोई सीमा नहीं है, जिससे सभी बुजुर्ग लाभान्वित हो सकेंगे। भिवानी के नागरिक अस्पताल में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को तनाव मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। विधायक घनश्याम सराफ ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली के इस अवसर पर पीएम मोदी ने बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड का उपहार दिया है, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की योजना शुरू की है। फरीदाबाद में भी इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि फरीदाबाद को 500 बेड का अस्पताल और बल्लभगढ़ को 15 बेड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल मिलेगा। इस प्रकार, पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे बुजुर्गों को विशेष लाभ होगा और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी। recent visitors 67

अभिनेता की तरफ से कर्नाटक हाईकोर्ट से चिकित्सा के आधार पर जमानत मांगी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह की जमानत दी

बेंगलुरू  कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को साउथ अभिनेता दर्शन को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है। मंगलवार को कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अभिनेता की तरफ से कर्नाटक हाईकोर्ट से चिकित्सा के आधार पर जमानत मांगी गई थी, जिस पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनको छह सप्ताह की जमानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की जमानत याचिका पर दलीलें और प्रतिवाद पूरा करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को सुनवाई के वक्त जेल में बंद अभिनेता की ओर से पेश वकील सीवी नागेश ने कहा था कि दर्शन को पीठ में तेज दर्द है, जिससे उनके पैर सुन्न हो जा रहे हैं और अगर ऐसी स्थिति बनी रहती है, तो दर्शन को और भी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। वकील ने बताया था कि एक्टर को स्लिप डिस्क में समस्या है, जो खून संचालन को बाधित कर रही है और दर्शन के लिए सर्जरी अनिवार्य हो गई है, क्योंकि इसका अन्य तरीकों से इलाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि शुरुआती जमानत याचिका प्रस्तुत करते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन तब से स्थिति बिगड़ गई है, जिससे उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि फैन की हत्या मामले में अभिनेता पिछले चार महीनों से जेल में बंद हैं। दर्शन, पवित्रा गौड़ा तथा 15 अन्य को 11 जून को चित्रदुर्ग से रेणुकास्वामी का अपहरण करने और उसकी बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।   recent visitors 78

सेहत विभाग की ओर से एडवाइजी जारी, पंजाब में बिगड़ी हवा, गुणवत्ता खराब

बठिंडा वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे लोगों को जागरूक करते हुए सेहत विभाग की ओर से एडवाइजी जारी की गई है। सिविल सर्जन डा.रमनदीप सिंगला ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता है, हवा की गुणवत्ता खराब होने लगती है। पराली जलाने और दिवाली मनाने के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसका खामियाजा बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पुरानी सांस की बीमारियों वाले लोगों, पुलिस कर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। जिला सेहत अधिकारी डॉ. ऊषा गोयल ने कहा कि बढ़े प्रदूषण के दौरान सुबह शाम सैर से बचना चाहिए, खिड़कियां दरवाजे आदि बंद रखने चाहिए तथा बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।   recent visitors 82

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अरागची ने कहा- ईरान पर हमला करने के परिणाम इजरायल को भुगतने होंगे

तेहरान ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अरागची ने कहा कि ईरान पर हमला करने के परिणाम इजरायल को भुगतने होंगे। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। श्री अरागची ने राजधानी तेहरान में राजदूतों और राजनयिक मिशनों के प्रमुखों, संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों और ईरान में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ एक बैठक में कहा कि इजरायल और उसके समर्थक ईरान पर आक्रामकता के लिए राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं और उन्हें ऐसा करना ही होगा।उन्होंने कहा, 'ईरान ने इस तरह की स्पष्ट आक्रामकता का उचित जवाब देने का अपना कानूनी अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित रखा है,' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान ऐसा करने में न तो संकोच करेगा और न ही जल्दबाजी करेगा। श्री अरागची ने कहा कि अपने सशस्त्र बलों की तत्परता और सतर्कता तथा देश के वायु रक्षा बल के समय पर प्रदर्शन की बदौलत ईरान आक्रामकता को बेअसर करने में कामयाब रहा। विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान इस बात पर कायम है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आक्रामकता में इजरायल के साथ सहयोग किया था और इस प्रकार, हमलों में मुख्य भागीदार अमेरिका और कुछ यूरोपीय देश हैं।इजरायल रक्षा बलों ने शनिवार तड़के घोषणा की कि उसने देश के हालिया हमलों के जवाब में ईरान में लक्ष्यों पर सटीक और लक्षित हवाई हमले किए। ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय ने कहा कि उसने इजरायली हमलों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिसके परिणामस्वरूप केवल सीमित क्षति हुई। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बघई ने मंगलवार को उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में एक आवासीय इमारत पर हुए इजरायल के हमले की निंदा की। खबरों के अनुसार, इस हमले में 20 बच्चों सहित कम से कम 93 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। बघाई ने इजरायल द्वारा जारी नरसंहार और रक्षाविहीन फिलिस्तीनियों की हत्या, साथ ही गाजा पट्टी के आवासीय क्षेत्रों और महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को निशाना बनाने की आलोचना की। उसने अपराधों को रोकने और इजरायली नेताओं को न्याय के दायरे में लाने के लिए निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान किया। बघाई ने इज़रायल को सैन्य और राजनीतिक समर्थन प्रदान करने के लिए अमेरिका और कुछ अन्य पश्चिमी देशों की निंदा की। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजरायली सेना ने बेत लाहिया में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत को नष्ट कर दिया, जिससे निवासियों को चिकित्सा एवं नागरिक सुरक्षा टीमों की कमी के कारण हताहतों को मलबे से अपने हाथों से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों का आंकड़ा बढ़कर 43,000 से अधिक हो गया है।   recent visitors 107

साबधान! ये एक चालान दीवाली के साथ बिगाड़ देगा महीनेभर का बजट, 25 हजार रुपए तक का चालान किया जा सकता है

नई दिल्ली दीवाली पर लगभग सभी लोग शॉपिंग करने में लगे हैं। लाइटिंग, मिठाई, पटाखे, कपड़ों से लेकर कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोग खरीद रहे हैं। हालांकि, इस शॉपिंग की जल्दबाजी में कई बार हम जाने-अनजाने में ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ देते हैं। त्यौहार के मौके पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर मोटे चालान के साथ सजा भी हो रही है। नियम तोड़ने वाली लिस्ट में गाड़ी का मॉडिफिकेशन भी शामिल है। ऐसे में लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने और सजा का भी प्रावधान भी है। ऐसी स्थिति में 25 हजार रुपए तक का चालान किया जा सकता है। इतना चालान आपका दीवाली के साथ महीनेभर का बजट भी बिगाड़ सकता है। दरअसल, जब भी आप अपने टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर में किसी तरह के मॉडिफिकेशन कराने जा रहे हैं, तो सबसे पहले पहले क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। मॉडिफिकेशन के दौरान अपनी गाड़ी में उन्हीं पार्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो ऑटोमोटिव रिसर्च अथॉर्टी ऑफ इंडिया (ARAI) से अप्रूव्ड होते हैं। हम यहां मॉडिफिकेशन की 3 कंडीशन बता रहे हैं। जिसकी वजह से आपका तगड़ा चालान कट सकता है। 1. मॉडिफिकेशन पर तगड़ा चालान मोटरसाइकिल या स्कूटर में मॉडिफिकेशन कराना भी गैर कानूनी होता है। इन दिनों ट्रैफिक पुलिस मॉडिफाइड मोटरसाइकिल को पकड़ कर उसका चालान कर रही है। नए ट्रैफिक नियम के तहत किसी भी वाहन में कराए जाने वाला मॉडिफिकेशन गैर कानूनी होता है। इसके लिए आपसे जुर्माना लिया जा सकता है। बाइक को जब्त भी किया जा सकता है। 2. साउंड वाले साइलेंसर पर चालान कई बार लोग अपनी मोटरसाइकिल के साइलेंसर को भी मॉडिफाई करा देते हैं। अक्सर रॉयल एनफील्ड बुलेट के इस्तेमाल करने वाले साइलेंसर का क्रेज ज्यादा देखा गया है। लोग बाइक में ऐसा साइलेंसर लगवा लेते हैं जो तेज आवाज करता या फिर इसमें से पटाखे छूटते हैं। इस तरह के साइलेंसर का इस्तेमाल करने पर पुलिस आपको पकड़ सकती है। साथ ही आपके ऊपर तगड़ा चालान भी किया जाएगा। 3. फैंसी नंबर प्लेट पर भी चालान गाड़ियों में किसी भी तरह की फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है। सरकार ने नंबर प्लेट के लिए एक स्टाइल शीट तय की हुई है। इसके तहत, नंबर प्लेट पर सभी डिजिट साफ दिख रहे हों और उन्हें फैंसी तरीके से ना लिखा गया हो। हमेशा आरटीओ द्वारा सर्टिफाइट नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना चाहिए। recent visitors 96

उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया में इजरायली हमले में 16 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया में एक आवासीय घर पर हुए इजरायली हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी सूत्रों ने दी। सिविल डिफेंस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इजरायली विमानों ने बेत लाहिया स्क्वायर के पास एक घर पर बमबारी की। बयान में कहा गया है कि निवासियों ने नागरिक सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं की मांग की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश, उत्तरी गाजा में अब ऐसी कोई सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस घटना पर इजराइली सेना ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। उल्लेखनीय है कि 07 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा पर हमास के उत्पात के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए इजरायल गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है, जिसके दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 अन्य को बंधक बना लिया गया। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि गाजा में चल रहे इजरायली हमलों से मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 43,061 हो गई है।   recent visitors 69

योगी सरकार ने दीपावली पर एक दिन और अवकाश का किया ऐलान, 4 दिनों की लंबी छुट्टी की मौज

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली को लेकर एक दिन और अवकाश की घोषणा कर दी है. इससे दीपावली का अवकाश कुल चार दिनों का हो गया है. शुक्रवार को 31 अक्तूबर को दिवाली के साथ कई जगहों पर 1 नवंबर को भी दीपावली मनाई जा रही है. ऐसे में 31-1 को अवकाश के साथ शनिवार-रविवार को चार दिन की छुट्टी रहेगी. इससे पहले राज्य में 31 अक्टूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी. लेकिन अब इसके साथ 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है. इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा. आपको बता दें कि इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी. जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है. अयोध्या में दिवाली के दौरान चीनी सजावटी वस्तुओं का नहीं होगा उपयोग इधर, अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्थानीय शिल्प स्किल को बढ़ावा देने के लिए दिवाली के दौरान चीनी सजावटी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है. अयोध्या शहर इस साल भव्य दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है. यह आयोजन का आठवां संस्करण होगा और जनवरी में राम मंदिर में अभिषेक समारोह के बाद पहला होगा. मंदिर परिसर को दीयों और अन्य वस्तुओं से भी सजाया जाएगा. मीडिया में जारी एक बयान के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिवाली के दौरान चीनी सजावटी वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. स्थानीय शिल्प कौशल को बढ़ावा दिया है और 'वोकल फॉर लोकल' पहल और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने के साथ तालमेल बिठाया है. पुलिस ने कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगभग 10000 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर होंगे और उनमें से लगभग आधे सादे कपड़ों में होंगे. राम मंदिर के चीनी सजावटी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर अयोध्या के आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मूल रूप से हम केवल उन वस्तुओं का उपयोग करना चाहते हैं जो स्वदेशी और स्थानीय हैं.उन्होंने कहा कि वे चीनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे. recent visitors 100