34 शब्दों के एक तार के बाद भोपाल बना भारत का हिस्सा, घुटने टेकने को मजबूर हुए नवाब

भोपाल  भारत की आजादी के दौरान कई रियासत ऐसी थी, जिनका पाकिस्‍तानी प्रेम उफान मार रहा था और वे भारत में शामिल नहीं होना चाहती थी। हालांकि कुछ रियासतें स्वतंत्र रहने के पक्ष में थी। भोपाल भी इनमें से ही एक ऐसी रियासत थी, जो भारत में शामिल होने के पक्ष में नहीं थी। हालांकि तत्कालीन उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के हस्तक्षेप और भोपाल के लोगों के विरोध के बाद 1 जून 1949 को भोपाल का भारत में विलय हुआ। ऐसा चला था घटनाक्रम दरअसल, भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान पाकिस्तान के समर्थक थे, ऐसे में वे भारत में शामिल होने के पक्ष में नहीं थे और हैदराबाद की तरह ही भोपाल रियासत को स्वतंत्र रखना चाहते थे। हालांकि लार्ड माउंटबेटन ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और 14 अगस्त 1947 तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। नवाब जिन्‍ना और नेहरु के थे दोस्त पंडित जवाहल लाल नेहरु और जिन्‍ना नवाब के अच्‍छे दोस्‍त थे। जिन्‍ना ने नवाब को प्रस्‍ताव दिया कि वे पाकिस्‍तान आते हैं तो उन्‍हें वहां सेक्रेटरी जनरल पद दिया जाएगा। नवाब इसके लिए तैयार भी थे और इसके लिए उन्‍होंने बेटी आबिदा को भोपाल रियासत का शासक बनने के लिए कहा, लेकिन आबिदा ने इंकार कर दिया। भोपाल में भड़का विरोध मार्च 1948 में नवाब द्वारा भोपाल को स्वतंत्र रियासत घोषित करने और मई 1948 में भोपाल मंत्रिमंडल के गइन के बाद सियासत में विरोध भड़क गया। जिसे देखते हुए भोपाल मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री चतुरनारायाण मालवीय भी नवाब के विरोध में खड़े हो गए। दिसंबर 1948 के दौरान डा शंकरदयाल शर्मा, भाई रतन कुमार गुप्ता जैसे नेताओं के नेतृत्व में भोपाल के भारत में विलय के लिए 'विलीनीकरण आंदोलन' की शुरुआत हुई। जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जनवरी 1949 में डा शंकर दयाल शर्मा को भी जेल भेज दिया गया। सरकार पटेल के पास पहुंचा तार विरोध के बीच सकर संक्रांति के मेले में गोलीकांड हो गया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद कांग्रेस के प्रांतीय सदस्य बालकृष्ण गुप्ता ने सरदार पटेल को एक तार भेजकर हस्‍पक्षेप करने का अुनरोध किया। उन्‍होने तार में लिखा-     ‘भोपाल राज्य के बोरास घाट में संक्रांति मेले में 14 जनवरी को गोली चली। 10 की मृत्यु हुई। 250 घायल हुए। कई लापता हैं। सशस्त्र पुलिस मृतकों के शव नहीं सौंप रही है। तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। जांच बिठाई जाए, क्योंकि यहां जीवन असुरक्षित है।' -बालकृष्ण गुप्ता, प्रांतीय कांग्रेस सदस्य भोपाल में चल रहे प्रदर्शन और गिरफ्तारियों के साथ तार मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सख्त रुख अपनाया और नवाब को संदेश भेजा कि भोपाल स्‍वतंत्र नहीं बन सकता और इसे मध्य भारत का हिस्सा बनना होगा। फिर भारत में मिला भोपाल इन विरोध प्रदर्शनों के बावजूद नवाब नहीं माना और 29 जनवरी 1949 को नवाब ने मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर सारे अधिकार अपने हाथ में ले लिए। हालांकि भोपाल में हो रहे प्रदर्शन और सरदार पटेल के दबाव के बाद नवाब हमीदुल्लाह खान ने 30 अप्रैल 1949 को विलीनीकरण के पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए और 1 जून 1949 को भोपाल भारत का अंग बन गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

NCPCR की मांग, मदरसों को राज्यों से मिलने वाला पैसा बंद हो, जाने कारण

नई दिल्ली राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मदरसों को मिलने वाली सरकारी फंडिंग बंद करने और मदरसा बोर्ड को बंद करने की सिफारिश की है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को निर्देश जारी किया है। यह निर्देश 'धर्म के संरक्षक या अधिकारों के उत्पीड़क बच्चों के संवैधानिक अधिकार बनाम मदरसे' शीर्षक वाली रिपोर्ट से जुड़ा है। रिपोर्ट में मदरसों द्वारा बच्चों के शैक्षिक अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभाव और उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर चर्चा की गई है। मदरसा बोर्ड को बंद करने की सिफारिश इस रिपोर्ट में 11 अध्याय हैं। यह रिपोर्ट मदरसों की ऐतिहासिक भूमिका और बच्चों के शैक्षिक अधिकारों पर उनके प्रभाव पर चर्चा करती है। NCPCR ने सिफारिश की है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मदरसों को मिलने वाली सरकारी फंडिंग बंद कर दी जाए। मदरसा बोर्ड को भी बंद कर देना चाहिए। आरटीआई एक्ट के महत्व पर जोर NCPCR प्रमुख, प्रियांक कानूनगो ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत समावेशी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009, इस विश्वास पर आधारित है कि समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र जैसे मूल्यों को प्राप्त करना सभी के लिए समावेशी शिक्षा के प्रावधान के माध्यम से ही संभव है। हालांकि, बच्चों के मौलिक अधिकार और अल्पता समुदायों के अधिकार के बीच एक विरोधाभासी तस्वीर बनाई गई है।' सभी बच्चों को मिले औपचारिक शिक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि आरटीआई एक्ट के तहत सभी बच्चों को औपचारिक शिक्षा मिले, यह सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है। एनसीपीसीआर ने इस बात पर जोर दिया कि केवल बोर्ड या यूडाइस कोड होने का मतलब यह नहीं है कि मदरसे आरटीआई एक्ट का पालन करते हैं। 'सरकारी फंडिंग बंद करनी चाहिए' एनसीपीसीआर ने सिफारिश की है कि मदरसों और मदरसा बोर्ड को मिलने वाली सरकारी फंडिंग बंद कर दी जाए। उत्तर प्रदेश के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन इन बोर्डों को बंद कर देना चाहिए। आयोग ने यह भी सिफारिश की कि गैर-मुस्लिम बच्चों को मदरसों से निकालकर आरटीआई एक्ट के अनुसार औपचारिक स्कूलों में दाखिला कराया जाए। इसमें यह भी सुझाव दिया गया है कि फिलहाल मदरसों में पढ़ रहे मुस्लिम बच्चों को औपचारिक स्कूलों में दाखिला दिलाया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें निर्धारित शिक्षा और पाठ्यक्रम मिले। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी फरार

मैनिटोबा. कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया के वैनकूवर स्थित आवास के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने 30 अक्टूबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनाडा के ही मैनिटोबा में रहने वाले अबजीत किंगरा के रूप में हुई है। उसपर कुछ वाहनों में आग लगाने का भी आरोप है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अबजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल एपी ढिल्लों के घर पर 1 सितंबर 2024 को फायरिंग की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट करके लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में कहा गया था, विक्टोरिया आइलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है। सलमान खाने को गाने में लेकर आया था। जिस अंडरवर्लड लाइफ की तुम लोग कॉपी कर रहे हो, हम लोग वास्तविकता में जी रहे हैं। औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे। पुलिस ने 23 साल के विक्रम शर्मा के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। कनाडा का मानना है कि वह भारत में है। कनाडा पुलिस का कहना है कि उसके पास विक्रम की कोई तस्वीर नहीं है। हालांकि कुछ पहचान के निशान जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वह दक्षिण एशियाई शख्स है और उसकी हाइट 5 फीट 9 इंच के करीब है। वजन करीब 200 पाउंड यानी 90 किलो के आसपास है। उसकी आंखें भूरी हैं और बाल काले हैं। बता दें कि एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के बाद पास खड़े वाहन में भी आग लगा दी गई थी। पुलिस अधीक्षक टॉड प्रेस्टन ने कहा, जांच के साथ ही मुख्य संदिग्धों की तलाश जारी रहेगी। उन्हें गिरफ्तार जरूर किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

प्रमुख धार्मिक स्थलों में संचालित किए जाएंगे वृद्धाश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रमुख धार्मिक स्थलों में संचालित किए जाएंगे वृद्धाश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में हैं, उनके लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित करेंगे मुख्यमंत्री ने आनंद धाम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी नगर भोपाल में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित आनंद धाम आश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर एवं चित्रकूट में वृद्धजन के लिये वृद्धश्रम संचालित करने तथा उनमें वृद्धजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण को दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुजुर्गों को दीपावली की बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुजुर्गों के साथ फुलझड़ी भी जलाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनंद धाम की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर के पश्चात माता-पिता का स्थान होता है। मेरे माता-पिता देवलोक गमन कर चुके हैं। लेकिन आज आनंद धाम में आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपने माता-पिता के बीच में आया हूं। बुजुर्ग जन से भेंट और चर्चा के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनंद धाम के पदाधिकारी गण से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के स्थान पर इस तरह के धाम और आश्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इससे बुजुर्ग जन इन कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही बुजुर्ग जन की सहायता और उपचार में मदद के लिए विशेष पहल की जाएगी। जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में नौकरी कर रहे, उन्हें यहां आनंद धाम या वृद्धाश्रम में रहने पर यदि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है तो उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। ऐसे बुजुर्गों को अस्पताल में दाखिल करवाया जा सके, इसके लिए अस्पताल में बेड भी आरक्षित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आनंद धाम आने के लिए धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद भी दिया। आनंद धाम आश्रम में बुजुर्ग जन ने बड़ी देर भई नंदलाला.. और अन्य भजन गाकर भी सुनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आनंद धाम में बुजुर्गजन से आशीर्वाद प्राप्त करने और उनसे आत्मीय भेंट एवं चर्चा के अवसर पर सेवा भारती संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रदेश में वरिष्ठजन के समग्र कल्याण एवं पुनर्वास के लिये 83 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। वृद्धाश्रमों में वृद्धजन को आवास, भरण-पोषण, मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वृद्धजन के लिये प्रदेश में 11 नवीन 50 सीटर, वृद्धाश्रम भवन बैतूल, गुना, झाबुआ, मुरैना, सिंगरौली, उमरिया, सतना, जबलपुर, खरगौन, टीकमगढ़ एवं सीधी में संचालित हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 631

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक टोपीबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 सदस्यों को गिरफ्तार

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक टोपीबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जमीन विवाद के समाधान के लिए पूजा-पाठ कराने का बहाना बनाकर लोगों से पैसे वसूलने का कार्य करता था. बगीचा पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक और उसके दोस्त से 2200 रुपये लूटने का काम किया. गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ विनोद कुमार चौहान (32), मानेष्वर मरकाम (52), इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी (31), प्रदीप राम (46) और किशन कुमार महंत (44) शामिल हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो कारें भी जब्त की हैं, जिनमें मारूती कार (CG 13 V 8823) और टाटा नेक्सन (CG 14 MS 3264) शामिल हैं. यह है पूरा मामला प्रार्थी गंगा राम (36 उम्र) ने 30 अक्टूबर 2024 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका और उनके मित्र अनिल का जमीन संबंधी मामला चल रहा है. इन्द्र कुमार उर्फ मंगल मरावी ने उन्हें बताया कि यदि वे पूजा-पाठ कराते हैं, तो वे केस जीत सकते हैं। इसके बाद, प्रार्थी और अनिल को बुलाकर मंगल ने उन्हें ग्राम महादेवडांड़ ले गए, जहां पहले से मौजूद एक कथित पुजारी ने उन्हें पूजा कराने के लिए जंगल में ले जाने की बात कही. जंगल में पहुंचने पर गिरोह के अन्य सदस्य प्रार्थी और उनके दोस्त को धमकाते हुए उन्हें मारपीट करने लगे और पैसे की मांग की. उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गा और बकरी के साथ वीडियो बनाने की कोशिश की और अंत में प्रार्थी से 2200 रुपये वसूल कर लिए. कुछ देर बाद दोनों किसी तरह से पीछा छुड़ाकर वहां से भाग गए. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी की और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया और पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

दिवाली के ठीक बाद देशवासियों को महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

नई दिल्ली दिवाली के ठीक बाद देशवासियों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार, 1 नवंबर) को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। नई कीमतों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब दिल्ली में इसका मूल्य 1802 रुपये हो गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो आम जनता के लिए राहत की बात है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी-ब्याह पर असर त्योहारी और शादी के मौसम में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और विवाह समारोहों पर खर्च का असर पड़ना तय है। व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग बड़े पैमाने पर खाना बनाने के लिए होता है, इसलिए इन बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर खाने-पीने की कीमतों पर भी पड़ेगा। इसके साथ ही, 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में भी 15 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे व्यवसायों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

लाइट्स लगाई थी दिवाली पर सजावट को, दिल्ली में करंट से मासूम की मौत; मकान मालिक पर केस

नई दिल्ली. दिल्ली में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके कारण एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। भलस्वा इलाके में दिवाली के लिए लगाई गई लाइट्स के संपर्क में आने से पांच साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित सागर तीन बच्चों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ राधा विहार, मुकुंदपुर में रहता था। घटना मंगलवार को घटित हुई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस नेबताया कि बच्चे की मां ने दावा किया कि उनके घर के मकान मालिक ने छत के चारों ओर सजावटी लाइटें लगाई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शाम करीब 7 बजे, मां ने बच्चे के पिता संतोष को बताया कि लाइट्स की वजह से सागर को करंट लग गया है। शुरुआत में, बच्चे को मुकुंदपुर के वेंकटेश मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया।' बाद में, बच्चे को मुखर्जी नगर के न्यू लाइफ अस्पताल और फिर प्रशांत विहार के दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'रात करीब 10.30 बजे, बच्चे को शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ भलस्वा डेयरी थाने में बीएनएस की धारा 287 (लापरवाह आचरण) और 106 (1) (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह का मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भी सामने आया। जहां करंट लगने से दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंगेली जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया गांव के करीब करंट की चपेट में आने से प्रियांशु यादव (15), अर्जुन यादव (15) और राम साहू (20) की मृत्यु हो गई तथा शिवा पांडे (20) घायल हो गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72