Friday, July 3, 2026 10:02 pm

भारत से बढ़ते तनाव के बीच दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया, क्यो हिंदू राग अलापने लगे

ओट्टावा भारत से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हिंदू राग अलापने लगे हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगे हैं। ट्रूडो ने खुद एक्स पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया। इसके अलावा उन्होंने जलेबी भी खाई। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओं का साथ नहीं छोड़ने की बात कही। गौरतलब है कि भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं हैं। कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। पिछले कुछ दिनों में कनाडा ने भारत पर साइबर जासूसी करने और गृह मंत्री अमित शाह पर भी कुछ आरोप लगाए हैं। इस बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हिंदू मंदिरों में जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रूडो इस दौरान कनाडा में हिंदू समुदाय से मिल रहे हैं। वह इस दौरान एक दीपक भी जला रहे हैं और सभी को हैप्पी दिवाली बोल रहे हैं। इससे पहले ट्रूडो ने कहाकि दिवाली अंधकार पर उजाले की विजय का त्योहार है। हमें अपनी जिंदगियों में और रोशनी की जरूरत है। दीपावली के मौके पर दिए अपने संदेश में ट्रूडो ने कनाडाई हिंदुओं के प्रति खड़े रहने की बात कही। उन्होंने भारतीय समुदाय के बीच दिवाली के महत्व के बारे में भी बताया। ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट में कहाकि आज हिंदू, सिख, बुद्ध और जैन परिवार दीपावली मनाएंगे। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहाकि हम कनाडा में रहने वाले सभी हिंदुओं की रक्षा के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं। ट्रूडो का यह संदेश ऐसे वक्त में आया है जब कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने हिंदुओं को खालिस्तानियों से खतरे की आशंका जताई थी। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि खालिस्तानियों से पैदा होने वाले खतरे की तरफ ध्यान दें। गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में शीर्ष भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास पैदा हो गई है। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया था। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और निराधार करार दिया है। भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के उसकी धरती से गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे रहा है। भारत ने पिछले माह कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा एवं कुछ अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था। recent visitors 86

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, एक दिन पहले किया प्लेइंग XI का ऐलान, 2 खिलाडी करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 4 नवंबर से होना है। इस मैच से एक दिन पहले मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पहला मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान टीम के लिए इरफान खान और सैम अयूब डेब्यू करेंगे। वहीं टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की भी वापसी हुई है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बीच आराम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस पाकिस्तान पहला वनडे मेलबर्न में खेला जाना है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान का यह पहला वनडे मैच होगा। उस समय टीम के कप्तान बाबर आजम थे। अब बाबर ने पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है और पीसीबी के नए मैनेजमेंट ने कुछ बड़े फैसले लेते हुए मोहम्मद रिजवान को अपना नया लिमिटेड ओवर कप्तान चुना है। टीम के गेंदबाजी आक्रमण में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं। 2022 में अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए सस्पेंड (2023) होने के बाद से यह हसनैन का पहला इंटरनेशनल मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी तैयारी की शुरुआत है, जिसे घरेलू धरती पर आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान की प्लेइंग XI- अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, मुहम्मद इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन recent visitors 64

महाराष्ट्र चुनाव में कैसे चल रहा ‘नेम गेम’, भाजपा के लिए अजित पवार ने चला दांव?

मुंबई चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल सभी दांव-पेच आजमाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां पर एनसीपी मुखिया अजित पवार ने ‘नेम गेम’ शुरू किया है। असल में अजित पवार ने कटोल विधानसभा क्षेत्र से अनिल देशमुख नाम का प्रत्याशी उतार दिया है। वहीं, उनके सामने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह दांव वोटरों को कंफ्यूज करने और भाजपा की मदद के लिए है। असल में इस सीट पर सलिल का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर से है। महायुति के साथी की राह आसान बनाने के लिए अजित पवार ने अनिल को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है अनिल देशमुख, सलिल देशमुख का कुछ वोट काटने में कामयाब रहेंगे, जिससे भाजपा उम्मीदवार के जीत का रास्ता खुल सकता है। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख इस विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अनिल देशमुख भी घड़ी चुनाव चिह्न पर ही चुने गए थे। ऐसे में अजित को उम्मीद है कि अनिल देशमुख के नाम पर कुछ वोट बंट सकते हैं। इस बार एनसीपी के उम्मीदवार अनिल देशमुख का पूरा नाम अनिल शंकरराव देशमुख है। उनके सामने एनसीपी-शरद पवार के सलिल देशमुख हैं, जो अपने पिता अनिल देशमुख के नाम पर वोट जुटाना चाहेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ऐसे में वोटरों के बीच काफी कंफ्यूजन होगा और सलिल चौधरी के लिए चुनौतियां भी बढ़े सकती हैं। एनसीपी उम्मीदवार अनिल देशमुख द्वारा पेश चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक उनके पास सिर्फ 6.6 लाख रुपए की कुल संपत्ति है। गौरतलब है महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। एनसीपी ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया है। इसको लेकर भी महायुति में दरार की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि ऐसा करने से राज्य में अन्य जगहों पर ‘महायुति’ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी लोगों से संबंध रखने का भी आरोप है। वह राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से राकांपा के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। recent visitors 63

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टेस्ट में सीरीज 3-0 से हारी, खोई WTC पॉइंट्स टेबल की बादशाहत, आया 2 नबर पर

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट को 25 रनों से जीतकर भारत का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। मुंबई में टीम इंडिया ना लाज बचा पाई और ना ही डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज। जी हां, न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट में हारने के बाद भारत के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब ऑस्ट्रेलिया भारत को पछाड़ पहले पायदान परप हुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड को बंपर फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है। वहीं न्यूजीलैंड से हारकर भारत के खाते में सिर्फ 58.33 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को घर बैठे-बैठे फायदा मिला है। कंगारू 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अब एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसके खाते में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है। WTC Points Table 2023-25 पोजिशन    टीम    मैच खेले    जीते    हारे    ड्रॉ    अंक    जीत प्रतिशत 1    ऑस्ट्रेलिया    12    8    3    1    90    62.5 2    भारत    14    8    5    1    98    58.33 3    श्रीलंका    9    5    4    0    60    55.55 4    न्यूजीलैंड    11    6    5    0    72    54.54 5    साउथ अफ्रीका    8    4    3    1    52    54.16 6    इंग्लैंड    19    9    9    1    93    40.79 7    पाकिस्तान    10    4    6    0    40    33.33 8    बांग्लादेश    10    3    7    0    33    27.50 9    वेस्टइंडीज    9    1    6    2    20    18.52 बात मुकाबले की करें तो, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बोर्ड पर लगा 28 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 147 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में 121 रनों पर ही सिमट गया। इस तरह न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट 25 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। recent visitors 87

न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक प्रदर्शन के आगे झुकी टीम इंडिया, पहली बार घर में हुआ सूपड़ा साफ

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घुटनों पर आना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में टीम इंडिया को धूल चटाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान भारत के घमंड को चकनाचूर कर दिया। भारत ने कभी भी घर पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए तीन या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली, लेकिन रविवार 3 नवंबर 2024 को कलंक भी भारत के माथे पर लग गया। मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रनों से हार मिली और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार घर पर या विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में 3 टेस्ट मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर लगातार तीन टेस्ट जीतने का भी ये पहला रिकॉर्ड उनके लिए है। वहीं, भारत ने अभी तक अपनी सरजमीं पर 3 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली थी, लेकिन अब ऐसा हो चुका है। भारत ने आखिरी बार अपनी सरजमीं पर सूपड़ा साफ साल 2000 में झेला था, जब साउथ अफ्रीका ने मुंबई में ही रन चेज करते हुए ये कमाल किया था। इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 235 रन बना दिए थे, जो पिच को देखते हुए काफी ज्यादा रन थे। कीवी टीम के लिए पहली पारी में 82 रन 129 गेंदों में डेरिल मिचेल ने बनाए, जबकि विल यंग ने 138 गेंदों में 71 रन बनाए थे। 28 रन कप्तान टॉम लैथम ने बनाए थे और 17 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए थे। अन्य कोई बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। भारत के लिए 5 विकेट रविंद्र जडेजा को मिले थे, जबकि 4 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए थे। एक विकेट आकाश दीप को मिला था। वहीं, जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि, शुभमन गिल 90 रन, ऋषभ पंत के 60, वॉशिंगटन सुंदर 38 और यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हुए थे। इस तरह भारत ने 263 रन पहली पारी में बनाए थे और सिर्फ 28 रन की बढ़त उनको मिली थी। एजाज पटेल ने 5 विकेट निकाले थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 28 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में 51 रन विल यंग ने बनाए, जबकि 26 रन ग्लेन फिलिप्स, 22 रन डेवन कॉनवे और 21 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। भारत के लिए 5 विकेट फिर से रविंद्र जडेजा ने निकाले, जबकि 3 विकेट आर अश्विन को मिले। एक-एक सफलता आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर को मिली। भारतीय टीम को 147 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि, इसे हासिल करने में हवा टाइट हो गई। भारतीय टीम के 5 विकेट 29 रन पर गिर गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने टीम की लाज को बचाने का काम किया। उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं और फिर मैच को जीत के करीब लेकर गए। एजाज पटेल ने एक बार फिर से मुंबई में अपना कहर बरपाया और फिर से पंजा खोला और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारतीय टीम को पहली बार घर पर सूपड़ा साफ का शिकार होना पड़ा। recent visitors 62

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में रचा इतिहास

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह बतौर विदेशी गेंदबाज भारत के एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम को पछाड़ा है। एजाज ने यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर हासिल किया। भारत को मुंबई टेस्ट जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है। टीम इंडिया की रन चेज के दौरान एजाज ने रविंद्र जडेजा के रूप में चौथा शिकार कर यह उपलब्धि हासिल की। एजाज पटेल अभी तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 विकेट चटका चुके हैं। इसी मैदान पर पिछले भारतीय दौरे पर उन्होंने एक पारी में 10 के 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। उस दौरान दोनों पारियों में एजाज ने 14 विकेट चटकाए थे। वहीं मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। भारत में एक मैदान पर मेहमान गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट- 18 रिची बेनाउड, ईडन गार्डन 17 कोर्टनी वॉल्श, वानखेड़े बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा। recent visitors 72

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच का नतीजा मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में निकल आया। भारत को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस तरह घर पर पहली बार भारत ने 3 या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दोनों पारियों में पंजा खोला और मैच में कुल 11 विकेट निकाले। इसी मैदान पर वे एक पारी में 10 विकेट भी निकाल चुके हैं। भारत की शर्मनाक हार वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को 10वां झटका लगा और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 25 रन से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। recent visitors 58