Friday, July 3, 2026 9:06 pm

सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, धमकी देने वाली फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा उल्लहासनगर की रहने वाली हैं। फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है। पुलिस का कहना है कि महिला पढ़ी लिखी है लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर अननोन नंबर से एक संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था। मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि 20 नवंबर में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी प्रचार करने पहुंचने वाले हैं। इसी महीने 12 तारीख को एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वह अपने विधायक बेटे के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी शूटरों ने उनपर गोली चला दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसी साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बीते दिनों किसी ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर भी सीएम योगी को धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी थी और उसे फुलवारिया शरीफ में गिरफ्तार किया गया था। recent visitors 125

प्रबंधन ने बताया आत्महत्या, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर

रायगढ़। श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश का कोई अंश नहीं बचा है. वहीं इस घटना पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया आई है, प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया है. बता दें कि इस तरह की घटना पिछले दस दिनों में दूसरी बार हुई है, जब सिंघल प्लांट में भी एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने भी आत्महत्या करार दिया था. औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हो रही मजदूरों की मौत से उद्योगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. recent visitors 51

जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भाग रहा था, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में युवक की कुएं में गिरकर मौत

बालोद। गुरूर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र कृषणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तास खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा। इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची, लोग भागने लगे, जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस चुपचाप तास खेलने वालों को पकड़ लेती, तो मोरध्वज की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 51

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विकेट को लेकर ऐसा बवाल हुआ जिससे थर्ड अंपायर भी सवालों के घेरे में आ गए। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 28 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब ऋषभ पंत ने 64 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीद जगाई थी, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एजाज पटेल ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को बहुत बड़ा झटका दिया। ऋषभ पंत के विवादित विकेट का यह फैसला थर्ड अंपायर ने भारतीय पारी के 22वें ओवर में सुनाया। ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने कदमों का इस्तेमाल कर बॉल को डिफेंस करना चाहा, मगर गेंद ज्यादा टर्न होकर उनके पैड पर लगी और टॉम ब्लंडल ने कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने विकेट की अपील की, मगर अंपायर ने नकार दिया। एजाज पटेल को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी उत्साहित नहीं थी, मगर अपने गेंदबाज की बात सुन टॉम लैथम ने रिव्यू लेना का फैसला किया। कीवी टीम के पास यह आखिरी रिव्यू पाकी थी। थर्ड अंपायर ने पाया की जब गेंद पंत के बैट के पास से गुजरी तो एल्ट्रा एज पर कुछ हरकत हुई, मगर उसी दौरान पंत का बैट भी उनके पैड पर लगा था। एल्ट्रा एज पर हरकत देख न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए थे, तब पंत ने जाकर अंपायरों से बात की, मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। ऋषभ पंत के विकेट को लेकर थर्ड अंपायर के इस विवादित फैसले पर एबी डी विलियर्स समेत भारतीय फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा। recent visitors 65

‘कांग्रेस के वादों की तरह नीति-नीयत भी ही नकली’, छत्तीसगढ़-CM साय ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर लगातार सियासी वार पलटवार हो रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा – ”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया। कांग्रेस जहां भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है। जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”खड़गे जी ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खड़गे जी ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खड़गे जी को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।” खड़गे ने क्या कहा था? बता दें कि 31 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि, हमें वो वादे करने चाहिए जो पूरे किए जा सके, नहीं तो आने वाली पीढ़ी के पास बदनामी के अलावा कुछ नहीं बचेगा। अपने इस बयान के बाद खड़गे लगातार घिरते नजर आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खड़गे के इस बयान पर पलटवार किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कांग्रेस को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। CM साय की एक्स पोस्ट – ""झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं।  कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने…"""     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 2, 2024 recent visitors 50

क्षत विक्षत शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक

कोरबा। दिवाली की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुनालिया रेलवे फाटक पर आज शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी ने पुलिस को दी सूचना। बता दें कि मालगाड़ी से टकराने की वजह से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर बिखर गया था। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्त में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक सोल्ड गाड़ी (बिना नंबर वाली नई गाड़ी) से सुनालिया फाटक पहुंचा था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है। recent visitors 62

1 की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-धमतरी में बदमाश ने 2 युवकों को मारा चाकू

धमतरी। जिले में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बस्तर रोड में तीर बीड़ी कारखाना से सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम युवराज नाग (उम्र 18 साल) पिता जितेंद्र नाग है। दोनों सुभाष नगर वार्ड के रहने वाले हैं। घटना के बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। recent visitors 69