Saturday, July 4, 2026 4:31 am

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रदेश का श्रेष्ठ प्रदर्शन, पिछले तीन वर्षों से मध्यप्रदेश लगातार प्रथम स्थान पर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नगरीय क्षेत्र में जरूरतमंद पथ-विक्रेताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण प्रदान करते हुए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाये। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिछले तीन वर्षों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश लगातार पहले स्थान पर है। इस योजना में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हाथठेला चालकों, रेहड़ी पटरी वालों को 10, 20 और 50 हजार रूपये तक का ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का क्रियान्वयन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है। तीन वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिछले तीन वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहले स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करता आया है। पीएम स्वनिधि योजना में अब तक 12 लाख 30 हजार हितग्राहियों को करीब 1769.16 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के 4 लाख 89 हजार पथविक्रेता सफलतापूर्वक डिजिटल लेन-देन कर रहे है। जिसमें उन्हें 21 करोड़ रूपये का कैशबेक भी प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये चयनित क्षेत्रों में हितग्राहियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान पूर्व में असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत पथ-विक्रेताओं को प्रदेश सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपये की अनुदान राशि भी उपलब्ध कराई गई थी। पथ-विक्रेताओं को निकायों द्वारा बैंकों के लिये निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। हितग्राहियों को अन्य योजनाओं का भी दिलाया गया लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16 लाख 17 हजार से अधिक पथ-विक्रेताओ कों प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी हितग्राहियों को जोड़ा गया है। प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना का क्रियान्व्यन 413 नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। recent visitors 44

तबियत बिगड़ने पर कराया था अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सेंट्रल जेल के कैदी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कैदी की तबियत बिगड़ने पर उसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं उसके साथ सजा काट रहे उसके बेटे का इलाज रायपुर में चल रहा है. मृतक के शव का सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा. जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कुर्रे और उसके बेटे दीनदयाल को हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दीनदयाल कुर्रे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है. परिजनों के अनुसार उसे लीवर में समस्या है. इधर उसके पिता धर्मेंद्र सिंह की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही का खुलासा हो सकेगा. मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि हाल ही में हत्या के आरोप में जेल में बंद बिलासपुर के कतियापारा के एक और अभियुक्त को अटैक आने पर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. recent visitors 64

एक माह में 1500 मेगावॉट बढ़ी पश्चिम क्षेत्र की बिजली मांग

भोपाल. मालवा और निमाड़ क्षेत्र में रबी की फसलों की सिंचाई अधिकाधिक मात्रा में होने से बिजली मांग में सतत बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। पिछले एक माह की तुलना मे सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 1500 मेगावॉट ज्यादा दर्ज हुई। एक माह पहले जहां अधिकतम मांग 3900 मेगावॉट के करीब थी, वहीं यह मांग 4 नवंबर को 5600 मेगावॉट रही। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान करीब साढ़े नौ करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इस वर्ष बारिश का दौर सितंबर तक चलने से अक्टूबर अंत से रबी सीजन की बिजली मांग दर्ज होना शुरू हुई थी, कंपनी क्षेत्र में करीब चौदह लाख किसानों द्वारा सिंचाई करने से वर्तमान में प्रतिदिन मांग में बढ़ोत्तरी की स्थिति हैं। वर्तमान में सिर्फ किसानों के लिए ही दो हजार मैगावाट से ज्यादा की बिजली लग रही है। वहीं कुल बिजली मांग 5600 मेगावॉट के करीब पहुंच चुकी हैं। कंपनी क्षेत्र में मांग सतत बढ़ेगी। इस रबी सीजन में भी अधिकतम बिजली मांग इंदौर जिले की ही करीब 900 मेगावॉट पहुंचेगी। इसके बाद उज्जैन, धार, देवास, खरगोन में 700 से 800 मैगावाट और अन्य जिलों में 300 से 600 मेगावॉट मांग रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले एक-डेढ माह में कंपनी क्षेत्र अधिकतम बिजली मांग 7500 मेगावॉट पहुंचने की संभावना हैं। इस वर्ष 1679 करोड़ यूनिट आपूर्ति जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक 1679 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति की जा चुकी है। य़ह गत वर्ष समान अवधि में की गई विद्युत आपूर्ति से करीब 48 करोड़ यूनिट ज्यादा है। recent visitors 36

छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने रायपुर पहुचे एमपी के मुख्यमंत्री यादव

रायपुर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगदलपुर विधायक किरण देव, रायपुर ग्रामीण विधायक  मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक  इंद्र कुमार साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक  अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। recent visitors 46

सेहतमंद के साथ होगा तगड़ा मुनाफा, छत्तीसगढ़ के किसान अब बोएंगे बैंगनी आलू

रायपुर. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR), शिमला द्वारा विकसित आलू की कुफरी जमुनिया किस्म छत्तीसगढ़ के किसानों को समृद्धि प्रदान करने जा रही है. सीपीआरआई ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, और बिहार सहित अन्य राज्यों के लिए इस किस्म को अनुशंसित किया था. इसलिए अब प्रदेश के किसानों को आसानी से इसके बीच भी उपलब्ध होंगे, जिससे वे तगड़ी कमाई कर सकते हैं. बता दें, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर, मेनपाट क्षेत्र आलू की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं. रवि फसल के समय में हमेशा किसानों के खेतों में आलू लगा हुआ नजर आता है. आमतौर पर इसकी तैयारी नवंबर से शुरू हो जाती है. कितनी पैदावार है बैंगनी आलू: कुफरी जमुनिया आलू का रंग गहरा बैंगनी होता है और यह आयताकार आकार का होता है. इसे 90 से 100 दिनों में तैयार किया जा सकता है, और इसकी पैदावार भी अच्छी होती है. 1 हेक्टेयर में 32-35 टन आलू प्राप्त किया जा सकता है. इसे स्वादिष्ट माना जाता है और इसका भंडारण भी सरल है. बाजार में इसकी अच्छी कीमत भी मिलती है, और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. इसके औषधीय गुणों के कारण बाजार में अच्छे दाम के साथ काफी मांग भी रहने वाली है. कितना फायदेमंद है बैंगनी आलू — 1. कैंसर से सुरक्षा: बैंगनी आलू में फेनोलिक एसिड पाया जाता है, जो कोलन कैंसर से बचाव में मददगार हो सकता है. इसके अन्य कंपाउंड भी कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं. 2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना: उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बैंगनी आलू फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. 3. सूजन में कमी: बैंगनी आलू में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो सूजन को कम करने में सहायक है. विशेषकर सर्दियों में सूजन की समस्या से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन करना चाहिए. 4. डार्क सर्कल में कमी: बैंगनी आलू का सेवन आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने में भी मदद कर सकता है. इसे काटकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखने से ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल कम हो जाते हैं. recent visitors 47

CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, छत्तीसगढ़-रायपुर में बदमाशों ने भाजयुमो नेता से चाकूबाजी कर लूटा

रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पिछले चार दिनों में राजधानी में 9 मर्डर हुई है. वहीं एक नवंबर की रात भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी लूटपाट की घटना हुई है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. प्रार्थी आकाश तिवारी, जो जांजगीर चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष है. उसने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक नवंबर को रात नौ बजे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसा छीनने लगे. इस दौरान आकाश तिवारी के दोस्त प्रशांत पांडे भी ऑफिस के बाहर खड़ा हुआ था. प्रशांत ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे और चाकू से उसपर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनस्थल से आगे स्थित रेस्टोरेंट के पास रुके हुए थे. इस दौरान जिस बदमाश ने 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था वह भागने लगा. इसके बाद कुछ दूर जाकर वह आकाश तिवारी और उसके साथी का इंतजार करने लगा. जब वे लोग उसे पकड़ने गए तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उनपर हमला कर दिया, इस हमले में प्रशांत और शिवम को चोट आई है. दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं इस मामले की सूचना डीडी नगर थाना को दी गई है. मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से हमला करते आरोपी कैद इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से लूटपाट के बाद भाजयुमो नेता और उसके साथी के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके साथ ही चाकू से भी हमला करते दिख रहे हैं. भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं. राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है. चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं. recent visitors 51

फीस मांगने पर डॉक्टर से मारपीट कर आरोपी फरार, छत्तीसगढ़-दुर्ग के अस्पताल में पहले कराया इलाज

दुर्ग. जिले के भिलाई खुर्सीपार स्थित आईएमआई अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की पत्नी और ड्राइवर ने मिलकर युवक से डॉक्टर की जान बचाई. वहीं सूचना पर पहुंची खुर्सीपार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है. घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित मौर्या चखना सेंटर चलाने और शराब बेंचने का काम करता था. आरोपी के पैर में चोट लगी थी, जिसका ट्रीटमेंट कराने वह IMI अस्पताल पहुंचा. वहां मौजूद डॉक्टर ने ट्रीटमेंट कर जब अपनी 700 रुपये की फीस पेमेंट करने को कहा, तो युवक भड़क गया और उल्टा डॉक्टर से एक हजार रुपये मांगने लगा. इसके बाद विवाद बढ़ने पर युवक ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. recent visitors 36