कनाडा : मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्साए हिंदू संगठनों ने लिया बड़ा फैसला, सिखों का भी मिला साथ!

नई दिल्ली/ ओटावा  कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने 4 नवंबर को एक बयान जारी कर खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने आज (3 नवंबर) टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक व्यवधान देखा है। यह देखना बेहद निराशाजनक है कि हमारे वाणिज्य दूतावास द्वारा स्थानीय सह-आयोजकों के पूर्ण सहयोग से आयोजित किए जाने वाले नियमित वाणिज्य दूतावास संबंधी कार्यों में इस तरह की रुकावट पैदा की जा रही हैं। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत विरोधी तत्वों के इन प्रयासों के बावजूद, हमारा वाणिज्य दूतावास भारतीय और कनाडाई आवेदकों को 1000 से अधिक जीवन प्रमाण पत्र जारी करने में सक्षम रहा।” इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी हमले की निंदा की और कहा कि हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है। ट्रूडो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।” कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि, “कनाडाई प्रधानमंत्री द्वारा कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों की निंदा करना एक अच्छा कदम है। चूंकि कई भारतीय कनाडा में काम कर रहे हैं, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है, मेरा मानना है कि कनाडा सरकार वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखेगी।” 3 नवंबर को ब्रैम्पटन हिंदू सभा मंदिर के पास हुई घटना में खालिस्तानी चरमपंथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय तिरंगे को थामे एक समूह के साथ उनकी झड़प हो गई। वीडियो फुटेज से पता चलता है कि खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने विरोधी समूह पर हमला किया। मंदिर में आने वाले कई लोग सुरक्षा की तलाश में मंदिर परिसर में भाग गए, जिससे चरमपंथियों ने मंदिर पर हमला कर दिया। इससे पहले, विंडसर, मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन में मंदिरों को भी इसी तरह की तोड़फोड़ का सामना करना पड़ा था, जिसकी कनाडाई और भारतीय नेताओं ने निंदा की थी। कनाडा और भारत के बीच संबंधों में उस समय गिरावट आ गई जब ओटावा ने 45 वर्षीय कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में वैंकूवर में हत्या की साजिश रचने का आरोप भारत सरकार पर लगाया था। निज्जर एक प्रमुख खालिस्तान कार्यकर्ता था।  कनाडा में लगे 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे… मंदिर पर खालिस्तानियों के हमले के बाद हिंदुओं की हुंकार कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की हिमाकत लगातार बढ़ रही है. वो खुलेआम भारत के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. यहां तक कि हिंदुओं और मंदिरों पर हमले भी कर रहे हैं. इस बीच, अब हिंदुओं में भी एकजुटता के प्रयास तेज हो गए हैं. यहां हिंदुओं ने कनाडा में 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे लगाए हैं और एकता दिखाने की अपील की है. दरअसल, रविवार को खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर में भक्तों के एक समूह को निशाना बनाया है. इस घटना से हिंदुओं में बड़े स्तर पर आक्रोश फैल गया है. खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सामने आए और घटना की निंदा की. ट्रूडो ने कहा, मंदिर में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है. उन्होंने इस घटना की जांच करने के लिए त्वरित एक्शन लेने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी को धन्यवाद भी दिया. इस घटना से कनाडा के हिंदुओं के बीच लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी ने एकता का परिचय देने का आग्रह किया और 'बंटोगे तो कटोगे' के नारे लगाए हैं. खालिस्तानी हमले के बाद हिंदुओं ने ब्रैम्पटन में बंटोगे तो कटोगे के नारे लगाए हैं. ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी का कहना था कि अब सबको एक होना पड़ेगा. कनाडा में हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है. आप एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित बने रहेंगे. हिंदू सभा मंदिर के बाहर एकजुट हिंदुओं ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए. पुजारी का कहना था कि सिर्फ नारे नहीं लगाने हैं. ये हमला सिर्फ हिंदू सभा पर नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदुओं पर हुआ है. आज वो समय आ गया है, जब हम लोगों को एकजुट होने की जरूरत है. हमें अपने बारे में ही नहीं, बल्कि आने वाले समय के बारे में भी सोचना होगा. सबको एक होना पड़ेगा. हम किसी का भी विरोध नहीं करते हैं. लेकिन कोई अगर हमारा विरोध करेगा तो… उसके बाद फिर नारेबाजी होने लगती है. कनाडा : मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्साए हिंदू संगठनों ने लिया बड़ा फैसला, सिखों का भी मिला साथ! कनाडा के ब्रैम्पटन में मंदिर में हिंसा और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू संगठनों ने खालिस्तानियों के बढ़ते हौसले और हिंदू समुदाय पर हमलों को देखते हुए जस्टिन ट्रूडो सरकार से सवाल किए हैं। कैनेडियन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू और हिंदू फेडरेशन ने मंदिर के पुजारियों और हिंदू अधिकारों के लिए लड़ने वाले समूहों के साथ मंदिर पर हमले के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है। साथ ही ये फैसला लिया है कि राजनेताओं को अब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैनेडियन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू और हिंदू फेडरेशन ने अपने बयान में कहा है कि ब्रैम्पटन में मंदिर में हमला हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। खालिस्तानियों की हिंसा और हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में इस घटना की जांच और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई बहुत जरूरी है। साथ ही में फैसला लिया गया है कि मंदिरों में राजनीतिक गतिविधियों की इजाजत ना दी जाए।   recent visitors 43

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा: वायुसेना का विमान क्रैश, पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है. आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास वायुसेना का विमान क्रैश हो गया. विमान खाली खेतों में गिरा था. जमीन पर गिरते ही विमान में भयंकर आग लग गई. विमान में पायलट समेत 2 लोग मौजूद थे. गनीमत है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.   पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई. उन्होंने बताया कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में जलते हुए फाइटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. वायुसेना ने दिए जांच के आदेश इस घटना को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) का बयान भी सामने आ गया है. IAF ने कहा कि मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने ये सुनिश्चित किया कि जमीन पर जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं. पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मिग-29 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा था. वहीं, बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना के अड्डे से प्रशिक्षण पर निकले लड़ाकू विमान में खराबी आ गई और बाड़मेर के उत्तरलाई के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई थी, यह इलाका आबादी से दूर है. recent visitors 66

दिलजीत दोसांझ ने अनोखे अंदाज में किया देश के प्रति प्यार का इजहार, कहा- पगड़ी हमारी शान है

मुंबई,  पंजाबी सनसनी और अपने गानों से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने जयपुर टूर के दौरान देश के प्रति प्यार का इजहार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पगड़ी हम सबकी शान है। अपनी आवाज से दिल जीतने वाले गायक-अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक रील शेयर किया। रील में दिलजीत के साथ मंच पर एक प्रशंसक भी नजर आ रहा है, जो पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने हुए था। वीडियो में दिलजीत कहते नजर आ रहे हैं, “इनकी पगड़ी के लिए जोरदार तालियां। ये पगड़ी हमारी शान है, ये हमारे देश की खूबसूरती है। पगड़ी हमारा गौरव है। हर दो-तीन चार घंटे बाद हमारी बोली, खाना बदल हो जाता है। ये हमारे देश की खूबसूरती है। कोई जयपुर से है, कोई गुजरात, दिल्ली से है, हरियाणा से है, पंजाब से है। हम सबसे प्यार करते हैं और हम सब देश को प्यार करते हैं।” दोसांझ ने आगे कहा, “मेरे मारवाड़ी भाइयों के लिए तालियां बजाएं।” 10 शहरों के दौरे पर निकले दिलजीत हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहरों में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आएंगे। इससे पहले 3 नवंबर को भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने दिलजीत के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट को लेकर एक मजेदार कमेंट किया। खेसारी ने अपने एक स्टेज शो का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इल्लुमिनाती को पीछे छोड़कर यहां देखिए।” वीडियो में खेसारी भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे हाथ उठाकर जश्न मनाने को कहते नजर आ रहे हैं। इस बीच दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो गायक अभी अपने कन्सर्ट को लेकर व्यस्त हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ का टाइटल ट्रैक “हरे राम” को दिलजीत ने खास अंदाज में पेश किया है। ट्रैक को सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल सनसनी पिटबुल ने रैप ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ मंत्र के साथ बेहतरीन तरीके से मिलाया है, जबकि पंजाबी पावरहाउस दिलजीत दोसांझ ने अपनी अनूठी शैली पेश की है और नीरज श्रीधर ने हिंदी गायन को संभाला है। recent visitors 161

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र की फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

बलौदाबाजार विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही. बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए न्यायालय में पेश हुए. पुलिस ने जांच की बात अभी बाकी कहते हुए पुनः समय मांगा. इस पर न्यायालय ने विधायक देवेंद्र की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 नवंबर तक फिर बढ़ाई. बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से रायपुर के जेल में बंद हैं. अब अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था. वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं. recent visitors 60

छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया है: किरण सिंहदेव

रायपुर भाजपा ने आज प्रदेश के कानून-व्यवस्था को लेकर राजधानी में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया है, और यह स्थिति प्रदेश की जनता ने खुद देखी है. बलौदा बाजार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के कई नेता अपराध में शामिल है और कांग्रेस के लोग हर मामले में संलिप्त होते हैं. इसके साथ ही सिंहदेव ने सूरजपुर में NSUI नेता के नाम आने और  दामाखेड़ा की घटना को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने दामाखेड़ा मामले को लेकर कहा कि धर्म गुरु प्रकाश मुनि का यह कहना कि हमले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है,  उन्होंने यह भी बताया कि लोहारीडीह कांड में कांग्रेस के सदस्यों ने अशांति फैलाने का काम किया है. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश की चार महत्वपूर्ण घटनाओं में संलिप्तता दिखाई देती है और यह दुर्भाव के साथ काम कर रही है. इस प्रेसवार्ता ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति को और अधिक गरमा दिया है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. भाजपा ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को पहचानें और सही निर्णय लें. recent visitors 60

अंबिकापुर में पार्षद के घर आदतन बदमाशों ने किया हमला, आरोपितों को पकड़ने में जुटी पुलिस

अंबिकापुर अंबिकापुर शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद है।रविवार की रात नगर के चांदनी चौक मायापुर क्षेत्र में आदतन बदमाश चांद कोरवा के गैंग ने कांग्रेस पार्षद सतीश कुमार बारी के निवास पर लाठी, डंडे व हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा, खिड़की तोड़ दिया। जमकर पथराव किया। यह घटना पार्षद के निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। रात्रि लगभग एक बजे कांग्रेस पार्षद के निवास पर रेंज आइजी अंकित गर्ग व सरगुजा एसपी योगेश पटेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम को दिखा। शहर की पुलिस को सभी आरोपितों को पकड़ने में लगा दिया है। पार्षद सतीश कुमार बारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपित आदतन बदमाश चांद कोरवा सहित तीन नामजद और एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है इस घटनाक्रम से एक बार फिर शहर अशांत हो गया है। बीच शहर चांदनी चौक में पार्षद के घर आदतन बदमाशों के द्वारा किए गए हमले ने पुलिस के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब दुकान में विवाद कर मदद मांगने आया था बताया जा रहा है आरोपित चांद कोरवा शहर के शासकीय शराब दुकान में विवाद करके आया था और दोबारा मारपीट करने जा रहा था। उसने वार्ड के पार्षद सतीश बारी को फोन कर साथ चलने की बात कही तो पार्षद ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। पार्षद से मदद न मिलने पर वापस भेजा था इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आकर घर में हमला कर दिया। इस दौरान की घर में महिला थी छोटे-छोटे बच्चे थे जो दहशत में आ गए। शहर में काफी सक्रिय है पार्षद कांग्रेस का युवा पार्षद सतीश कुमार बारी सरगुजा संभाग के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। राजनीति में छात्र जीवन से सक्रिय है। शहर की हर सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहता है। हिंदू युवा एकता मंच में भी जुड़ा है। अपने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर भी काफी मुखर है। यही कारण है कि पार्षद के घर में हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके निवास पर जुट गए थे। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। लगातार हो रही शहर में ऐसी घटनाएं अंबिकापुर शहर में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 20 शहर के देवीगंज मार्ग पर जमकर मारपीट हुई। घड़ी चौक पर राहगीर पर कुछ लोगों ने पटाखा जलाकर छोड़ दिया जिससे कुर्ता जल गया और चोटें भी आई। मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। देवीगंज मार्ग पर हुए मामले में तो शहर के एक बड़े परिवार के पुत्र पर हमला कर दिया गया था इसके बाद मामला बिगड़ चुका था पुलिस ने इसे संभाल तो लिया पर यह शहर के लिए गंभीर मामला बन गया है। पुलिस ने बनाई है गुंडा बदमाशों की सूची अंबिकापुर शहर में नाबालिकों द्वारा अलग-अलग मोहल्ले में गैंग बनाकर विवाद किया जा रहा है। इनमें कई नाबालिग शामिल है अपराध करने के साथ में बालिग भी हो रहे हैं जितने युवा बालिग होते जा रहे हैं उन्हें उनके अपराधों को देखते हुए गुंडा बदमाश की सूची में रखा गया है ऐसे लड़कों पर पुलिस निगरानी कर रही है। दो दिन पहले ही शहर के दो आदतन बदमाशों को गुंडा बदमाश की श्रेणी में रखकर उसके फोटो जारी किए गए। recent visitors 66

जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत

जशपुर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले कोरवा जनजाति के एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई. युवक अपने दोस्त के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों कोरवा युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बुरी तरह घायल होने पर एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मृतक जयकुमार राम बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम लमदरहा का निवासी था. युवक अपने दोस्त के साथ जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लमदरहा के जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान दोनों कोरवा युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया और दूसरे ने भाग कर अपनी जान बचाई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. recent visitors 93