Saturday, July 4, 2026 8:20 am

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कुल 27 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया। शिक्षक अब पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ तीन साल बाद ही स्थानांतरण करवा सकेंगे। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी नीति को मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने नई शीरा नीति को मंजूरी दे दी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19 फीसद शीरा मुहैया कराया जाएगा। चीनी मिलों को 20 रुपए कुंतल विनियामक शुल्क देना होगा। लघु उद्योगों को भी शीरा मुहैया कराने की व्यवस्था है। recent visitors 61

प्रदेश में 22 सीएम राइज स्कूल भवन पूर्णता की ओर

भोपाल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के अनुरूप कॉम्पलेक्स विद्यालय तैयार करने की दृष्टि से सीएम राइज स्कूल योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में शासकीय स्कूलों में सर्व-सुविधा सम्पन्न वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में यह योजना 2 चरणों में क्रियान्वित की जा रही है। पहले चरण में वर्ष 2021 से 2024 में 274 सीएम राइज स्कूल का संचालन शुरू किया गया था। प्रदेश में पहले चरण में स्वीकृत 274 सीएम राइज स्कूलों में से 22 स्कूल भवनों का निर्माण पूर्णता की ओर है। वर्तमान में सीएम राइज स्कूलों में 4 लाख 75 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।   recent visitors 73

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करने के लिए  पर्यवेक्षण समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे।   recent visitors 48

त्योहारों पर ट्रेनों के जनरल डिब्बे में यात्रियों के लिए पैर रखने की जगह नहीं

रायपुर रेलवे ने त्योहारों पर हजारों स्पेशल ट्रेने चलाकर यात्रियों की भीड़ कम करने के कई दावे किए थे. लेकिन हकीकत ये है कि ट्रेनों के जनरल डिब्बे में यात्रियों के लिए पैर रखने की जगह नहीं है. आलम ये है कि यात्री ट्रेन के दरवाजे के ऊपर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हो गए है. बिलासपुर-ओखा ट्रेन आज सोमवार को जब रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो इसमें यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई. ट्रेन के जनरल डिब्बे में पैर रखने की जगह तक नहीं थी. ट्रेन में आलम ये था कि जनरल डिब्बे में यात्री दरवाजे के ऊपर बैठकर और दरवाजे के पास ही एक कपड़ा बांधकर यात्रा करने को मजबूर नजर आए. लेकिन ऐसे यात्रा करने जानलेवा साबित हो सकता है. सीसीटीवी से निगरानी कर रही आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के क्रम में बिलासपुर रेल मंडल के 10 स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं जिसमें बिलासपुर-105, रायगढ स्टेशन में 32, पेण्ड्रारोड स्टेशन में 16, अनुपपुर स्टेशन में 32, शहडोल स्टेशन में 16, अकलतरा स्टेशन में 12, चॉंपा स्टेशन में 23, कोरबा स्टेशन में 12, अम्बिकापुर में 14 तथा उमरिया स्टेशन में 15 सहित 10 स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जा चुके हैं . ये सभी सीसीटीवी कैमरे पूरे स्टेशन को कवर करने वाली एचडी प्रकार के तथा चेहरे पहचानने वाले साफ्टवेयर जैसी आधुनिक तकनीकी से लेस हैं.  अतिरिक्त सीसीटीव्ही कैमरे की उपलब्धता से स्टेशनों में अपराध में कमी, यात्रियों तथा उनके सामानों की सुरक्षा में वृद्धि, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम होगी तथा साक्ष्य संग्रहण करने में आसानी होगी. स्टेशनों में सुव्यवस्थित यातायात बनाने के साथ ही भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने में भी सहायता मिलेगी. जिसका सीधा लाभ यात्रियों को सुरक्षित व भयमुक्त यात्रा के रूप में मिलेगा. साथ ही साथ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों और रेल में अपराध करने वालों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. recent visitors 93

धरने पर बैठे अधिवक्ता: गाजियाबाद ही नहीं झांसी में भी विरोध प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश के सभी जिलों के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गाजियाबाद में जिला बार एसोसिएशन का मुख्य गेट धरना स्थल बनाया गया है। जहां पर सभी धरना दे रहे हैं। कोर्ट की तरफ आने वाले सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद की जिला जज कोर्ट से दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर के आमला को लेकर हुऐ विवाद के वाद वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोषी अफसरों पर करवाई की मांग को लेकर आज जिला अधिवक्ता संघ ने काम बंद कर हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। गाजियाबाद की जिला कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू हो गई है। बार सभागार में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं। recent visitors 79

जहीर ने फ्लाइट में की सोनाक्षी संग मस्ती, अभिनेत्री को पति की ‘प्रेम भाषा’ ने किया परेशान

मुंबई, इसी साल शादी के बंधन में बंधी फिल्म जगत की “दबंग” अभिनेत्री सोनाक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति जहीर संग मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पति जहीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी चेहरे पर मास्क लगाकर सोती नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर उनके चेहरे से मास्क हटाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मास्क हटाते ही सोनाक्षी हंस देती हैं और मजाकिया तौर पर जहीर को मारने का इशारा करती हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा “जब आप ऐसे आदमी से शादी करते हैं, जिसकी प्रेम भाषा आपको परेशान करना है।” सोनाक्षी के वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले सोनाक्षी ने इंटरनेट पर जहीर संग खूबसूरत तस्वीर शेयर कर प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हर घर में रोशनी, हर घर में खुशी, आप सब के लिए हमारी यही दुआ।” तस्वीरों में सोनाक्षी पति जहीर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे को देखकर हंसते नजर आ रहे हैं।इससे पहले सोनाक्षी ने ‘पूकी’ के साथ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर दबंग अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘पूकी का अंदाजा लगाइए’। अभिनेत्री ने मजेदार कैप्शन के साथ यह फैसला अपने फॉलोअर्स पर छोड़ दिया कि उनका पूकी कौन है, उनके पति जहीर इकबाल या उनका नया पालतू दोस्त। सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था, जिसमें सलमान खान, संजय लीला भंसाली, काजोल, तब्बू, योयो हनी सिंह समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। जहीर भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने 2019 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। जहीर ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘नोटबुक’ से शुरुआत की थी। इस बीच सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें अभिनेत्री अपने पति के साथ आगामी प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले सोनाक्षी और जहीर फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में इनके साथ हुमा कुरैशी भी अहम रोल में थीं। recent visitors 66

दिल्ली से आए छात्रों की तेज रफ्तार कार जा घुसी कंटेनर में, एक छात्र की मौत, पांच घायल

इंदौर अपने दोस्त से मिलने दिल्ली, नोएडा, मुज्जफरपुर से आए युवकों की कार इंदौर-देवास रोड पर एक कंटेनर में जा घुस। छात्र इंदौर से भोपाल की तरफ जा रहे थे। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मृत छात्र का नाम धेर्य है, जबकि श्रेयांश सिंह, अभय वर्मा, रोहित पुनिया, मोहित और विनायक सिंह घायल हुए हैै। सभी छात्र वेल्लोर विश्व विद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहे है। वे दीपावली त्यौहार पर छुट्टी होने के कारण इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त राज से मिलने आए थे। दिल्ली से किराए की कार लेकर आए दोस्त राज से मिलने के बाद सोमवार अल सुबह भोपाल जाने के लिए निकलेे थे और एबी रोड पर कार कंटेनर में जा घुसी।आगे की सीट पर बैठे धेर्य की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अभय वर्मा और श्रेयांश की हालत नाजुक हैै। दोनों को वैंटिलेटर पर रखा गया हैै। पिछले हिस्से में जा घुसी थी कार कार कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गई थी। कार को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और दरवाजे के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला। पुलिस अफसरों ने घायलों के दोस्त राज को भी मौके पर बुलाया और दोस्तों के परिजनों को सूचना देने के लिए कहा। घायल छात्रों के परिजन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया हैै। कंटेनर चालक फरार है। recent visitors 56