शेयर ट्रेडिंग के नाम पर शिक्षक ने गंवाए 24 लाख रुपए

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शिक्षक के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित जोगेंद्र पाठक ने बताया कि उसने लिंक के जरिए डीमेट अकाउंट खोला था। लिंक भेजने वाले साइबर ठग ने शिक्षक को एक कंपनी का कर्मचारी बताया था। मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग खातों में 24 लाख रुपए जमा किए थे। शेयर ट्रेडिंग एप से रुपए निकालने पर पता चला कि उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है। इसके बाद रकम निकालने के बदले साइबर ठग ने 82 हज़ार रुपए मांगें थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी आपको कम समय में ज्यादा रिटर्न देने का या फोन पर लिंक भेजता है तो प्रलोभन में न पड़ें। इससे कई बार हम जालसाजों के शिकार हो जाते हैं। इस मामले में जांच की का रही है कि पैसा कहां-कहां गया है।  recent visitors 68

सौरभ भारत के रहने वाले हैं लेकिन देश छोड़कर अमेरिका चले गए, अब वह भारत वापसी की तैयारी में लग चुके

नई दिल्ली इसी साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप-2024 खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान ने अपने शुरुआती राउंड के मैच अमेरिका में खेले थे। दोनों टीमों के ग्रुप में मेजबान अमेरिका की टीम थी जिसके तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सौरभ भारत के रहने वाले हैं लेकिन देश छोड़कर अमेरिका चले गए। अब वह भारत वापसी की तैयारी में लग चुके हैं। सौरभ का जन्म भारत में ही हुआ था। वह मुंबई की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे और सूर्यकुमार यादव के साथ भी खेले। लेकिन मौका न मिलने के कारण वह अमेरिका चले गए और वहां नौकरी के साथ-साथ क्रिकेट खेलने लगे। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी वह छा गए थे। recent visitors 187

डॉक्टर बेहोश और मरीज को खिड़की काटकर निकाला, छत्तीसगढ़-रायपुर में मेकाहारा अस्पताल की ओटी में लगी आग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आगजनी को लेकर अपडेट सामने आया है। आग हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में लगी थी। ओटी में एक सर्जरी चल रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे ओटी में स्थिति और भी गंभीर हो गई। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर धुएं की वजह से बेहोश हो गए हैं। मौके पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, तहसीलदार और जोन कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच में लगी है, ताकि आग लगने की असल वजह का खुलासा किया जा सके। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस नहीं होने से एसी फटने से आग लगी है। recent visitors 67

एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र  में एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंद्रपुरी के सी सेक्टर में  45 लाख रुपए लागत की बीमा हॉस्पिटल से चीनी टाइल्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने  दुर्गा मंदिर इंद्रपुरी सेक्टर ए में लगभग 7 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। कर्मवीर नगर में 22 लाख रुपए लागत के  कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नरेला शंकरी में भवानीधाम के अपोजिट साइड पर 8 लाख रुपए लागत के आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही  साई धाम कॉलोनी में 14 लाख रुपए लागत की सीसी रोड और रिटेनिंग वाल का भूमि-पूजन किया। इसकी नीरजा नगर फेस-2 के सामने पार्क में 9 लाख रुपए लागत के प्लेटफार्म शेड और एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्रीमती उर्मिला मोर्य, श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, जीत राजपूत, मनोज विश्वकर्मा, छोटू पंडित, लवकुश यादव, भीकम सिंह यादव  आदि मौजूद रहे।   recent visitors 69

स्पेशल ओलंपिक्स भारत 9 नवंबर को राजधानी दिल्ली में करेगा रन फॉर इनक्लूशन का आयोजन

नई दिल्ली  स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी), जो बौद्धिक और विकासात्मक अक्षमताओं (आईडीडी) वाले एथलीटों के लिए खेल को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय खेल महासंघ है, 9 नवंबर 2024 को एक अनूठी दौड़, रन फॉर इनक्लूशन आयोजित करेगा। यह दौड़ नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 23 नवंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता की तैयारियों का हिस्सा होगी। यह भारत में अपनी तरह की सबसे बड़ी दौड़ है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से समावेशन की ताकत का जश्न मनाना है, और यह चाणक्यपुरी स्थित सेंट्रल सिविल सर्विस ग्राउंड, नेहरू पार्क से शुरू होगी। दिल्ली एनसीआर से लगभग 10,000 प्रतिभागियों के इस 3 किलोमीटर दौड़ में शामिल होने की उम्मीद है, जो विशेष एथलीटों के समर्थन में भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक्स भारत का लक्ष्य 100 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 1000 विशेष एथलीटों (बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्ति) का स्वागत करना है, जो इस दौड़ में एकजुटता से हिस्सा लेंगे। दौड़ का मुख्य उद्देश्य, ईच वन, रीच वन (प्रत्येक एक, पहुँच एक) समावेशिता के महत्व पर जोर देगा और प्रत्येक प्रतिभागी को न केवल दौड़ में भाग लेने के लिए बल्कि विशेष एथलीटों तक पहुँचने के लिए भी प्रेरित करेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री, हर्ष मल्होत्रा (कारपोरेट मामलों और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और इस पहल का पूरा समर्थन देंगे। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सदस्य कमलजीत शेरावत, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी भी इस अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे। एसओ भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा, “रन फॉर इंक्लूशन” के माध्यम से, हम न केवल खेल की भावना का बल्कि समावेशन की अडिग शक्ति का जश्न मनाते हैं। यह पहल हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए कार्यरत हैं, जहाँ हर व्यक्ति, चाहे उसकी क्षमता कुछ भी हो, हिस्सा ले सकता है, उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता है और प्रेरणा बन सकता है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि हमारे साथ मिलकर बाधाओं को तोड़ें और एक ऐसा वातावरण बनाएँ जहाँ हर एथलीट को महत्व और सशक्तिकरण महसूस हो। चलिए, एक साथ मिलकर खेल की परिवर्तनकारी शक्ति का उपयोग करते हैं और अपने समुदायों में समावेशन का समर्थन करते हैं।” स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता, वैश्विक स्तर पर भारत में आयोजित होने वाली अपनी तरह की पहली प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य बौद्धिक और विकासात्मक अक्षमताओं (आईडीडी) वाले 22 वर्ष और उससे अधिक उम्र के एथलीटों पर केंद्रित है। इस प्रतियोगिता में 12 देशों के 100 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो तीन अलग-अलग क्षेत्रों – पूर्वी एशिया, यूरोप यूरेशिया और एशिया पैसिफिक – से आ रहे हैं। यह स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि इसने टेनपिन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से विशेष एथलीटों के लिए बॉलिंग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में पेश किया है।   recent visitors 82

दिनदहाड़े सड़क से उठाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरंग रायपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने दिनदहाड़े पीड़िता को सड़क से उठा लिया और अपने किराये के मकान में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला जिले के आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव का है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर की है. आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा है. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर के पास आना जाना लगा रहता था. 27 अक्टूबर की दोपहर को जब पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी, तब आरोपी नेमीचंद ध्रुव ने जबरदस्ती पीड़िता का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसकी वजह से पीड़िता ने कुछ दिनों तक डर में किसी से कुछ नहीं कहा. कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने पति से पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद दोनों ने आरंग थाने में आरोपी नेमीचंद ध्रुव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 64(1),351(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. recent visitors 48

महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र परवलिया मुबारकपुर जोड़ स्थित ढाबे से खाना खाकर बिना हेलमेट लौट रहे थे, हादसे में ,मौत

भोपाल रफ्तार के शौक ने राजधानी भोपाल के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे फाइनल ईयर के दो छात्रों की जान ले ली। सोमवार रात 3.30 बजे महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र रोमिल शाक्य (24) और समर्थ पाटीदार (24) परवलिया मुबारकपुर जोड़ स्थित ढाबे से खाना खाकर बिना हेलमेट लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था। समर्थ पीछे बैठा था। 100 की रफ्तार में एयरपोर्ट रोड से एयरोसिटी वाली सड़क पर बाइक पहुंची तो मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर पर लगे करीब 6 इंच मोटे कनेर के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोमिल 10 फीट दूर जाकर गिरा। कनेर का पेड़ भी टूट गया। रोहित दूसरी ओर फेंकाया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक कई टुकड़ों में बंट गई। हैंडिल तक अलग हो गया। राहगीरों ने देखा और डायल-100 को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, दोनों मेडिकल छात्रों की सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत से टूटे पिता, सपने रह गए अधूरे समर्थ बड़वानी जिले का रहने वाला था। यहां महावीर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहा था। पिता राकेश पाटीदार किसान हैं। बेटे की मौत की खबर से वे टूट गए। उनके मुंह से यही निकला कि अब बेटा डॉक्टर बनने वाला था। वह परिवार के सपने पूरे करता। अब सब अधूरे रह गए। उसका साथी रोमिल मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। उसके पिता बीपी शाक्य नर्मदा प्रोजेक्ट में महेश्वर में सब इंजीनियर हैं। परिवार इंदौर में रहता है। बिना हेलमेट फर्राटे, कई परिवार उजड़ गए 7 सितंबर: भोपाल में नेहरू नगर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने मैनिट के स्कॉलर राहुल सिंह की बाइक को टकर मारी। हेलमेट नहीं पहना था, मौत। 23 जून: भोपाल में यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट, संदीप नागर बाइक से जा रहे थे। गति तेज थी कि बाइक कमला पार्क स्थित चमेली वाले बाबा मजार से टकराई, तीनों की मौत। 19 सितंबर: भोपाल में चूनाभट्ठी में रॉन्ग साइड से बाइक चला रहा था। हेलमेट नहीं थी, कार ने टक्कर मारी, मौत 2023 में सड़क दुर्घटना में मप्र में 13,798 मौतें 2022 में कुल दुर्घटनाएं 4.61 लाख 2023 में 4.8 लाख। 2023 में सड़क हादसों में 2.8% वृद्धि, 13798 की मौत हर साल होने वाली मौतों में 60% लोगों की उम्र 18-34 साल 2022 में 1.68 लाख मौतें 2023 में 4.63 लाख मौतें   recent visitors 147