थामा मेरे करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट: आयुष्मान खुराना

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म थामा उनके करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म थामा की घोषणा की है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म थामा दिवाली 2025 पर रिलीज़ होगी और यह फिल्म निर्माता दिनेश विजन के साथ आयुष्मान की बाला के बाद दूसरी फिल्म है। बाला ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। आयुष्मान ने कहा, "मुझे खुशी है कि दिनेश विजन को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने का सही समय है। स्त्री 2 के बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूँ। मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।दिनेश ने इस यूनिवर्स को जिस तरह से बनाया है, वह काबिले तारीफ है। एक दोस्त, सहयोगी और उनके काम का प्रशंसक होने के नाते मैं देख सकता हूँ कि उनके भव्य विस्तार के विचारों के साथ यह यूनिवर्स और भी ताकतवर बनेगा।" बाला के बाद फिर से दिनेश विजन के साथ काम करने पर आयुष्मान ने कहा, "दिनेश और मेरे बीच एक जैसी दृष्टि है। हमारी फिल्म बाला को दर्शकों ने एक नए दृष्टिकोण के लिए सराहा था। थामा हमारी दूसरी फिल्म है, जो इतनी नई है कि लोग इसे देख चौंक जाएंगे। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो भारत में पहले किसी ने नहीं देखा। दिनेश, निर्देशक आदित्य सरपोतदार और लेखक निरेन भट्ट जैसे साथी क्रिएटिव के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। थामा को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताते हुए आयुष्मान ने कहा, "यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है, और यह अपने आप में रोमांचक है। इसकी ‘ब्लडी’ लव स्टोरी का वादा आज के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और रोमांचक है। अपने करियर में मैंने हमेशा ऐसे ही अनोखे प्रोजेक्ट्स की तलाश की है और मुझे खुशी है कि महान निर्देशक और फिल्म निर्माता मुझे इस तरह की फिल्में बनाने का मौका देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे दिल से पसंद करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

कलेक्टर गाइडलाइन में कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को समिति ने दी मंजूरी, भोपाल को रखा होल्ड पर

भोपाल मध्यप्रदेश के 55 जिलों में 3500 लोकेशंस पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। कलेक्टर्स ने 1 लाख 12 हजार लोकेशंस पर प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज से सरकार की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजे थे। कलेक्टर गाइडलाइन में कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने मंजूरी दे दी है। बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा 3% की बढ़ोतरी इंदौर जिले में की गई है। भोपाल में फिलहाल कीमतें होल्ड पर हैं। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप से रुका भोपाल का फैसला भोपाल जिले की प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने के मामले में कलेक्टर भोपाल क्रेडाई (कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की बैठक बुलाकर सुझाव देंगे, इसके बाद ही यहां कीमतें बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। भोपाल की जमीन संबंधी कलेक्टर गाइडलाइन के मामले में यह निर्णय केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने लिया है। दरअसल, डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा से भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम भगवान दास सबनानी ने प्रॉपर्टी की कीमतें नहीं बढ़ाने की मांग की थी। इसके साथ ही भोपाल क्रेडाई ने भी इसका विरोध किया था और इसको लेकर सांसद, विधायक को पत्र लिखकर कहा था कि क्रेडाई का पक्ष नहीं सुना जाता है, इसलिए आईजी पंजीयन ने तय किया है कि पहले भोपाल कलेक्टर क्रेडाई का पक्ष सुनेंगे, इसके बाद जो प्रस्ताव वृद्धि के संबंध में भेजेंगे, उस पर विचार किया जाएगा। भोपाल की कुल 243 लोकेशन में प्रॉपर्टी के रेट 5 से 200% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर चला गया है। केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी की मीटिंग से पहले बुधवार सुबह भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे बाद क्रेडाई सदस्यों भी वित्त मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

ज्ञानावर्णीय कर्म को क्षय करने का माध्यम स्वाध्याय है. ज्ञान के बिना जीवन अंधकारमय है : मुनि सुधाकर

रायपुर श्री लाल गंगा पटवा भवन, टैगोर नगर रायपुर में गतिमान चातुर्मासिक प्रवास अंतर्गत आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर व मुनिश्री नरेश कुमार के सान्निध्य में आज “ज्ञान पंचमी” पर विशेष कार्यशाला व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुनिश्री सुधाकर ने पंचमी तिथि में ज्ञान पंचमी तिथि के विशेष महत्व पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित किया. मुनिश्री सुधाकर ने कहा कि जैन दर्शन अनुसार आठ कर्मों में पहला कर्म है ज्ञानावर्णीय कर्म. ज्ञानावर्णीय कर्म को क्षय करने का माध्यम स्वाध्याय है. ज्ञान के बिना जीवन अंधकारमय है. ज्ञान प्रकाशकर है, जिससे मोक्ष का वरण हो सकता है. ज्ञान लाभ और सौभाग्य की जननी है. ज्ञानी व्यक्ति अपने ज्ञान कौशल से लाभ व सौभाग्य को प्राप्त कर सकता है. मुनिश्री ने आगे कहा कि आज विशेष योग ज्ञान पंचमी पर बन रहा है. आज बुध्दि का दिन बुधवार भी है. मुनिश्री ने बताया कि ज्ञानावर्णीय कर्म बंधन के छः कारण है – ज्ञान का दान नहीं करना, ज्ञान और ज्ञानी की असाधना करना, ज्ञान प्राप्ति पर व्यवधान उत्पन्न करना, ज्ञान और ज्ञानी को रोकना, ज्ञान और ज्ञानी के प्रति विद्वेष की भावना करना, ज्ञान और ज्ञानी में दोष खोजना. मुनिश्री ने कहा कि ज्ञान होने पर ज्ञान का अभिमान नहीं करना चाहिए बल्कि यह चिंतन करना चाहिए कि देव गुरु धर्म के प्रताप व शुभ कर्मों के योग से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है. ज्ञान तो बांटने की वस्तु है, जितना बांटेंगे उतनी अभिवृद्धि होगी. मुनिश्री सुधाकर ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ज्ञान पंचमी पर पांच विशिष्ट मंत्रों का उच्चारण कराते हुए अनुष्ठान करवाया, जिससे बुध्दि का विकास व अर्जन हो सके. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 97

बैरागढ़ में 91 पिल्लरों पर खड़ा होगा एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज, भोपाल से इंदौर, उज्जैन की ओर सीधे गुजर सकेंगे वाहन

भोपाल  संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड पर प्रस्तावित प्रदेश के पहले एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज के पिलरो पर ही मेट्रों का बेस बन सकेगा। भविष्य में बैरागढ़ को मेट्रो रूट से जोड़ने की योजना है। पिलर पहले से ही तैयार होने के कारण मेट्रो चलाना आसान होगा। ब्रिज बनने से बैरागढ़ की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग ने एलिवेटेड ब्रिज का काम तेज कर दिया है।विधायक रामेश्वर शर्मा ने एलिवेटेड निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज का अवलोकन किया। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री जावेद शकील ने उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी। ब्रिज की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। इसकी चौड़ाई 24 से 26 मीटर तक है। ऊंचाई करीब नौ मीटर रहेगी। विधायक ने निर्माण के दौरान कट प्वाइंट कम समय के लिए बंद करने को कहा ताकि व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो। फिलहाल मेन रोड पर बैरिकेड लगाकर काम किया जा रहा है। कुछ हिस्से में बेरिकेड लगने के बाद वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। विधायक ने परेशानी दूर करने के निर्देश दिए। ब्रिज बनने से भोपाल से इंदौर एवं उज्जैन महाकाल जाने वाले वाहनों को आसानी होगी। बैरागढ़ उपनगर में प्रवेश किए बिना वाहन सीधे रवाना हो सकेंगे। हर 15 दिन में निरीक्षण, चार्ट बनेगा एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के लिए 306 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। केबिनेट की बैठक में इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हुआ। इसकी समय सीमा 32 माह है, लेकिन विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि पहला चरण 18 माह में पूरा कर लिया जाए, ताकि मेन रोड से आवाजाही आसान हो सके। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण चार्ट भी बनेगा। ब्रिज निर्माण होने के कारण भोपाल-इंदौर के बीच चल रही बसें एवं बड़ी ट्रकों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी, चंदूभाई इसरानी, किशन अच्छानी, पीडब्ल्यूडी के ओएसडी रवि शुक्ला एवं नगर निगम अधिकारी भी उपस्थित थे। संत हिरदारामजी की कुटिया के निकट भी मिक्स लेन में काम शुरू बैरागढ़ मेन रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज 91 पिल्लरों पर खड़ा होगा। लोक निर्माण विभाग की निगरानी में मिट्टी की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। सीहोर नाका एवं हलालपुर छोर के बाद अब संत हिरदारामजी की कुटिया के निकट तीसरे छोर पर भी काम शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 306 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। ब्रिज का काम सिंगल पिल्लर सिस्टम के तहत किया जाएगा। भविष्य में इसी ब्रिज के ऊपर मेट्रो लेन बिछाई जा सकेगी। हलालपुर से सीहोर नाका स्थित विसर्जन घाट तक बीआरटीएस लेन हटाने के साथ ही इसका काम प्रारंभ किया गया था। पिल्लर खड़े करने से पहले साइल एवं पाइल टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के बाद प्रारंभिक काम किया जा रहा है। पिल्लर ख़ड़े करने की तैयारी की जा रही है। पिल्लर खड़े करने की शुरूआत सीहोर नाका एवं संतजी की कुटिया के पास होगी। पहले इस ब्रिज को संत हिरदारामजी की कुटिया से थोड़ा आगे सीवेज पंप हाउस से शुरू किया जााना था। अब इसे हलालपुर के निकट से शुरू किया जा रहा है। तीन जगह मिक्स लेन बंद हुई बीआरटीएस मार्ग के बीच में बनी मिक्स लेन वाले हिस्से को अब बेरिकेड रखकर बंद किया गया है। मिक्स लेन कुछ समय में पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है किबाकी दोनों लेन से ट्रेफिक पहले की तरह संचालित होगा। ब्रिज बनाने का काम प्रारंभ होने से व्यापारिक संगठन संभावित तोड़फोड़ से चिंतित थे। संत हिरदाराम मार्केट का कुछ हिस्सा टूटने की आशंका बनी हुई है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज के लिए जितनी जगह चाहिए उतनी उपलब्ध है इसलिए तोड़फोड़ की संभावना नहीं है। ब्रिज की चौड़ाई करीब 26 मीटर रहेगी। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतू शाखा के माध्यम से किया जाएगा। भविष्य में ब्रिज के नीचे ही पार्किंग विकसित की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 156

एलएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का हुआ आयोजन

भोपाल  कोलार रोड़ स्थिति एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के एलएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का आयोजन किया गया। कॉलेज के सीनियर छात्रों द्वारा नवप्रवेशित छात्रों का गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया। सीनियर्स द्वारा खास स्वागत करने पर उनकी खुशी और दो गुना बढ गई। कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित की तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की चांसलर पूनम चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सेकेट्री डॉ. अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ श्वेता अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजा श्री चौकसे, यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एन के थापक, एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. सत्यपति, और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ए.के. सोनी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की। बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट जरुरी : जय नारायण चौकसे एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज का यह 16वां वर्ष है। जीवन का सबसे अच्छा वर्ष 16 वर्ष को माना जाता है, आप सभी बहुत भाग्यशाली है जिन्होंने इस वर्ष यहां दाखिला लिया है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्रों के अभिभावकों को एलएन मेडिकल कॉलेज और यहां के एजुकेशन सिस्टम के बारेमें विस्तार से बताया। साथ ही कहा की, जिस तरह वह आज उनके बच्चों के ‘ज्ञानारांभ’ कार्यक्रम में शामिल होने आए है उसी तरह महीने में एक बार जरूर उनसे मिलने आए और उनकी पढ़ाई के बारेमें जाने, ताकि आगे चल कर वें अच्छे डॉक्टर बन सके। उन्होंने कहा, बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट बहुत जरुरी होता है। अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है : डॉ. नलिनी मिश्रा नए छात्रों का स्वागत करते हुए एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज है। उन्होंने छात्रों को बताया की अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है। आज से 45 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई उतनी संरचित नहीं हुआ करती थी जितनी आज है। अब यह अधिक छात्र केंद्रित हो गई है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी की आप की मेडिकल की पढ़ाई खत्म होने तक हम आप को एक कॉम्पिटेन्ट मेडिकल ग्रेजवेट बना सके। उन्होंने छात्रों को बताया की एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आप को जीवन भर सीखना पड़ेगा। साथ ही यह भी बताया की आने वाले समय में किस तरह एक मरीज और उनके परिजनों के साथ व्यवहार रखना है। छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी : एन के थापक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  डॉ एनके थापक ने कहा, हमारा संस्थान सिर्फ एक संस्थान ही नहीं है बल्कि एक जीती जागती संस्कृति है। हम आप को आप के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का यहां एक प्लेटफार्म प्रदान करते है। उन्होंने कहा छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी है। बदलाव के लिए तैयार रहें, और हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते रहें। एलएन सीटी से जुडा हर बच्चा न केवल मनुष्यता के गुण सीखता है बल्कि यहां की संस्कृति को आत्मसाह करने की कोशिश भी करता है। उन्होंने कहा कोई भी संस्थान तभी महान बनता है जब वहां रोज़ प्रेरणा देने वाली संस्कृति होती है, ऐसी ही संस्कृति एलएनसीटी ग्रुप आप को हर रोज़ प्रदान करता है। अपने माता पिता का सपना पूरा करने लिए पूरी जान लगा दें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

मौत पर भी उत्सव जारी रखने पर भड़के लोग, छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में राज्योत्सव में सहायक शिक्षक को लगा करंट

सारंगढ़. राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी की गई। इस दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ खेलभांटा मैदान में चल रही तैयारी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हडकंप मच गया। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर बैनर लगते समय एक शिक्षक बिजली के चपेट में आ गया। करंट लगने से शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ खेलभांटा मैदान में राज्योत्सव के आयोजन की तैयारी के दौरान शासकीय विभागों की स्थलों पर बैनर लगाया जा रहा था। इस बीच शिक्षा विभाग के स्थल पर बैनर लगा रहे शिक्षक बिजली के चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में शिक्षक को जिले के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। वे अपने विभाग के स्थल पर बैनर लगा रहे थे। इस दौरान वे करंट के चपेट में आ गए। वहीं मौके पर शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया है। इस पूरी घटना को लेकर एक फेसबुक यूजर ने सोशल मीडिया लिखा कि सहायक शिक्षक की मौत के बाद भी राज्य उत्सव में जिला प्रशासन डूबी हुई है। उन्होंने विरोध करते हुए लिखा कि हद है कि सहायक शिक्षक भगत राम पटेल के मौत के बाद भी जिला प्रशासन का राज्य उत्सव जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, आग ने फैक्टरी के दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया

सोनीपत बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में धागा लपटने के लिए प्लास्टिक गीटियां बनाने के लिए तैयार की जा रही 137 नंबर फैक्टरी के स्टोर रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्टरी के दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान आग से उठ रही लपटें साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली फैक्टरी के प्रथम तल तक पहुंच गई। इस बीच बड़ी औद्योगिक क्षेत्र दमकल केंद्र की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया, लेकिन आग पर काबू न पाता देख गन्नौर व सोनीपत से भी दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में महादेव मल्टीप्लास्ट में धागे लपटने के लिए प्लास्टिक गीटियां तैयार करने का काम शुरू किया जाना था। फैक्टरी संचालक द्वारा इसके लिए तैयारियां की जा रही थी। फैक्टरी में इसके लिए कच्चा माल व मशीने भी लाकर रखी गई थी। मंगलवार को फैक्टरी के स्टोर रूम के साथ वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी बीच वेल्डिंग से निकली चिंगारी स्टोर रूम में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल में जा पहुंची। जिससे आग धधकनी शुरू हो गई। फैक्टरी कर्मियों ने आस-पास के लोगों की मदद से पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई और उसने साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली फैक्टरी के प्रथम तल को भी अपनी चपेट में ले लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56